राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईएसपीईएफ की मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

 

भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस, गोविंद नगर स्थित फुटबॉल ग्राउंड में मैत्री फुटबॉल मैच करा, संपन्न कराया गया। इस मैत्रीय फुटबॉल मैच में जिले की लगभग चार टीमों ने प्रतिभागिता ली जिसमें रॉयल स्पोर्टिंग व डीवीएस कॉलेज ने जीत दर्ज की। भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन की ओर से जिला कार्यकारिणी कानपुर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा व सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से इन मैत्री फुटबॉल मैचों का, खिलाड़ियों के मध्य परिचय प्राप्त कर शुभारंभ कराया। इस अवसर पर समारोह के संयोजक के रूप में आईएसपीईएफ के सदस्य सुधीर कुमार पांडेय ने बताया की खेल दिवस के अवसर पर आयोजित यह मैत्री फुटबॉल मैच हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें कानपुर जिले के खेल प्रेमियों की ओर से श्रद्धांजलि है। श्री सुधीर ने यह भी बताया कि आज दिवस के इस मैत्री फुटबॉल मैच में 4 टीमों के मध्य मैच खेले गए जिनमें सभी टीमों के लगभग 45 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता ली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मुक्केबाजी संघ के कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही खेल और खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक नीतियों की जानकारी दी वहीं मेजर ध्यानचंद जी के खेल जीवन व भारतीय खेल में उनके अतुल्य योगदान से खिलाड़ियों को अवगत कराया। मैच उपरांत आईएसपीईएफ की जिला कार्यकारिणी कानपुर के कोषाध्यक्ष रवि कठेरिया ने इस आयोजन के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि आज दिवस के इस आयोजन को वृहद स्तर पर न करते हुए प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के आधार पर संपन्न कराया गया है व फाउंडेशन एवं अन्य खेल प्रेमियों को ऑनलाइन माध्यम से आज दिवस के इस मैत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से जोड़ा गया है जिसमें मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार दीक्षित फाउंडेशन के संरक्षक डॉ आशीष मिश्रा रोटरी क्लब कानपुर इलीट के अध्यक्ष अनुराग पांडे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के असिस्टेंट गवर्नर सतीश चंद्र गुप्ता आईएसपीईएफ की जिला कार्यकारिणी कानपुर से सदस्य सुमित कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदी सह सचिव धर्मेंद्र पाल बिजनेस प्रचार संस्थान की सह निदेशिका प्रियंका नेगी इवेंटो इंडिया संस्थान के संस्थापक सूरज सिंह एकलव्य स्पोर्ट्स अकैडमी के संस्थापक भगवानदीन सर्वेश कुमार ओम सैनी रजत शुक्ला आदि ने मुख्य रूप से जोड़कर एक दिवसी मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता को सफल बनाया।

स्वदेशी जागरण मंच का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न

 

स्वदेशी जागरण मंच कानपुर प्रांत का दो दिवसीय अधिवेशन आज स्थानीय बाल भवन फूल बाग में संपन्न हुआ इस अधिवेशन में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत स्तर के प्रतिनिधियों ने वाह वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वदेशी की महत्ता व्यवसाय व्यवहार जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर बताते हुए स्वदेशी आंदोलन को उच्चतर स्थान तक ले जाने पर बल दिया इस अधिवेशन में कानपुर प्रांत के तमाम स्वदेशी जागरण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन रजि के यौमे विसाल पर तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले की जानिब से नज़र पेश की गई

कानपुर:18 मोहर्रमुल हराम को नवासए रसूल हज़रते इमामे हुसैन रजि अल्लाहु अन्हु के शहज़ादे (बेटे) आबिदे बीमार हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन रजि अल्लाहु अन्हु की यौमे विसाल पर तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत की जानिब से चमनगंज मे नज़र पेश की गई इस मौके पर तन्ज़ीम के सदर हाफिज व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने खिराजे अक़ीदत पेश करते हुए कहा कि आपकी विलादत 5 शाबान 38 हिजरी में मदीनतुल मुनव्वरा में हुई ,आप के वालिद बुज़ुर्गवार हज़रत सय्यिदना इमाम हुसैन रजि अल्लाहु अन्हु अपने वालिद माजिद हज़रत सय्यिदुना अली रजि अल्लाहु अन्हु से इज़हारे अक़ीदत के लिए अपने बच्चों के नाम अली रखते थे,इसी मुनासबत से इमाम ज़ैनुल आबेदीन रजि अल्लाहु अन्हु का नाम भी अली है और कुन्नियत अबु मुहम्मद,अबुलहुसैन, अबुलकासिम,और अबूबकर है , जबकि कसरते इबादत के सबब आपका लक़ब सज्जाद , ज़ैनुल आबेदीन ,सय्यिदुल आबेदीन और अमीन है,आपकी वालिदा माजिदा हज़रत सय्यिदुना शहर बानों रजि अल्लाहु अन्हुमा फारस के आखिरी बादशाह यज़्द ज़र्द की बेटी थी ,आप रजि अल्लाहु तआला अन्हु ने 2 साल तक अपने दादा हुजूर हज़रत सय्यिदुना अली मुर्तज़ा रजि अल्लाहु अन्हु की आगोश-ए-आतिफत में परवरिश पाई फिर 10 साल अपने ताया जान हज़रत सय्यिदुना इमाम हसन रजि अल्लाहु अन्हु के ज़ेरे साया रहे और तक़रीबन 11 साल अपने वालिद माजिद हज़रत सय्यिदुना इमाम हुसैन रजि अल्लाहु अन्हु के ज़ेरे निगरानी तरबियत पाकर उलूम-ए-मआरफत की मंज़िल तय कीं,
तन्ज़ीम के मीडिया इंचार्ज मौलाना मोहम्मद हस्सान क़ादरी ने खिराज पेश करते हुए कहा कि मैदान-ए-कर्बला की तरफ जाने वाले हुसैनी काफिले के शिरका में आप भी शामिल थे मगर जब 10 मोहर्रमुल हराम को बज़्मे शहादत सजी तो आप शदीद बीमार थे आप हुसैनी काफिले के वाहिद मर्द थे जो इस मआरका हक़-ओ-बातिल बाद जिन्दा बचे थे 58 बरस की उम्र में वलीद बिन अब्दुल मलिक ने आपको ज़हर दिया जिस की वजह से आप 18 मोहर्रमुल हराम 94 हिजरी में शहादत के मनसब पर फ़ाइज़ होकर मदीना शरीफ में जन्नतुल बकी में आराम फरमा हुए इस मौके पर फातिहा ख्वानी हुई और दुआ की गई फिर शीरनी तकसीम हुई


29 को कानपुर आयेगी नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा

कानपुर,एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने प्रेमनगर स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 29 अगस्त 2021 को एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन द्वारा देश में बढ़ती नफरतों के खिलाफ आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा निकालकर लोगों को भाईचारे के लिए प्रेरित करना है।

जो प्रदेश के समस्त जनपदों मे जाकर हिन्दू मुस्लिम एकता को मजबूत करना और सद्भाव बढ़ाने के लिए कोशिश है यह यात्रा प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशाम्बी, कड़ा, सैनी, खागा, फतेहपुर, बिंदकी होते हुए रात्रि 8 बजे बाकरगंज चौराहे पर पहुचेंगी।
यहाँ से पुन: यात्रा कानपुर देहात होकर कन्नौज, फर्रुखाबाद होते हुए पूरे प्रदेश में घूमेगी राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी के नेतृत्व में यात्रा मोहब्बत भाईचारे का संदेश लेकर प्रदेश भर में जा रहे हैं यह यात्रा फरवरी तक चलेगी। प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शारिक मंत्री ने बताया कि नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कौशाम्बी मे चौपाल लगेगी जिसमे सर्वधर्म के लोग शामिल होगें।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, मोहम्मद शारिक मंत्री, नदीम सिद्दीकी, मोहम्मद ईशान, फैसल मंसूरी आदि मौजूद रहे।

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने आयकर अधिनियम में हुए नए संशोधनों को लेकर परिचर्चा की

 

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन ने आज अपने सदस्यों के लिए आयकर अधिनियम में हुए नए संशोधनों को लेकर के एक परिचर्चा का आयोजन स्थानीय आयकर भवन के अधिवक्ता संघ हॉल में किया इस अवसर पर अधिनियम में हुए नए संशोधनों को लेकर के विशिष्ट वक्ताओं ने सदस्यों को हुए परिवर्तनों से अवगत कराते हुए उनके व्यवसाय क्षेत्र में बदलाव व संशोधनों के उपयोग हेतु जानकारी दी आगंतुकों का स्वागत कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव चार्टर्ड अकाउंटेंट ने किया इस अवसर पर वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट व पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ला सहित तमाम चार्टर्ड अकाउंटेंट व आयकर अधिवक्ता मौजूद

जन्नती जवानो के सरदार है हसनैन करीमैन:मुफ्ती शहज़ाद आलम

--------तहरीक-ए-जाअल के ज़ेरे एहतिमाम शुजातगंज मे जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला का जलसा हुआ ----------

कानपुर:तहरीक-ए-जाअल के ज़ेरे एहतिमाम अजमेरी जामा मस्जिद शुजातगंज मे जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला का जलसा बड़ी कामयाबी के साथ खत्म हुआ जिससे बरेली शरीफ से आए मुफ्ती शहज़ाद आलम ने खिताब फरमाते हुए कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम फरमाते है कि हसन व हुसैन जन्नती जवानो के सरदार है और फरमाया जो लोग अहले बैत से बुग्ज़ रखेगा वह जहन्नुम मे दाखिल होगा उन्होंने सहाबी रसूल हज़रते अमीर मुआविया रजि अल्लाहु अन्हु का जिक्र करते हुए कहा कि हदीसे पाक मे है पैगम्बरे इस्लाम ने आपके लिए दुआ फरमाई ऐ अल्लाह मुआविया को किताब व हिसाब का इल्म दे और उन्हे अज़ाब से महफूज़ रख और आगे दुआ की ऐ अल्लाह मुआविया को हादी व महदी बना उनके ज़रिए लोगो को हिदायत अता फरमा मुफ्ती शहज़ाद ने शहर के अइम्मा मसाजिद से अपील की है कि आप लोग अपने मुसल्लियान को हक़ और बातिल के बारे मे बताएं ताकि उनके ईमान व अक़ीदे की  हिफाजत हो सके उन्होंने यह भी अपील की कि अगर किसी को कोई मसला पूछना हो तो वह पूछ सकता है हम इंशाल्लाह कुरान व हदीस की रोशनी मे जवाब देंगे जलसे की सदारत मुफ्ती-ए-आज़म कानपुर मुफ्ती मोहम्मद इलियास खां नूरी सरपरस्ती हाफिज सैय्यद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री क़यादत मौलाना अक़ील चिश्ती और निजामत हाफिज इन्तिखाब रज़वी ने की जलसा सलातो सलाम व दुआ के साथ खत्म हुआ फिर शीरनी तकसीम हुई इस मौके पर कारी सलाहुद्दीन अज़हरी,क़ारी इम्तियाज अहमद महमूदी,मौलाना नूर आलम,जमील खैराबादी,चाँद फ्रीजर वाले,रियाज अहमद,जियाउद्दीन, हाजी अब्दुल वाहिद,हाजी नियाज़, आफताब अज़हरी,अबु तलहा, मोहम्मद राशिद,मोहम्मद शरीफ,सलाहुद्दीन,फहीम कुरैशी, मुकद्दस अली,तौहीद, मकसूद आलम, मोहम्मद महफूज, चीनु आदि लोग मौजूद थे!

भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन की कानपुर कार्यकारिणी का हुआ गठन

    


 

  

गत दिवस भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन की कानपुर कार्यकारिणी का गठन किदवई नगर स्थित बिज़नस प्रचार संस्थान पर संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार वर्मा, सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष के रूप में रवि कठेरिया ने पदभार संभाला नवीन पदाधिकारियों की सूची में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अनुराग चतुर्वेदी सहसचिव के रूप में धर्मेंद्र पाल व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमित कुमार श्रीवास्तव व रिशेष पाल ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने नवनिर्वाचित सभी संघ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए खेल के प्रति संघ के दायित्वों को बताया साथ ही संघ द्वारा आगामी भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची भी संघ पदाधिकारियों के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुक्केबाजी संघ के कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित ने सभा को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया कि उन्होंने खेलों के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु ऐसी रचनात्मक पहल की शुरूआत की। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व अधिक से अधिक प्रतियोगिता करा खिलाड़ियों के खेल को निखारने के लिए चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी गठन उपरांत नवनिर्वाचित सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार इस वर्ष संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय खेल प्रसिद्ध प्रतिस्पर्धाओं व ओलंपिक में राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि या दिन प्रतिदिन भारतीयों के लिए बढ़ती जाएंगे श्री नरेंद्र ने यह भी कहा कि जिस प्रकार फाउंडेशन के साथ खेल के प्रति चलाई जा रही इस रचनात्मक पहल में शहर के आर फिटनेस, बिजनेस प्रचार व ईवेंटों इंडिया जैसे प्रतिष्ठान जुड़कर काम कर रहे हैं, निसंदेह भविष्य में जिले एवं राज्य के खेलों की नवीन तस्वीर देखने को मिलेगी। समारोह में मुख्य रूप से फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब अख्तर सहसचिव सुधीर कुमार पाण्डेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सूरज सिंह व बिजनेस प्रचार संस्थान से प्रियंका नेगी आदि भी उपस्थित रहीं।

حضور طاہر ملت نے پوری زندگی دین و ملت کی بے لوث خدمت کی : ماسٹر نوشاد عالم منصوری

سجادہ نشین خانقاہ واحدیہ طیبیہ کی رحلت پر الفلاح ایجوکیشنل سوسائٹی کے زیر اہتمام تعزیتی نشست

کان پور۔18 اگست۔پیر طریقت ، رہبر راہ شریعت، ناشر مسلک اعلیٰ حضرت ، حضور طاہر ملت حضرت علامہ مولانا سید محمد طاہر میاں قبلہ سجادہ نشین خانقاہ واحدیہ ، طیبیہ بلگرام شریف کی رحلت پر ایک تعزیتی نشست الفلاح ایجو کیشنل اینڈ ہیلتھ کیئر سوسائٹی کے زیر اہتمام برگد والے میدان کرنیل گنج میںمنعقد ہوئی جس کی صدارت حضرت مولانا اقبال احمد بیگ قادری خلیفہ طاہر ملت نے کی۔ نشست میں حضور طاہر ملت کی رحلت پر شدید رنج والم کا اظہار کیا گیااور غم کی اس گھڑی میں ان کے تمام صاحبزادگان علامہ سید محمد سہیل میاں واحدی طیبی نائب سجادہ نشین ، سید محمد سعید میاں اور سید محمد رضوان میاں ، جملہ احباب و متوسلین کے ساتھ اظہار تعزیت پیش کی گئی۔اور اللہ تعالیٰ سے دعا کی گئی کہ حضور طاہر ملت کے جملہ اہلخانہ کو صبر جمیل کی توفیق بخشے ۔آمین ۔نشست میں اپنے تعزیتی کلمات کااظہار کرتے ہوئے الفلاح ایجو کیشنل سوسائٹی کے صدر ماسٹر نوشاد عالم منصوری نے کہا طاہر ملت علامہ طاہر میاں جماعت اہلسنت کا بیش قیمتی اثاثہ تھے۔ ان کی رحلت سے اہلسنت والجماعت کا عظیم خسارہ ہواہے جو ناقابل تلافی ہے ۔ عظیم شخصیت کے مالک حضور طاہر ملت نے پوری زندگی دین وملت کی بے لوث خدمت کی۔ وہ انتہائی منکسرالمزاج ، شریف النفس ، با اخلاق اور پابند شریعت تھے۔ اللہ تعالیٰ حضور طاہرملت کے درجات بلند فرمائے اور جنت الفردوس میں اعلیٰ سے اعلیٰ مقام عطا فرمائے ۔ نشست میں حاجی جمال احمد بیگ قادری ، قاری خوشتر کانپوری ، حافظ محمد شبیر واحدی ، کلیم دانش،محفوظ عالم منصوری ، محمد عرفان بیگ ، محمد افضال بیگ قادری ، حافظ محمد حمدان ، محمد اشفاق قادری وغیرہ موجود تھے۔


बिठूर विधायक का विवादित बयान- मोहर्रम में ताजिया नहीं अराजक तत्वों के इरादे दफन होंगे

कानपुर। बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि किसी माई के लाल में दम हो तो बिठूर में ताजिया दफना के दिखाए। इस धरती को कर्बला नहीं बनने देंगे। कोई आया तो मैं विधानसभा छोड़कर बिठूर में मिलूंगा। यहां ताजिया दफन करने के लिए कोई आया तो ताजिया दफन नहीं होंगे लेकिन उनके इरादे जरूर दफन कर दिए जाएंगे।

शहर काजी और सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाजपा विधायक सांगा के बयान को हिंदू-मुस्लिमों के बीच खाई पैदा करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने के नाते ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। विधायक सांगा बोले जहां भगवा झंडे की बात, मैं वहां रहूंगा। मंगलवार को बिठूर में एक जनसभा थी । बिठूर एक धार्मिक स्थल है। सभा में अभिजीत सिंह सांगा ने कहा, प्रधानजी मैं अभी एसओ (पुलिस) को अवगत करा दूंगा। अन्य अधिकारियों को भी अवगत करा दूंगा। आप भी एक लिखित प्रार्थना पत्र थाने में दे दीजिए। यहां जो भी अराजकतत्व आते हैं, अगर आपकी अनुमति के बगैर आते हैं तो तुरंत 112 पर फोन करके पुलिस से शिकायत कीजिए। उन्होंने कहा, अगर जबरदस्ती कोई भी ताजिया या ऐसा कोई भी कार्यक्रम करता है तो यहां अभिजीत सिंह सांगा अपना तख्त   लगा बैठेंगे। मैं चुनौती देता हूं कि अभिजीत सिंह सांगा के रहते हुए किसी माई के लाल में हैसियत नहीं है कि इस स्थान को कर्बला बना दे।इसके लिए एकजुट रहिए । एकजुट होकर हिंदू भाई आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहिए।मुझे पूरा विश्वास है कि साथियों योगी सरकार में ऐसे अराजक तत्व की हैसियत नहीं है कि यहां की धरती पर आकर कर्बला बनाने का काम करे या ताजिया दफन करने का काम करे।19 अगस्त को विधानसभा चल रही होगी। विश्वास दिलाता हूं कि यदि यहां ताजिया उठेगा तो मैं विधानसभा छोड़ दूंगा। यहां आकर बैठने का काम करूंगा। इस कार्यक्रम को हमेशा के लिए रोकने का काम होगा। यहां ताजिया तो दफन नहीं होगा, लेकिन उनके इरादे दफन कर दिए जाएंगे। विवादित बोले से पहले भी सुर्खियां में रहें

भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2020 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें गंगा की सफाई अभियान में लगी कंपनी के महाप्रबंधक को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए नजर आए थे। इसी साल जनवरी में उन्होंने बिठूर में बन रही मस्जिद को लेकर एक बवाल खड़ा कर दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।s

حضرت حسنین کریمین جنتی نوجوانوں کے سردار ہیں:مولانا ابرار حبیبی

تنظیم بریلوی علمائے اہل سنت کے زیر اہتمام ذکر شہدائے کربلا کا پانچواں جلسہ اجیت گنج میں منعقد 

کانپور 16 اگست: سبط نبی ،راکب دوش پیمبر ،جگر گوشۂ بتول،چمن مرتضی کے پھول ،ریحانہ رسول ،سردار جنت،خلیفہ راشد،مصلح اعظم،ابو محمد حضرت امام حسن مجتبیٰ،رضی اللہ عنہ کی ولادت پاک 15،رمضان المبارک،53 ہجری میں ہوئ،آپ کی پیدائش کے ساتویں روز سرور دو عالم صلی اللہ علیہ وسلم نے آپ کا عقیقہ فرماکر آپ کا نام حضرت ہارون علیہ السلام کے فرزند شبر کے ہم وزن و ہم معنی نام پر حسن رکھا ان خیالات کا اظہار تنظیم بریلوی علمائے اہل سنت کے زیر اہتمام اجیت گنج نزد مسجد ظہور عالم شاہ میں ہوئے ذکر شہدائے کربلا میں رضا جامع مسجد بیگم پوروہ کے خطیب و امام  مولانا ابرار احمد حبیبی نے کیا  تنظیم کے صدر حافظ و قاری سید محمد فیصل جعفری کی صدارت میں ہوئے جلسہ کو مولانا نے مزید فرمایا کہ ،آپ حضور صلی اللہ علیہ وسلم کے ہم شبیہ تھے چنانچہ صحیح بخاری باب مناقب الحسن،میں ایک حدیث حضرت انس سے مروی ہے کہ حسن بن علی سے زیادہ کوئ رسول اللہ صلی اللہ علیہ وسلم کے مشابہ نہیں تھا،آپ سے تیرہ حدیثیں بھی مروی ہیں،آپ سے حضرت عائشہ رضی اللہ عنہا نے بھی ر‌وایت کیا ہے(تاریخ الخلفاء)،آپ جنتی جوانوں کے سردار ہیں چنانچہ امام ترمذی نے اپنی جامع باب مناقب الحسن میں حضرت ابو سعید خدری سے روایت کیا کہ حسن و حسین جنتی جوانوں کے سردار ہیں، سرکار دوعالم صلی اللہ علیہ وسلم آپ کا اشمام فرماتے،امام بخاری نے ابن عمر سے باب مناقب الحسن میں روایت کیا کہ آپ نے فرمایا کہ یہ (حسن و حسین) میرے دنیاوی پھول ہیں( جنھیں آپ سونگھا کرتے تھے) آپ صلی اللہ علیہ وسلم نے حسنین کریمین کو اپنا بیٹا فرمانے کے بعد ان کی محبت کو لازم قرار دیا،چنانچہ امام ترمذی نے باب مناقب الحسن میں اسامہ بن زید سے روایت کیا کہ آپ صلی اللہ علیہ وسلم نے بارگاہ ایزدی میں عرض کی اے اللہ یہ دونوں میرے بیٹے،میری بیٹی کے بیٹے ہیں میں ان سے محبت کرتا ہوں تو بھی کر،اور ان سے بھی محبت فرما جو ان سے محبت کرتے ہیں، امام بخاری حضرت ابو بکرہ  سے کتاب الصلح میں روایت کرتے ہیں کہ

ایک بار حضور منبر شریف پر جلوہ گر تھے اور حضرت امام حسن آپکے پہلو میں تھے آپ ایک مرتبہ مجمع میں دیکھتے اور ایک مرتبہ آپ کی طرف پھر فرمایا، میرا یہ بیٹا سردار ہے اللہ تعالیٰ اس کے ذریعہ سے مسلمانوں کے دو  عظیم گروہ کے درمیان صلح فرماۓ گا،
اس حدیث سے جہاں آپکا حلم و بردبار،کامل مدبر و مشفق ہونا معلوم ہوا وہیں یہ بھی کہ آپ سے صلح کرنے والا گروہ بھی مسلمان ہوگا نہ کہ کافر ومرتد یا باغی ہوگا جیسا کہ بعض لوگوں کا گمان ہے، متعدد تاریخ و سیر  کی کتابوں سے یہ بات عیاں واضح ہے آپ نے خال المومنین حضرت امیر معاویہ رضی اللہ عنہ سے صلح فرمائ،
حضرت علی کی شہادت کے بعد آپ تخت خلافت پر متمکن ہوۓ اور چھ ماہ دستبردار ہو کر حضرت امیر معاویہ سے خود جاکر چند شرائط پرصلح کی تاکہ مسلمانوں میں قتل  و غارتگری نہ ہو،
آپ کثیر التزوج تھے  آپ نے 99  شادیاں کیں تھی،آپ بہت متقی وپرہیزگار عابد و زاہد تھے، آپ نے 35 مرتہ پا پیادہ حج فرمایا(تاریخ الخلفاء،ص٣١٥)،آپ بہت بڑے سخی تھے  آپنے تین مرتبہ آدھا مال اور دو مرتبہ کل راہ خدا میں خرچ کیا،بسا اوقات آپ ایک ایک شخص کو ایک ایک لاکھ روپیہ دے دیتے ،
آپ کی شہادت زہر خورانی سے ہوئ ،چنانچہ تاریخ الخلفاء ص ٣١٨ میں ہے آپ کی بیوی جعدہ بنت اشعث بن قیس کے ذریعہ یزید بن معاویہ نے زہر کھلوایا،
اللہ ہم سب کو حضرات حسنین کا صدقہ نصیب فرمائے اس سے قبل جلسہ کا آغاز تلاوت قرآن پاک سے حافظ تنویر احمد نظامی نے کیا قاری نظام الدین،حافظ محمد زبیر قادری،حافظ فضیل احمد رضوی نے بارگاہ امام عالی مقام میں نعت و منقبد کا نذرانہ پیش کیا جلسہ صلاة وسلام و دعا کے ساتھ اختتام پزید ہوا بعدہُ جلسہ حاضرین میں شیرنی تقسیم ہوئی شرکاء میں محمد سلیم،ابرار احمد،کمال الدین،کلیم خاں وغیرہ لوگ موجود تھے!

7 5वें स्वतंत्रता दिवस पर नयी पहल परिवार समिति ने बच्चों को सामान वितरित किया

नयी पहल परिवार समिति ने ७५ वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटमील क्षेत्र के ग़रीब बच्चों के उन्नति को देखते हुए सम्मान समारोह और खाना-पान का समान वितरित किया इस मौक़े पर समिति के संस्थापक विमल शाह के साथ अरुण पाठक ,लखन लाल ओमर , अंकुर गुप्ता जी ,सन्तोष कुमार त्रिपाठी , डी के पाण्डेय आदि सदस्य मौजूद रहे ।









अजय शंकर दीक्षित ने 72वीं वा इन्दू दीक्षित ने 21वीं बार रक्तदान किया


पुलिस कमिश्नर असीम अरुण की समाजोन्मुखी सोच से प्रति सप्ताह  शहर के किसी एक थाने मे रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है ।

इस श्रंखला में  9वां रक्तदान शिविर थाना बजरिया स्थित रामबाग के एक गेस्टहाउस में 15 अगस्त को आयोजित हुआ। 

इसमें 110 लोगों (समाजसेवी, व्यापारी , क्षेत्रीय नागरिक  वा पुलिस विभाग शामिल हे) ने रक्तदान किया ।

1985 से लगातार  वर्ष मे 2-3 बार रक्तदान करने वाले खो-खो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रोटेरियन अजय शंकर दीक्षित ने 72वीं बार रक्तदान करा, साथ ही उनकी धर्म पत्नी रोटेरियन इन्दू दीक्षित ने 21वीं बार  रक्तदान  किया।

ह्यूमन वेलफेयर काइंड द्वारा आयोजित झंडारोहण में रोटरी क्लब कानपुर ने बच्चों में बांटा मिष्ठान


ह्यूमन वेलफेयर काइंड द्वारा आयोजित झंडारोहण के अवसर पर रोटरी क्लब कानपुर रैली ने बच्चों में मिष्ठान वितरण किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और इन बच्चों में वास्तविक राष्ट्रवाद की सोच देश के विकास और उन्नति के लिए परम आवश्यक है ।

विशिष्ट अतिथि जफर हयात हाशमी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रवाद की सोच के साथ बच्चों के उन्नयन पर जोर दिया।

ह्यूमन वेलफेयर काइंड के अबुल हसन ने अतिथियों का स्वागत किया वाह व्यास का जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया क्षेत्रीय पुलिस प्रभारी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित हुए व बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

नगर पंचायत रसूलाबाद (उन्नाव ) में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया


आज दिनांक 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत कार्यालय मे  प्रातः 08:00 बजे अध्यक्ष  नईमुद्दीन अंसारी व अधिशाषी  अधिकारी दीपक श्रीवास्तव द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस (अजादी के अमृत महोत्सव) के सुभ अवसर पर झंडारोहण करने के साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया तथा देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को भी याद किया गया तथा उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। 

15 अगस्त के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी जी द्वारा कहा कि देश की आजादी में जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की आन- बान-शान के लिए हम सबको देश पर मिटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।  

अधिशासी अधिकारी श्री दीपक श्रीवास्तव  ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों की शहादत को यह देश हमेशा याद रखेगा। यह आजादी बहुत ही संघर्ष और कुर्बानियों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त सन 1947 को हमारा देश पूर्ण रूप से आजाद हुआ था इसलिए इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में समस्त मा0 सदयस्यगण सहित सभी कर्मचारी व नगर के संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे।

  

दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा, कानपुर में स्वतंत्रता दिवस आयोजित

दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा, कानपुर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। स्वतंत्रता दिवस के स्वर्णिम अवसर पर कक्षा -9- 12 के 50% विद्यार्थी लम्बी अवधि के अंतराल के पश्चात उमंग के साथ विद्यालय प्रागंण में उपस्थित रहे और आजादी की वर्षगाँठ के अवसर पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट करते हुए देश के गौरवशाली भविष्य की कामना की।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाएँ भी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखाई दे रहे थे।सभी मानों राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में केसरिया, सफेद और हरे रंगों के परिधानों में सुसज्जित होकर राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम प्रकट कर रहे थे। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पा मनीष ने ध्वजारोहण करते हुए अपने लघु वक्तव्य में छात्र/ छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि हम सभी का उत्तरदायित्व है  कि  स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु सदैव तत्पर रहें और यह तभी संभव है जब हम सभी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

دوڑناصحت کے لیے بہت مفید ہے: پروفیسرعقیل احمد

 


نئی دہلی: آزادی کا امرت مہوتسو’ منانے کی ایک کڑی کے طور پر‘فٹ انڈیافریڈم رن 2.0 ’ پروگرام کا آغاز ملک کے مختلف حصوں میں کیا گیا۔  اس موقعے پر قومی کونسل برائے فروغ اردو زبان، وزارت تعلیم حکومت ہند کے اسٹاف نے اس رَن میں حصہ لیا۔ اس پروگرام کے حوالے سے قومی اردو کونسل کے ڈائرکٹر ڈاکٹر شیخ عقیل احمد نے کہا کہ حکومت ہند کی جانب سے شروع کیاگیا یہ پروگرام بہت اہمیت کا حامل ہے۔ اس کے ذریعے حکومت ہند پورے ملک میں صحت عامہ کے تعلق سے عوام میں بیداری لاناچاہتی ہے۔ انھوں نے کہا کہ ماہرین صحت کا خیال ہے کہ صحت کے لیے دوڑنا نہایت مفیدعمل ہے۔ اس کے ذریعے بہت سی بیماریوں سے بچا جاسکتا ہے۔ جن لوگوں نے دوڑکو اپنے معمولاتِ زندگی میں شامل کیا ہوا ہے، وہ چست اور صحت مند رہتے ہیں۔  ‘فٹ انڈیافریڈم رن 2.0 ’کے تعلق سے حکومت ہند کی طرف سے جو ہدایات جاری کی گئی ہیں ان کا مقصد یہی ہے کہ لوگ اپنی صحت پر خاص طور پر دھیان دیں کیونکہ نفسیاتی اور جسمانی بیماریوں سے تحفظ کے لیے دوڑفائدہ مند ہے۔

नाग पंचमी के पर्व पर संपन्न हुआ अखाड़ा पूजन

आजाद हिंद व्यायामशाला स्वर्गीय चंद्रबली पांडे चंदू पहलवान के अखाड़े में आज दिवस नाग पंचमी के अवसर पर अखाड़ा पूजन संपन्न कराया गया अखाड़े के सर्वाकार के रूप में कार्यरत पूर्व केसरी दिनेश पहलवान ने सर्वप्रथम अखाड़ा पूजन करा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह का आरंभ किया। इस अवसर पर भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने बताया की संस्था रोटरी क्लब कानपुर एलीट के संस्कृति संवर्धन व संरक्षण कार्यक्रम से कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को जोड़ने का काफी समय से प्रयास कर रही थी तथा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था ने अखाड़ा पूजन और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को जीवंत करने के अपने प्रयास में आज दिवस का कार्यक्रम संपन्न कराया है कार्यक्रम के सहयोगी संस्थान के रूप में रोटरी क्लब कानपुर इलीट के अध्यक्ष अनुराग पांडे ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु अखाड़ा समिति व भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि इस पारंपरिक खेल को जिले में बढ़ाने के लिए जितने भी भर तक प्रयास किए जा सकते हैं रोटरी क्लब द्वारा किए जाएंगे पूजन उपरांत अखाड़े में प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों को प्राथमिकता देते हुए मात्र पांच मुकाबले कराए गए जिसमें जिला केसरी कन्नौज जितेंद्र पहलवान ने एटा के राजा पहलवान को विकास यादव कानपुर केसरी नें बिरजू पहलवान कन्नौज से जीत हासिल की कन्नौज के नारायण पहलवान ने उन्नाव के संतोष पहलवान को उन्नाव के संजीव पहलवान ने कानपुर के सर्वेश पहलवान को बबलू पहलवान कानपुर केसरी ने मथुरा के रिजवान पहलवान को पराजित कर विजय हासिल की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3110 के गवर्नर मुकेश सिंघल व विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व रोटरी गवर्नर डी सी शुक्ला व असिस्टेंट गवर्नर अध्यक्ष सतीश गुप्ता ध्वनि फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष समीर शुक्ला भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष शादाब अख्तर नरेंद्र प्रताप सिंह रवि कठेरिया व अखिल भारतीय जयसवाल महासभा जिला अध्यक्ष मुकेश जयसवाल संरक्षक अनूप जायसवाल दौलतराम जयसवाल आदि भी उपस्थित रहे।

नईमुद्दीन अंसारी चेयरमैन रसूलाबाद ने किया मक़सूद अली (विधानसभा अध्यक्ष-सपा, सफीपुर) का सम्मान



 


रसूलाबाद (उन्नाव ). आज दिनांक 11 अगस्त दिन बुधवार, चेयरमैन संघ अध्यक्ष व चेयरमैन रसूलाबाद नईमुद्दीन अंसारी ने अपने नगर पंचायत के कार्यालय में सफीपुर विधानसभा अध्यक्ष (समाजवादी पार्टी) मक़सूद अली को उनके सामाजिक कार्यों में रूचि और कोरोना काल में की  गई समाजसेवा के मद्देनजर उनको  शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया. श्री नईमुद्दीन अंसारी ने  मक़सूद अली के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बताया कि मक़सूद अली शुरू से ही जुझारू, कर्मठशील और संघर्षशील व्यक्ति हैं. इन्होने पार्टी हित  में अपना एक लम्बा समय  दिया है और पार्टी  को मजबूती प्रदान की है. ये लोगों के दुःख दर्द में हमेशा सहयोग भाव से खड़े रहते हैं. क्षेत्र के साथ साथ प्रदेश में भी इनकी अच्छी भूमिका है. 

अंत में श्री नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि इन्ही तमाम सराहनीय कार्यों को देखते हुए मुझे मक़सूद जी का सम्मान करते हुए बहुत ख़ुशी  महसूस हो रही है. और उम्मीद करता हूँ कि मक़सूद जी आगे भी इसी जज़्बे को क़ायम  रखते हुए क्षेत्र व प्रदेश में अपना नाम रोशन करते रहेंगे. 

तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम कोपरगंज मे यौमे फारूक़े आज़म मनाया गया


कानपुर:इस्लाम के दूसरे खलीफा अमीरूल मोमिनीन हज़रत उमर फारूक़ रजि अल्लाहु अन्हु की  यौमे शहादत पर खिराजे अकीदत पेश करने के लिए तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम मदरसा रज़विया गौसुल उलूम तलव्वामंडी कोपरगंज मे यौमे फारूक़े आज़म मनाया गया जिसकी सदारत तन्ज़ीम के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफ़री और क़यादत मौलाना जहूर आलम ने की मौलाना मुर्तज़ा शरीफी ने खिताब फरमाते हुए कहा कि हज़रते उमर रजि अल्लाहु अन्हु का नाम उमर है और वालिद का नाम खत्ताब है आँठवीं पुश्त मे आपका शिजरा पैगम्बरे इस्लाम से मिलता है तिरमिज़ी शरीफ की हदीस है कि पैगम्बरे इस्लाम दुआ फरमाते थे या इलाहल आलमीन उमर बिन खत्ताब और अबु जहल बमन हिशाम मे से जो तुझे प्यारा हो उससे तू इस्लाम को इज़्ज़त अता फरमा और दूसरी तरफ पैगम्बरे इस्लाम ने इस तरह दुआ फरमाई या अल्लाह खासतौर से उमर बिन खत्ताब को मुसलमान बनाकर इस्लाम को इज्जत व कुव्वत अता फरमा तो अल्लाह के महबूब की यह सदा बारगाहे इलाही मे कुबूल हो गई और हज़रते उमर इस्लाम से मुशर्रफ हो गए पैगम्बरे इस्लाम ने फरमाया अगर मेरे बाद कोई नबी होता तो वह उमर होते एक जगह इरशाद फरमाया कि उमर मुझसे हैं और मै उमर से हूँ और उमर जिस जगह होते हैं हक उनके साथ होता है उम्मल मोमिनीन हज़रते आयशा सिद्दीक़ा रजि अल्लाहु अन्हा फरमाती हैं कि मै बिला शुबा निगाहे नबूव्वत से देख रहा हूँ कि जिन के शैतान भी और इन्सान के शैतान भी दोनो मेरे उमर के खौफ से भागते हैं यह रोआब व दबदबा है फारूके आज़म का चाहे जिन का शैतान हो या इन्सान का दोनो उनके खौफ से भाग जाते हैं हज़रते इब्ने साबित रजि अल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि हज़रत उमर फारूके आज़म जब किसी शख्स को कहीं का वाली मुकर्रर फरमाते तो उससे चन्द शर्तें लिखवा लेते पहली यह कि वह तर्की घोड़े पर सवार नही होगा दूसरा यह कि वह आला दर्जे का खाना नही खाएगा तीसरा यह कि वह बारीक कपड़े नही पहनेगा चौथा यह कि हाजत वालों के लिए अपने दरवाज़ो को बंद नही रखेगा फिर जो शख्स इन शर्तों की पाबंदी नही करता था उसके साथ निहायत सख्ती से पेश आया करते थे हजरत उमर फारूक रिआया की खबरगीरी के लिए मदीना तय्यबा की गलियों मे रातों को गश्त लगाया करते थे आपने बारगाहे इलाही मे दुआ की या अल्लाह मुझे अपनी राह मे शहादत अता फरमा और अपने रसूल के शहर मे मुझे मौत नसीब फरमा आपकी दुआ अल्लाह ने क़ुबूल फरमा ली 26 जिल हिज्जा 23 हिजरी दिन बुध को आप जख्मी हुए और तीन दिन बाद दस बरस छै माह चार दिन खिलाफत को अंजाम देकर 63 साल की उम्र मे वफात पाई इससे पहले जलसे का आगाज़ तिलावते कुरान पाक से हाफिज़ वाहिद अली रज़वी ने किया और निजामत शब्बीर अशरफी ने की  मौलाना मुबारक अली फैज़ी, हाफिज मोहम्मद फैज़,हाफिज साकिब,हाफिज तौफीक ने नात पाक पेश की जलसा सलातो सलाम के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद फातिहा ख्वानी हुई और दुआ की गई फिर शीरनी तकसीम हुई इस मौके पर हाफिज बिलाल रज़ा!मोहम्मद इलियास गोपी,मोहम्मद अनीस,मोहम्मद परवेज़ अनवर,उरूज आलम  आदि लोग मौजूद थे

इसी तरह तहरीक-ए-जाअल हक़ की जानिब से शुजातगंज स्थित अजमेरी जामा मस्जिद मे यौमे फारूक-ए-आज़म मनाया गया जिसको मौलाना इन्तिखाब रज़वी ने खिताब किया तहरीक के सदर मोहम्मद आफताब अज़हरी ने आए हुए मेहमानो का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर मौलाना अक़ील चिश्ती,मोहम्मद चाँद,रियाज अहमद,जियाउद्दीन,साबिर फरीदी,जमील खैराबादी आदि लोग मौजूद थे!

کورونا کی وجہ سے پچھلے دو سالوں میں صحافیوں کیلئے راہیں مشکل ہوئی ہیں :(پی آئی بی ڈائریکٹر)منیش دیسائی

پترکار وکاس فاونڈیشن کی جانب سے حج ہاوس میں منعقدہ سیمینار میں پی آئی بی کے ڈائریکٹر منیش دیسائی ،این ڈی ٹی وی کے ابھیشیک شرما ، ادیب و صحافی شمیم طارق ،انوراگ ترپاٹھی ، خلیل زاہد اور سرفراز آرزو کے علاوہ کئی سرکردہ صحافی اور اہم شخصیات کی شرکت

 
ممبئی :۔(نامہ نگار)پترکار وکاس فاونڈیشن کی جانب سے حج ہاوس میں منعقدہ سیمینار میں شمیم طارق نے اپنے صدارتی خطاب میں کہا کہ دو اہم باتیں بھی ہیں جن پر توجہ دینے کی ضرورت ہے ۔ موجودہ دور میں صحافت کا وقار بہت بری طرح مجروح ہوا ہے اس کی وجہ یہ ہے کہ صحافت میں ایسے افراد آگئے ہیں جنہیں دیکھ کر انہیں صحافی کہتے ہوئے شرم آتی ہے۔شمیم طارق نے ہماری بے خبری کی طرف بھی اشارہ کیا کہ کئی اہم معاملات ظہور ہوجاتے ہیں مگر ہم میں سے اکثر بے خبر رہتے ۔ اس دور میں جب سے صحافت زوال پذیر ہوئی ہے تب سے ہماری بے خبری میں اضافہ ہوا اور صحافت بے وقار ہوئی ہے۔
 سیمینار سے پریس انفارمیشن بیورو (پی آئی بی )کے ڈائریکٹر منیش دیسائی نےکہا کہ پچھلے دو سالوں میں جب سے کورونا وائرس کا انفیکشن کی لہر چلی ہے تب سے حالات بہت بدل چکے ہیں اور صحافیوں کیلئے بھی راہیں مشکل ہوئی ہیں لیکن ایک بات میں اور کہنا چاہوں گا کہ آج پرنٹ میڈیا کے تعلق سے جو بات یہاں کہی گئی کہ مستقبل میں جرنلزم زندہ رہہ سکے گا اس پر مجھے شک ہے تو میں سینئر صحافی خلیل زاہد صاحب کے اس شک کو دور کرتے ہوئے پوری امید سے کہہ رہا ہوں کہ جرنلزم ہر وقت زندہ رہے گا اور پریس انفارمیشن بیورو کی جانب سے صحافت کو زندہ رکھنے کیلئے جو بھی مسئلہ ہو گا اسے دور کیا جائے گا ۔مذکورہ باتیں کہتے ہوئے انہوں نے مزید کہا کہ آج سب کچھ ورچوول ہو گیا ہے اب ہم سب کچھ اپنے کمپیوٹر پر دیکھ لیتے ہیں ۔ انہوں نے مزید کہا کہ ہر صحافی آئینہ صاف رکھے اور جس طرح پہلے صحافی اسے مشن کے طور پر کرتے تھے لیکن اب کچھ لوگ صحافت کمیشن کے طور پر کرتے ہیں اسے روکنے کی ضرورت ہے اور صحافی آئینہ صرف سرکار کو ہی نہیں دکھائے بلکہ عوام کو بھی دکھائے کہ ان سے کہاں غلطی ہو رہی ہے ۔ پی آئی بی کے ڈائریکٹر منیش دیسائی نے پی آئی بی کی جانب سے جو سہولیات سرکار کی طرف سے صحافیوں کو دی جا رہی ہیں اس کی معلومات دیتے  ہوئے بتایا کہ پہلے صرف سرکار سے تصدیق شدہ صحافیوں کو ہی کسی بیماری کے وقت پانچ لاکھ روپیہ تک کی مدد کی جاتی تھی لیکن ۲۰۱۹؍سے سرکار سے بغیر تصدیق شدہ صحافی جنہوں نے پانچ سال صحافت کے شعبہ سے جڑے ہیں انہیں بھی پی آئی بی کی جانب سے سرکار کی اسکیم سے مدد پہنچائی جا رہی ہے ۔
 نوبھارت ٹائمز کے سینئر جرنلسٹ انوراگ ترپاٹھی نے کہا کہ اب وہ دور آ گیا ہے جب صحافیوں کیلئے جینا مشکل ہو گیا ہے اورجو حالات پیدا ہوئے ہیں اس کیلئے ہم سب ذمہ دار ہیں کیونکہ ایک وقت تھا جب صحافی کوئی خبر لکھتا تھا تو بے باک اور نڈر ہو کر لکھتاتھا جس کا سماج پر اثر پڑتا تھا لیکن مجھے افسوس سے کہنا پڑتا ہے کہ آج وہ ماحول بدل گیا ہے ۔انہوں نے کہا کہ آج عام آدمی کے بارے میں لکھنا ہی بند ہو گیا ہے ۔ انوراگ ترپاٹھی نے مزید کہا کہ ٹرینوں میں عام لوگوں کو سفر کرنے کی اجازت نہیں ہے جب کوئی سفر کرتا ہے تو اپنی جیب میں ۲۶۰؍روپیہ رکھ کر چلتا ہےاس مسئلہ کی طرف کسی اخبار والے نے توجہ نہیں دیا ۔
این ڈی ٹی وی کے سینئر صحافی ابھیشیک شرما نے کہا کہ آج این ڈی ٹی وی عوام کی آواز بن کر ابھرا ہے لیکن اس کا خمیازہ بھی اسے بھگتنا پڑ رہا ہے مودی سرکار نے سب سے پہلے این ڈی ٹی وی پر ہی چھاپہ مروایا تھا ۔ابھیشیک شرما نے سوالیہ انداز میں کہا کہ اقلیتوں بالخصوص مسلمانوں کا رشتہ قومی دھارے سے کیسے ٹوٹا ؟ اس کا جواب دیتے ہوئے انہوں نے بتایا کہ اس کی شروعات عراق جنگ سے شروع ہوئی تھی ۔ انہوں نے کہا کہ آج صحافت کی یہ حالت ہو گئی ہے کہ ہم کسی نہ کسی کے ساتھ جڑ گئے ہیں اسی وجہ سے Embeded jurnalismشروع ہوا ہے اور ہم جس سے جڑ گئے ہیں صرف اسی کی خبروں کی جانب توجہ دیتے ہیں اور مجھے ایسا لگتا ہے کہ اسے نکالنا بہت ہی مشکل ہو گیا ہے ۔
سینئر صحافی اور اردو جرنلسٹ ایسوسی ایشن کے صدر خلیل زاہد نے صحافت کے زندہ رہنے پر سوال اٹھاتے ہوئے کہا کہ میں یہ نہیں کہہ پاوں گا کہ مستقبل میں صحافت بالخصوص پرنٹ میڈیا زندہ رہیں گے یا نہیں اور جب ہم اخبار نکالتے تھے یا اخبار سے جڑے ہوئے تھے تو آفس میں بیٹھ کر رپورٹنگ نہیں کرتے تھے بلکہ میں نے کشمیر میں دہشت گردوں کے اڈے پر جا کر رپورٹنگ کی نہ کہ کسی سیاحتی مقام پر گھوم کر چلا آیا اس کے علاوہ جب عراق میں جنگ چل رہی تھی تب بھی میں وہاں محاذ پر تھا اور لائیو رپورٹنگ کر رہا تھا ۔ انہوں نے کہا کہ جرنلسٹ کی ذمہ داری ہے کہ وہ حقائق کو سامنے لائے لیکن عجیب حالات ہیں خدا محفوظ رکھے ۔
سینئر صحافی اور روزنامہ ہندوستان کے مدیر سرفراز آرزو نے صحافیوں کو درپیش مسائل کو پیش کرتے ہوئے آخر میں کہا کہ آج بھی ٹرینوں میں کم از کم صحافیوں تک کو بھی سفر کی اجازت نہیں مل رہی ہے اس لئے جس طرح کی رپورٹنگ ہونی چاہیئے وہ نہیں ہو پا رہی ہے اور پہلے صحافیوں کی آواز کو قبول کیا جاتا تھا لیکن اب حالات بدل گئے ہیں کیونکہ صحافیوں کا طریقہ کار بھی تبدیل ہو چکا ہے اس لئے ہمیں یہ سب کچھ دیکھنے کو مل رہا ہے جسے تبدیل کرنے کی ضرورت ہے ۔
پروگرام کی نظامت اردو گگن کے مالک و مدیر مثیر انصاری نے بہترین طریقے سے کی اور ہر مقرر کو بلانے کے وقت اسے شعر کہہ کر مدعو کیا ۔ پروگرام کے اغرض و مقاصد پترکار وکاس فاونڈیشن کے صدر یوسف رانا نے پیش کی ۔ پروگرام میں شہر بھر میں سماجی خدمات کرنے والوں کے علاوہ طبی خدمات کے شعبہ میں سرگرم ڈاکٹروں کو شال پہنا کر مومنٹو پیش کیاگیا۔ رسم شکریہ ہارون افروز نے ادا کیا ۔


सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष का गंगा बैराज पर भव्य स्वागत


कानपुर, समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का फूल मालाओं से भव्य स्वागत गंगा बैराज पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में किया गया! प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई पहुंचे! गंगा बैराज से पुराना कानपुर में स्वागत हुआ, सिविल लाइंस, होते हुए

कैंट मस्कर घाट पर पहुंचकर शहीदों की स्मृति पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया। पूरे शहर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया।पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़कर चलने वाली पार्टी है भाजपा सरकार ने केवल जात पात की राजनीति करके बेड़ा गर्क कर दिया है! स्वागत के दौरान नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्या, शेष , ग्रामीण नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ वीरेंद्र कुमार निषाद, उपेंद्र यादव शेषनाथ यादव पूर्व नगर सचिव, पूर्व नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग  प्रकोष्ठ रवि कश्यप, आदि लोग मौजूद रहे।

इजहार खान गुड्डू ने शहीदों को पेश किया खिराज-ए-अकीदत

 

उन्नाव.  बांगरमऊ नगर पालिका चेयरमेन इजहार खां गुड्डू आज पालिका परिषद के सामने स्थित शहीद स्मारक पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन करते हुए!!!

मोहर्रम को लेकर डीजीपी की गाइडलाइंस बेहद अफसोसनाक:हाफिज़ फ़ैसल जाफ़री

तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत ने गाइडलाइंस की निंदा करते हुए कड़े शब्द हटाने की मांग की  

कानपुर:मोहर्रम मे निकलने वाले जुलूस व ताजिया को लेकर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की जानिब से जारी की गई गाइडलाइंस बेहद अफसोसनाक है तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत इस गाइडलाइंस की कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए इसमे सख्त अल्फाज को हटाने की मांग करती है तन्ज़ीम के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने कहा कि मोहर्रमुल हराम वह महीना है जिसका आगाज़ इस्लामी साल से होता है इस महीने की 10 तारीख को पैगम्बर-ए-इस्लाम के नवासे  हज़रते इमाम हुसैन रजि अल्लाहु अन्हु की मैदाने कर्बला मे 72 जानिसारों के साथ शहादत हुई थी उन्ही की याद मनाने के लिए सुन्नी व शिया समाज के लोग अपने अपने तौर पर प्रोग्राम करते है और यह परंपरागत रूप से होता आ रहा है इस जुलूस मे सिर्फ मुस्लिम समाज के लोग ही नही बल्कि दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने वाले लोग भी अक़ीदत के साथ शामिल होकर तबर्रुक तकसीम करते है इतना ही नही जहाँ पर ताजिया रखी जाती है वहाँ अपने परिवार वालो के साथ पहुँच कर मन्नत व मुरादें मांगते है कोविड 19 की वजह से पिछले साल जुलूस नही निकल सका लेकिन छोटी छोटी महफिले गाइडलाइंस के हिसाब से हुई थी ऐसे मे पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी की गई  गाइडलाइंस से उनके अकीदत मंदो मे काफी नाराज़गी है और लोग सोचने पर मजबूर है कि इस तरह की गाइडलाइंस कौन से हिसाब से जारी कर दी गई हाफिज़ फ़ैसल जाफरी ने कहा कि इमाम हुसैन उस हस्ती का नाम है जिनको शहंशाहे हिन्दुस्तान हज़रत ख्वाजा ग़रीब नवाज़ अलैहिर्रहमा फरमाते है कि इमाम हुसैन शाह भी है बादशाह भी है जिन्होने यज़ीद के हाथ मे हाथ न दिया और हक़ का परचम बुलंद किया उनका जिक्र ताकयामत होता रहेगा इसको रोकने वाला खुद ही रुक जाएगा चाहे अपने वक़्त का कोई भी इंसान क्यों न हो तन्ज़ीम के सरपरस्त-ए-आला मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अकमल अशरफी,सरपरस्त मौलाना नय्यरूल कादरी,मुफ्ती काजिम रजा ओवैसी,मौलाना मोहम्मद उमर कादरी,मौलाना हस्सान कादरी,हयात ज़फर हाशमी,हाफिज फुजैल रजवी,हाफिज जुबैर कादरी,कारी आदिल अज़हरी,हाफिज इरफान कादरी,मौलाना जहूर आलम,हाफिज वाहिद अली रजवी,मौलाना मुबारक अली,कमालुद्दीन,हैदर अली,मोहम्मद इलियास गोपी,मोहम्मद ईशान,आफताब अज़हरी,मुहम्मद मोईन जाफ़री  आदि ने भी इस गाइडलाइंस की कड़े शब्दो मे निंदा की है!