गृहकर में  बढ़ोत्तरी के विरोध में 
 समाजवादी पार्टी का विशाल धरना


कानपुर। नगर निगम द्वारा शहर के 110 वार्ड के निवासियों, उधमियो, व्यापारियों के आवासों, वाणिज्य दुकानों का कर निर्धारण दो गुना से लेकर चार गुना बढाकर जनता पर उत्पीडन करने का आरोप लगाते हुए तथा बढे टैक्स को वापस लेने के लिए समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में नगर निगम गेट पर एक विशाल धरना दिया गया, जिसमें सपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और सकडो कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सर्वसम्मत से यह तय हुआ है कि नगर निगम द्वारा जो हाउस टैक्स बढाया गया है, नगर की जनता उसे बर्दास्त नही करेगी तथा राज्यपाल उ0प्र0 को इस सम्बन्ध में नगर आयुक्त द्वारा एक ज्ञापन दिया गया। कहा कि शहर के निवासियों का हाउस टैक्स सन् 2013 में भाजपा के मयेर की अगुवायी में बढाया गया था, लेकिन शहर की सफाई, पेयजल की सुविधा भी पर्याप्त नही दी गयी। उल्टा शहरियो से ही अपने घर का कूडा उठाने के लिए नगर निगम द्वारा हर माह चार्ज लिया जाता है। कहा गया कि निगम द्वारा गलियो, मोहल्लो में 30 व 40 फुट पर बने मकानो से सात गुना तक टैक्स की नोटिसें भेजकर परेशान किया जा रहा है, जबकि हजारो मकान मालिक टैक्स की सीमा में नही आते। कहा कि इस बढोत्तरी से कारोबारियो को धक्का लगा है, मंदी के दौर में कारोबार का नुकसान के साथ बेकारी बढ रही है और जो भवन  स्वामियों पर बोझ डाला गया है उसे सपा ने गंभीरता से लिया है। कहा कि नगर निगम द्वारा बढाये गये हाउस टैक्स को वापस लिया जाये अन्यथा जनता में आक्रोश बढेगा। धरने में विधायकगण  इरफ़ान सोलंकी, सतीश निगम, अमिताभ बाजपेई, अम्बर त्रिवेदी, राकेश साहू, रियाजुददीन सिददीकी, सोमेन्द्र शर्मा, मनोरमा त्रिवेदी, पुष्पा शुक्ला, पिण्टू यादव, सरला सिंह, अजीत बाल्मीकि, अंकित, धीरज बाल्मीकि, निखलि कुमार आदि उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों ने क्लास रूम में 
एलईडी पर देखा शपथग्रहण समारोह

कानपुर। रामनाथ कोविंद द्वारा कल 25 जुलाई को भारत के 14वें राष्ट्रपति पद ली गयी। यूपी के कानपुर देहात के परौख गांव में कोविंद का जन्म हुआ। शहर वासियों में इससे खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर कल मंगलवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। मिष्ठान वितरण के साथ लोग नाचते झूमते रहे। इसी क्रम में चुन्नीगंज स्थित बीएनएसडी इंटर काॅलेज में भी बच्चों को शपथ ग्रहण समारोह दिखाने के लिए क्लास रूम में ही एलईडी टीवी लगवाई गयी थी, जिससे वो इसी स्कल के स्टूडेंट रहे कोविंद को शपथ लेता देख सकें। जहां काॅलेज के हर शिक्षक का सीना गर्व से फूला नही समा रहा था वहीं यहां के छात्रो ने भी जमकर जश्न मनाया। बच्चों को शपथग्रहण के दौरान शिक्षक प्रेरणा भी दे रहे थे और उन्हे बता रहे है कि अच्छी शिक्षा और लगन से बडी सफलता प्राप्त होती है, बच्चों ने भी खूब तालियां बजायी और कहा कि यह उनके लिए गौरव की बात है कि हमारे देश के राष्ट्रपति इसी स्कूल से पढे है। काॅलेज के वरिष्ठ शिक्षक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि राम नाथ कोविंग जी इसी स्कूल के छात्र रहे है। बच्चे उनका शपथ ग्रहण समारोह देख सके इसलिए क्लास में ही एलईडी टीवी लगवाया गया है।
         वही बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इण्टर काॅलेज में प्रधानाचार्य अंगद सिंह के द्वारा काॅलेज के बच्चों को मिष्ठान का वितरण किया गया। इससे पहले प्रसिंपल रूम में बच्चों ने टीवी पर राष्ट्रपति जी का शपथग्रहण समारोह भी देखा। डा0 अंगद ंिसंह द्वारा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के जीवन परिचय को विस्तार से बतायागया। उन्होने कहा कि अपने देश में कोई भी व्यक्ति शून्य से शिखर तक पहुंच सकता है। भारतीय संविधान की यह विशेषता है कि इसमे सबकी प्रगति का प्रावधान है, कोई भी व्यक्ति अपने परिश्रम लगन निष्ठा से श्रेष्ठ पद प्राप्त कर सकता है।

औद्योगिक विकास पोर्टल का मंत्री सतीष महाना ने किया उद्घाटन
एक ही पोर्टल पर अब प्राप्त होंगी सारी जानकारियां


 कानपुर।  यूपीएसआईडीसी द्वारा एक विशेष प्रकार के पोर्टल की शुरूआत शनिवार को की गयी, जिससे उद्यमियों को सारे विभिन्न प्रकार के कार्यो के करने में अब आसानी होगी। इस विशेष प्रकार से एक ही प्लेफार्म पर सारी जानकारियों प्राप्त हो सकेंगी। उधमियों को नक्शा, क्लीयरेन्स, भूखण्डों का आबंटन से सम्बन्धित भी जानकारी के साथ अन्य सभी जानकारियों यूपीएसआईडीसी के इस पोर्टल पर ली जा सकती है।
उत्तर प्रदेश राजय औधोगिक विकास निगम लि0 द्वारा औधेगिक भूखण्डों के आवंटन हेतु एक ई एप्लिकेशन पोर्टल का शुभारम्भ शुनिवार को किया गया जिसमें उपस्थित प्रदेश सरकार के औधोगिक विकास मंत्री सतीश महाना के द्वारा इस ई-पोर्टल का उद्घाटन किया गया। इस पोर्टल की लांचिंग के साथ ही अब लोगों को इधर उधर उावंटन के लिए चक्कर नही काटने पडेगे, बल्कि घर बैठे ही आवेदक आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निगम द्वारा अब तक औधोगिक भूखण्डों का अवंटन सम्बन्धि क्षेत्रीय कार्यालयो के स्तर पर सम्पादित किया जा रहा था, अब उ0प्र0 सरकारी की नई पहल से औधेागिक के गलियोरों में दिनोदिन वृद्धि होती जा रही है। अब प्रदेश के सभी औधोगिक क्षेत्रों में आवंटन के लिए उपलब्ध समस्त भूखण्डो का आवेदन आॅनलाइन किया जा सकेगा, जिसके लिए समस्त उपलब्ध भूखंडो का विवरण निगम की दो वेबसाइटो  www.upsidc.com  और  www.onlineupsidc.com पर उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक औधोगिक क्षेत्र की मुख्य विशेषताएं, भौगोलिक स्थिति, विशिष्ट परियोजना, सडक मार्ग, रेलवे, हवाई अडडा से दूरी का विवरण भी उपलब्ध हरेगा। वहीं निगम की वेबसाइट्स पर जिलेवार खाली भूखण्डों की संख्या, आकार, दर, आवेदनपत्र की प्रीमियम दर, प्रक्रिया शुल्क आदि सभी विवरण भी वेबसाइटस पर मौजूद रहेगी। आॅनलाइन के समय आवेदक को भू खंड सम्बन्धित विवरण वेबसाइटस पर जाकर भरने होंगे, जिसके बाद इसे प्रमाण पत्रो के साथ इसे क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। 
इस नीति से आवेदक को ये लाभ मिलेगा कि एक ही समय पर विभिन्न औद्योगिक  क्षेत्रों में उपलब्ध भूखण्डों का विवरण उसे प्राप्त हो जायेगा। अपनी प्रािमिकता के आधार पर आवेदक हर समय आवेदन कर सकता है, जबकि पहले ऐसा नही था। वहीं इस योजना में 2093 भूखण्डों के आवंटन हेतु आॅलाइन आवेदन आमन्त्रित किये गये है, जिनका मूल्य निगम की वर्तमान दर के अनुसार 1372 करोड है। निगम का ये प्रयास प्रदेश के औधोगिक परिवेश को बढाने में कारगर साबित होगा, साथ ही उधमियों हेतु प्रदेश में इकाई लगाने का अनुकूल वातावरण भी स्थापित होगा। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना द्वारा प्रदेश में उधमियों को और अनुकूल औद्योगिक परिदृश्य उपलब्ध कराने हेतु आश्वास्त किया गया साथ्ज्ञ ही निगम के उपरोक्त प्रयास की सराहना करते हुए और अधिक सुगम परिदृश्य उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गयी। कार्यक्रम में प्रबन्ध निदेशक रणवीर प्रसाद द्वज्ञरा उपस्थित गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया व आनलाइन आवंटन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दीगयी। इस अवसर पर प्रदेश के उधमी संगठन आईआईए, कोपस्टेटे चेयरमेन, पीएचडी के पदाधिकारी के साथ ही निगम के एपीसिंह, डीके सिं, डीके गर्ग, संजय तिवारी सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रबन्ध तथा अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

शिक्षा जागरूकता पर निकाली गयी रैली

कानपुर। प्राथमिक विद्यालय, रोटी गोदाम, बिरहाना रोड से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राथमिक विधालय से प्रारम्भ होकर नाचघर, नयागंज, शनिदेव मंदिर, तिरपाल मार्केट होते हुए दाल मण्डी में समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षिकाऐ मौजूद रही। शिक्षिकाओं ने बताया कि आज देश की दुर्दशा की बडी वहज शिक्षा व स्वास्थ्स का आभाव है। सरकारी येाजनाएं जनता तक पूरी तरह नही पहुंचती है। आज भी लोग शिक्षा के प्रति जागरूक नही है। आभावों के कारण गरीब परिवार अपने बच्चों को शिक्षा नही दे पा रहे है और इस कारण देश में बहुत बडी जनसंख्या शिक्षा से वंचित रह जाती है। कहा कि जागरूकता रैली निकार कर लोगो को शिक्षा के महत्व की जानकारी और जागरूक करने का काम किया गया है तथा लोगो से अपील की गयी है कि वह अपने बच्चों को पढने के लिए स्कूल अवश्य भेंजे।। रैल्ी का संचालन प्रधानाचार्य ज्योत्सना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी प्राथमिक विधालयों को आमंत्रित किया गया। रैली के दौरान सलोनी शुक्ला, रजिया बेगम, राजीव श्रीवास्तव व राहुल मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
आतंकवादी गतिविध के बाद शहर में हाई अलर्ट
कानपुर। सावन महीने में कानपुर नगर में मंदिरो में उमडे वाली भीड तथा बाबा अमरनाथ में दर्शन करने गये श्रृद्धालुओं पर हुए आंतकी हमले और के बाद शहर में हाई अर्लट धोषित कर दिया गया। शहर में बडा चैराहा स्थित माॅल में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया तथा रोड मार्च भी किया। अमरनाथ यात्रा के दौरान हुए आतंकी हमले को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबंद कर दी गयी है। कोतवाली सीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस फोर्स तथा पीएसी के जवानो द्वारा बडा चैराहा स्थित जेड स्वायर्ड माॅल में संघन तलाशी अधियान चलाया गया। इस दौरान पूरे माॅल की तलाशी ली गयी तथा संदिग्ध लोगो से पूंछताछ की गयी। इसी दौरान पुलिस फोर्स तथा पीएसी के जवानो द्वारा रोड मार्च भी निकाला गया। बताया जाता है कि सावन का महीना शुरू हो चुका है और शहर के मंदिरों में जाने वाले श्रृद्धालुओं की संख्या ज्यादा है। सुरक्षा के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था के चलते संघन तलाशी अभियान चलाया गया है।

डीएम का आदेश बेअसर 
बगैर हेलमेट पेट्रोलपंपो पर  मिल रहा पेट्रोल


कानपुर।  शहर में आये दिन दुघर्टना के दौरान होने वाली मौतो को देखते हुए, लोगो के जीवन की सुरक्षा के लिए नगर के जिला अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सराहनीय पहल करते हुए नगर के सभी पेट्रोलपंप पर निर्देश दिये थे कि अब वाहन स्वामियों को बिना हेलमेट के पेट्रोल नही दिया जायेगा। आदेश का पालन कराने जाने के लिए डीएम स्वयं भी पेट्रोलपंपों पर निरीक्षण करने पहुंचते थे। कुछ दिनो तक पेट्रोल पंप पर भी बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल नही दिया गया। इस मुहिम का ठीक ढंग से पालन कराने के लिए जिला अधिकारी ने डीएसओ को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन अधिनस्थो की बेफिक्री ने डीएम के आदेशो की धज्जियां उडा दी और शहर के पेट्रोलपंपो पर फिर पहले जैसा ही सब कुछ हो गया।
              डीएम के आदेश के बाद कि बिना हेलमेट के बाइक सवारो को पेट्रोल न दिया जाये, यह फैसला पेट्रोपंप मालिको को रास नही आया। आदेश के बावजूद जहां कुछ पंपो पर बाइक सवारो को बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जाता रहा वहीं डीएम ने स्वयं निरीक्षण भी किया और इस अभियान की सख्ती पर डीएसओ को जिम्मेदारी सौंपी। पर हमेशा की तरह यह आदेश बेमतलब साबित हुआ। लापरवाही डीएसओ ने इस ओर बिलकुल ध्यान नही दिया और अब हालत यह कि पेट्रोलपंपो पर कोई भी हेलमेट का नाम नही लेता। वाहन चालकों को ऐसे ही पेट्रोल दिया जा रहा हैं। डीएक का यह आदेश पेट्रोलपंप मालिकों को अखर रहा था, शायद बिना हेलमेट के पेट्रोल न देना और ग्राहको का लौटना उन्हे अखरने लगा था। डीएसओ की बेफ्रिकी ने पेट्रोलपंप संचालको के हौसले बढा दिये और एक बार फिर पेट्रोल की बिक्री पुराने ढर्रे से चलने लगी।

तहसील दिवस में आने वाली  शिकायतों में आई कमी
 जिलाधिकारी

कानपुर नगर, मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन फूलबाग में किया गया। इस अवसर पर सभी विभाग के अधिकारी आम जनता की समस्याओं को सुनने तथा उसके निस्तारण के लिए उपस्थि रहे। जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीआईजी, सीएमओ सहित सभी विभागो के अफसरों ने लोगों की शिकायतो को सुना और विभागो को समस्याओं को जल्द निस्तारण के निर्देश दिये।
            तहसील दिवस के दौरान जिला अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में आने वाली शिकातयों में कमी आयी है। उन्होने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए कडे निर्देश दिये गये है, कि जनता की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण किया जाये। वही मुख्य विकास अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर समाधान की श्रेणी में बासठवें नम्बर से ग्यारवें नम्बर पर आया है यह अच्छी पहल है। तहसील दिवस पर डीआईजी सोनिया सिंह, सीएमओं आरपी यादव सहित शहर के अन्य विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
5/- रुपये में भरपेट भोजन की थाली का वितरण

कानपुर। मानव सेवा हेतु आर्ट आफॅ लिविंग तथा दोस्त सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गरीबों व असहाय लोगों के लिए 5 रू0 में भरपेट भोजन की थानी का वितरण किया जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगो ने पांच रू0 देकर भोजन प्राप्त किया।
इस अवसर पर रवि शुक्ला ने बताया कि गरीबों व असहाय लोग जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है, जिस कारण वह अच्छा भोजन प्राप्त नही कर पाते है। उन्हे सप्ताह में एक दिन भोजन की व्यवस्था की जाती है जिसमें संस्थाओं के ही पदाधिकारियों का सहयोग होता है। इस बार 8वां भोजन वितरण सिन्धी कालोनी गेट के सामने लगाया गया जिसमें पांच रू0 थाली के भोजन में छोला, चावल, मसूर की दाल तथा हलुआ इत्यादी दिया गया। इस दौरान मजदूर , गरीब व असहाय लोगों ने भरपेट भोजन किया।
भोजन के साथ दी स्वास्थ्य  सम्बन्धित जानकारी
जहां संस्थाओं के पदाधिकारयों ने पांच रू0 में उच्चकोटी का भोजन कराया उससे पहले लोगो को कतार में खडा करके पांच रू0 लेकर टोकन दिया और टोकन देने से पहले लोगो को हाथ सफाई से धोने को कहा। इसके बाद संस्था द्वारा बैठने के लिए पांच बेंच लगवाई गयी थी तथा ठण्डे पानी की भी व्यवस्था की गयी थी। भोजन के बाद थानी सडक पर न फेंकने और सफाई का संदेश देते हुए डस्टबिन में थानी फेंकने कहा कहा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रति सप्ताह वह 500 से अधिक लोगो को पांच रू0 में भोजन देते है साथ ही भोजन प्राप्त करने वालो को किस प्रकार से भोजन के साथ सफाई पर घ्यान देना है यह भी समझाया जाता है। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह भाटिया, रीता गुप्ता, जेवी पंजवानी, अनुराग, रवि शुक्ला, भपेन्द्र सिंह, सतीश तिवारी, डा0 भाटिया आदि मौजूद रहे।


सर्राफा व्यापारियों ने किया जीएसटी का स्वागत

कानपुर। कानपुर में एक तरफ जहां व्यापारी और कांग्रेस पार्टी जीएसटी का विरोध कर रही है तो वहीं दूसरी ओर शहर के किराना और सर्राफा व्यापारियों ने जीएसटी का स्वागत कर जश्न मनाया। कानपुर के नयागंज बाजार में शुक्रवार देर रात को व्यापारियों ने बाजार के बीच में एक बडा एलईडी टीवी लगवा और वहां सभी व्यापारी बैठ गये साथ ही टीवी पर आने वाले जीएसटी को लेकर चल रहे कार्यक्रम का ेदेखते रहे। जैसे ही रात 12 बजे जीएसटी लागू हुआ तो व्यापारियों ने अलग ही अंदाज में जश्न मनाया, सैकडो की संख्या में मौजूद व्यापारी जीएसटी का स्वागत करते नजर आये। इस दौरान व्यापारियों ने जीएसटी वेलकर की होल्डिंग लगाई तो वहीं तिरंगे गुब्बारे भी उडाये। साथ ही आतिशबाजी कर मिठाई भी बांटी।
           इस अवसर पर सर्राफा एसो0 के पंकज अरोडा ने बताया कि जीएसटी आने का हम लोगों ने स्वागत किया है, इस लिए हम लोगों ने आज आतिशबाजी कर मिठाई वितरण किया है। जीएसटी लगने के बाग अब हम व्यापारी खुश और उत्साहित है, क्योकि पहले कई टैक्स देने पडते थे लेकिन अब केवल एक ही टैक्स देना पडेगा, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। बताया पहले अलग राज्यों से माल मगांने में परेशानी होती थी और अधिकारियों के चक्कर भी लगाने पडते थे, लकिन अब इससे हमस ब को निजात मिल जायेगी और हम आसानी से एक राजय से दूसरे राज्य में आराम व आसानी से अपना व्यापार कर सकते है।