माॅर्निंग वाकर्स के लिए आफत बने आवारा कुत्ते
कानपुर। शहर के हर चैराहे, रास्ते, गलियों के साथ पार्को में बडी संख्या में आवारा कुत्तों ने लोगो का चैन छीन लिया है। नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी का खामयाजा शहरवासी भोग रहे है। आवारा पशुओं को पकडने, कुत्तो के बाध्यकरण आदि की योजनाये बनाने वाले सिर्फ कागज के आंकडो को दुरूस्त करने में लगे रहते है उन्हे वास्तविकता से कोई लेना देना नही। आज शहर की हर पार्क में जहां मार्निंग वाकर्स सुबह टहने के लिए आते है उनके लिए यह कुत्ते किसी खौफ से कम नही है।
शहर में आवारा कुत्तो का आतंक लगातार बढता जा रहा है दिन भर जहां सडक पर राहगीर इन कुत्तो से परेशान रहते है तो रात में यही कुत्ते आक्रामक हो जाते है। इसके साथ ही कुत्तो के खौफ के कारण पार्को व सडकों पर सुबह टहलने वाले लोगों की भी संख्या कम होती जा रही है। यह सच्चाई भी है। सुबह टहलने वालो में एक भी व्यक्ति ऐसा नही था जिसने कुत्तो की बढती तादात और सुबह सन्नाटे में उनके द्वारा काटे जाने के भय से इंकार न किया हो। एक ओर शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अरबो रू0 खर्च करने की योजनाये तैयार है तो वहंी इन आवारा जानवरो को नही पकडने की प्रक्रिया बंद पडी है, जबकि लाखों रू0 इसी मद में नगर निगम खर्च कर रहा है। बताते चले कि फूलबाग कम्पनी बाग, ग्रीनपार्क, वीआईपी रोड, कं0 बाग नवाबगंज, मोतीझील आदि अन्य स्ािानों पर सुबह माॅर्निग वाकर्स टहलने आते है जिसमें वृद्ध महिलाये पुरूषो के साथ लगभग हर उम्र के लोग भी होते है। सुबह घर से लेकर पार्क तक कुत्तो की फौज अब माॅर्निंग वार्कस को डराने लगी है। नगर निगम अधिकारियों के कानों में जूं नही रेंग रही। इस मद का पैसा कहां जा रहा है, काम हो रहा या नही इससे किसी को कोई सरोकार नही। जहां रोजारा कुत्तो के काटने व अन्य आवारा पशुओं से लोग परेशान हो रहे है तो वहीं कई लोग अभी तक अपनी जान भी गंवा चुके है। नगर आयुक्त विनाश सिंह ने कुछ समय पूर्व कहा था कि कुत्तो को हटाने के लिए टीम लगाई जायेगी, लेकिन अभी तक न ही कुत्ते पकडने की टीम का गठन हुआ है और जो मौजूदा कर्मचारी है वह भी आवारा जानवरो को नही पकड रहे है और यह बडी लापरवाही आये दिन सडक पर चलने वालो के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है।
फीस जमा न होने पर छात्र को जमकर पीटा
3 अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कानपुर । फीस समय से न जमा होने पर एक छात्र को स्कूल के तीन अध्यापकों ने मिलकर पिटाई कर दी। जिससे उसको अब चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं परिजनों ने अध्यापकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
महाराजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे टू के किनारे आरके एजुकेशन इंटर कालेज है। यह कालेज फतेहपुर जनपद के बार्डर के करीब है। यहां पर मूल रूप से फतेहपुर जनपद के औंग में रहने वाले उमेश कुमार का बेटा अखिल सिंह पढ़ता है जो कक्षा आठ का छात्र है। उमेश कुमार का लखनऊ में कंप्यूटर इंस्टीटयूट है और वह वहीं पर रहता है। परिवार में पत्नी बबिता अपने एकलौते बेटे अखिल सिंह के साथ औंग में रहती है। अखिल ने बताया कि बीते बुधवार को सुबह जब मै स्कूल पंहुचा तो मेरी क्लास टीचर प्रिंयका मैडम ने मुझसे फ़ीस जमा करने के लिए कहा। मैंने कहा मैडम पापा को समय नहीं मिला आया इस लिए वह नहीं आये है मैं गुरुवार को पापा के साथ आऊंगा और 10 हजार 500 रुपये जमा कर दूंगा। बस इतनी सी बात पर उन्होंने मुझे बाहर निकाला और डंडे से मुझे पीटने लगी। इसके बाद दूसरे सेक्शन के टीचर अतुल और धर्मेद्र ने भी मुझे जमकर पीटा। जब मैंने यह बात प्रिंसिपल को बताया तो उन्होंने भी कोई रिस्पांस नहीं दिया। इसके बाद मै पूरे दिन दर्द से क्लास में करहाता रहा जब मै घर पंहुचा तो यह बात अपनी मां को बताया गुरुवार को जब पापा के साथ स्कूल गया तो उन्होंने पापा के साथ भी बदसलूकी की। बच्चे के पिता उमेश के मुताबिक बच्चे की स्कूल फीस और उसके ट्रेवल को मिलकर साल भर 25 हजार रुपये फ़ीस थी। जिसमें से हमने 15 हजार रुपये फीस जमा कर दी थी, बाकि के 10 हजार 500 रूपये जमा करने थे। लेकिन मैं किसी कारणवश स्कूल में फ़ीस जमा करने के लिए नहीं पहुंच पाया। इतनी बड़ी रकम देकर बच्चे को स्कूल भेजना नहीं चाहता था इतनी जरा सी बात पर बच्चे को इतनी बेरहमी से नहीं पीटना चाहिए था। बताया कि महाराजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। एसओ ने बताया कि पीड़ित अभिभावक की ओर एफआईआर स्कूल के तीन अध्यापकों के खिलाफ की गई है। जिसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बी.बी.ए. छात्रों हेतु (Personality Development & Employability) व्यक्तित्व
विकास एवं रोजगार परकता विषय पर 30 दिवसीय कार्यशाला का आरम्भ
इस अवसर पर संकाय सदस्य प्रो0 मुकेश रंगा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवा छात्रों की क्षमताओं एवं प्रतिभाओं को बढ़ाते है।
इस अवसर पर आई0बी0एम0 संकाय सदस्य सुश्री अर्पणा कटियार एवं शाह मोहम्मद ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का सक्षम तरीके से समग्र विकास के द्वारा सामना करने की प्रेरणा दी।
मेधा फाउण्डेशन के श्री अफहाॅन हारिश ने मेधा संस्थान के कार्यकलापों से और व्यैक्तित्व विकास की जानकारी छात्रों को दी। कार्यक्रम का संचालन श्री अफहाॅन हारिश ने किया।
कार्यक्रम में आई0बी0एम0 के संकाय सदस्य श्री राजीव कुमार, श्रीमती सारिका गुप्ता, मेधा संस्थान के एरिया मैनेजर मोहम्मद दानिश, टेªनर स्मृति सिंह एवं आलोक उपाध्याय और आई0बी0एम0 के बी0बी0ए0 के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
किसानों को धोखा देकर उड़ाया गया उनका मजाक- जयन्त चैधरी
जयंत चैधरी ने बीजेपी सरकार की सभी नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य नही किया है। उन्होने विकास के मुददे पर चुनाव लडा था और कहा था कि प्रदेश में हम नया आयाम स्थापित करेंगे। वहीं बुलेट ट्रेन के बारे में कहा कि 3 लाख 80 हजाार करोड की बुलेट ट्रेन की योजना बनाई गयी है, जिसका एक तिहाई हिस्सा जितना ये खर्च कर रहे है वह यूपी जैसे बडे राज्य का बजट होता है। यह सब निरर्थक साबित हो जायेगा, क्योंकि सरकार का मूलभूत सुविधाओं की ओर ध्यान नही है। उन्होने कहा कि इस सरकार में कोई काम नही हुआ है केवल ये औरंगजेब और अकबर के चक्कर में पडे हुऐ है। 6 माह में सरकार ने जो श्वेतपत्र जारी किया है वो बेमतलब है श्वेत पत्र का मतलब होता है कि चुनौती और चुनौत का अप्रोच क्या है। आप 6 माह के बाद यह कह रहे हो कि इस बीत इस सरकार में घोटाला हुआ है उस सरकार में घोटाला हुआ है जबकि अब तो आपके ही मंत्री, विधायक प्रतिनिधी है आपकी पार्टी क्या कर रही है। वहीं उनके साथ आये प्रदेश अध्यक्ष डा0 मसूद अहमद ने कहा कि मौजूदा प्रदेश की सरकार बुरी तरह विफल है। जहां एक ओर शिक्षा मित्रो को भाजपा द्वारा चुनाव आश्वासन दिया गया वह भी मिथ्या साबित हुई है। श्वेत पत्र को बताकर पिछली सरकारों की कमियां दिखाकर अपनी निष्क्रियता पर पर्दा डालने का काम किया गया है। इस अवसर पर सुरेश गुप्ता, मो0 उस्मान, सुरेश अग्रहरि, प्रमोद यादव, विमलेश पाठक, प्रदेश सचिव सुरेश अग्रहरी, मो0 असलम, लतीफ लतीफ बाबा, सत्येन्द्र खन्ना, राकेश दीक्षत, संजय शाह आदि लोग मौजूद रहे।
नकल न मिलने पर नर्सिंग छात्रों ने मचाया उत्पात, पुलिस पर किया पथराव
कैम्पस में घूम-घूमकर की तोड़फोड़, भागकर टीचरों व स्टॉफ कर्मियों ने बचाई जान
कानपुर । जनपद के बिठूर थाना क्षेत्र स्थित रामा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एएनएम परीक्षा देने आए नर्सिंग स्टूडेंट नकल न मिलने से भड़क गये। नारेबाजी के बाद गुस्साएं छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। समझाने आए पुलिस कर्मियों को देख आक्रोशित स्टूडेंटों ने पथराव शुरू करते हुए कैम्पस में घंटों उत्पात मचाया। बवाल की जानकारी की कई थानों का फोर्स सर्किल सीओ, एसपी समेत डीआईजी मौके पर पहुची और बल प्रयोग करते हुए स्टूडेंटों को हिरासत में ले लिया।
मंधना स्थित रामा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एएनएम कोर्स की परीक्षा उत्तर प्रदेश ट्रेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा आयोजित की गई थी। 10.30 बजे से नर्सिंग की परीक्षा होनी थी। मंगलवार को परीक्षा देने भारी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे और नकल की पर्ची ले जाने लगे। परीक्षा ड्यूटी पर तैनात टीचरों ने नकल ले जाने से मना कर दिया। इस पर स्टूडेंटों ने नाराजगी जताते हुए रामा मेडिकल कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू की दी। इस बीच प्रबंधन की ओर से छात्रों को परीक्षा से नाम काटने की धमकी दी गई। जिससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कैम्पस में प्रिंसिपल रूम, कम्प्यूटर रूम के साथ पूरे परिसर में घूम-घूम कर तोड़फोड़ की और उत्पात मचाया। छात्रों को गुस्सा देख मौजूद टीचर अपनी जान बचा कर मौके से भाग खड़े हुए।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र-छात्राओं को समझने का प्रयास किया, लेकिन उत्तेजित स्टूडेंटों ने एक ना सुनी। बल्कि पुलिस के ऊपर ही हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों में जमकर बवाल हुआ। बवाल बढ़ने पर डीआईजी सोनिया सिंह, एसपी पश्चिम डा. गौरव बंशवाल, सीओ रजनीश वर्मा कई थानों का फोर्स के साथ पहुंचे और छात्रों को खदेड़ते हुए लाठियां चटकाई। दोनों ओर से पथराव व लाठीचार्ज में कई छात्र-छत्राओं के साथ पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। घंटों की मशक्कत के बाद डीआईजी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स हालात काबू करने में सफल हुए।
स्टूडेंटों का आरोप
सारिका नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बताया कि हम लोगों से कालेज प्रशासन ने नकल कराने के लिए 10-10 हजार रूपए लिए थे। बोला था कि, कालेज में परीक्षा के दौरान आप लोग नकल कर सकते है। जब परीक्षा देने के लिए हम नकल लेकर पहुंचे तो टीचरों ने नकल कराने से मना कर दिया। नर्सिंग छात्रा का कहना है कि हमें अगर नकल नहीं करानी थी तो हम लोगां से रूपए क्यों लिये गये।
प्रबंधन की सफाई
एडमिन डिपार्टमेंट की व्यवस्थापक टीचर बेबी कमल ने बताया, आज एएनएम और जेएनएम का प्रथम पेपर होना था। जिसमें छात्र-छात्राये नकल लेकर पहुंचे थे। हम लोगों ने मना किया, तो छात्र-छात्रायें उग्र हो गए और टीचरों के ऊपर हमला बोल दिया। हम लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राआें ने कालेज में जमकर तोड़फोड़ भी की है।
मांगी गई थी परीक्षा की सीसीटीवी फुटैज
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि, परीक्षा आयोजक उ0प्र0 ट्रेड मेडिकल फैकल्टी की ओर से आदेशित किया गया था परीक्षा सीसीटीवी कैमरों में होगी। जिसको देखते हुए केन्द्र में बनाये गये सभी परीक्षा रूमों में कैमरे लगवा दिये थे। यहीं ने फैकल्टी द्वारा परीक्षा पूर्ण होने पर उसकी रिकार्डिंग भी मांगी गई है। छात्रों का नकल कराने के लिए रूपये देने का आरोप पूरी तरह से निराधार है।
स्टूडेंटों पर होगी कार्यवाही
डीआईजी सोनिया सिंह ने बताया कि नकल को लेकर कालेज में छात्र-छत्राओं ने जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ की गई है। हंगामे की सूचना पर आए पुलिस बल पर पथराव किया। स्टूडेंटों के आरोप को लेकर कॉलेज प्रशासन से भी बात की जा रही। वहीं कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले दोषी छात्र-छात्राओं को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
जब तक दुनिया में कुरान और अहले बैत बाकी हैं, इस्लाम के वजूद को कोई भी मिटा नहीं सकता - मौलाना गुलाम रसूल बलियावी
बर्मा में नरसंहार पर संयुक्त राष्ट्र इस पर दखल देकर वहां के मजलूमों को इंसाफ दिलायें
अंजुमन निस्बते ताजुश्शरिया या के बैनर तले बेकनगंज में शाने अहलेबैत मुस्तफा कांफ्रेंस का आयोजन
कानपुर 17 सितंबर।
अंजुमन निस्बते ताजुश्शरिया के जेरे ऐहतेमाम बेकनगंज मछली तिराहा पर शाने अहलेबैत मुस्तफा कांफ्रेंस आयोजित हुई। जिसमें काफी तादाद में गुलामाने मुस्तफा ने शिरकत किया। जलसे को खिताब फरमाने के लिए पटना (बिहार) से आये पूर्व सांसद व एमएलसी हजरत अल्लामा मौलाना गुलाम रसूल बलियावी सदर कौमी इत्तेहाद मोर्चा ने खिताब फरमाते हुए कहा कि हिदायत के लिए कुरान और अहलेबैत हैं। अहले बैत को समझना हो तो कुरान से समझें और कुरान को समझना हो तो अहले बैत से समझें और इन दोनों को जिसने समझ कर पूरी दुनिया को समझाया, उस शख्सियत को आला हजरत इमाम अहमद रजा खां कहते हैं। उन्होंने आला हजरत का एक शेर पढ़ा (तेरी नस्ले पाक में है बच्चा बच्चा नूर का, तू है एैने नूर तेरा सब घराना नूर का) वैवाहिक विवादों व दौलत के गुरूर का खात्मा अगर मकसूद है और अगर औलादों को नेक और सालेह बनाने का अगर सही जज्बह है तो मुसलमान अपनी बेटियों को तारीखे सैयदा फातिमा पढ़ा दें। बिना किसी वसाइल (संसाधन) के जंग जीतने का इरादा हो तो अपनी नस्लों को तारीखे कर्बला पढ़ा दो। इसारों इखलास के साथ फाका में बादषाहत का न मिटने वाला अगर कोई नक्षो निशान देखना हो तो सैयदना इमाम हुसैन रजि. की सीरते करीमाना का मुतालआ (अध्ययन) कर लो। जान लो जब तक दुनिया में कुरान और अहलेबैत बाकी हैं इस्लाम के वजूद (अस्तित्व) को कोई मिटा नहीं सकता। उन्होंने बर्मा को लेकर बयान में कहा कि भारत की विदेश नीति को रोजे अव्वल से ही मजलूमों की हिमायत (समर्थन) में रही। दुनिया में कहीं भी कुदरती आफत, मरने वालों के प्रति संसद के दोनों सदनों से लेकर सड़क तक हर भारतीय अपनी हमदर्दी का इजहार का ऐलान करता है और यह हमारे देश की विश्वस्तर पर मुनफरद पहचान रही। पड़ोस के नेपाल और देश के अधिकांश क्षेत्रों में जो हाल ही में भूकंप आया था तो एक बड़ी राशि नेपाल के बुनियादी ढांचे को खड़ा करने के लिए भारत ने दिया। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं। बांग्लादेश में पिछले पांच साल पहले एक सैलाब आया आया था वहां भी ने इंसानी हमदर्दी का मुजाहरा करते हुये इमदाद भेजी थी। बरमा भी इंसानों का कत्ले आम हो रहा है। हैरत इस बात की है कि सेना और वहाँ के मजहबी दहशतगर्द दोनों एक हो चुके हैं और यह फर्क करना मुश्किल हो रहा है कि सेना कौन है और दहशतगर्द कौन है? बालाये सितम ये है कि आलमी सतह पर हुकूके इंसानी (मानवाधिकार) को इदारा (संस्था) और बड़ी अदालत है वह संयुक्त राष्ट्र है और पूरी दुनिया के देश इसके सदस्य हैं। यदि किसी देश का नागरिक धार्मिक, व्यक्तिगत, जातीय शोषण का शिकार हो या जुल्म व सितम से दो चार हो तो संयुक्त राष्ट्र अपने पावर का उपयोग करते हुए हस्तक्षेप करती है, लेकिन फिलिस्तीन में बरसों से नरसंहार का सिलसिला जारी है। बरमा में इलक-ए-वार नस्लकुषी का दौर शुरू है और संयुक्त राष्ट्र को पूरी दुनिया की इंसानियत चीख चीख कर आवाज दे रही है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुन क्यों नहीं रहा? हमारे देश की विदेश नीति उस समय से जालिमों के हामी हो गई जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने इसराइल से सिफारिती ताल्लुक कायम किए। मौजूदा प्रधान मंत्री ने विदेशों के दौरे तो बहुत किये लेकिन अच्छे संबंध स्थापित करने में सफल नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि बंगला जबान बोलने की बुनियाद पर बर्मा या रोहिंगया का नागरिक नहीं माना जा सकता है। इस समय जो यह कहकर हायतौबा मचाने की कोशिश हो रही है कि बर्मा के बहुत से लोग भारत में शरणार्थी हैं। हम केंद्र सरकार से जानना चाहते हैं कि तिब्बत के कितने लोग मुकीम हैं और उन्हें भारत सरकार से क्या क्या सुविधायें दी गई हैं और अगर दी गई हैं तो किस आधार पर? मानवीय आधार पर या धर्म के आधार पर। इसका खुलासा भी देश की जनता के सामने आना चाहिए।
जलसे को मौलाना मोहम्मद शहाबुद्दीन रजवी ने भी संबोधित किया। जलसे की सरपरस्ती सुन्नी जमीअत उलेमा उत्तर प्रदेश के सदर हजरत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद इलियास खां नूरी, सदारत सैयद मोहम्मद अमीन मियां काजमी और निजामत वारिस रजा चिश्ती ने की। इससे पहले जलसे का आगाज तिलावते कुरान पाक से कारी अमीर हमजा नूरी ने किया। जनाब साजिद रजा सुल्तानपुरी, कलीम दानिश, जैनुल आबेदीन और मोहम्मद शोएब अजहरी ने बारगाहे रिसालत में नात पाक का नजराना पेश किया। जलसा सलातो सलाम और दुआ के साथ खत्म हुआ।
तंजीम बरेलवी उलेमाए अहले सुन्नत के सदर व जलसे के मीडिया इंचार्ज हाफिज व कारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद उमर कादरी, मुफ्ती शब्बीर अहमद रजवी, कारी तैयब अली कादरी, मौलाना मुशाहिद रजा कादरी, मौलाना नौशाद रजा अजहरी, हाफिज मोहम्मद तारिक अजहरी मौलाना अख्तर रजा खां, मौलाना आफताब आलम अजहरी, कारी अकील अहमद अजहरी, हाफिज मोहम्मद आमिर अजहरी, मोहम्मद शादाब रजा, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सरताज, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शानू, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद रईस खां, जियाउद्दीन अजहरी आदि लोग मौजूद थे।
होप संस्था के द्वारा वृद्जनों के लिए निःशुल्क स्वास्थय शिविर
कानपुर। परम पूज्य यज्ञ सम्राट महामंडलेश्वर स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा वरिष्ठ नागरिकोें की सेवा में संकल्पित ‘‘होप’’ संस्था का प्रीमियर इंस्टीट्यूट आॅफ पैरामेडिकल साइंसेज के सहयोग से वृद्वजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज 17 सितंबर 2017, रविवार सायं 3 बजे से 5 बजे तक कानपुर गौशाला सोसायटी, शाखा भौंती, कानपुर में लगाया गया।
शिविर का उद्घाटन श्री राम जी त्रिपाठी, गंगा प्रहरी ने किया। उद्घाटन के उपरान्त श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी श्री प्रखर जी महाराज द्वारा जो भी प्रकल्प चलाए जा रहे हैं वह बहुत सराहनीय है और उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से कहा कि हम लोगों भी उनके प्रकल्पों के साथ जुड़कर समाज के हित लिए सदैव तत्पर रहना होगा तभी इस देश की तरक्की संभव है। हमारी जहां भी आवश्यकता होगी मैं तन, मन, धन से इस संस्था के लिए तैयार हूं। मुझे यह नहीं लगता ऐसी संस्थाओं को कहीं भी कोई परेशानियां आती है यदि कोई परेशानी आएगी भी तो मैं सदैव तत्पर हूं। होप संस्था का नाम मैं बहुत वर्षों से सुन रहा था कि यह संस्था वृद्धों एवं गरीबों के बीच में अच्छा कार्य रही है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उक्त संस्था सदैव गरीबों और वृद्धों के बीच कार्य करती रहेगी और उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गंभीर बीमारियों पर जो वृद्धजन होंगे उनके इलाज वास्ते जो भी पैसा उनके इलाज में लगेगा वह मैं स्वयं अथवा शासन से दिलवाऊंगा।
शिविर में 137 लोगों का ने परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में फिजियोथेरेपी, नेत्र रोगों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। शिविर में डाॅ0 अजीत सचान, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं डाॅ0 ओम्मा बेगम, फिजियोथेरेपिस्ट ने उक्त शिविर में आई.एम.ए. के अध्यक्ष डाॅ0 प्रवीण कटियार, सचिव राहुल मिश्रा, पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 वी0सी0 रस्तोगी की भी गौरवमयी उपस्थिति रही।
श्री विजय पाण्डेय महामंत्री ने युवाओं से अनुरोध किया कि आप लोग वृद्धजनों को अगले स्वास्थ्य शिविर में लाएंगे तो संस्था आपका सम्मान करेगी।
श्री विश्वनाथ कानोडिया आए हुए वृद्धजनों एवं आभार प्रकट किया।
शिविर में प्रमुख रुप से सर्वश्री, सुरेश गुप्ता, कु0 प्रियंका कानोडिया, कु0 स्वाति कानोडिया, कु0 स्निग्धा अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, शिवम् त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, मुरारी लाल सर्राफ, नरेन्द्र शर्मा, कर्नल के0एल0 कौशल, सत्यनारायन नेवटिया, अशोक जौहरी, योगेश नारायन बाजपेई, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
हिन्दी उर्दू
साहित्य अवार्ड कमेटी की
निदा फाजली के व्यक्तित्व-कृतित्व पर संगोष्ठी
सहज शब्दों में
जज्बात की बयानगी ने दी शायरी को रवानगी
लखनऊ, 16 सितम्बर। सहज सरल शब्दों में शायरी करना निदा
फाजली की खासियत थी। वे खालिस भारतीय और पक्के देशभक्त थे। मंच पर उनका विराट
व्यक्तित्व था तो पत्र-पत्रिकाओं में नज्मों के साथ ही गम्भीर लेखों ने उन्हें
चिंतनशील विचारक की पहचान दिलाई। बेहतरीन शायरी के लिए उन्हें हमेशा याद रखा
जाएगा। हिन्दी-उर्दू
साहित्य अवार्ड कमेटी की ओर से ये विचार यहां प्रेस क्लब में निदा फाजली के व्यक्तित्व
और कृतित्व पर आयोजित संगोष्ठी में विद्वानों ने व्यक्त किए। यहां अमेरिका, कनाडा, मिस्र,
दुबई के विद्वान
भी लेख पढ़ने के लिए आमंत्रित थे। अध्यक्षीय वक्तव्य में डा.शारिब रुदौलवी ने कहा
कि जज्बात को आसान हर्फों में बयां करने की पकड़ निदा की खासियत थी। ‘घर से मस्जिद है बहुत दूर चलो यूँ कर लें, किसी रोते हुए बच्चे को हँसाया जाए’ जैसे शेर उनके जैसा शायर ही लिख सकता है। ऐसी
शायरी मिटाने की हजार कोशिशों के बावजूद नहीं मिट सकती।
डा.साबरा हबीब
के संचालन में चली संगोष्ठी में इससे पहले कमेटी के महासचिव अतहर नबी ने अतिथियों
और वक्ताओं का स्वागत करते हुए कमेटी की गतिविधियों से परिचित कराया और कहा कि
कमेटी निदा फाजली के व्यक्तित्व और कृतित्व को जल्द ही किताब की शक्ल में ढालकर
लाने का प्रयत्न करेगी। शायर हसन कमाल ने कहा कि निदा फाजली को आम आदमी भले ही
उनको ‘दुनिया जिसे कहते हैं, मिट्टी का खिलौना है’, ‘होश वालों को खबर क्या, बेखुदी क्या चीज है’, ‘कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता....’ जैसे गीतों से पहचानता हो पर उनकी गज़लें कड़वी
सच्चाईयों से निकली और जिंदगी का पूरा फलसफा सामने रखने वाली हैं। उर्दू-फारसी
विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा.अनीस अंसारी ने उन्हें एक सुलझा हुआ शायर बताने
के साथ कहा कि दंगों से तंग आ कर उनके माता-पिता जरूर पाकिस्तान जाकर बस गए थे मगर
वे नहीं गए। उनकी शायरी बहुत बेतकल्लुफ और ऐसे चुनिंदा शब्दों में है कि जहां कोई
और शब्द उतना सटीक नहीं हो सकता। डा.अब्बास नय्यर ने उनके साहित्यिक सफर का जिक्र
करते हुए बताया कि उनका जन्म 1938 में 12
अक्तूबर दिल्ली
में हुआ और उनका असल नाम मुक्तदा हसन था। भावों को पढ़ने का शायराना अंदाज उनको
विरासत में मिला था। पिता मुर्तुजा हसन खुद शायर थे। बचपन में वह जांनिसार खां अख्तर
के शहर ग्वालियर में रहे। वहीं से पीजी किया। शायर जांनिसार अख्तर उनकी शायरी से
प्रभावित थे और अख्तर के इंतकाल के बाद उनकी बदौलत ही उन्हें कमाल अमरोही की फिल्म
रजिया सुल्तान में गीत लिखने का मौका मिला। ‘तेरा हिज्र मेरा नसीब है....और आई जंजीर की झन्कार....’ जैसे गीत सामने आते ही हर जुबान पर आम हो गए।
फैयाज रिफअत ने बताया कि उस समय मुंबई हिन्दी-उर्दू साहित्य का केन्द्र माना जाता
था। वहाँ से धर्मयुग,
सारिका जैसी
प्रतिष्ठित लोकप्रिय पत्रिकाएँ निकलती थीं। निदा काम की तलाश में वहाँ गए और
धर्मयुग,
ब्लिट्ज जैसी पत्रिकाओं
व समाचार पत्रों के लिए लिखने लगे। उनकी सरल और प्रभावकारी लेखनशैली ने उन्हें
सम्मान और लोकप्रियता दिलाई। उर्दू कविता का उनका पहला संग्रह 1969 में शाया हुआ। फिर फिल्मी सफर शुरू हुआ।
डा.निर्मल दर्शन ने बताया कि निदा फाजली को आसान भाषा में लिखे दोहों के लिए खास
तौर पर याद किया जाएगा। उनके दोहों और गजलों को जगजीत सिंह की आवाज ने चार चांद
लगाकर और लोकप्रिय बनाया। अमेरिका के जैक्सन अलेक्स, ने बताया कि निदा फाजली ने कबीरदास, तुलसीदास,
बाबा फरीद
इत्यादि कई अन्य कवियों को पढ़ा और गुना। तभी उन्होंने सीधे दो-टूक भाषा को चुना।
आठ फरवरी 2016
को निधन हो गया।
संगोष्ठी में इसके अलावा दुबई के डा.अल्तमश, मिस्र के गलाल इटेवाफी,
कनाडा के
डा.इकबाल हैदर,
डा.शाकिर हाशमी, डा.अनवर जलालपुरी, शायर मनीष शुक्ला, शाहनवाज कुरैशी, सुहैल काकोरवी, सिराज मेंहदी,
हसन काजमी, डा.मसीहुद्दीन, डा.सुधीर मिश्रा,
संतोष बाल्मीकि
व डा.साबिहा अनवर ने भी विचार रखे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरूआत
इस अवसर पर उन्होने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न स्थानो से 20 प्रतिभागी आकर भाग ले रहे है। 20 सितम्बर तक चलने वाले इस शिविर में प्रतिदिन अगरबत्ती, धूपबत्ती, हवन सामग्री एवं सुगन्धी निर्माण से सम्बन्धित विषयों पर प्रतिदिन व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन होगा। डा0 भक्ति विजय शुक्ला ने केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं इसके द्वारा कन्नौज एवं देश के अन्य शहरों में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।। इस दौरान नितिन सेहजी का व्याख्यान हुआ जिसमें उन्होने हाथेां द्वारा बनायी जाने वाली अगरबत्ती और कलर कोटेड अगरबत्ती को प्रयोगात्मक ढंस से समझाया तथा उसमें प्रयोग किये जाने वाले कच्चे माल की जानकारी थी। इस अवसर पर मयंक कुमार, रामनरेश यादव, अविनाश कुमार सैनी, शिवदीप यादव, डा0 प्रीति सिंह, मंजू वर्मा, कमलेश चन्द्र, निखिल खन्ना, निधि शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
छात्राओं ने वार्षिक अधिवेशन में बांधा शमां
Subscribe to:
Posts (Atom)











