IFCOMA की प्रदर्शनी एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन बंथर में 15 व 16 दिसम्बर को

इंडियन फुटवियर कंपोनेंट्स मैनुफक्चर्स एसोसिएशन (IFCOMA) भारत में जूते तथा उसके अवयव (पार्ट्स) निर्माताओं की एक व्यापारिक संस्था है। यह कार्यकारी समिति एक विधिवत निर्वाचित शीर्ष निकाय बंधित एक गैर लाभकारी (Non & Profitable ) संगठन है। राष्ट्रीय चमड़ा विकास कार्यक्रम और भारत सरकार द्वारा हमें विभिन्न मंत्रालयों से विधिवत रूप से मान्यता प्राप्त है। बीते 15-20 वर्षों में IFCOMA  द्वारा काफी विकास हासिल किया गया है,  विकास के लिए निरंतर कार्यरत तथा यह समर्प्रित उद्यमियों और पेशेवरों की एक विशाल संख्या के सच्ची संगठित भावना का परिणाम है।

हम अंतरराष्ट्रीय मेलों में भाग लेते है तथा भारतभर के विभिन्न फुटवियर निर्माण करने वाले शहरों में Buyer & Seller  Meet अर्थात क्रेता-विक्रेता सम्मलेन एवं प्रदर्शनी का आयोजन करते रहते हैं। इससे फुटवियर उद्योग में जागरूकता बढ़ती है। हमने Buyer & Seller  Meet के जरिये विभिन्न फुटवियर उत्पादन केंद्रों में करीब 40 क्षेत्रों से अधिक जगहों पे आयोजन किया है। जिसका परिणाम बहुत अच्छा रहा है।

मूल्य की दृष्टी से देखें तो हम पाएंगे की कंपोनेंट्स की वैल्यू जूते की करीबन 35 प्रतिशत कॉस्ट है। 32 कंपोनेंट्स उपयोग होते हैं एक जोड़ी जूते बनाने में। इसका मतलब ये हुआ की सरकार ने जो 10 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट्स और 20 बिलियन डॉलर भारतीय उत्पादन को 2025 तक संपन्न करने के लिए दिया है, उसमें से करीब 3.5 बिलियन डॉलर की अपेक्षा तो कम्पोनेटस बाजार से हैं इसलिए कंपोनेंट्स की महत्ता को नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता है। हमारी चर्म नियत परिषद् से यह अपेक्षा है की वे कंपोनेंट्स उद्योग का सर्वेक्षण करवाएं ताकि हम कॉम्पोनेन्ट सेक्टर को पूरा न्याय दिलवा सकें। कॉमर्स मिनिस्ट्री इस बात से पूरी तरह अवगत है। और हमारे अभिप्राय को समझने की पूर्ण आवश्यकता है।

कुछ चुनिंदा देश जैसे की स्पेन इटली और ताइवान के साथ हम एक संधि स्थापित करना चाहते हैं। यह संधि हमें विकास की राह पर ले जायेगा और हम विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने में सक्षम होंगे।

सरकार द्वारा स्थापित IDLS  स्कीम मशीनरी एवं प्लांट के लिए 20-30 प्रतिशत का अनुदान आबंटित करती है। हम यह चाहते हैं की यह अनुदान में बढ़ोतरी हो और इसे 50 प्रतिशत तक ले जाया जाए ताकि हमारे कंपोनेंट्स क्षेत्र में विकास के परचम लेहराएँ। IDLS  स्कीम में मोल्ड्स का भी सम्मिलन होना चाहिए। इसी सिलसिले में आगे बढ़ते हुए हम कानपुर जा पहुंचे हैं। कानपुर में यह IFCOMA  की प्रदर्शनी एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का 12वां संस्करण होने जा रहा है। यह सम्मलेन दो दिन अर्थात 15 एवं 16 दिसंबर 2021 को मल्टीपर्पज में हॉल काम्प्लेक्स  (कानपुर -लखनऊ हाईवे ) कादर पथरी, बंथर , उन्नाव - 209862 होने का प्रबंध किया गया है। इसका समय प्रातः 10 बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक रखा गया है। 

इस इवेंट में कानपुर के अलावा बंथर, उन्नाव, जाजमऊ एवं आगरा और आसपास अन्य जिलों के कारोबारी एवं फुटवियर उद्यमियों एवं कारीगरों के आने की उम्मीद है। इस प्रदर्शनी में अनेक Footwear Components ( अवयव / पार्ट्स ) प्रदर्शित किये जायेंगे। इन अवयवों में शामिल हैं लेबल्स, एडहेसिव, शू फिनिशेज, केमिकल्स, फुटवियर मशीनरी, हीट ट्रांसफरलेबल्स, ईवाफोम, सेल्यूलोस शीट्स, ब्रश , लीनिंग्स ,फैब्रिक्स इंटरलिनिंग्स, सिंथेटिक समंजीमत, प्रिंटिंग मशीन्स, टेक्सटाइल लैमिनेटेड फैब्रिक्स, धागा एवं अन्य ऑक्सीसोरिएस उपलब्ध होंगे। हमारे इस 12वें संस्करण में करीब 70 निर्माता भाग ले रहे हैं। 

भाग लेने वालों में दिल्ली, आगरा, कानपुर, नोएडा, गुडगाँव, चेन्नई एवं बंगलोर से इस प्रदर्शनी में अपने प्रोडक्ट्स के साथ आएंगे एवं BSM के दौरान प्रदर्शित करेंगे । राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जूते की मांग में तेजी से आयी वृद्धि से फुटवियर कंपोनेंट्स के व्यापार की काफी सम्भावना है। 

इस प्रकरण से हमें बाजार में मार्केट शेयर बढ़ाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।  कानपुर में पिछले कुछ वर्षों में फुटवियर के निर्माण क्षेत्र में काफी तरक्की हुई है।  नई कंपनियों का आगाज़ हुआ है और इससे फुटवियर जगत को बढ़ावा मिला है।

कुछ इंटरनेशनल ब्रांड्स जैसे Clarks Ecco Geo Florsheim ने फुटवियर एवं रिटेल क्षेत्रों में निवेश किया है। जिससे इन ब्रांड्स का निर्माण भारत में हो रहा है, इससे फुटवियर मैनुफैक्चरर्स को फायदा पहुंचा है। रोजगार को बढ़ाने में भी इसका लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। 

शूटेक में आधुनिक तकनीक के उद्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए फुटवियर कंपोनेंट्स के बाजार में तेजी से विस्तार हो रहा है! उत्पादों में निरन्तर साल-दर साल बदलाव देखा जा रहा है। इनकी उपयोगिता और इन्हें बनाने वाली आधुनिक तकनीकों वाली मशीनों के बारे में जानकारी पाने एवं देखने का मौका चमड़ा कारोबारियों को 15 एवं 16 दिसंबर को बंथर (उन्नाव) के कानपुर लेदर काम्प्लेक्स में होने वाली प्रदर्शनी शूटेक कानपुर 2021 में मिलेगा। हमारे मुख्य अतिथि जनाब मुख्तारुल अमीन साहब हैं। अमीन साहब सुपर हॉउस के चेयरमैन हैं।

क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (BUYERS SELLERS MEET CUM EXHIBITION ) एवं प्रदर्शनी फुटवियर उत्पाद निर्माताओं को आपस में मिलने के लिए तथा प्रभावी और सार्थक संवाद स्थापित करने के लिए तथा आपूर्ति आदि के लिए एक प्रभावी मंच का कार्य करता है। 92 स्टॉलों और तकरीबन 70 प्रदर्शकों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। ये प्रदर्शनी 2 वर्षों के बाद आयोजित की जा रही है और इससे एक बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

SK VERMA

Executive Director 

INDIAN FOOTWEAR COMPONENTS MANUFACTURERS ASSOCIATION 

NOIDA -201301

Contact : 0120-4225763, 98118 42251


शानो शौकत से मनाया सैय्यद रहमत अली शाह बाबा का 11वां उर्स

कानपुर | सरकार सैय्यद रहमत अली शाह वारसी (बाबा जान)(रह०अलै०) का 11वां सालाना उर्स सदभाव, अमन के साथ बूढ़पुर मछरिया में मनाया गया। बाबा जान के चाहने वाले दूर-दूर से पहुंचे मजार पर हाजिरी लगाकर सभी ने या रहमत हक रहमत कहा खानकाहे रहमत कदा ए वारिस इतनी खूबसूरती के साथ सजा था के उसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी लोग काफी संख्या में पहुंचकर उर्स मुबारक का हिस्सा बने।11वाँ उर्स की शुरुआत 09 दिसंबर बाद नमाज़ ए फज़र कुरानख्वानी का एहतिमाम किया गया 10 दिसंबर जशन ए ईद मिलादुन्नबी के साथ हुई जिसमें उलेमा ए दीन ने आका मौला हुज़ूर सरकार मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की सुन्नतो पर अमल करने की बात कही।

उर्स के तीसरे दिन 11 दिसंबर बाद नमाज़ ए मगरिब  मज़ार का इत्र चंदन गुलाब से गुलपोशी कर गागर चादर पेश की गयी। शाम 04 बजे कुल शरीफ की शुरुआत हुई फिर महफिलें समा बाद नमाज़ इशा तक हुई। नमाजे ईशा के बाद कव्वाली की महफिल सजी सुबह 4:15 बजे तक फिर लंगर तक्सीम हुआ। सलातो सलाम के बाद दुआ हुई जिसमें अपने हबीब के सदके रहमत अली शाह वारसी के सदके मे मुल्क सूबे व शहर मे अमनो अमान कायम रहने,खुशहाली तरक्की देने की दुआ की दुआ मे शामिल लोगो ने आमीन आमीन कहा।

इस मुबारक मौके पर मुख्य रूप से नौशे वारसी अनवर वारसी बंटू वारसी अस्सु वारसी आशीष वारसी अजय वारसी बाजपेई रहमति रोशन वारसी जिया वारसी नूर आलम वारसी दिलदार इब्राहिम अली बेग,इखलाक डेविड,अब्दुल निसार फरीद वारसी व समस्त कमेटी सदस्य और खुसूसी मेहमान मौजूद रहे। 


तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम चमनगंज मे उर्स मुजाहिदे मिल्लत मनाया गया

कानपुर। अल्लाह के मुकद्दस वली हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत हज़रत अल्लामा हबीबुर्रहमान अलैहिर्रहमा (जिनकी मज़ार शरीफ उड़ीसा के धामनगर मे है) के उर्स मुबारक पर खिराजे अक़ीदत पेश करने के लिए तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम चमनगंज में उर्स मुजाहिदे मिल्लत मनाया गया। तन्ज़ीम के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने कहा कि हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत अलैहिर्रहमा की विलादत 8 मोहर्रम (1322) हिजरी को उड़ीसा में हुई, आप हुज़ूर अलैहिस्सलाम के चचा हज़रते अब्बास रजि अल्लाहु अन्हु की नस्ले पाक से हैं, इसीलिये आपको अब्बासी कहा जाता है, आपका तारीख़ी नाम हबीबुर्रहमान है।

आपके वालिद की दिली हसरत थी कि आपको बेहतरीन आलिम बनाएँ मगर इस हसरत की तक्मील के बग़ैर ही ख़ुदा के प्यारे हो गए। लोगों ने आपको स्कूल में भेज दिया लेकिन कुछ दिन पढ़ कर आपने स्कूल छोड़ दिया।

1341 हिजरी में मदरसा सुब्हानिया इलाहाबाद में दाखिला लिया, कुछ साल वहाँ इल्म हासिल करके जामिया उस्मानिया अजमेर शरीफ में आ गए और यहाँ से फराग़त के बाद हज़रते अल्लामा नईमुद्दीन मुरादाबादी की खिदमत में हाजिर होकर फैज़ हासिल किया। तालीम का सिलसिला पूरा करके इलाहाबाद आ गए और पढ़ाने के साथ तब्लीग़ का काम शुरू कर दिया जिन हज़रात से आपको खिलाफत अता हुई वह यह हैं-

हज़रते अली हुसैन कछौछवी

हज़रते हामिद रज़ा बरेलवी

हुज़ूर मुफ्तिये आज़मे हिन्द, जब्कि आप मुरीद हुज़ूर अली मियाँ से थे आपने मुल्क भर में दीनी इदारे क़ाएम करने शुरू किये और इस सिलसिले में आपने कामयाबी भी पाई, क्यूँकि दौलते इल्म के साथ अल्लाह ने आपको दौलते दुनिया से भी नवाज़ा था, लेकिन आपने उन पैसों को अपनी ज़ात पर ना ख़र्च करके सिर्फ दीने पाक पर लगाया और ख़ुद को फक़ीराना साँचे में ढ़ाल लिया।

आपने फिर्क़हाए बातिला से एक नहीं कई मुनाजिरे किये और मौला का आप पर एैसा ख़ुसूसी करम था कि एक भी मुनाजिरे में आपको शिकस्त का सामना ना हुआ बल्कि जिस मिन्बर पर रौनक़ बार हुए कामयाबियों ने आकर आपके क़दमों को बोसा दिया आपके इसातिज़ा में यूँ तो कई हज़रात हैं लेकिन उनमें हुज़ूर सदरुश्शरीअह और हुज़ूर सदरुल अफाजिल का नाम नुमायाँ है।  अल्लामा अब्दुल हलीम अशरफी नागपुरी फरमाते हैं कि मेरे उस्ताज़ हज़रते अल्लामा अब्दुर रशीद अशरफी सरकार मुजाहिदे मिल्लत का वाकिया बयान करने लगे कि एक बार सरकार मुजाहिदे मिल्लत जामिया अरबिया सुल्तानपुर तशरीफ लाए और एक कमरा में क़याम (रुकना) फरमाया, रात का आखिरी हिस्सा था। मैं अपनी ज़रूरत के लिये उठा और हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत के कमरा के क़रीब से गुज़रा तो कुछ आवाज़ें सुनाई दीं, दरवाज़े के सुराख़ से अन्दर झाँक कर देखा तो हैरत की इन्तिहा ना रही, सरकार मुजाहिदे मिल्लत के बदन का हर हिस्सा अलग अलग है और हर हिस्से से तस्बीह की आवाज़ आ रही हैं।

हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत का विसाल 6 जमादिल अव्वल 1401 हिजरी को मुम्बई के इस्माईल होटल में हुआ, वहाँ से आपको जहाज़ से कलकत्ता लाया गया और कलकत्ता से उड़ीसा, तीसरे दिन शाम 5 बजे आपको धाम नगर में सुपुर्दे ख़ाक किया गया।

आम लोगों के जनाज़े में अगर कुछ ताख़ीर हो जाए तो बदन से बदबू आने लगती है लेकिन सरकार मुजाहिदे मिल्लत का जनाज़ा कई दिन दफ्न ना होने के बा वजूद वैसा ही रहा, बल्कि बयान करने वालों ने कहा है कि जब आपको मुम्बई से कलकत्ता लाया गया और ताबूत खोला गया तो आपकी पेशानी पर पसीने के क़तरे थे। जिसे हाजिरीन ने देखा और कहा यक़ीनन यह हुज़ूर मुजाहिदे मिल्लत की करामत है। 

इस मौक़े पर फातिहा ख्वानी हुई और दुआ की गई फिर शीरनी तक़सीम हुई। कारी आदिल अज़हरी, हाफिज इरफान कादरी, हाफिज वाहिद अली रजवी, मौलाना मुबारक अली फैज़ी,हयात ज़फर हाशमी, मोहम्मद इलियास गोपी, ज़मीर खान, मोहम्मद मोईन जाफरी आदि लोग मौजूद थे।

मर्चेंट चेंबर हाल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


रोटरी क्लब कानपुर गौरव ने मिशन सोसाइटी व चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसायटी के सहयोग से एक बहुस्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय मर्चेंट चेंबर हाल में किया 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख व उपस्थित में इस मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 से ज्यादा ओपीडी की गई इस शिविर में दंत चिकित्सा महिला रोग दिल की बीमारी हड्डियों की बीमारी सामान्य स्वास्थ्य सहित कई परीक्षण निशुल्क किए गए इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित पांडे चार्टर्ड अकाउंटेंट ने क्लब की विशेषताओं का वर्णन करते हुए जन सामान्य रोटरी सेवा कार्यों को पहुंचाने का आवाहन किया शिविर में पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय अस्थाना निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र शुक्ल पूर्व अध्यक्ष रो अश्वनी दीक्षित डॉक्टर राजेश मेहरा जसवीर सिंह भाटिया दिनेश तिवारी सहित लॉज संस्था के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं रोटरी क्लब कानपुर गौरव के उत्तम केसरवानी आशीष अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे

कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की प्रत्यक्ष कर अध्ययन गोष्टी का आयोजन


कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की प्रत्यक्ष कर अध्ययन गोष्टी के आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव ने उपस्थिति सभी सदस्यों का स्वागत किया प्रत्यक्ष कर के विषय आयकर अधिनियम की धारा 147 बटा 148 एक महत्वपूर्ण विश्लेषण का विषय परिवर्तन करते हुए अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज के डिजिटल युग में आयकर विभाग ने अपने स्तर पर पूर्ण परिवर्तन को आत्मसात करते हुए एक निर्धारण की प्रक्रिया में आमूलचूल बदलाव किया है इस वर्ष 2021 के बजट में पुनः निर्धारण की प्रक्रिया पूर्ण पूरी तरह बदल चुकी है टैक्स गोष्ठी में मुख्य वक्ता चेयरमैन श्री दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा बताया गया कि आयकर अधिनियम की कठिन धारा 147 148 को एक अप्रैल से बदला गया है धारा 147 से सबसे विवादित प्रधान रीजन टो बिलीव को हटा दिया इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञान प्रकाश गुप्ता विमल कुमार बाजपेई सहित तमाम आयकर अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित  थे

रोटरी क्लब ने लगाया सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर



कानपुर के तमाम रोटरी क्लब  ने मिलकर आज स्थानीय सनातन धर्म बालिका विद्यालय में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर लगाया पूर्व मंडल अध्यक्ष रो. विनय अस्थाना के नेतृत्व में कानपुर के रोटरी क्लब कानपुर ईस्ट रोटरी क्लब कानपुर एलीट रोटरी क्लब गौरव कानपुर हेरिटेज कानपुर शौर्य कानपुर शिखर कानपुर त्रिमूर्ति विनायक श्री कानपुर क्लब के सदस्यों ने रोटरी के जन सेवा भाव व पब्लिक इमेज कार्यक्रम के तहत उक्त शिविर का आयोजन किया जिसमें कृष्णा हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएं सामान्य परीक्षण फिजियो थेरेपी नेत्र परीक्षण आज तमाम स्वास्थ्य सेवाएं स्कूल के बच्चों को उपलब्ध कराएं इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटेरियन भक्ति विजय शुक्ला रोटेरियन एसएस राठौर सचिन दीक्षित सुशील श्रीवास्तव प्रीति बग्गा डॉ वैभव सचान अश्वनी दीक्षित सहित तमाम वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित रहे.

एक शाम पत्रकारों के नाम


कानपुर- पत्रकारों की भागदौड़ भरी जिंदगी को देखते हुए एच बी मीडिया फाउंडेशन ने पत्रकारों के सम्मान व मनोरंजन के लिए एक शाम पत्रकारों के नाम शीर्षक से डिप्लोमा इंजीनियर संघ के गेस्ट हाउस सिविल लाइंस में कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे द्वारा वरिष्ठ पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मेयर प्रमिला पांडे ने कहा पत्रकार देश का चौथा स्तंभ है पत्रकारों के कारण ही आज लोकतंत्र जिंदा है।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकीम अहमद कुरैशी ने पत्रकारों की पीड़ा बयान करते हुए कहा पत्रकार तो सब की पीड़ा बयान करता है,परंतु पत्रकारों की पीडा सुनने वाला कोई नहीं है।उन्होंने एचबी मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन इरशाद सिद्दीकी को धन्यवाद देते हुए कहा श्री सिद्दीकी ने इस तनाव भरे दौर में पत्रकारों का सम्मान किया वह काबिले तारीफ है।

डिप्लोमा इंजीनियर संघ के महामंत्री सहायक अभियंता राजपाल सिंह में पत्रकारों के सम्मान में कहा हम लोगों की किसी प्रकार की समस्या पर पत्रकार तुरंत आवाज उठाता है पत्रकारों के आवाज उठाने के कारण ही आम जनता सुख शांति से अपना जीवन व्यतीत करती है अगर पत्रकार अपने कर्म के प्रति सजग ना हो तो समाज में आम आदमी का जीना दूभर हो जाये।

एच बी मीडिया फाउंडेशन के चेयरमैन इरशाद सिद्दीकी ने निर्धन पत्रकारों की पांच बेटियों की शादी की जिम्मेदारी लेते हुए कहा अगले वर्ष उनकी संस्था निर्धन पत्रकारों की 5 बेटियों की शादी अपने खर्चे से कराएंगे। कार्यक्रम में अजय पत्रकारप,रईस अहमद,शिनावर खान गौरी, शैलेश पांडे,किशन सिंह,मुकीम अहमद कुरेशी,नाजिम खान,हफ़ीज़ अहमद खान,के के साहू,आमिर सोलंकी,निसार अहमद,मेहबूब आलम,नासिर आज़ाद आदि पत्रकारो का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जीतू सिंह,आदेश टंडन,नूरी शौकत,एस के मणि,राजेश सिंह,इरफान सिद्दीकी,शबाब अहमद,आकाश गुप्ता के साथ समस्त पत्रकार उपस्थित रहे।

उ.प्र. योगा एसो कानपुर देहात इकाई का कार्यक्रम सम्पन्न


कानपुर। उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन कानपुर देहात इकाई का एक विशेष कार्यक्रम स्थानीय यूनियन क्लब में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में नगर प्रमुख श्रीमती प्रमिला पांडे ने योग की महत्ता और दैनिक जीवन एवं व्यक्तित्व विकास में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग करने वालों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए हर आदमी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आवाहन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता ने इस अवसर पर एसोसिएशन को योग के प्रचार व प्रसार को लेकर किए जा रहे कार्य के लिए साधुवाद दिया। 
देहात इकाई के अध्यक्ष सिद्धार्थ कासलीवाल ने इकाई के कामों पर प्रकाश डालते हुए सभी आगंतुकों का स्वागत किया, जबकि महामंत्री ने धन्यवाद प्रसाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सुनील अग्रवाल, अरविंद गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रोटरी क्लबों द्वारा संयुक्त रुप से कानपुर जोन की रोटरी फाउंडेशन सेमिनार का आयोजन

 


कानपुर। शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों ने मिलकर संयुक्त रुप से कानपुर जोन की रोटरी फाउंडेशन सेमिनार का आयोजन स्थानीय भाग राज पैलेस में किया। मंडल 3292 नेपाल और भूटान के डीआरएफसी मिथिलेश झा जी इस सेमिनार के मुख्य अतिथि थे। रोटरी फाउंडेशन में दान क्यों व कैसे किया जाए? एवं रोटरी फाउंडेशन से ग्रांट कैसे ली जाए? इस विषय पर ब्रेक चर्चा करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष रोटेरियन झाड़ने रोटरी सदस्यों को जानकारी दी। सेमिनार की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रो. मुकेश सिंघल ने की। अतिथियों का स्वागत पूर्व मंडल अध्यक्ष रोबिन अस्थाना ने किया। वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष रो डीएन रायजादा व मंडल प्रशिक्षक रो अरुण जैन ने फाउंडेशन के महत्व व उपयोग के संदर्भ में सदस्यों को अवगत कराया। 
इस अवसर पर कानपुर जोन के करीब 18 क्लबों ने प्रतिभाग किया। सेमिनार के दौरान करीब 25 सदस्यों ने पीएचएफ व एमपीएचएफ की सदस्यता ग्रहण की। आगंतुकों के प्रति धन्यवाद अश्वनी दीक्षित ने किया। 
इस अवसर पर संचालन रो सचिन दिक्षित ने किया। रो सुशील श्रीवास्तव सहित रो अनुराग पांडे, प्रीति बग्गा, नीरजा श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, कमल त्रिवेदी, अलीगढ़ से आए मुकेश अग्रवाल सहित लगभग सवा सौ रोटरी सदस्य उपस्थित रहे।

वन विभाग के लिए पहेली बना तेंदुआ,गंगा बैराज के पास मिले पंजे के निशान

    

कानपुर : करीब एक हफ्ते से शहर के नवाबगंज में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग अब तक असफल साबित हुआ है। एक तेंदुआ जहां,पुलिस और वन विभाग के लिए पहेली बना हुआ है,वहीं आमलोगों के लिए दहशत का पर्याय बन गया है। लाख कोशिश के बावजूद शिकारी वन विभाग के ‘शिकार’ को मुंह नहीं लगा रहा। बीती रात वीएसएसडी काँलेज परिसर के अंदर सीसीटीवी के बाद अब सरकारी नाइट विजन कैमरे में तेंदुआ घूमते हुए रिकॉर्ड हुआ था। जिसके बाद पुलिस भी लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दे रही है,तो स्कूल में तेंदुए की मौजूदगी से खौफजदा प्रबंधक भी छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तालेबंदी के आदेश दे दिए हैं। वहीं रेस्क्यू टीम के मुताबिक,गुरुवार देर शाम से लेकर शुक्रवार भोर पहर तक टीम गंगा बैराज से लेकर वीएसएसडी काँलेज परिसर के अंदर तक कॉम्बिंग करती रही लेकिन तेंदुए की कोई लोकेशन ट्रैप नहीं हो सकी। हालांकि लवकुश गंगा बैराज नियंत्रण कक्ष में तैनात सुपर वाइजर मोहित तिवारी पास ही स्थित एक अर्द्धर्निर्मित बिल्डिंग के परिसर के अंदर शुक्रवार सुबह तेंदुए के पंजे के निशान मिले है। मोहित के मुताबिक,बिल्डिंग के पास ही रोड पर तेंदुए ने सियार का भी शिकार किया है। हालांकि जू के पशु चिकित्सक नासिर ने भी इसकी पुष्टि की है। वहीं गंगा बैराज से सटे ज्योरा गाँव की महिलायें दहशत में दिखी। ज्योरा गाँव की रहने वाली सुनीता अपने साथ गाँव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ बकरियां चरा रही थी। सुनीता के मुताबिक,गाँव के पास ही एक खेत में एक जानवर के पंजे के ताजा निशान मिले है,यह बिल्कुल तेंदुए के पंजे के निशान से हूबहू मिलते है। महिलाओं ने बताया कि,जब से गंगा बैराज के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिली है उससे अब रात में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। छोटे बच्चों को भी घर से बाहर जाने नहीं देते है। गाँव में दहशत फैल गई है। काँलेज परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे वीएसएसडी काँलेज परिसर में तेंदुए की आवाजाही के चलते काँलेज प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से और सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिसर में बैरिकेडिंग के पास ही पेड़ों पर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है ताकि तेंदुए के किसी भी मूवमेंट को ट्रैप किया जा सके। गंगा बैराज के पास लगाए जाएंगे दो पिंजरे पशु चिकित्सक डॉ.नासिर ने बताया कि पहले संभावना थी कि तेंदुआ भटक कर यहां आ गया है और अपने आप वापस चला जाएगा,लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है। इसलिए अब तेंदुए को पकड़ा जाएगा। इसके लिए रात के वक्त वीएसएसएसडी कॉलेज कैंपस में और मोतीलाल खेडिय़ा स्कूल के पीछे लगे नाले के पास ट्रंकुलाइजर गन के साथ दो टीमों को बैठाया गया है। जोकि रात के वक्त तेंदुए को पकडऩे के लिए उस पर ट्रंकुलाइजर गन से निशाना साधेंगी। उन्होंने शुक्रवार बताया कि,अब लगातार कॉंम्बिंग की जायेगी साथ ही दो और पिंजरे लव कुश गंगा बैराज के पास ही लगाए जाएंगे। क्योंकि तेंदुए का उस क्षेत्र में भी मूवमेंट देखा गया है। डॉ.नासिर ने बताया कि,शुक्रवार शाम को कॉलेज कैम्पस में दो पिंजरों व आसपास की झाड़ियों में मादा तेंदुए की यूरिन का छिड़काव कराया गया है।

पादरी एसोसिएशन ने क्रिसमस पर्व को लेकर की विशेष बैठक


कानपुर, पादरी एसोसिएशन की विशेष बैठक एसोशिएसन के कार्यालय गोविन्द नगर बैठक में एसोशिएसन के सभी पदाधिकारीगण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मलित हुये।

एसोशिएसन के अध्यक्ष पादरी संजय आल्विन  ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए इस दिसम्बर माह में मसीह समाज के पर्व क्रिसमस को मनाने के लिए पूरे शहर में शांति, सदभावना एवं पूरे प्रशासनिक पदाधिकरियों के लिए प्रार्थना के साथ सभा को प्रारम्भ किया।
एसोशिएसन के महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुए सभी लोगों को बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे शहर में अलग-अलग चर्चा के द्वारा क्रिसमस कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।  हम सभी पादरी एसोशिएसन की इस बैठक के माध्यम से पिछले वर्षों की तरह प्रशासनिक सहयोग को भी  जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर से कहेगें ताकि 25 दिसम्बर के दिन चर्चा के आस पास सफाई व्यवस्था एवं सुरक्षा का ध्यान रखा जाये। इस वर्ष क्रिसमस रैली 20 दिसम्बर (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे मोतीझील तुलसी उपवन से जिसमें हजारो की संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ रैली निकाली जायेगी। इस रैली में शहर के सभी धर्मों के लोगों के लिए सुख, शांति एवं प्रेम व सदभाव के लिए भी प्रार्थना की जायेगी साथ-साथ पूरे शहर को क्रिसमस की बधाई देने के लिए निकाली जायेगी।
विशेष बैठक में प्रमुख लोगों में से एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय ऑल्विन, महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह, पादरी संजय राज सिंह, अनिल गिल्बर्ट,पप्पू यादव, सैमसन मसीह, ए0बी0सिंह, राजकुमार मसीह, प्रदीप राव, रविन्द्र सिंह,साजू एलियास, विक्की लॉरेन्स, राकेश मसीह, विजय मोहन, प्रदीप मार्विन, सैमुअल कुमार, पारसनाथ, डी० के० सागर, रवि कुमार,किशन लाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।

रस्मे उल्फत को बहुत खूब निभाते हैं चराग़, खुद तो जलते हैं मगर राह दिखाते हैं चराग़

गुरसहायगंज कन्नौजः बुधवार की शाम वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार मरहूम जुल्फिकार अनवर की याद में एक गजलिया मुशायरे का आयोजन क्षेत्र के ग्राम मिरगावां में हुआ। समाजसेवी हाजी याद मोहम्मद एवं मुंशी अनीस अहमद व प्रधान जान मोहम्मद ने शमा जलाकर मुशायरे का आगाज किया। कार्यक्रम का आगाज सौंसरापुर निवासी शराफत ने नात पढ़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शायर हुनर रसूलपुरी ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि रस्मे उल्फत को बहुत खूब निभाते हैं चराग़ खुद तो जलते हैं मगर राह दिखाते हैं चराग़" पढ़कर मौजूद लोगों की खूब वाहवाही लूटी। वही युवा शायर अब्दुल मतीन ने अपने कलाम ने कहा कि चमन से उठके दिल हम इस तरह बेजार ले आए, गुलों को छोड़कर दामन में अपने खार ले आए पढ़ा तो लोगों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई की। इसी के साथ मौजूद शायर अब्दुल गफ्फार मदारी कमाल खान मसरूर अहमद मसरूर तरीक अहमद तरीक नौशाद खान चांद वारसी एवं इरफान ने अपने उम्दा कलाम पेश कर खूब वाह वाही लूटी। 

इस मौके पर सभी शायरों व पत्रकारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर एवं युवा शायर आफताब अहमद ने किया इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक उमर इदरीसी, आरिफ खान सहित एडवोकेट मुनव्वर हसन, लालता प्रसाद, इमरानुल हक, सफ़रूद्दीन खान, अली हसन इदरीसी, फिरोज खान एडवोकेट, राधा मोहन तिवारी, अनवर हसन सहित कई लोग मौजूद रहे।


इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की प्रत्यक्ष कर समूह परिचर्चा का शुभारंभ

 


कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की प्रत्यक्ष कर समूह परिचर्चा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया चेयरमैन श्री गोविंद कृष्ण ने गोष्ठी में उपस्थित आगंतुकों का स्वागत किया वह विषय वस्तु से अध्यक्ष श्री मुकेश श्रीवास्तव ने गोष्ठी को अवगत कराया विषय परिवर्तन के प्रति बोलते हुए बताया गया कि अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2021 के बीच निगमित स्टार्टअप इस योजना के लिए पात्र हैं बजट 2021 में पात्रता को 31 मार्च 22 तक बढ़ा दिया है ऐसे स्टार्टअप 7 साल के ब्लॉक से 3 साल की अवधि के लिए लाभ पर 100% कर छूट पाने के पात्र होते हैं किसी भी वित्तीय वर्ष में वार्षिक कारोबार 100 करोड़ रुपए से अधिक ना हो यह सर किसके साथ लागू है स्टार्टअप को उनके संचालन के प्रारंभिक वर्षों में कार्यशील पूंजी की आवश्यकता पूरी करने में मदद मिलेगी आरती गोष्ठी के प्रमुख वक्ता सीए वैभव गुप्ता थे जिन्होंने नई कंपनियों में स्टार्टअप को सरकार द्वारा प्रस्तावित लाभों के प्रति अवगत कराया वह विभिन्न कानूनों के अनुपालन में एकल खिड़की प्रणाली सरकारी  आपूर्ति और वित्त पोषण सहायता में विभिन्न प्रोत्साहन व योजनाओं के प्रति अवगत कराया इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर के गणमान्य व आयकर अधिवक्ता भारी संख्या में मौजूद रहे धन्यवाद उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने दिया जबकि गोष्ठी का संचालन महामंत्री विमल कुमार बाजपेई ने किया