कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने को 13 छात्रों ने दी परीक्षा

कानपुर  कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने के लिए 13 मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन 13 छात्र-छात्राओं ने पहले बीस मिनट की लिखित परीक्षा दी और फिर कुलपति की अगुवाई में बैठे पैनल के सामने साक्षात्कार दिया। बुधवार को सभी अंकों के आधार पर कुलाधिपति स्वर्ण पदक विजेता का नाम तय किया जाएगा। कुलाधिपति स्वर्ण पदक 80 फीसदी अंक एकेडमिक, 10 फीसदी अंक राष्ट्रीय/प्रदेशीय/अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता व कार्यक्रम के प्रमाणपत्र और 10 फीसदी अंक लिखित व साक्षात्कार के आधार पर सर्वोच्च अंक वाले छात्र को मिलेगा।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में 17 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह है। दीक्षांत में कुलाधिपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति दो रजत पदक विजेता का नाम तय होना बाकी है। इसके अलावा कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक व स्पांसर स्वर्ण पदक विजेता का नाम घोषित किया जा चुका है। कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए 16 छात्र-छात्राओं को लिखित व साक्षात्कार के लिए विश्वविद्यालय बुलाया गया था। इस 10 फीसदी अंक प्राप्त करने के लिए 13 छात्र-छात्राएं ही पहुंचे। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, प्रति-कुलपति आरसी कटियार समेत सभी संकाय के डीन ने इन छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा के साथ साक्षात्कार लिया। अब बुधवार सुबह 11 बजे एकेडमिक, एक्टिविटी और साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के अंकों को जोड़ कर सर्वोच्च अंक वाले छात्र का नाम कुलाधिपति स्वर्ण पदक के लिए घोषित किया जाएगा।
जीएसटी के चलते मंहगी हुई इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मैच की टिकटें 
कानपुर । 29 अक्टूबर को ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाने वाला है। खेल प्रेमी मैच देखने को उत्साहित है। लेकिन जैसे ही बुधवार को टिकटों की बिक्री शुरू होते ही उनकी जेब ढीली हुई तो वह काफी मायूस भी हुए। हालांकि की जीएसटी के चलते बढ़ी कीमत भी देकर क्रिकेट प्रेमियों ने टिकटें खरीदी।
दरअसल जीएसटी की दरों के आने से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे व अंतिम वनडे मैच की टिकटों पर भी पड़ा है। जीएसटी के तहत टिकटों पर 28 फीसदी कर लगने से वन-डे मैच की टिकटों के दाम में काफी इजाफा हुआ है। 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में माह के अंत में आने वाले मैच की टिकटों की बुकिंग बुधवार से बुक माई शो के जरिए शुरू हुई। बुकिंग के दौरान जब क्रिकेट प्रेमियों को पूर्व से इस बार टिकटों के ज्यादा दाम देने पड़े तो वह कुछ हद तक निराश भी हुए। 
लेकिन उनकी जेब पर पड़ा असर इसलिए भी खुश था कि ग्रीन पार्क में उन्हें डे-नाइट मैच का लुफ्त लम्बे अर्सें के बाद आखिरकार मिल ही गया। मैच के दौरान स्टेडियम में पार्किंग व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि, ’ग्रीनपार्क के अंदर पार्किंग की वजह से फुटबाल, कब्बडी, हॉकी और हैंडबॉल का मैदान पूरी तरह से खराब हो जाता है। ऐसे में प्रशासन ने पार्किंग स्थल के लिए अन्य विकल्प चुनने के लिए यूपीसीए को निर्देशित किया है।’ वहीं मैच को लेकर एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह ने सभी विभागों को मैच से तीन दिन पूर्व सभी तैयारियों पूरी कर लेने के निर्देश दिये हैं। 
26 को आएंगी दोनों टीमें
26 को आएंगी दोनों टीमें 29 अक्तूबर को होने वाले मैच के लिए भारत-न्यूजीलैण्ड की टीमें 26 अक्टूबर को होटल लैण्डमार्क आएंगी। इसके बाद दोनों टीमें 27 व 28 को अभ्यास करेंगी। इसमें 27 की सुबह न्यूजीलैण्ड व शाम को भारत, जबकि 28 अक्टूबर की सुबह भारत व शाम को न्यूजीलैण्ड की टीम अभ्यास करेगी। मैच के लिए सुबह 11ः30 बजे से होगी एंट्री 29 अक्टूबर को 1ः30 बजे से होने वाले मैच के लिए दर्शकों की एंट्री सुबह 11ः30 बजे से होगी। मैच प्रारंभ होने के बाद किसी को एंट्री नहीं प्रदान की जाएगी।
यह हैं टिकटों की कीमतें
इस बार 29 अक्टूबर को होने वाले एकदिवसीय मैच में सबसे महंगा टिकट वीआईपी पवेलियन का 6000 रुपए होगा। टी-20 में भी इसका रेट छह हजार रुपए था। इसमें सीट की संख्या 2600 हैं। पवेलियन बॉलकनी और पवेलियन बॉलकनी ए का टिकट रेट 5 हजार रुपए है। इसमें सीटों की संख्या 1600 हैं। पवेलियन ग्राउंड ए का टिकट रेट तीन हजार रुपए है। इसमें सीट की संख्या 1260 होगी। इसी तरह से सी बॉलकनी का रेट 1800 रुपए है। टी-20 में इसका रेट 1500 रुपए था। इसमें सीटों की संख्या 4800 हैं। सी स्टॉल का रेट 1300 रुपए है जो कि टी-20 में इसका रेट 1000 रुपए था। इसमें सीट की संख्या 5500 हैं। डी प्लेयर्स के 2500 रुपए है। इसमें सीटों की संख्या 1150 हैं। ई पब्लिक के रेट को 200 से बढ़ाकर 500 रुपए, बी जनरल के रेट को 250 रुपए से 300 रुपए जबकि बी गर्ल्स के टिकट रेट को 150 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिया गया है।


कानपुर डिस्ट्रिक्स एथलेटिक चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में  जिलाधिकारी ने किया खेलों का उद्घाटन

कानपुर। देश भर में आज खेल को भी एक सुनहरे भविष्य के रूप में देखा जा रहा है और इसके नित्य नये आयाम भी देखने को मिल रहे है। आज का युवा पढाई के साथ साथ अब खेल पर भी ध्यान देने में रूचि दिखा रहा है। वर्तमान में देश में कई ऐसे खेल है, जिसमें अच्छे प्रतिभावान खिलाडियों की जरूरत होती है। देश भर में खिलाडी छोटे स्तर से शुरूआत करते है और काफी आगे पहुंच जाते है, क्योंकि अब स्पोटर्स में भी युवा, बच्चे अपना भविष्य तलाश रहे है। कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में कानपुर डिस्ट्रिक्स एथलेटिक चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें जनपद स्कूलो के बच्चो ने कई खेलों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर डीएम कानपुर सुरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित करके खेलो का उदघाटन किया। यहां होने वाले इन गेमो को जीतकर बच्चे नेशनल तक का अपना सफर तय करेंगे।
           इस अवसर पर एमएचपीएल के डायरेक्टर प्रणीत अग्रवाल ने बताया कि कानपुर में यह पहला  दो दिन का इवेंट है जहां 30 स्कूलो के 700 बच्चो ने हिस्सा लिया है। खेलों में हाई जम्प, लांग जम्प, रनिंग 100 मी0 से लेकर 600 मीटर तक तो वहीं शार्ट पुट इन सभी खलों में बच्चे हिस्सा ले रहे है। 
           कानपुर जिला एथलेटिक चेम्पियनशिप की खास बात यह है कि कानपुर जिले से जीतकर बच्चो का सीधे विशाखापटनम नेशनल के लिए चयन किया जायेगा, जबकि ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले जिले से सीधे स्टेट और फिर नेशनल होता था लेकिन इस बार सीधे यहां से जीतकर बच्चा नेशनल के लिए जायेगा। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ये बहुत ही अच्छी पहल है तथा इसे बच्चों को आगे बढने के लिए एक नई दिशा मिलेगी।
कानून एवं नियम विषय पर सेमिनार का आयोजन

कानपुर नगर, जीएसटी लागू होने  में कारोबारियों के पास उपलब्ध सटाक में वाणिज्यकर, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एव ंसर्विस टैक्स के कम्पोनेनट निहित होने के कारण सरकार न ेजीएसटी में उस धनराशि को आग ले जाने हेतु अनुमन्य होने के कानून व नियम निर्धारित किये है ताकि कारोबारियों को उस जमा कर की लाभ जीएसटी में प्राप्त हो सके। ओपनिंग सटाक में निहित आईअीसी जीएसटी में आगे ले जाये जाने हेतु कानून एवं नियम विषय पर एक सेमिनार का आयोजन मर्चेन्ट चेम्बर हाॅल में टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा किया गया।
             इस अवसर पर बताया गया कि इस छूट हेतू ट्रान-1 अक्टूबर तक दाखिल करना होगा। उच्च न्यायायलय के अधिवक्ता आदित्य पाण्डेय ने कहा कि दाखिल करते ही वाणिज्यकर की आईटीसी प्रानतीय जीएसटी इलेक्ट्रनिक्स के्रेडिट लेजर में एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सेवा कर की जीएसटी केन्द्रीय जीएसटी के इनपुट टैक्स क्रेडिट लेजर में वह लाभ हेतु उपलब्ध हो जायेगी। बताया कि वाणिज्यकर एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के दायरे में पंजीकृत करोबादी द्वारा दाखिल रिटर्नो में जो इनपुट टैक्स क्रेडिट या सेनवेट क्रेडिट की जमा बाकी जून माह की होगी वह जीएसटी में पूर्ण रूप से आगे ले जाया जाना अनुमन्य है। द्वितीय सत्र में आशीष गुप्ता एवं मोनू कनौजिया आदि अधिवक्ताओं ने पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया जामें आईटीसी को जीएसटी में आगे ले जाए जाने हेतु दावे के फार्म जीएसटी ट्रान 1 को जीएसटी के पोर्टल पर उपलब्ध करने हेतु प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की। आईटीसी को क्रेताओं को पास करने के मामलमे में प्रति माह दाखिल होने वाला जीएसटी ट्रान 2 के विवरण सहित अपलोड करने सम्बन्धी जानकारी विस्तारपूर्वक प्रस्तुतीकरण किया। शंका समाधान सत्र में संघ के अधिवक्ताओं पीके श्रीवास्तव, एके दरबारी, श्याम धवन, पंकज रीवास्तव, राजेश कुारी, विनीत गुप्ता, आदि ने भाग लिया। अध्यक्षता संतोष कुमार गुप्ता ने की तथा संचालन महामंत्री हरिओम द्वारा किया गया। इस अवसर पर आभार अशोक अग्रवाल ने प्रकट किया।
औद्योगिक नगरी कानपुर का वापस होगा गौरव, जल्द आएंगी परियोजनाएं 
- केशव प्रसाद मौर्या 

कानपुर । उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कानपुर का गौरव भाजपा सरकार हर हाल में वापस लाएगी। इसके लिए कई परियोजनाओं पर विचार किया जा रहा है। जिनमें प्रमुख हैं यहां की बंद पड़ी मिलों को चालू करना व कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस बनाया जाना है। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मीडिया से मुखातिब होते कही। 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जाति व धर्म के आधार पर योजनाओं को संचालित किया है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार पंडित दीनदयाल के अंत्योदय विचार के आधार पर योजनाओं को संचालित कर रही है। जिससे लाभार्थियों तक बड़ी आसानी से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। किसानों को एक लाख तक ऋण माफ किया गया जिससे किसानों की आर्थिक तकलीफे दूर हो गईं है। कहा जीएसटी को लेकर विपक्ष हाय तौबा कर रहा है जबकि आज ही मैने कानपुर के व्यापारियों के साथ बैठक की है ऐसा कुछ नहीं है। यह जरूर है कि व्यापारियों की कुछ समस्याएं है जिन्हे प्रदेश सरकार के माध्यम से केन्द्र सरकार को अवगत कराया जाएगा जो जल्द दूर हो जाएंगी। कहा कि उत्तर प्रदेश व्यापारी टैक्स कलेक्शन में प्रथम स्थान पर हैं। केशव मौर्या ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने योजनाओं को तो लागू कर दिया पर क्रियान्वित नही की गई। जिसे सरकार पूरा कर रही है। सड़क स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ नकल विहीन शिक्षा प्रणाली को अमली जामा पहनाया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएम का कई जगहों पर स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से आने पर जाजमऊ पुल पर पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में भाजपाइयों  ने स्वागत किया। रामदेवी पर जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता, प्रमोद विश्वकर्मा आदि ने स्वागत किया। 
बताते चलें कि डिप्टी सीएम पीएसआईटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन में भाजपा सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका कार्यक्रम में शिरकत करने आये हुए थे। इसके बाद कानपुर के व्यपारियों के साथ वार्ता कर जीएसटी से संबंधित समस्याओं को सुना और साथ ही जीएसटी काऊंसिल पर चर्चा की। व्यापारियों ने केशव मौर्या को ज्ञापन भी दिया व्यापारियों से वार्ता से पूर्व डिप्टी सी एम ने नगर निकाय के चुनाव में भाजपा की स्थिति का जायज़ा लेते हुए एक बार फिर से कमल खिलने की बात कही।
व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान द्वारा भारत कीे नव अर्थव्यवस्था ''प्रबन्धकों एवं शोद्यार्थियों के लिए सम्भावनायें'' विषय पर व्याख्यान आयोजित 

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान द्वारा भारत कीे नव अर्थव्यवस्थाः ’’प्रबन्धकों एवं शोद्यार्थियों के लिए सम्भावनायें’’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान प्रोफेसर सिद्धार्थ रस्तोगी, अर्थशास्त्र विभाग, भारतीय प्रबन्धन संस्थान, इन्दौर, द्वारा दिया गया। 
एकेडमिक इण्टरफेस प्रोग्राम के तहत भारतीय प्रबन्धन संस्थान, इन्दौर (प्प्ड प्दकवतम) से आये प्रो0 सिद्धार्थ रस्तोगी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में प्रबन्धन छात्रों की महत्ता अधिक है उन्होंने आर्थिक व्यवस्था का परिचय प्रथम आद्योगिक क्रान्ति 17वीं शताब्दी से देते हुए बताया कि कैसे इस क्रान्ति ने वैश्विक परिदृश्य को परिवर्तित किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरी औद्योगिक क्रान्ति के जनक जनरल इलेक्ट्रिक्लस के संस्थापक एडीशन ने विद्युत बल्ब का अविष्कार करके विश्व को नई दिशा दी। उन्होंने बताया कि इसी तरह तीसरी औद्योगिक क्रान्ति (कम्प्यूटर एवं आई0टी0 बेस्ड) ने पूरे विश्व में परिवर्तन ला दिया जिसकी शुरूआत मेन फेम कम्प्यूटर से पर्सनल कम्प्यूटर में बदल गयी। फिर उन्होंने चैथी औद्योगिक क्रान्ति के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे पूरा विश्व इण्टरनेट, स्मार्ट फोन, गूगल, प्लेस्टोर के द्वारा एक प्लेटफार्म पर आ गया। 
उन्होंने बताया कि वर्तमान चैथी औद्योगिक क्रान्ति ने पूरे विश्व के वैश्विक बाजार में अमूल चूक आर्थिक परिवर्तन ला दिया आज पूरी आर्थिक व्यवस्था इण्टरनेट, ई-काॅमर्स, ई-रिटेलर पर आधारित हो गयी है। यहाँ तक कि बिट क्वाईन (वर्चुवल करेंसी) की वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बढ़ते प्रभाव के बारे में भी बताया।
इस समारोह का उद्घाटन कुलपति प्रो0 जे0वी0 वैशमपायन, निदेशक, प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रति-कुलपति प्रो0 आर0सी0 कटियार एवं प्रो0 मुकेश रंगा ने किया। 
उद्घाटन सत्र में निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए भारत में वर्तमान आर्थिक व्यवस्था पर हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। 
उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो0 जे0वी0 वैशमपायन ने आई0आई0एम0 से आये प्रो0 सिद्धार्थ रस्तोगी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छात्र शैक्षणिक लगन एवं गुरू के दिखाये गये मार्ग दर्शन से कैसे जीवन में सफलता प्राप्त करता हैं। ये बात मेरे पूर्व छात्र प्रो0 सिद्धार्थ रस्तोगी ने सिद्ध कर दी है।
समारोह का संचालन डा0 शाह मोहम्मद ने किया। इस अवसर पर डा0 शाह मोहम्मद ने वर्तमान आर्थिक तकनीकि परिदृश्यों पर प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर संकाय सदस्य डा0 अखिलेश दीक्षित, डा0 सुनील शुक्ला, आमेन्द्र अवस्थी, साक्षी बाजपेयी, सारिका गुप्ता, आशा गौण्ड, रिचा सिंह, रिचा गुप्ता, श्रुति मिश्रा, डा0 के0के0 बाजपेयी आदि उपस्थित रहें। 

वीएसएसडी कालेज में पुस्तक मेले का आयोजन 

कानपुर नगर, वीएसएसडी कालेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिनन पुसतक विक्रेताओं तथा पब्लिशर्स द्वारा पुस्तकों को क्रय विक्रय हेतु प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी डा0 नीरू टण्डन ने बताया कि वीएसएसडी काॅलेज के पुस्ताकलय में गांधी साहितय, धर्म, दर्शन, वेद व पुराणों पर प्राचीन व दुर्लभ ग्रन्थ पुस्तकालय में मौजूद है जिन्हे शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा शोध छात्रों को अध्ययन हेतु उपलब्ध कराया जाता है। उन्होने बताया कि डिजिटल युग में पुस्तके पढने का अवसर कम होता जा रहा है। इस पुस्तक मेला का आयाजन सभी में पुस्तक प्रेम को जगृत करने के उददेश्य से किया गया है। पुस्तकालयाध्यक्ष विधानाथ ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न विषयों पर बडी संख्या में पुस्तकें उपलब्ध है तथा शोध छात्रों को ई बुक्स एवं ई जर्नय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। महाविधालय प्रबन्ध समिति के सह सचिव डा0 केके गुप्ता व उप प्रचार्य डा0 हरेराम त्रिपाठी ने इस पुस्तक मेले का उदघाटन किया व मानव जीवन में पुस्ताकें का महत्व बताकर सभी का उत्सावर्धन किया। इस अवसर पर डा0 प्रशान्त त्रिपाठी, डा0 उीसी गुप्ता, डा0 एनएम निगम, उा0 मनोज अवस्थी, डा0 आरपी प्रधान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता मेरे स्वप्नो का डिजिटल पुस्तकालय का आयोजन भी किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने किये वोट
बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

कानपुर । बार एसोसिएशन का चुनाव के लिए शुरु हुयी मतदान प्रकिया के दौरान भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। डीएवी डिग्री कालेज में होने वाली मतदान प्रकिया के दौरान एल्डर्स कमेटी की तरफ से जारी की गयी गाइड लाइन का असर नही दिखा। प्रत्याशियों के समर्थक आचार संहिता का माखौल उड़ाते हुए नजर आये।
डीएवी डिग्री कालेज में गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह हालांकि मतदान की रफ्तार धीमी थी लेकिन दोपहर को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान प्रकिया के दौरान एसपी (पूर्वी) सहित कई सर्किल का फोर्स तैनात रहा। मतदान प्रकिया के दौरान मतदान स्थल के आप पास का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। बार एसोसिएशन चुनावी मैदान में इस बात अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदां के लिए 71 प्रत्याशी हैं। जिनके भाग्य का फैसला छह हजार 129 मतदाता करेगें।कालेज में मतदान के लिए 12 बूथ बनाये गये है। जिनमें लोग अपने मतो का प्रयोग कर रहे है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए मदतान स्थल से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। एसपी (पूर्वी) अनुराग आर्या खुद मतदान स्थल पर मौजूद रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान किसी भी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने एल्डर्स कमेटी के निर्देशों को नही माना। मतदान के दौरान हूटिंग और नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता दिखें।
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत व दर्जनों दबे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

कानपुर । सरसौल कस्बे में अचानक हुए विस्फोट से आधा दर्जन मकान ढ़ह गये। जिससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कई दर्जन लोग मलबे में दब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व आईटीबीपी के जवान राहत बचाव कार्य में जुट गये। मौके पर आईजी, डीआईजी, डीएम सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। 

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में बाबू सिंह का मकान है जो किराए में उठा हुआ था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे इस मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जिससे बाबू सिंह का मकान सहित करीब आधा दर्जन मकान ढ़ह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य शुरू कर आलाधिकारियों को सूचना दी। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने तत्काल महाराजपुर के आईटीबीपी जवानों से संपर्क कर राहत बचाव में जुटने का आग्रह किया। जिसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने राहत बचाव कार्य का मोर्चा संभाल लिया। खबर लिखे जाने तक 2 लोगों के शव निकाले जा चुके है। लेकिन अभी भी दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां पर मकान मालिक नहीं रहता था जो व्यक्ति किराए पर ले रखा था वह यहां पर अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाता था। भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होने से इस तरह का विस्फोट हुआ है। भीषण हादसा देख मौके पर डीएम सुरेन्द्र सिंह, आईजी आलोक सिंह, डीआईजी सोनिया सिंह, एसपी ग्रामीण जय प्रकाश सिंह सहित कई दर्जनों का फोर्स मौजूद है।
महाराजपुर थानाक्षेत्र स्थित सरसौल में हुए विस्फोट की जानकारी पर डीएम व डीआईजी समेत प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने विस्फोट के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू में आईटीबीपी के जवान में जुटे हुए हैं। सरसौल कस्बे में दोपहर बाबू सिंह के मकान के अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के चपेट में आने से उससे सटे आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ जमीदोज हो गये। धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि दो मकानों की छतों का मलबा 30 फिट ऊपर जाकर कई मीटर दूर गिरा। धमाके की आवाज सुनकर गांव में दशहत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ महाराजपुर इलाके में स्थित आईटीबीपी बेस कैम्प से भी जवान पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। विस्फोट की जानकारी मिलते ही रावतपुर इलाके में तनाव को शांत करने में जुटे डीएम सुरेन्द्र सिंह व डीआईजी सोनिया सिंह तुरंत मौके के लिए रवाना हो गये। इस बीच आईटीबीपी के जवान व पुलिस की टीमें मलबा हटना में जुट गये। मलबे से 2 लोगों के शवों को निकाल लिया गया था। जिनकी शिनाख्त करना मुश्किल था। वहीं एक महिला व बच्चे को सकुशल मलबे से निकाल लिया गया। विस्फोट के चलते आसपास के कई मकानों में आई दरारों के चलते प्रशासन ने सभी को खाली करा लिया है। 

डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें विस्फोट हुआ है। हादसे में अब तक 2 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अवैध पटाखा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
वहीँ डीआईजी सोनिया सिंह ने कहा, मकान में विस्फोट से आधा दर्जन घर जमीदोज हो गये हैं। मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। इसके साथ ही मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू आपरेशन जारी है। हादसे के पीछे दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। थाना स्तर पर सूचना तंत्र की जांच की जा रही है।
शिक्षक कुम्हार और छात्र गीली मिट्टी की तरह है - प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव

व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान में छः दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम ¼Personality Development Program½  का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक शिक्षक ही छात्र के जीवन को अच्छी शिक्षा द्वारा परिवर्तित कर सकता है। उन्होंने शिक्षक को कुम्हार और छात्रों को गीली मिट्टी की तरह बताया। कुम्हार की तरह शिक्षक भी अच्छी शिक्षा देकर उन्हें सफल व्यक्ति बनाते हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए साॅफ्ट स्किल को डेवलप करना नितान्त आवश्यक है। 
इस अवसर पर प्रथम दिवस पर आज के प्रवक्ता डा0 अरविन्द कुमार द्रवे ने बताया कि छात्रों को अपने व्यक्तित्व विकास को करने के लिए निम्न बिन्दुओं पर ध्यान देना चाहिए जो निम्न हैः- Soft Skills, Hard Skills, Industrial Skills, Problem Solving Skills, Career Planning Skills, 24 Values of Industrial behaviour, Key Skills Employee in industry etc.  
इस अवसर पर संस्थान के प्रो0 मुकेश रंगा जी ने छात्र/छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम को सम्पादित करते हुए छात्र/छात्राओं को इस छः दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक डा0 शुधान्शू पाण्डिया, डा0 नीरज कुमार सिंह, डा0 अन्शू यादव, डा0 सुदेश श्रीवास्तव, डा0 मृदुलेश सिंह, डा0 सुधीर कुमार वर्मा, डा0 विवेक सिंह सचान, डा0 चारू खान, डा0 अखिलेश दीक्षित, डा0 अर्पणा कटियार, डा0 वारशी सिंह, डा0 सचिन शर्मा, डा0 के0के0 बाजपेयी, डा0 श्रुति मिश्रा, डा0 शाह मोहम्मद तथा भारी संख्या में आई0बी0एम0 के छात्र उपस्थित थे।