FAITHFULGANJ CANTT SE JULUS GHAUSIA KO HARI JHANDI DIKHA KR RAWANA KARTE SHAHAR QAZAI MAUALNA ALAM RAZA NOORI




वेटर्न्स रैली में शहीदों के परिजनों व आश्रितों को दिया सम्मान

कानपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी साल के आखिरी दौर में वेटर्न्स रैली का आर्मी हेड क्वार्टर ने केंट स्थित कैवेलरी ग्राउंड में आयोजन किया। इस रैली में कानपुर नगर ,कानपुर देहात,उन्नाव और औरैया से वीर नारियों,आश्रितों, और भूतपूर्व सैनिकों ने शिरकत की सेवानिवृत जवान, व शहीदों के परिजनों व आश्रितों का मुख्य अतिथि मेजर विनोद शर्मा के द्वारा सम्मान कर सम्मानित किया गया।  वहीं इस रैली में आर्मी के जवानों द्वारा कलाएं प्रस्तुति को देख ग्राउंड में बैठे लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान आर्मी के जवानों ने बेंड से शुरुआत कर हाथ मे गदा लिए हुए सुंदर रैली निकाली और वाद्य यंत्रों द्वारा  सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की ध्वनि के साथ रैली निकाली। वहीं असम रेजिमेंट का  एक नागा डांस जिसे बेम्बू डांस भी कहा जाता है जो वहां के रीति रिवाज़ो को निभाता है। उसके बाद पंजाब का वह लोक नृत्य जिसका नाम सुनकर हम सभी के पैर थिरकने लगते हैं भांगड़ा की जवानों ने बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई पंजाबी परिधानों में। ग्राउंड में सेवानीवर्त्त एक्स सर्विसमेन आर्मी के लोगों के लिए कई स्टाल लगाए गए हुए थे जैसे पेंशन ऑनलाइन माध्यम से सेम डे कैसे पेमेंट ली जाए उसका विकल्प, वहीँ बैंक सम्बन्धित पेंशन की सही जानकारी, एक्स सर्विसमेन के लिए आगे नौकरियां, आधार कार्ड लोगों को सही जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए। वहीं मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने सभी शहीदों के परिजनों आश्रितों को सम्मानित भी किया। ऐसा कई स्टालों पर एग्स सर्विसमेन को सही और स्पष्ट जानकारी दी गयी भविष्य हेतु।


एलईडी लाइट व पोल का किया कैबिनेट मंत्री ने शुभारंभ 

कानपुर। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडे के द्वारा हरजिंदर नगर चौराहे में एलईडी लाइट व पोल लगाने के कार्यों का शुभारंभ पोल की फाउंडेशन बनाने के काम से प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता व पार्षदगण उपस्थित थे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि एयरफोर्स चौराहे से जगई पुरवा तक 3. 11 किलोमीटर में 145 पोल व 290 एलईडी लाइट लगाई जाएगी। जिसके अंतर्गत लगभग 61 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होगी तथा इसकी रोशनी भी बहुत अच्छी होगी महापौर उर्मिला पांडे ने कहा कि मैं आजकल सभी वार्डों में जाकर समस्या देख रही हूं पूरे कानपुर को एलईडी लाइट लगाकर चमकाने का प्रयास किया जाएगा जिससे ऊर्जा की बचत होगी शीघ्र ही कानपुर में स्वच्छता का अभियान भी चलाया जाएगा कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि 2019 तक पूरे कानपुर को स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा तथा विकास की गति को आगे बढ़ाया जाएगा दूसरे शहरों से रामादेवी व हरजिंदर नगर में आने वाला व्यक्ति जब प्रवेश करेगा तो सुंदर कानपुर की कल्पना करेगा मेरा यह प्रयास रहेगा कि शासन स्तर से विभिन्न विभागों से अपनी विधानसभा है एवं कानपुर महानगर के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं लाकर कानपुर का विकास कराया जाए। सतीश महाना ने प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई मुख्य रूप से उपस्थित सतीश महाना, प्रमिला पांडे, पीएन राय, अमृतलाल, बीडी राय, राकेश तिवारी, गायत्री उमराव, कैलाश पांडे, मोहिनी शुक्ला, संगीता बाली, रीता कुशवाहा, सौरव तिवारी, दिनेश तिवारी,व अतुल शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
निबंध लेखन एवं कोलाज प्रतियोगितायंे

कानपुर नगर, क्राइस्चर्च महाविधालय का वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अभिव्यक्ति 2017 का आयोजन 19 दिसम्बर से शुरू हुआ। यह वर्ष पं0 दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के रूप में विशिष्ट आयोजनो से पूरित है। अभिव्यक्ति 2017 का औपचारिक उद्घाटन महाविधालय के सचिव डा0 परेवज ई. डीन ने की।
पहले बिंध लेखन प्रतियोगिता विषय पंडित दीनदयाल की विकसित एवं न्यायपूर्ण भारत की परिकल्पना सम्पन्न कराई गयी, जिसमें 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में डा0 डीसी श्रीवास्तव, डा0 अरविन्द सिंह, डा0 डोरोथी राय, डा0 सूफिया उपस्थित रहे। परिणाम 21 दिसम्बर को पुरस्कार वितरण समारोह में घोषित किया जायेगा। इसके बाद कोलाज प्रतियोगिता कराई गयी, जिसका विषय युवा शक्ति की ऊर्जा औरउमंग का परिचायक था। इस प्रतियोगिता में युवा छात्रों ने अपने सपनो, आकांक्षाओं, उममीदरों और विचारो को तस्वीरो और कागजों की अनूठी भाषा में स्वरूप दिया। इसमें 75 प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा डा0 रीना डीन, डा0 नलिन कुमार श्रीवासतव, डा0 विनोद कुमार निर्णाक मण्डल में तथा कोलाज प्रतियोगिता प्रभारी शिक्षको में डा0 मृदुला सैमसन, डा0 फिरदौस कटियार, डा0 सुनीता वर्मा, डा0 श्वेता चंद उपस्थित रहीं।
निकाली गयी क्रिसमस वाहन रैली

कानपुर. क्रिसमस के उपलक्ष्य में कानपुर पास्टर्स एसो0 द्वारा विशाल क्रिसमस वाहन रैली मोतीझील से निकाली गयी जो शहर के विभिन्न मागों से होती हुई क्राइस्टचर्च इण्टर कालेज ग्राउण्ड पर समाप्त हुई।  क्रिसमस वाहन रैली को शहर की महापौर प्रमिला पण्डे ने झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न स्थानो पर रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में क्रिसमस की सजावट से सजे हुए वाहनों एवं प्रभु यीशु की जन्म की झांकी सजाई गयी तो रास्तें में सेन्टा क्लाॅज द्वारा बच्चो को टाॅफी, मिठाई, गुब्बारे बांटे जा रहे थे। अन्य समाज के लोग भी रैली में शामिल हुए। कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन के पादरी जितेन्द्र ंिसह ने लोगो को बताया कि इस रेली के माध्यम से हम सभी मसीह समाज के लेाग अपने पूरे कानपुर षहर को क्रिसमस की बधाई व शुभकामनायें देते है। रैली में पादरी अजती एनसन, जीएस गिल्बर्ट, अनिल गिल्बर्ट, संजय आॅलविन पादरी प्रदीप राव, सेमुअल जस, न्यूटन जैकब, प्रदीप मारविल, राजकुमार गौतम, पास्टर ब्रजेश, पास्टर राकेश मसीह तथा मसीह समाज के लोग उपस्थित रहे।
डीपीएस बर्रा में वार्षिकोत्सव ‘उमंग - 2017’ का आयोजन 

दिल्ली पब्लिक स्कूल बर्रा, कानपुर में दिनांक 07 दिसम्बर 2017 को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उंमग’ का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छत्र - छात्राओं ने पूरे उत्साह व उल्लास के साथ भाग लिया। विद्यालय भवन रंग - बिरंगी विद्यूत लड़ियों से सुसज्जित अत्यन्त मनोहर लग रहा था। विद्यालय प्रागंण में एक अद्भुत मनमोहक मेले के परिदृश्य ने सभी आगन्तुकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस रंगररंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय की प्रो0 वाइस चेयरपर्सन श्रीमती बंदना मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। विशष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक श्री आलोक मिश्रा, विद्यालय की निदेशिका व दिल्ली पब्लिक स्कूल आज़ाद नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना मोहोत्रा, प्रबन्ध समिति के सदस्य श्री देवव्रत मिश्रा के साथ डी0 पी0 एस0 सर्वोदय नगर की मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, आज़ाद नगर की मुख्याध्यापिका श्रीमती सोनी भार्गव एवं पुनीता कपूर, डी0 पी0 एस0 किदवई नगर की प्रभारी श्रीमती अलका जोशी तथा नगर के संभ्रंात नागरिकगण उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती मिश्रा, विशिष्ट अतिथि श्री आलोक मिश्रा के साथ उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने ज्ञान के प्रतीक दीप का प्रज्जवलन कर संास्कृतिक कार्यक्रम ‘उंमग’ का शुभारम्भ किया। 
वार्षिकोत्सव के इस शुभ अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करने के साथ पधारे सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय के शैक्षिक व कलात्मक गतिविधयों से अवगत कराया। 
अत्यन्त छोटे - छोटे बच्चों ने भी पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी कला का मंचन कर यह सिद्व कर दिया हम बड़े ही उन्हें नाजुक, कोमल समझकर उन्हें दायरों में बाॅंधे रखना चाहते हैं जबकि उनमें अपार प्रतिभा भरी है। 
रंगारंग कार्यक्रम का शुभारम्भ देवाधिदेव महादेव की स्तुति से किया गया। शिव पच्चाक्षर स्त्रोत के उच्चारण करने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। इस संसार की सभी असन्तुष्ट व व्याव्य वस्तुओं को शिव ने अपनाया। शिव के इस अलौकिक स्वरूप की वंदना दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध नृत्यशैली भरातनाट्यम् के माध्यम से आकर्षक वेशभूषा में की गई।
बच्चों की दुनिया में कार्टून चरित्रों की जगह सबसे अहम होती है। स्नेहीजन की ही तरह सुपरहीरो भी उनके निए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सारा प्रांगण तालियों की गड़गडाहट से गूॅंज उठा जब बैटमैन, आइरन मैन, स्पाइडर मैन आदि सुपर हीरो मंच पर उपस्थिित हुए। अभिभवक स्वंय को अपने बालपन की यादों में खोने से रोक नहीं पाए। 
कला के पारंपरिक रूप को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए किदवई नगर के कक्षा 4 व 5 के छात्र / छात्राएॅं जब मंच पर उतरे तो सभी उनके इस अद्भुत कौशन को देखकर अचम्भित रह गए। भारतीय लोक नृत्य को एक नए रूप में प्रस्तुत किया गया। 
पाॅंच नदियों का आब कहे जाने वाले प्रदेश पंजाब की प्रमुख विशेषता वहाूं के लोगों द्वारा जिन्दगी को भरपूर जीने की कला है। उमंग, उत्साह व मस्ती से भरे छोटे - छोटे पंजाबी भॅंगड़ा व गिद्दा नृत्य करते मंच पर आए तो सारे उर्शकों के पैर खुद व खुद ही थिरकने लगे। 
भारत लोक संस्कृतियों की भूमि रही है। गुजराती अपने खान - पान, सरल व्यवहार के साथ अपनी भक्तिपूर्ण छवि के लिए वि,यात रहे हैं। कक्षा 2 व 3 के छात्र/छात्राओं ने गरबा व डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर विवश कर दिया।
भारतीय नृत्य शैली हो या पाश्चात्य शैली विद्यालय के नौनिहाल सभी शैलियों में नुत्य करने में पारंगत दिखाई दे रहे थे। कक्षा 4 व 5 के छात्र/छात्राओं ने हिपपोप नृत्य शैली में नृत्य करके सबको स्तब्ध कर दिया।
चेहरा व्यक्ति के व्यक्तित्व का आइना होता है नेकिन अगर उसी पर कोई और बनावटी मास्क लगा लिया जाए तो असली चेहरे को पहचानना मुश्किल हो जाता है। मास्क पहनकर अनी अनोखी पहचान बनाने के लिए रंग - बिरंगे परिधानों में कक्ष 5 व 6 के छात्र/छात्राएॅं मंच पर उतरे तो वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गॅंज उठा।
भारत में पाश्चात्य संस्कृति के अनुकरण से वातावरण के खराब होने की बात अक्सर सुनाई देती है। परन्तु मंत्र पर जब महाराष्ट्री लावनी के साथ माइकल जैक्सन की नुत्य शैली का मिलाजुला रूप देखने को मिला तो बच्चों का उत्साह व ऊर्जा के उनका अनोखा तालमेल देखते ही बनता था। उनकी अद्भुत कला को देखकर सभी ठगे से रह गए। इस झण्डी मिक्स नृत्य को किदवई नगर के नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
नारी मोह, माया, दया, प्रोम के साथ शक्ति वे धैर्य का भण्डार भी है। उसमें हजारों मानवीय रिश्ते समाहित करने की सामथ्र्य है। सृष्टि का हर रूप उससे ही पूर्णता प्राप्त करता है। नारी के इसी शकित व सम्पन्नता को कक्षा 8, 9 व 10 की छात्राओं द्वारा बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया। 
कार्यक्रम की अगली कड़ी में उपस्थित जन - समुह को बेटी का जीवन में कितना महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक पिता द्वारा बताया गया। बेटी जो माॅं की ममता, पिता की पॅंूजी होती है वहीं बेटी युवा होने पर दो कुलों की शान बन कर एक मजबूत कड़ी की महती भूमिका निभाते हुए सभी को जोड़े रखती है। इस प्रस्तुमि ने सभी को अपनी-अपनी बेटियों के प्रति भाव विभेर कर दिया। 
वार्षिकोत्सव की प्रस्तुति में ऊर्जा, उत्साह के साथ उन्नत तकनीक का होना भी बहुत जरूरी है। किसी भी कार्य की सफलता उसके क्रियान्वयन की तकनीक पर निर्भर होता है। विालय की उच्च कक्षाओं के छा,ों ने निन्जा तकनीक के द्वारा भाईचारे की शक्ति व सामथ्र्य को बड़े ही कौशल के साथ प्रस्तुत किया।
संसार में व्याप्त अंधकार अज्ञान व अशिक्षा का ही परिणम है। इसे दूर करने का एकमात्र उपाय शिक्षा प्राप्ति ही है। यह प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। जब सब पढ़ंगे तळाी सब आगे बढ़ंेगे किअवई नगर के नन्हे - मुन्नों ने सह प्रण लिया कि वे देश से अशिक्षा के अंधकार को मिटाने के लिए सभी में शिक्षा की अलख जगाएॅंगे ताकि सभी खुशहाल हों। सभी बुराइयों का नाश शिक्षा द्वारा ही संभव है। शिक्षित व भ्रष्टाचार व आतंकवाद जैसी बुराइयों का उपचार शिक्षा द्वारा ही संभव है।
ईश्वर ने इंसान बनाया और इंसान ने इस दुनिया को धैर्य, जाति और भाषा में बाॅंट दिया। वह अपने सबसे बड़े धर्म इंसानियत को भूल नफरत की जंग करने लगा। आज हर इंसान अपने स्वार्थ की सिद्वि हेतु ईष्र्या, द्वेष व घृणा जैसे अस्त्रों का सहारा ले रहा है। डी0 पी0 एस0 बर्रा ने मंच से विश्व शांति का संदेश देते हुए उसके महत्व को सभी को बताया कि शांति से ही सभी की उन्नति प्रगति संभव है। 


सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन
 
कानपुर नगर, ज्वालादेवी विधा मन्दिर में सांस्कृतिक सन्ध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्राइमरी, इण्टर व डिग्री विभाग की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में योगेन्द्र मोजन व विशिष्ट अतिथ अरविन्द कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कानपुर देहात उपस्थित रहे। 
प्राइमरी विभाग की छात्राओं द्वारा अंग्रजी नाटक द किंग हिज डाक्टर्स की प्रस्तुति दी गयी। डिग्री विभाग की छात्राओं द्वारा देश के सैनिको द्वारा दिये गये बलिदान को वर्तमान राजनेताओं द्वारा देशहित को ताक पर रखकर केवल निज स्वार्थपरता को दर्शाता नाटक बस एक निशां काबी है की प्रस्तुति दी गयी। वहीं माधुरी केन्दुरकर व सुरभि साहू द्वारा निर्देशित नाटक व्यथा आज के बच्चे की , का मंचन किया गया तथा यह दर्शान का प्रयास किया गया कि वर्तमान समय के भौतिकतावादी समाज में किस तरह हर व्यक्ति धन कमाने की होड में लगा है और अपने जीवन की अमूल्य निधि अपनी संतान पर पूरा ध्यान नही दे पाते। मुख्य अतिथि ने कहा  विधालय एक सशक्त माध्यम है जहां छात्राएं न केवल अपनी साहित्यि, सांस्कृतिक प्रतिभा को निखार सकती है बल्कि भविष्य के लिए अपनी सम्पूर्ण प्रतिभा को पहचान कर एक बेहतर विकल्प को चुकर अपना, अपने परिवार, समाज व राष्ट्र के विकास में भी अपना योगदान दे सकती है। अंत में प्रधानाचार्या रश्मि अस्थाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सीएसए में दिक्षा समारोह में उपराष्ट्रपति ने की शिरकत
उप राष्ट्रपति वैंकेया  नायडू ने बांटे पदक व डिग्रिया
कानपुर नगर, कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौधोगिकी विश्वविधालय में कल सोमवार को दीक्षा समारोह सम्पन्न हुआ। कानपुर प्रशासन द्वारा इस समारोह की सभी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लिया गया था। कार्यक्रम में कोई बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए पूर्व में रिहर्सल भी किया गया था। सोमवार को सीएसए में हुए दीक्षा समरोह में मुख्य अतिथि वैंकेया नायडू ने शिरकत की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक ने की। 

सीएसए में दीक्षा समारोह सम्पन्न हुआ। सामारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू द्वारा पदक व डिग्रिया प्रदान की गयी। समारोह में आइसीएआर नई दिल्ली के उपमहानिदेशक डा0 एनएम राठौर व रायपुर कृषि विश्वविधालय के पूर्व कुलपति डा0 एमपी पांडेय को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षान्त समारोह में कुल वितरित किये गये पदकों की संख्या 31 रही वहीं 430 छात्र-छात्राओं को डिग्रिया दी गयी। समारोह में सात कुलाधिपति स्वर्ण पदक, सात विश्वविधालय रजत पदक, सात विश्वविधालय कांस्य पदक तथा दस प्रायोजित स्वर्ण पदक का वितरण किया गया।
सीएसए कैम्पस से ही उतारा गया हैलीकाप्टर
सुरक्षा करणो को देखते हुए उपराष्ट्रपति का हैलीकाॅप्टर सीएसए कैम्पस में ही उतारा गया। बताते चले की पहले जारी हुए प्रोटोकाल में उनका हैलीकाप्टर चकेरी एयरपोर्ट पर उतरना था और यहां से उनका काफिला सडक मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था। चकेरी ऐयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक दूरी लगभग 15 किलो मीटर की है और रास्ते मे कई स्थानो पर क्रासिंग होने, जाम लगने के साथ अन्य सुरक्षा कारणो को ध्यान में रखकर कानपुर प्रशासन द्वारा फेरबदल किया गया था तथा उप राष्ट्रपति का हैलीकाॅप्टर सीएसए कैम्पस में ही उतारने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही उप राष्ट्रपति की सुरक्षा में प्रशासन पूरी तरह सर्तक रहा। जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी पूरी व्यवस्था प्रणाली पर नजर रखे हुए थे। पुलिस की स्पेश्ज्ञल टीम सहित पीएसी व आरएफ भी तैनात रही वहीं मेटल डिटेक्टर और डाॅग स्क्वायड भी सजग रहा और सुबह भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से चेकिंग की जाती रही। सुरक्षा के लिए पुलिस के विशेष कमांडो लगाए गये जो हैलीपैड के आसपास तैनात रहे वहीं सात एसपी, 12 सीओ, 30 इंस्पेक्टर और एक-एक कंपनी पीएसी व आरएफ तैनात रही। कार्यक्रम के दौरान बिना पास के किसी को भी प्रवेश नही दिया गया।

क्रांतिकारियों की याद में कानपुर के फूलबाग में फहराया गया 150 फिट ऊंचा तिरंगा

कानपुर । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी तक कानपुर क्रांतिकारियों का गढ़ रहा। इन्ही क्रांतिकारियों की याद में रविवार को ऐतिहासिक फूलबाग मैदान पर 150 फिट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। छुट्टी के दिन फूलबाग का नजारा किसी गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस से कम नहीं था। लोग वंदेमातरम गीत गाकर अपने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ऐतिहासिक फूलबाग का मैदान रविववार को सुबह से ही तिरंगे की आन-बान और शान में डूबा हुआ था। जैसे ही शहर सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी ने बटन दबाकर सूबे का सबसे ऊंचा और विशालकाय राष्ट्रीय ध्वज को नीले आसमान में पूरे गर्व के साथ फहराया तो लोगों के मन में देशभक्ति की हिलोरें मारता ज्वार बाहर आ गया। हर तरफ एक ही गूंज सुनाई दे रही थी वंदेमातरम। यहां पर फूलों से लिपटा प्रत्येक स्तंभ और प्रत्येक दीवार देश के प्रति सम्मान और समर्पण की प्रेरणा दे रहा था। देशभक्ति के इस माहौल में लोगों में अजीब सा जोश था। गले में तिरंगा गमछा डाले हजारों लोग झूम रहे थे। राष्ट्रप्रेम के इस नजारे के बीच 150 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज ने खुले आसमान में जैसे ही अपनी झलक दिखाई, तो आसपास का इलाका भी वंदे मातरम और भारत माता की जय जैसे नारों से गूंज उठा। 
सांसद ने कहा 150 फिट ऊंचा तिरंगे को तैयार करने वाले जेसीआई का शहर आभारी है। कहा कि इस तिरंगे को फहराने के पीछे एक ही उद्देश्य है कि लोग कानपुर के क्रांतिकारियों का गौरव न भुलाया जा सके। कहा कि कानपुर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके चलते औद्योगिक नगरी से पहले अगर इसे क्रांति नगरी कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस दौरान उन्होंने नानाराव पेशवा, झण्डा गीत के रचयिता श्याम लाल गुप्त पार्षद और स्वतंत्रता सेनानी के साथ कलम के सिपाही गणेश शंकर विद्यार्थी के स्वतंत्रता में दिये गये योगदान का बखान किया। पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह हमारे व कानपुर के लिए गर्व की बात है कि फूलबाग कानपुर का ऐतिहासिक मैदान है जिसमे 150 फिट का झण्डा फहराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद मुरली मनोहर जोशी, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सैन्य अधिकारियों और हजारों शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहें। 
35 लाख में तैयार हुआ तिरंगा - जेसीआई कानपुर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल और सचिव अमित जैन ने कहा कि शहर के तरक्की और उसके नाम की ख्याति फैलाने के लिए जेसीआई का यह एक प्रयास है। विशालकाय ध्वज को देखकर लोगों खासकर बच्चों के मन में देशप्रेम की भावना हिलोरें मारेगीं। देश के लिए कुछ करने का जज्बा जिंदा रहे, डेढ़ सौ फुट का तिरंगा लगाने का यही मकसद है। तिरंगे को मुंबई और सिलवासा में तैयार किया गया है। 36 गुणा 24 फिट के तीन ध्वज मुंबई में विशेष रूप से तैयार किए गए हैं। जबकि इसका पोल सिलवासा, गुजरात से तैयार करवाया गया है। इस ध्वज को तैयार करने में करीब 35 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
देश भक्ति गीतों पर थिरके बच्चे - छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति से भरे गीतों पर नृत्य पेश किया। एनसीसी कैडेट्स के अलावा प्रख्यात नृत्यांगना बंदना देबोराय अपना कार्यक्रम पेश किया। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर बिठूर स्थित स्पास्टिक सेंटर के बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। शहीदों के परिजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर झंडा गीत के रचयिता और शहर के गौरव श्यामलाल गुप्ता पार्षद जी के सम्मान में उनके वंशज साकेत और राजेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
Jashne Eid Miladun Nabi (S.W.)
Anjuman Jamal-e-Adab Islamia Committee  k Zariye 
Meerpur Cantt Kanpur (UP) Me Banaya Gaya Shandar Gate