छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा रैली नुक्कड़ नाटक का आयोजन


स्कूल आफ आर्ट्स ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय समाज कार्य दिवस पर मा० डा विनय कुमार पाठक ,(वी.सी कानपुर यूनिवर्सिटी) की प्रेरणा से रैली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर संदीप सिंह की अनुमति से किया गया। मुख्य रूप से रैली को डॉ०  अजय प्रताप सिंह, डॉ०  उर्वशी, डॉक्टर एस पी वर्मा द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया | रैली में मुख्य रूप से एम० एस० डब्लू० के छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया |छात्रों में मुख्य रूप से पीयूष बाजपेई,  धीरेन्द्र , संघमित्रा, प्रियंका, प्रभाकर, अर्पित आशीष,नवल, अंकित, सारा,कोमल, रागिनी, स्नेहा कुरील, कविता सिंह व् दीप्ति एव अन्य सभी विद्यार्थीयो ने रेली को सफल बनाया

टेण्डरफुट मॉडल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित


कानपुर। टेन्डरफुट मॉडल स्कूल चमनगंज, कानपुर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की शुरुआत मोहम्मद हरम ने तिलावते कलाम पाक से की। इस मौके पर उम्मे हानि ने पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (सल्ल.) की शान में बेहतरीन नात पढ़ी। मोहम्मद आकिब ने अपनी तकरीर में कहा कि मुहम्मद साहब से मुहब्बत करना इमान ही नहीं बल्कि इमान की जान है। तुम उस वक्त तक मोमिन नहीं हो सकते जब तक तुम अपने मां, बाप, बच्चों, भाई, बहन, माल व दौलत से बढ़कर पैगम्बरे इस्लाम से मुहब्बत न करो।

समारोह की मुख्य अतिथि फौजिया रिजवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करनी चाहिए। आज शिक्षा के क्षेत्र में मुसलमान काफी आगे बढ़ रहा है। उसे और आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। हेमा खान ने कहा कि मुस्लिम समाज सेवी संस्थाओं को शिक्षा के प्रति मुसलमानों को जागरुक करना चाहिए।

इस मौके पर सभी बच्चों को पुरस्कार व प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को मोमेन्टो देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

आज कानपुर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष 5 सदस्य टीम ने केडीए के भ्रष्टाचार अधिकारियों के विरुद्ध ज्ञापन देने पहुंचे अधिकारियों के ना मिलने पर लौटना पड़ा वापस


कानपुर विकास प्राधिकरण अधिकारी अवैध भवन निर्माण के भ्रष्टाचार में है लिप्त  मुख्यमंत्री की ऐसे भ्रष्टाचार अधिकारियों पर क्यों नहीं जा रही है नजर

जी हां मामला है कानपुर विकास प्राधिकरण अधिकारियों का जो सुर्खियों में हमेशा चैनल पेपर में नजर आते देखे जा रहे हैं आज कानपुर शहर में जितने भी भवन बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है उसका ना तो केडीए द्वारा नक्शा है नाही परमिशन केडीए का सिर्फ एक ही नारा है पैसा लाओ निर्माण कराओ

कानपुर विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार के चलते जिस तरह बहुखंडी इमारतों का निर्माण सदन आबादी क्षेत्र में के डी ए अधिकारियों द्वारा करवाया जा रहा है  आज 5 सदस्यीय प्रति निधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए उपस्थित हुआ जहां एक तरफ योगी सरकार अपनी प्रशासनिक व्यवस्था और सुधारों की बड़ी-बड़ी बात कर रही है वह हकीकत यह रही कि आज ज्ञापन प्राप्त करने के लिए पूरे सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम कार्यालय में कोई भी वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारी ना तो उपलब्धता नहीं ज्ञापन प्राप्त करने के लिए कोई दूसरा अधिकारी है जिसके चलते आधे घंटे से ज्यादा प्रति निधि मंडल को परेशान होना पड़ा और अंता बिना ज्ञापन दिए ही प्रति निधि मंडल को वापस होना पड़ा एक बहुत बड़ा सवाल है योगी सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कानपुर नगर प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर विज्ञापन जैसे सामान्य कार्य के लिए भी एक भी ना तो अधिकारी उपलब्ध कराना ही जिम्मेदार या तो कानपुर विकास प्राधिकरण के कुछ भ्रष्ट अधिकारी द्वारा सघन आबादी क्षेत्र में अवैध ढंग से मानवइन भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है जिसके चलते पूरा शहर जाम की स्थिति से गुजर रहा है क्या ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ पुलिस आयुक्त जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं की जाएगी  मुख्यमंत्री ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ क्यों नहीं की जा रही है कार्यवाही जो भ्रष्टाचार में लिप्त है क्या ऐसे ही कानपुर शहर में केडीए द्वारा अवैध निर्माण किया जाएगा प्रति मंडल में मुख्य रूप से अश्वनी दीक्षित विनोद यादव एडवोकेट सतीश शर्मा एडवोकेट और बिल्लू सहित दो अन्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे.

ब्लॉक घाटमपुर स्वैच्छिक संस्था अर्पित ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के तत्वाधान में सांझा प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से संस्था के स्टाफ के साथ बैठक का आयोजन


आज दिनांक  5/3/22 को ब्लॉक घाटमपुर स्वैच्छिक संस्था अर्पित ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान में सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के तत्वाधान में सांझा प्रयास कार्यक्रम के माध्यम से संस्था के स्टाफ के साथ बैठक का आयोजन किया जिसमें संस्था प्रमुख व उनका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा जिसमें सांझा प्रयास से ट्रेनिंग  एंड रिसर्च ऑफिसर सुषमा शुक्ला ने साझा प्रयास के उद्देश्य और नेटवर्क के विषय में बताया कि साथी एमटीपी एक्ट में हुए संशोधन पर भी चर्चा की और हम आपके सहयोग से लोगों तक यह सुरक्षित गर्व समापन की जानकारी पहुंचाना चाह रहे हैं जो कि आज भी लोगों में इस जानकारी का अभाव है कि सुरक्षित गर्व समापन कानूनन वैध है जो कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जा कर यह सेवा निशुल्क ली जा सकती है साथ ही बताया कि असुरक्षित गर्भपात महिला की जान का खतरा बढ़ा सकती है सुरक्षित गर्व समापन 24 सप्ताह तक कानूनन वैध है और किन किन परिस्थितियों में गर्भ समापन कराया जा सकता है   1.गर्भनिरोधक साधनों के विफल हो जाने पर .2. जबरन या बलात्कार द्वारा गर्भ ठहरने पर होने वाले शिशु में गंभीर जन्मजात विकृति होने की संभावना पर 4. मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर छत की संभावना या गर्भवती को जान का खतरा होने पर गर्भपात कराया जा सकता है साथ ही यह भी बताया कि सुरक्षित गर्भपात कब ,कहां, कैसे ,कराया जा सकता है साथ ही संस्था प्रमुख शिवपाल जी ने बताया कि हमारे संस्था में हमारा स्टाफ बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है साथ ही उन्होंने अपने संस्था में कई महिलाओं पर चल रहे कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी उन्होंने बताया हम महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड बनाने का भी कार्य कर रहे हैं साथ ही उन्हीं से यह कार्य करा कर उन्हें रोजगार भी मुहैया करा रहे हैं और उन्हीं के द्वारा इसकी बिक्री भी कराई जा रही है जिससे वह रोजगार भी मिले और जागरूक भी हो सके साथी हम आपके कार्यक्रम सांझा प्रयास को भी उनके साथ साझा कर रहे हैं साथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और कहां आप का कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है वह सराहनीय है साथ ही संस्था में उपस्थित लोगों ने भी अपनी भागीदारी दी और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के भी आश्वासन दिया बैठक में 10 लोग उपस्थित रहे जिसमें संस्था प्रमुख शिवलाल जी ,वर्षा सचान ,कुलदीप कुमार ,भानु प्रताप सिंह ,जगराम सिंह, अर्पित सिंह ,अवधेश कुमार ,आनंद सिंह ,ज्ञान सिंह ,आदि लोग उपस्थित रहे...

सुभाष चिल्ड्रन होम में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने यूक्रेन और रूस देश के बीच हो रहे युद्ध को समाप्त कर अमन चैन से रहने की कि अपील

 


 कानपुर 28 फरवरी 2022 आज बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी  कानपुर नगर के तहत चल रहे सुभाष चिल्ड्रन होम 19 राजीव विहार नौबस्ता कानपुर नगर में रह रहे अनाथ एवं बेसहारा बच्चों  के द्वारा यूक्रेन और रूस देश के बीच हो रहे युद्ध को समाप्त करने व अमन चैन से रहने की अपील की गई अपील inके दौरान बच्चों ने कहा कि   सोचिए कि युद्ध के माध्यम से कितने बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठ जाएगा  कितने बच्चे अनाथ होंगे कितने लोग बेघर होंगे और कितने देशों को जान माल की हानि  होगी

 इसलिए सभी सुभाष चिल्ड्रन होम में रहने वाले अनाथ एवं बेसहारा बच्चों ने  सभी के साथ मिलकर शांति का प्रतीक सफेद झंडा लेकर अपने हाथों में तख्तियां लेकर  अपने विचारों को उजागर कर सभी से इस युद्ध को समाप्त करने व शांति के साथ रहने  की अपील की  और इस लड़ाई के दौरान जिन्होंने अपनी जान गवाई उनको विनम्र श्रद्धांजलि दी गई

 इसी दौरान जेजे बोर्ड के सदस्य माननीय सतीश चंद गुप्ता जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह युद्ध नहीं होनी चाहिए इससे कितने देशों का नुकसान होता है कितनी क्षति पहुंचती है  गोलाबारी से वायु प्रदूषण होता है कितनी गंभीर बीमारियां फैलती हैं कितने बेकसूर लोग मारे जाते हैं इसलिए सभी से विनम्र निवेदन है कि यह बात सभी तक पहुंचे और यह युद्ध समाप्त हो सभी लोग अमन चैन से रहें इसी दौरान सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी। के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए  सभी से अमन-चैन की अपील की इसके दौरान मुख्य रूप से  सुभाष चिल्ड्रन होम के अध्यक्ष कमल कांत तिवारी जेजे बोर्ड सदस्य सतीश चंद्र गुप्ता यात्री कल्याण परिषद  राम लाखन सिंह  विशेष दत्तक ग्रहण इकाई की अधीछीका आशा सचान  सुभाष चिल्ड्रन होम के अधी अधिछींका सुरभि शुक्ला  अध्यापिका अल्का बाजपेई अनीता रुचि सचान  पम्मी देवी रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर समन्वयक गौरव सचान व  सुभाष चिल्ड्रन होम व विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के सभी बच्चे उपस्थित रहे


हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद के नारे के साथ जुलुस ए गरीब नवाज़ निकला।


कानपुर , मोहम्मदी यूथ ग्रुप के ज़ेरे कयादत मे खानकाहे हुसैनी से कानपुर शहर मे सद्भाव एकता शांति व भाईचारा का पैगाम पूरे सूबे में आम करने वाले परम्परागत मरकज़ी जुलूस ए गरीब मे हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, नफरत हटाओं, मोहब्बत बढ़ाओं के नारों के साथ निकाला गया। काज़ी ए शहर मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने सफेद कपूत उड़ाकर अमन भाईचारा को मज़बूत करने का पैगाम देते हुए जुलूस ए गरीब नवाज़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोहम्मदी यूथ ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड व उपाध्यक्ष मुरसलीन खाँ भोलू ने जुलूस का नेतृत्व किया जुलूस मे सबसे आगे परचमे गरीब नवाज़ व राष्ट्रीय ध्वज ख्वाजा के दीवाने लहराते हुए व ख्वाजा का हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस मे भाई-भाई नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, नफरत हटाओं मोहब्बत बढ़ाओं, इस्लाम ज़िंदाबाद, अमन भाईचारा ज़िंदाबाद, हिंदुस्तान ज़िंदाबाद, दहशतगर्द मुर्दाबाद के नारों की गूँज के साथ जुलूस खानकाहे हुसैनी से कर्नलगंज लकड़मण्डी, यतीमखाना, दादामियाँ चौराहा, दलेल पुरवा, इफ्तिखाराबाद, बाँसमंडी चौराहा, तिकुनियां पुरवा चौराहा, हलीम कालेज चौराहा, मोहम्मदी अली पार्क, गुलाब घोसी मस्जिद, रुपम चौराहा, रहमानी मार्केट, मोहम्मदी मस्जिद, तिकुनियां पार्क, नीली पोश रोड, बजरिया मैदान, चूड़ी मोहाल, कारी साहब का पार्क होते हुए लालइमली चौराहा जीआईसी मैदान पहुंचा जुलूस के रास्तों मे तंज़ीमों ने कैम्प लगाकर जुलूस का फूल की पंखुड़ियों, फूल मालाओं से इस्तकबाल किया कैम्पों मे व जुलूस मे सभी मज़हबों के लोग शामिल हुये व जुलूस के रास्तों पर शर्बत पानी व लंगर वितरण किया जा रहा था। निज़ाम कुरैशी ,मम्नून कश्फी, गुफरान मजीद, शाह मोहम्मद, मोहम्मद वसीम, इमरान पठान, हाफिज़ मुशीर अहमद, ज़ियाउद्दीन, शारिक वारसी, माबूद खान, नाज़िम हशमती इरफान बरकाती, अनीस अहमद, मेराज खान, रौनक अंसारी, मोहम्मद नदीम, एजाज़ अहमद, मोहम्मद मुबश्शीर, मोहम्मद रिज़वान, समद चिश्ती, जमालुद्दीन, मोहम्मद अहमद, अमीरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद हस्सान आदि सैकड़ो लोग थे।

अरविंद त्रिवेदी जी के कानपुर आगमन पर भव्य स्वागत


कानपुर। हिन्द मजदूर सभा, कानपुर मंडल द्वारा आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो वर्ष बाद पुनः निर्वाचित होने पर अरविंद त्रिवेदी जी के कानपुर आने पर  एकता भवन, रेलवे स्टेशन, कानपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिसका आयोजन महासचिव योगेश ठाकुर, अध्यक्ष तारणी कुमार पासवान, संयोजक रमा शंकर, मिथुन यादव, सर्वेश तिवारी आदि भारी संख्या में लोगो द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर का0 त्रिवेदी जी के साथ पधारे उ0प्र0 एवं उत्तराखंड के पदाधिकारियों में राघवेंद्र सिंह, एस0के0 वर्मा, राकेश मिश्रा, राजेश तिवारी एवं शरद प्रकाश अग्रवाल का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। 

विदित हो कि आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, केंद्रीय मुख्यालय द्वारा 24 से 26 फरवरी, 2022 को सिविक सेन्टर, नई दिल्ली के 23वें तल पर स्थित सभागार में सम्पन्न हुये द्विवार्षिक अधिवेशन के अंतिम दिन आगामी वर्ष 2022-2024 हेतु नवीन केंद्रीय कार्यसमिति में चुनाव आयुक्त पुलिक दास द्वारा अरविंद त्रिवेदी (पश्चिमी उ0प्र0 एवं उत्तराखंड, मुख्यालय कानपुर) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाष्कर भट्टाचार्य (बिहार एवं झारखंड) को राष्ट्रीय महासचिव के साथ उनकी पूरी टीम में दो उपाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता(नार्थ वेस्ट रीजन), रमेश कुमार (कर्नाटक), एक अतिरिक्त सचिव शिवाजी यादव (आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना), तीन संयुक्त सचिव क्रिस्टू राज (पूणे), रंजन गर्ग (बिहार एवं झारखंड), जे0पी0 सिंह (पूर्वी उ0प्र0), दो सहायक सचिव अतुल आहूजा (नागपुर), सुधाकरन (गुजरात) जोनल सचिव राज गौरव (कानपुर), रीतेश कुमार (लखनऊ) आदि पदाधिकरियों को भारी अंतर से निर्वाचित घोषित किया गया।

आयकर विभाग कानपुर में उप आयकर आयुक्त पद पर कार्यरत अरविंद त्रिवेदी जी आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, उ0प्र0 एवं उत्तराखंड यूनिट के महासचिव के साथ कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है। उनके निर्वाचन से अनेक श्रम संगठनों एवं अधिकारी कर्मचारी संघो ने हर्ष व्यक्त किया है। 

सेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रोटरी क्लब कानपुर एलिट के तत्वाधान में कानपुर नगर के 10 रोटरी क्लब के सहयोग से स्थानीय सिविल लाइंस पर रोटरी ऑन रोड योजना के तहत समाज के उस वर्ग जो बड़े टेंपो या बड़ी जगहों पर नहीं पहुंच पाता है जीजा के कारण और पैसे की तंगी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं नहीं प्राप्त कर पाता है कि सेवा के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस सेवर में रोड साइड के आम आदमी को ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर फिजियो थेरेपी वजन ऑक्सीजन की जाटों के साथ-साथ समान चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध कराई गई फिजिशियन डॉक्टर जीशान वह फिजियोथेरेपिस्ट डॉ वैभव सचान के साथ-साथ भारत प्रगमासिस के स्टाफ अरविंद मिश्रा वह नरेंद्र ने अपनी सेवाएं आम जनता को उपलब्ध कराई इस अवसर पर रोटरी क्लब कानपुर मेट्रो के पूर्व सचिव रोटेरियन राजेश नंदा रोटरी क्लब विनायक श्री के रोटेरियन विवेक गुप्ता रोटरी एलिट के अध्यक्ष अनुराग पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे शिविर का संचालन रोटेरियन अश्वनी दीक्षित ने किया इस शिविर में रोटरी क्लब कानपुर आर्यन  कानपुर ईस्ट कानपुर शौर्य कानपुर शिखर कानपुर त्रिमूर्ति कानपुर गौरव कानपुर हेरिटेज कानपुर त्रिमूर्ति का सहयोग रहा

लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी श्री नारायण शुक्ला सम्मान -2022 से सम्मानित


कानपुर  नगर।  बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी, चाइल्ड लाइन कानुपर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस संगोष्ठी में स्व0 श्री नारायण  शुक्ला के अवतरण दिवस पर  सम्मान  समारोह  के उपलक्ष में सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी  कानपुर नगर  व चाइल्डलाइन  कानपुर के निदेशक कमल कांत तिवारी जी द्वारा  राष्ट्रीय महासचिव लोकतंत्र सेनानी  माननीय चतुर्भुज त्रिपाठी को   उनके ग्रह स्थल जाकर  श्री नारायण शुक्ला सम्मान -2022 से सम्मानित किया गया।

संस्थाध्यक्ष व रो0 कमलकान्त तिवारी ने बताया कि संस्था की अवार्ड चयन समिति द्वारा श्री नारायण शुक्ला सम्मान -2022 से ऐसे लोगों को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया था जो कि प्रखर चिंतक, विद्वान अधिवक्ता एवं समाजवादी विचारधारा को साक्षात जीवन में उतारने वाले महानुभाव है। यह कार्य्रकम राम मनोहर लोहिया जी के अभिन्न साथी स्व0 श्री नारायण शुक्ता की याद में उनके अवतरण दिवस पर आयोजित किया गया।

साथ ही उन्होने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर समाज के ऐसे वर्ग के लोगों जिन्होने समाज के लिए अच्छा काम किया है उनको सम्मानित किया जाता रहता है जिससे वह समाज के लिए अच्छा काम करते रहे और दूसरों के लिए एक प्रेरणा बने । 

 इसके साथ ही राष्ट्रीय महासचिव लोकतंत्र सेनानी  चतुर्भुज त्रिपाठी जी द्वारा इस सम्मान कार्यक्रम की  व सुभाष चिल्ड्रन सोसाइटी के कार्यक्रमों व कार्यों की सराहना की 

’कार्यक्रम  में मुख्य रूप से  राष्ट्रीय महासचिव लोकतंत्र सेनानी चतुर्भुज त्रिपाठी संस्थाध्यक्ष कमलकान्त तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष  यात्री कल्याण परिषद राम लखन सिंह,  चाइल्ड लाइन के समन्वयक प्रतीक धवन, प्रदीप पाण्डेय, समाजसेवी महेंद्र सिंह, आशा देवी,  समाजसेवी बालक मानवीक तिवारी, रेलवे चाइल्डलाइन के समन्वयक गौरव सचान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मतदान जागरूकता के लिए 13, पोस्टरों की सीरिज सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी ने की जारी

कानपुर 18 फरवरी। आज मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद के लिए संचालित चाइल्डलाइन कानपुर नगर व बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में जनसामान्य को अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से संस्था द्वारा 13000 हैण्डबिल छपवाएं गए जिसको संस्था द्वारा जनसामान्य को अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व परियोजना अधिकारी डूडा श्री प्रदीप कुमार गुप्ता व विशिष्ट अतिथि हरनारायण मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार द्वारा संस्था कार्यालय 328/7 बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर कानपुर में किया गया। 

मुख्य अतिथि पूर्व परियोजना अधिकारी डूडा श्री प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है और हमें अपने अधिकार का प्रयोग करके मतदान अवश्य करना चाहिए। साथ ही उन्होने बताया कि मेरी सभी से अपील है कि अपने मत्ताधिकार का प्रयोग करके मतदान अवश्य करें। 

संस्थाध्यक्ष कमलकान्त तिवारी ने बताया कि जनसामान्य को मतदान करने के प्रति जागरूक करने व शत्-प्रतिशत् मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उददेश्य से संस्था द्वारा 13 प्रकार के 1000 -10000 हैण्डबिल छपवाएं गए है जो कि जनसामान्य को जागरूक करने के लिए वितरित किए जाएगें जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर अपने मत्ताधिकार का प्रयोग कर सके।

साथ ही उन्होने बताया कि संस्थाद्वारा बाबूपुरवा कालोनी वार्ड के 08 बूथ को गोद लिया गया है जिसमें वी0एम0 मेमोरियल पोलिंग स्टेशन बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर कानपुर नगर , श्रम निरीक्षक कार्यालय बाबूपुरवा कालोनी, भारत सेवक समाज बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर, गुरूदेव टैगौर स्कूल बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर कानपुर नगर, स्कालर इण्टर कालेज बाबूपुरवा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबूपुरवा, राष्ट्रपाल हायर सेकेन्डरी स्कूल अजीतगंज, सिटी एजुकेशन सेन्टर बाबूपुरवा कालोनी किदवई नगर कानपुर नगर शामिल है जहां पर संस्था द्वारा जनसामान्य को मतदान करने के प्रति जागरूक करने व शत्-प्रतिशत् मतदान करने के लिए प्रेरित करने के साथ -साथ संस्था द्वारा गोद लिए गए चारों पोलिंग बूथों की फूल, माला इत्यादि से सजावट की जाएगी, संस्था द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 02 पानी की 20 लीटर के जार निशुल्क रखे जाएंगे, संस्था द्वारा बुजुर्ग लोग जो कि पोलिंग बुथ तक आने -जाने में असमर्थ है उनको पोलिंग बूथ तक उनके निवास से आने -जाने तक का निशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा, संस्था द्वारा प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 02 -02 स्टाफ व 02 स्टाफ चारों पोलिंग बूथ की मानीटिरिंग करने के लिए नियुक्त किए जाएंगे । इस प्रकार कुल 10 स्टाफ को नियुक्त किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पूर्व परियोजना अधिकारी डूडा श्री प्रदीप कुमार गुप्ता,  विशिष्ट अतिथि हरनारायण मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार, राम लखन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष यात्री कल्याण परिसर, चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक व संस्थाध्यक्ष कमल कान्त तिवारी, चाइल्ड लाइन के समन्वयक प्रतीक धवन, मंजुला तिवारी, अंजु वर्मा, अमन पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, सुचि अवस्थी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के समन्वयक गौरव सचान आदि सहित 5000 से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई।

मतदान नागरिकों का मौलिक अधिकार, जरूर करें प्रयोग- शरद प्रकाश अग्रवाल

फ़ोटो- जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते इनकम टैक्स अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल


औरैया। सदर विकासखंड के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहना में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को मतदाता जागरूकता नुक्कड़ गोष्ठी, साइंस शो द्वारा मतदाता जागरूकता व रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला इनकम टैक्स अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मतदान समस्त नागरिकों का मौलिक अधिकार है, किसी नागरिक को अपने अमूल्य मताधिकार को नहीं छोड़ना चाहिए। हमें प्राथमिकता के तौर पर सर्वप्रथम कर्म और गुण के आधार पर अच्छे प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि बनाने में योगदान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापक हेमलता व प्रेमनारायण की अगुवाई बच्चों द्वारा ग्रामीण जनता को आगामी 20 फरवरी अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। रैली विद्यालय से होती हुई मुख्य मार्ग से अंदर गांव में घूमकर विद्यालय पर आकर समाप्त हुई। इसके साथ ही विद्यालय के विज्ञान अध्यापक सुभाष रंजन दुबे द्वारा साइंस शो के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने ‘सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो’, ‘जन-जन की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार’, ‘करें राष्ट्र का जो उत्थान, उसको करें हम मतदान’ आदि नारे लगाए। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक हेमलता के अतिरिक्त शिक्षक सुभाष रंजन दुबे, मनीष गुप्ता, अवधेश पोरवाल,  नीरज अवस्थी, इकबाल जहां सहित बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।

प्राथमिक विद्यालय भैंसिया हाता में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

 


आज प्राथमिक विद्यालय भैंसिया हाता में मतदाता जागरूकता रैली निजली गई जो कर्नलगंज, गंमु खां का हाता साइकिल मार्केट होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई ।

रैली में प्रधानाध्यापक मो० शाहनवाज़ , पीयूष शुक्ल, रजनी वर्मा, अशफ़ाक़ खान S.M.C. अध्यक्ष अब्दुल हमीद मोंटी भाई आदि लोग शामिल थे।

चाइल्डलाइन कानपुर ने केक काटकर बच्चों के साथ मनायी पंद्रवी वर्षगांठ

कानपुर, 17 फरवरी। बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी द्वारा संचालित बच्चों की मदद के लिए चाइल्डलाइन कानपुर का संचालन विगत 17  फरवरी 2007 से किया जा रहा है जिस क्रम में आज 17 फरवरी 2022 को चाइल्डलाइन कानपुर की पंद्रवी वर्षगांठ पर चाइल्डलाइन कार्यालय के सभागार में बच्चों के बीच चाइल्डलाइन कानपुर की टीम ने केक काटकर वर्षगांठ मनाई।

      कार्य्रकम के दौरान चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी द्वारा विगत 15 वर्ष की चाइल्डलाइन कानपुर की सफलता के बारंे में जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्डलाइन कानपुर द्वारा विगत 15 वर्ष में कुल 17,613 बच्चों को मदद पहुचायी गई जिसमें 4031 बच्चों को चाइल्डलाइन व बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया, 254 बच्चों को चिकित्सीय सहायता, 1592 बच्चों को बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार सरकारी व गैर सरकारी आश्रय गृहों, बाल गृहो में आश्रय दिलाया गया है, 2666 बच्चों को शोषण से बचाया, 626 बच्चों को उनके जरूरत की सामग्री प्रदान की गई, 3917 बच्चों को कोरोना काल में खाद्य सामग्री प्रदान कर मदद पहुंचाई गई, 1994 गुमशुदा बच्चों की खोज कर उनके परिजनों की सुपुर्द किए गए, 1527 बच्चों को भावात्मक सहयोग प्रदान किया गया, शिक्षा का अधिकार के तहत 68 बच्चों की मदद की गई, 254 बच्चों के मामले जो कि अन्य चाइल्डलाइन से सन्दर्भित थे में बच्चों को मदद पहुंचाई गई । 

     साथ ही कार्य्रकम के दौरान बच्चों को बिस्कुट, चाकलेट, गुब्बारे आदि का वितरण किया और लोगों से अपील की बस अडडे परिसर में बाल हितेषी वातावरण बनाने की अपील की। साथ ही उपस्थित लोगों को चाइल्डलाइन कानपुर के कार्यो के प्रति जागरूक किया। 

       चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमलकान्त तिवारी ने बताया कि चाइल्डलाइन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलायी जाने वाली देश की सबसे बड़ी हेल्पलाइन है। उन्होनंे बताया कि यदि समाज में किसी भी व्यक्ति को कोई बच्चा भूला भटका, घायल अवस्था में या ऐसा बच्चा जो कि अपनी पारिवारिक स्थितियों के कारण शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को नही प्राप्त कर पा रहा है। इन सभी दशाओं में उक्त बच्चांे की मदद करने हेतुु हमें चाहिए कि हम किसी भी फोन से 1098 डायल करके ऐसे बच्चों की सूचना नजदीकी चाइल्डलाइन में कार्यरत स्ंवयसेवी कों दे ताकि यह स्वंयसेवक इन बच्चों की उचित मदद कर सके।

चाइल्डलाइन कानपुर नगर के समन्वयक प्रतीक धवन ने बच्चों के पुर्नवासन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसके साथ ही कहा कि बच्चे अपनी व परिवार की विभिन्न परिस्थितयों व समस्याओं से जूझते हुए आर्थिक तंगी से परेशान, परिजनों से नाराज बच्चे अपने घर से पलायन कर जाते है और घर से बाहर निकलकर विभिन्न अराजक तत्वों के सम्पर्क में आकर अपराधिक व नशे की प्रवृति में लिप्त हो जाते हैं और अपने जीवन को नरकीय बना लेते है और चाइल्ड लाइन योजना भारत की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है जो कि बच्चों को परिजनों से बिछुडने और बच्चों को अपराधिक प्रवृति में लिप्त होने से रोकने में भी कारगार सिद्व हो रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से चाइल्डलाइन निदेशक कमल कान्त तिवारी, समन्वयक प्रतीक धवन, मुजुला तिवारी, अमन पाण्डेय, अंजु वर्मा, प्रदीप पाण्डेय, अंजना मिश्रा, शुुचि अवस्थी, ज्ञानेन्द्र, सहित 2 दर्जन से अधिक बच्चे उपस्थित रहे