सीएनजी कार रैली का आयोजन
यौमे सैयिदना सिद्दीके अकबर के मौके पर जलसे का आयोजन
कानपुर , दारुल उलूम वर्सिया रिजविया फरीदुल उलूम सैयिदना सिद्दीके अकबर र०ज० के सिलसिले में चल रहे प्रोग्रामों का दसवां प्रोग्राम जामा मस्जिद गौसिया शारदा नगर में जेरे सदारत हजरत मौलाना मुस्ताक अहमद कादरी बरकाती मुशाहिदी मुनतखवत हुआ। जिसमें मेहमाने खुशूसी हज़रत मौलाना अब्दुर रहीम कादरी व हजरत मुफ्ती हसीब अख्तर शाहिदी व मौलाना मोहम्मद जुकरिया ने शिरकत की। मेहमाने ऐजाजी मौलाना मोहम्मद मेराज अशरफी, सैय्यद अयाज़ अली एडवोकेट,सै०शहनवाज अली व निजामत नफीस अहमद नूरी ने की। प्रोग्राम का आगाज तिलावते कुरान पाक से कारी मोहम्मद मोनिस रज़ा ने किया और फिर तिलावते नात पाक के साथ सै० मोहम्मद अतहर कादरी व तसलीम रज़ा मुशाहिदी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
सपा लोहिया वाहिनी ने निजीकरण की अर्थी निकाल किया प्रदर्शन
कानपुर, बंद करो अत्याचार जीने दो जनता को भाजपा सरकार कानपुर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष दीपक होते के नेतृत्व में यशोदा नगर बाईपास पर सरकारी विभागों को निजी करण करने के विरोध में निजी करण की अर्थी निकाली गई! दीपक खोटे ने विरोध जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा लगातार आरक्षण से छेड़छाड़ व संविधान को बदलाव करती जा रही है आमजनमानस अत्यधिक परेशान है जनता में रोष व्याप्त है सरकारी नौकरी करते थे अब विभाग को निजीकरण करने से वह बहुत परेशान है छटनी भी हो रही है तमाम सरकारी विभागों सुविधाएं खत्म होती जा रही है यह समझ नहीं आ रहा आम जनमानस कैसे जिएगा! कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाकर दीक्षित सुमेश राम शिवम मौर्य राजू सोनी नवीन हिमांशु यादव सुमन यादव,प्रिंस वर्मा,आदि लोग रहे।
19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश करने को लेकर ज्ञापन
कानपुर 08 फरवरी गरीब नवाज़ उर्स पर अवकाश को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप का एक प्रतिनिधि मंडल ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड के नेतृत्व में कानपुर नगर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी से जिलाधिकारी कार्यालय में मिला व पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
श्रमिक जॉब कार्ड बनवाने के लिए लगाया गया सीसामऊ विधानसभा के ब्रह्म नगर चौराहे पर सहायता शिविर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा श्रमिक समाज की विभिन्न योजनाओं को लागू किया है जिसको लोगों तक पहुंचाने के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी प्रदेश संयोजक ने कहा कि सीसमऊ विधानसभा के अंदर आने वाली बस्तियों में सहायता शिविर लगाए जाएंगे जिससे कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति को लाभ दिलाया जा सके विधानसभा के अंदर किसी को वंचित नहीं रहने दिया जाएगा ठाकुर ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने श्रमिकों की लड़कियों की शादी के लिए ₹15000 के अनुदान को बढ़ाकर ₹25000 कर दिया है मजदूरों के बच्चों को स्कूल जाने के लिए निशुल्क साइकिल की व्यवस्था की गई है पढ़ाई के कॉपी किताब के लिए खरीदने के लिए पैसे की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की गई है स्वास्थ्य शिक्षा रहने खाने सब की व्यवस्था मोदी और योगी कर रहे हैं राम कुमार मिश्रा ने कहा कि फरवरी-मार्च में अभियान चलाकर हर वार्ड में कैंप लगाए जाएंगे और हर व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिससे कि उन्हें लाभ मिल सके हर कीमत में इस विधानसभा को इस बार भाजपा को जीतना है कार्यक्रम का संचालन अनूप चौधरी ने किया प्रमुख रूप से नीलू दुबे अतुल बाजपेयी वीरेंद्र द्विवेदी रवि कांत शुक्ला अरविंद त्रिपाठी अतुल गुप्ता दीपू पांडे अंकित मिश्रा चुन्नू वर्मा आदि लोग थे।
यात्रा का मकसद भाजपा के द्वारा किये गये कार्य को जन जन तक पहुंचाना है
पीस पार्टी ने लखनऊ में होने वाली उलमा कॉन्फ्रेंस की तैयारी को लेकर कानपुर में बैठक
कानपुर, पीस पार्टी कानपुर नगर की संगठन मीटिंग स्थान रिजवी रोड, कानपुर नगर में संगठन के विस्तार व लखनऊ में होने वाली उल्मा कान्फ्रेन्स की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता बैठक त्रिपाल वाला मैदान रजवी रोड मैं संपन्न हुई! जिसकी अध्यक्षता अकीलुर्रहमान, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए रहमान ने कहा कि दिनाक 10 फरवरी दिन बुधवार, 2021 को पीस पार्टी के तत्वाधान में, तीसरी देश की सबसे बड़ी उलेमा कान्फ्रेन्स लखनऊ में आयोजित होगी जो सुबह 10:00 बजे दिन से शाम 04:00 बजे तक अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेन्शन सेन्टर बुद्धा पार्क लखनऊ में आयोजित होगी जिसमें कानपुर नगर से एक बस च आधा दर्जन छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता व उलेमा -ए-कराम जायेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से हजारों की तादाद में उल्मा हालात- ए-हाजरा और मुसलमानों की बदहाली से निजात पर अपनी हिकमते अमली के नेक मश्वरों से नवाजेंगे व पीस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और दबे कुचले, पिछले मुस्लिमों को सत्ता तक पीस पार्टी के बैनर तले हिस्सेदारी दिलाने का काम करेंगे जिससे लोगों को बराबर का इसाफ मिल सके और भारतीय संविधान में दिये गये अधिकारों को प्राप्त किया जा सके।इस मौके पर अनेकों लोगों ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में शामिल मो०) नासिर खान, आमिर हसन, मो0 इमरान कुरैशी, परवेज आलम, बहार अहमद, सन्नो बेगम, हाफिम मो० शाकिर, मो0 इश्तियाक, उजैर सिद्दीकी, गुलफाम खा. सरवत आलम आदि उपस्थित थे।
انبیائے کرام کے بعد سب سے افضل و برتر شخصیت حضرت ابوبکرصدیقؓ کی: مفتی حارث عبد الرحیم فاروقی
جمعیۃ علماء شہر کانپور کے زیر اہتمام مسجد بخشو جراہ پٹکاپور میں سیدنا صدیق اکبرؓ کانفرنس کا انعقاد
समाजवादी व्यापार सभा के स्वागत समारोह में व्यापारियों ने भरी हुंकार
कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत समारोह में मौजूद व्यापारियों ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की हुंकार भरी।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आज नगर कार्यकारिणीं की घोषणा नवीन मार्किट स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर सपा अध्यक्ष डॉ इमरान की मौजूदगी में की।इस मौके पर प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा की व्यापरियोंनको नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है।व्यापारी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं और अब 2022 में अखिलेश सरकार बनवाएंगे।किसी भी दशा में व्यापारियों का सरकार व अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है और छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।विधायक अमिताभ बाजपई ने कहा की व्यापारी अपनी शक्ति को पहचानें व एकजुट होकर एक दूसरे के हितों की लिए कार्य करें जिससे कानपुर के व्यापारियों को इंसाफ मिल सके।नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा की व्यापारी लगातार मांग कर रहे हैं की जीएसटी की विसंगतियों को दूर किया जाये पर सरकार सुन नहीं रही।
ऐ अल्लाह उत्तराखंड पर रहम कर
कानपुर 07 फरवरी पैगंबर ए इस्लाम के ससुर, इस्लाम के पहले खलीफा हज़रत अबू बकर सिद्दीक (रजि०अन०) के यौमे सिद्दीक अकबर पर खानकाहे हुसैनी में खिराज ए अकीदत, नात मनकबत व दुआ का प्रोग्राम हुआ।
सर्वधर्म सद्भाव समाज को एकजुट करने का लक्ष्य: मो उस्मान
कानपुर नागरिक मंच के तत्वाधान में सद्भाव मौन धरना महात्मा गांधी प्रतिमा फूलबाग में किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि जिसका उद्देश्य देश व नगर में सद्भाव की वातावरण बनाना और मौन धरने में सभी धर्म गुरु व राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया यह पहला मौका है कि सभी धर्मगुरु व राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया या पहला मौका है कि धर्मगुरु व राजनीतिक दलों के नेता एक मंच पर आकर किसानों की भी चिंता की धरने में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष थे कानपुर में गंगा नदी में आने वाली बाढ़ की जानकारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि किसानों की मदद कराने वास्ते जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा और जो सहयोग होगा वह हम लोग सब लोग करेंगे। कामरेड सुभाषिनी अली पूर्व सांसद ने नगर में सद्भाव बनाए रखने व दिल्ली में किसानों की शहादत पर 2 मिनट मौन रख जबकि समय-समय पर समाज में फूट डालने का प्रयास किया जाता रहा है और नगर के नागरिक चाहते हैं कि कानपुर में हार्मनी बनी रहे और जो लोग नगर में संप्रदायिकता कारना चाहते हैं उनकी मंशा नहीं चलने दी जाएगी। गणेश शंकर विद्यार्थी ,मौलाना हसरत मोहनी ,लव-कुश की धरती, गुरु तेग बहादुर की तपोभूमि, पर सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता संयोजक कानपुर नागरिक मंच ने किया तथा संयोजन छोटे भाई नरोना ने किया धरने में प्रमुख रूप से अमिताभ बाजपेई सुरेश गुप्ता, धनीराम बौद्ध, आरएलडी नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान पास्टर जितेन्द सिंह, प्रदीप यादव, अरविंद राज स्वरूप, दीपक मालवीय, जगदंबा भाई, जय नारायण गुप्त भारती ,अशोक तिवारी, मदन भाटिया ,कामरेड नीलम तिवारी, मोहम्मद वशी उमाकांत ,आर पी कनौजिया आदि प्रमुख थे।
गंगा के जलस्तर की प्रतिदिन की रिपोर्ट हर 24 घंटे में जिलाधिकारी को अवगत कराया
कानपुर । उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में एक ग्लेशियर टूट जाने से उत्तराखंड के कई क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले लिया है जिसके चलते उत्तराखंड के आसपास क्षेत्रों को अलर्ट भी घोषित कर दिया गया। वही कानपुर नगर में भी आने वाले दिनों में गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त करते हुए गंगा बैराज के अधिशासी अभियंता जेपी सिंह जिन्होंने बताया कि अलकनंदा नदी पर एक ग्लेशियर टूट कर गिरा है जिसमें उसमें एक निर्मित बांध भी टूट गया है इस बांध के टूट जाने से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि गंगा का बढ़ा हुआ जलस्तर हरिद्वार नरोरा होते हुए कानपुर पहुंचेगा और इसमें करीब 8 से 10 दिन का समय लगेगा जिसकी क्षमता लगभग एक लाख क्यूसेक होगी उन्होंने शहरवासियों से भी कहा है कि इसमें बहुत ज्यादा घबराने की और पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हमारे पूरे कंट्रोल में रहेगा उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर की प्रतिदिन की रिपोर्ट हर 24 घंटे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा फिलहाल बढ़े हुए पानी से किसी तरीके से रिस्ट्रिक्शन की आवश्यकता अभी नहीं है।
पैगम्बरे इस्लाम के बाद सबसे बड़ा मर्तबा सिद्दीक़े अकबर का है:मुफ्ती काजिम ओवैसी
----------
कानपुर:इस्लाम के पहले खलीफ़ा अमीरूल मोमिनीन हज़रत सैय्यदना अबूबकर सिद्दीक़ रजि अल्लाहु अन्हु मर्दों मे सबसे पहले इस्लाम क़ुबूल किया आप पहले शख्स हैं जिन्होंने पैैगम्बरे इस्लाम के साथ नमाज़ पढ़ी है हज़रते आयशा सिद्दीक़ा रजि अल्लाहु अन्हा फ़रमाती है कि खुदा की क़सम मेरे वालिद (अबू बकर सिद्दीक़) ने ज़माना जाहिलयत ही मे शराब को तर्क कर दी थी और अपने ऊपर शराब हराम करली थी आपको अल्लाह पाक ने काफ़ी इल्म से नवाज़ा था किसी सहाबा को जब किसी मसले मे दिक्कत पेश आती और हल न हो पाता तो आपकी खिदमत मे पेश कर देते थे तो उसका जवाब मिल जाया करता था इन ख्यालात का इज़हार तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम मदरसा तालीमुल क़ुरान अहले सुन्नत मस्जिद 22 ब्लाक जुही लाल कालोनी मे हुए यौमे सिद्दीक़-ए-अकबर मे तन्ज़ीम के जनरल सेक्रेट्री मुफ्ती मोहम्मद काजिम रज़ा ओवैसी ने किया तन्ज़ीम के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री की सदारत मे हुए जलसे को मौलाना ने आगे कहा कि हज़रत अबू हुरैरा रजि अल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि पैगम्बरे इस्लाम ने इरशाद फ़रमाया कि अबूबकर के माल ने मुझे जितना फ़ायदा पहुँचाया उतना किसी के माल ने नही दिया अबूबकर ने रोते हुए कहा हुज़ूर मै और मेरा माल सब आप ही का है हज़रते अबूबकर सिद्दीक़ को जन्नत के तमाम दरवाज़ो से खुश आमदीद कहा जाएगा पैगम्बरे इस्लाम फ़रमाते हैं कि जो शख्स किसी चीज़ का जोड़ा खुदा की राह मे खर्च करेगा वह जन्नत के दरवाज़ो से इस तरह पुकारा जाएगा कि ऐ खुदा के बंदे इस दरवाज़े से दाखिल हो यह दरवाज़ा अच्छा है इसी तरह जो शख्स नमाज़ी है वह नमाज़ के दरवाज़े जो मुजाहिद हैं वह अहले जिहाद के दरवाज़े से पुकारा जाएगा हज़रते अबूबकर ने अर्ज़ किया या रसूलल्लाह क्या कोई औसा भी शख्स होगा जो इन तमाम दरवाज़ो से पुकारा जाएगा तो पैगम्बरे इस्लाम ने फ़रमाया मुझे उम्मीद है कि ऐ अबूबकर तुम ही ऐसे लोगो मे से हो अल्लाह ने आपको चार ऐसी चीज़ो से नवाज़ा जो किसी के पास नही पहला यह कि आपका नाम सिद्दीक़ रखा किसी दूसरे का नाम सिद्दीक़ नही रखा दूसरा यह कि आप पैगम्बरे इस्लाम के ग़ार मे साथी हैं तीसरे हिजरत मे आपके रफीक़ थे चौथा यह कि पैगम्बरे इस्लाम ने आपको नमाज़ पढ़ाने का हुक्म दिया ताकि दूसरे मुसलमान आपके मुकतदी बनें इससे पहले जलसे का आगाज़ तिलावते कुरान पाक से ओवैस रज़ा ने किया और क़ारी हारून मुशाहिदी ने नात पाक पेश की जलसा सलातो सलाम के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद फातिहा ख्वानी हुई और पूर्व शहर क़ाज़ी की मगफिरत की दुआ की गई फिर शीरनी तक़सीम हुई इस मौक़े पर हाफिज़ खुर्शीद अहमद,इज़्हार आलम,अब्दुर्रज़्जाक,अब्दुर्रहमा










