बिठूर विधायक का विवादित बयान- मोहर्रम में ताजिया नहीं अराजक तत्वों के इरादे दफन होंगे

कानपुर। बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि किसी माई के लाल में दम हो तो बिठूर में ताजिया दफना के दिखाए। इस धरती को कर्बला नहीं बनने देंगे। कोई आया तो मैं विधानसभा छोड़कर बिठूर में मिलूंगा। यहां ताजिया दफन करने के लिए कोई आया तो ताजिया दफन नहीं होंगे लेकिन उनके इरादे जरूर दफन कर दिए जाएंगे।

शहर काजी और सपा विधायक इरफान सोलंकी ने भाजपा विधायक सांगा के बयान को हिंदू-मुस्लिमों के बीच खाई पैदा करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक होने के नाते ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। विधायक सांगा बोले जहां भगवा झंडे की बात, मैं वहां रहूंगा। मंगलवार को बिठूर में एक जनसभा थी । बिठूर एक धार्मिक स्थल है। सभा में अभिजीत सिंह सांगा ने कहा, प्रधानजी मैं अभी एसओ (पुलिस) को अवगत करा दूंगा। अन्य अधिकारियों को भी अवगत करा दूंगा। आप भी एक लिखित प्रार्थना पत्र थाने में दे दीजिए। यहां जो भी अराजकतत्व आते हैं, अगर आपकी अनुमति के बगैर आते हैं तो तुरंत 112 पर फोन करके पुलिस से शिकायत कीजिए। उन्होंने कहा, अगर जबरदस्ती कोई भी ताजिया या ऐसा कोई भी कार्यक्रम करता है तो यहां अभिजीत सिंह सांगा अपना तख्त   लगा बैठेंगे। मैं चुनौती देता हूं कि अभिजीत सिंह सांगा के रहते हुए किसी माई के लाल में हैसियत नहीं है कि इस स्थान को कर्बला बना दे।इसके लिए एकजुट रहिए । एकजुट होकर हिंदू भाई आने वाली लड़ाई के लिए मुस्तैद रहिए।मुझे पूरा विश्वास है कि साथियों योगी सरकार में ऐसे अराजक तत्व की हैसियत नहीं है कि यहां की धरती पर आकर कर्बला बनाने का काम करे या ताजिया दफन करने का काम करे।19 अगस्त को विधानसभा चल रही होगी। विश्वास दिलाता हूं कि यदि यहां ताजिया उठेगा तो मैं विधानसभा छोड़ दूंगा। यहां आकर बैठने का काम करूंगा। इस कार्यक्रम को हमेशा के लिए रोकने का काम होगा। यहां ताजिया तो दफन नहीं होगा, लेकिन उनके इरादे दफन कर दिए जाएंगे। विवादित बोले से पहले भी सुर्खियां में रहें

भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2020 में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें गंगा की सफाई अभियान में लगी कंपनी के महाप्रबंधक को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए नजर आए थे। इसी साल जनवरी में उन्होंने बिठूर में बन रही मस्जिद को लेकर एक बवाल खड़ा कर दिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।s

No comments:

Post a Comment