सपा लोहिया वाहिनी ने निजीकरण की अर्थी निकाल किया प्रदर्शन



कानपुर, बंद करो अत्याचार जीने दो जनता को  भाजपा सरकार कानपुर में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष दीपक होते के नेतृत्व में यशोदा नगर बाईपास पर सरकारी विभागों को निजी करण करने के विरोध में निजी करण की अर्थी निकाली गई! दीपक खोटे ने विरोध जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा द्वारा लगातार आरक्षण से छेड़छाड़ व संविधान को बदलाव  करती जा रही है आमजनमानस अत्यधिक परेशान है जनता में रोष व्याप्त है सरकारी नौकरी करते थे अब विभाग को निजीकरण करने से वह बहुत परेशान है छटनी भी हो रही है तमाम सरकारी विभागों सुविधाएं खत्म होती जा रही है यह समझ नहीं आ रहा आम जनमानस कैसे जिएगा! कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाकर दीक्षित सुमेश राम शिवम मौर्य राजू सोनी नवीन हिमांशु यादव सुमन यादव,प्रिंस वर्मा,आदि लोग रहे।


No comments:

Post a Comment