5/- रुपये में भरपेट भोजन की थाली का वितरण

कानपुर। मानव सेवा हेतु आर्ट आफॅ लिविंग तथा दोस्त सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने गरीबों व असहाय लोगों के लिए 5 रू0 में भरपेट भोजन की थानी का वितरण किया जिसमें लगभग 500 से अधिक लोगो ने पांच रू0 देकर भोजन प्राप्त किया।
इस अवसर पर रवि शुक्ला ने बताया कि गरीबों व असहाय लोग जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है, जिस कारण वह अच्छा भोजन प्राप्त नही कर पाते है। उन्हे सप्ताह में एक दिन भोजन की व्यवस्था की जाती है जिसमें संस्थाओं के ही पदाधिकारियों का सहयोग होता है। इस बार 8वां भोजन वितरण सिन्धी कालोनी गेट के सामने लगाया गया जिसमें पांच रू0 थाली के भोजन में छोला, चावल, मसूर की दाल तथा हलुआ इत्यादी दिया गया। इस दौरान मजदूर , गरीब व असहाय लोगों ने भरपेट भोजन किया।
भोजन के साथ दी स्वास्थ्य  सम्बन्धित जानकारी
जहां संस्थाओं के पदाधिकारयों ने पांच रू0 में उच्चकोटी का भोजन कराया उससे पहले लोगो को कतार में खडा करके पांच रू0 लेकर टोकन दिया और टोकन देने से पहले लोगो को हाथ सफाई से धोने को कहा। इसके बाद संस्था द्वारा बैठने के लिए पांच बेंच लगवाई गयी थी तथा ठण्डे पानी की भी व्यवस्था की गयी थी। भोजन के बाद थानी सडक पर न फेंकने और सफाई का संदेश देते हुए डस्टबिन में थानी फेंकने कहा कहा। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रति सप्ताह वह 500 से अधिक लोगो को पांच रू0 में भोजन देते है साथ ही भोजन प्राप्त करने वालो को किस प्रकार से भोजन के साथ सफाई पर घ्यान देना है यह भी समझाया जाता है। इस अवसर पर भूपेन्द्र सिंह भाटिया, रीता गुप्ता, जेवी पंजवानी, अनुराग, रवि शुक्ला, भपेन्द्र सिंह, सतीश तिवारी, डा0 भाटिया आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment