भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन की कानपुर कार्यकारिणी का हुआ गठन

    


 

  

गत दिवस भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन की कानपुर कार्यकारिणी का गठन किदवई नगर स्थित बिज़नस प्रचार संस्थान पर संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष के रूप में अखिलेश कुमार वर्मा, सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह व कोषाध्यक्ष के रूप में रवि कठेरिया ने पदभार संभाला नवीन पदाधिकारियों की सूची में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अनुराग चतुर्वेदी सहसचिव के रूप में धर्मेंद्र पाल व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमित कुमार श्रीवास्तव व रिशेष पाल ने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खेल एवं शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने नवनिर्वाचित सभी संघ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए खेल के प्रति संघ के दायित्वों को बताया साथ ही संघ द्वारा आगामी भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची भी संघ पदाधिकारियों के समक्ष रखी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित मुक्केबाजी संघ के कोषाध्यक्ष संकल्प दीक्षित ने सभा को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद दिया कि उन्होंने खेलों के संवर्धन एवं संरक्षण हेतु ऐसी रचनात्मक पहल की शुरूआत की। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व अधिक से अधिक प्रतियोगिता करा खिलाड़ियों के खेल को निखारने के लिए चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी गठन उपरांत नवनिर्वाचित सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जिस प्रकार इस वर्ष संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय खेल प्रसिद्ध प्रतिस्पर्धाओं व ओलंपिक में राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि या दिन प्रतिदिन भारतीयों के लिए बढ़ती जाएंगे श्री नरेंद्र ने यह भी कहा कि जिस प्रकार फाउंडेशन के साथ खेल के प्रति चलाई जा रही इस रचनात्मक पहल में शहर के आर फिटनेस, बिजनेस प्रचार व ईवेंटों इंडिया जैसे प्रतिष्ठान जुड़कर काम कर रहे हैं, निसंदेह भविष्य में जिले एवं राज्य के खेलों की नवीन तस्वीर देखने को मिलेगी। समारोह में मुख्य रूप से फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शादाब अख्तर सहसचिव सुधीर कुमार पाण्डेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सूरज सिंह व बिजनेस प्रचार संस्थान से प्रियंका नेगी आदि भी उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment