वेटर्न्स रैली में शहीदों के परिजनों व आश्रितों को दिया सम्मान

कानपुर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी साल के आखिरी दौर में वेटर्न्स रैली का आर्मी हेड क्वार्टर ने केंट स्थित कैवेलरी ग्राउंड में आयोजन किया। इस रैली में कानपुर नगर ,कानपुर देहात,उन्नाव और औरैया से वीर नारियों,आश्रितों, और भूतपूर्व सैनिकों ने शिरकत की सेवानिवृत जवान, व शहीदों के परिजनों व आश्रितों का मुख्य अतिथि मेजर विनोद शर्मा के द्वारा सम्मान कर सम्मानित किया गया।  वहीं इस रैली में आर्मी के जवानों द्वारा कलाएं प्रस्तुति को देख ग्राउंड में बैठे लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इस दौरान आर्मी के जवानों ने बेंड से शुरुआत कर हाथ मे गदा लिए हुए सुंदर रैली निकाली और वाद्य यंत्रों द्वारा  सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की ध्वनि के साथ रैली निकाली। वहीं असम रेजिमेंट का  एक नागा डांस जिसे बेम्बू डांस भी कहा जाता है जो वहां के रीति रिवाज़ो को निभाता है। उसके बाद पंजाब का वह लोक नृत्य जिसका नाम सुनकर हम सभी के पैर थिरकने लगते हैं भांगड़ा की जवानों ने बेहतरीन प्रस्तुति पेश की गई पंजाबी परिधानों में। ग्राउंड में सेवानीवर्त्त एक्स सर्विसमेन आर्मी के लोगों के लिए कई स्टाल लगाए गए हुए थे जैसे पेंशन ऑनलाइन माध्यम से सेम डे कैसे पेमेंट ली जाए उसका विकल्प, वहीँ बैंक सम्बन्धित पेंशन की सही जानकारी, एक्स सर्विसमेन के लिए आगे नौकरियां, आधार कार्ड लोगों को सही जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए। वहीं मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने सभी शहीदों के परिजनों आश्रितों को सम्मानित भी किया। ऐसा कई स्टालों पर एग्स सर्विसमेन को सही और स्पष्ट जानकारी दी गयी भविष्य हेतु।


No comments:

Post a Comment