समाजवादी व्यापार सभा के स्वागत समारोह में व्यापारियों ने भरी हुंकार



कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर इकाई की कार्यकारिणी घोषणा व स्वागत समारोह में मौजूद व्यापारियों ने 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने की हुंकार भरी।समाजवादी व्यापार सभा कानपुर महानगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने आज नगर कार्यकारिणीं की घोषणा नवीन मार्किट स्थित पार्टी के नगर कार्यालय में प्रदेश महासचिव व्यापार सभा अभिमन्यु गुप्ता व कानपुर सपा अध्यक्ष डॉ इमरान की मौजूदगी में की।इस मौके पर  प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा की व्यापरियोंनको नफरत की राजनीति से ज़्यादा अब काम की राजनीति पसंद है।व्यापारी भाजपा सरकार से तंग हो चुके हैं और अब 2022 में अखिलेश सरकार बनवाएंगे।किसी भी दशा में व्यापारियों का सरकार व अधिकारियों के द्वारा उत्पीड़न नही होने दिया जाएगा।सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान ने कहा की व्यापारियों की समस्याओं के लिए समाजवादी व्यापार सभा निरन्तर संघर्ष कर रही है और छोटे मध्यमवर्गीय व्यापारी सपा को ही विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।विधायक अमिताभ बाजपई ने कहा की व्यापारी अपनी शक्ति को पहचानें व एकजुट होकर एक दूसरे के हितों की लिए कार्य करें जिससे कानपुर के व्यापारियों को इंसाफ मिल सके।नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने कहा की व्यापारी लगातार मांग कर रहे हैं की जीएसटी की विसंगतियों को दूर किया जाये पर सरकार सुन नहीं रही।


No comments:

Post a Comment