कोई ठंड से डरे ना कोई ठंड से मरे ना


आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 दिन बृहस्पतिवार को स्थानीय सीपीसी माल गोदाम के सामने रोटरी क्लब कानपुर एलीट की अगुवाई में कानपुर के रोटरी क्लबों द्वारा जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण व चाय इत्यादि का वितरण रोटरी क्लब आर्यन

रोटरी क्लब इंस्ट

रोटरी क्लब शौर्य

रोटरी क्लब शिखर

रोटरी क्लब गौरव

रोटरी क्लब हेरिटेज

रोटरी क्लब त्रिमूर्ति

रोटरी क्लब विनाक श्री के

द्वारा सीएनआई एस आई फाउंडेशन के सहयोग से किया गया ताकि कोई भी गरीब बच्चे महिला व्यक्ति ठंड से ना डरे ठंड से ना मरे

इस अवसर पर रो सचिन दिक्षित एडवोकेट रो अंकुर गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंट रो सुरेश जयसवाल दीपू भाई सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहे हो अनुराग पांडे अध्यक्ष व सचिव व प्रीति बग्गा के नेतृत्व में रो अश्वनी दीक्षित ने शिविर का संचालन किया

करोना काल में हुई मौतों का जिम्मेदार कौन मंत्री झूठे या मीडिया झूठी


*कानपुर* आज दिनांक,29/12/2021को सिटी मजिस्ट्रेट को भारतीय मित्र परिवार द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी कानपुर को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें यह मांग की गई कि जब लोकसभा विधानसभा में माननीय मंत्री गणों द्वारा ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौतों का ना होना बताया गया है तो महामारी काल में ऑक्सीजन की किल्लत व मौतों को दिखाकर मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक/ प्रिंट) ने समाज में डर का वातावरण उत्पन्न किया उसे लेकर इन चैनलों अखबारों के प्रति।महामारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए मित्र परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम दीक्षित ने कहा कि या तो सदन में माननीय मंत्री गांव झूठ बोल रहे हैं अथवा मीडिया की भूमिका लगाए भूमिका नकारात्मक  समाज विरोधी थी जिसकी उच्च स्तरीय जांच व कार्यवाही आवश्यक है मित्र परिवार इस मुद्दे पर विवाद आंदोलन करेगा और या आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक या तो सदन में गलत बयान बाजी करने वाले बर्खास्त न हो अथवा मीडिया के खिलाफ प्रशासन द्वारा कोई सख्त कार्यवाही ना की जाए ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से अश्वनी दीक्षित प्रवक्ता हरि गुप्ता महामंत्री एकता मिश्रा दिक्षित एंड सूर्यकांत मिश्रा देवेंद्र शर्मा वी डी दुबे एंड रईस अहमद बबलू पुष्प सक्सेना जया श्रीवास्तव गोपी वर्मा बृजेश वर्मा संतोष मिश्रा राम जी दुबे (एंड) उमा सेवक विवेक मिश्रा अमित सक्सेना आदि सारे पदाधिकारी ज्ञापन में शामिल थे

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपई सम्मान से पूजा बहार सम्मानित


सूचना विभाग परिसर में प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के स्टेट हज राज्यमंत्री श्री शमीम आलम एवं  लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुल्तान शाकिर हाशमी जी एवं कई वरिष्ठजनों  पूजा बहार को अटल रत्न सम्मान 2021 से  सम्मानित किया गया।

देश की कई राज्यों से आई कवियत्रियों ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कैबिनेट मंत्री "स्वामी प्रसाद मौर्य"* व *उत्तराखंड के राज्यमंत्री "शमीम आलम साहब" व  साहित्यकार डॉक्टर सुलतान हाशमी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष  अज़ीज़ सिद्दीकी जी के शुभहाथों  द्वारा दर्जनों कवियत्रियों ,कवि , साहित्यकार एवं समाजसेवीयों का सम्मान हुआ।सफल एवं भव्य आयोजन के लिये समारोह में आए सभी अतिथि प्रसन्न भी थे और उन्होंने अज़ीज़ सिद्दीकी जी की तारीफ़ भी की ।

ब्रह्मलीन माता गायत्री देवी का निर्माण दिवस मनाया गया


 महिला शिक्षा मंडल आश्रम में मंडल की पूर्व संचालिका ब्रह्मलीन माता गायत्री देवी का चौथा निर्वाण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बाल ब्रह्मचारी अरुण चेतन पुरी थे ।संपूर्ण गीता पाठ एवं गीता यज्ञ होने के पश्चात श्रद्धांजलि दी गई और भंडारा हुआ।

  श्रद्धांजलि देते हुए वर्तमान संचालिका सुश्री सीता देवी ने बताया कि ब्रह्मलीन माता गायत्री देवी महिला सशक्तिकरण की जाग्रत एवं करुणा, ज्ञान ,भक्ति ,त्याग वैराग्य और प्रेम की साक्षात मूर्ति थी । उनका संपूर्ण जीवन सेवा सत्संग सुमिरन और चिंतन को समर्पित था। मुख्य अतिथि ने श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना 

ही सच्ची श्रद्धांजलि है ।बिना आत्मा की शरीर बेकार है और बिना शरीर के आत्मा बेकार है शरीर नाशवान है आत्मा नित्य है।

डॉ शील निगम एवम श्रीमती मीरा गर्ग ने अपनी श्रद्दांजलि दी ।मुख्य रूप से श्रीमती गीता अग्रवाल , सीमा अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, पार्वती तिवारी, निधि गुप्ता, हीरा अवस्थी , सर्वश्री  राजेन्द्र गुप्ता व राम कपूर उपस्थित रहे ।

भारतीय परिवार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

कानपुर, देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे व कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को नजरअंदाज करते हुए यह जानने के बावजूद कि यह संक्रमण जान लेता है। चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में चुनाव करवाया जाना आम जनता के जीवन व स्वास्थ्य से प्रत्यक्ष खिलवाड़ है। आयोग की जनता के प्रति उदासीनता व उपेक्षा का ही परिणाम था कि कोरोना- 2 में बंगाल सहित अन्य राज्यों में चुनाव के बाद कोरोना फैला व आम जनता मरी। उत्तर प्रदेश में भी पंचायती चुनाव कराये जाने के चलते प्रदेश के ग्रामीण आंचलों में कोरोना संक्रमण फैला व आम जनता मरी जिसका एकमात्र जिम्मेदार चुनावा आयोग है। सुप्रीम कोर्ट से भी यही बात कही थी। परन्तु राजनैतिक आकाओं को खुश करने के लिये संविधान की जन कल्याणकारी सोच की अवमानना करते हुए पुनः चुनाव आयोग चुनाव कराने जा रहा है। संक्रमण की भयावता को देखते हुए भारतीय मित्र परिवार में श्याम दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी, कानपुर के माध्यम से ज्ञापन देते हुए जनहित में चुनाव स्थगित की मांग की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अश्वनी दीक्षित, हरी गुप्ता जी राष्ट्रीय महामंत्री संतोष मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन


रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा कानपुर के रोटरी क्लबों के सहयोग से स्थानीय एमजी कॉलेज  के पास रोटरी ऑन रोड व्हाट्सएप जनसामान्य तक रोटरी सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में ब्लड प्रेशर वजन ब्लड शुगर सहित फिजियोथैरेपी उपलब्ध कराई गई यह आयोजन द प्रिंस मैन व भारत एक्स-रे पैथोलॉजी एंड अल्ट्रासाउंड के सहयोग से किया गया जिसमें रोटरी क्लब कानपुर कानपुर गौरव कानपुर हेरिटेज कानपुर शौर्य  कानपुर शिखर कानपुर त्रिमूर्ति विनायक श्री सहित रोटरी क्लब उन्नाव सेंट्रल रोटरी क्लब उन्नाव के सदस्यों की प्रति भागता रही रोटरी क्लब कानपुर मेट्रो के पूर्व सचिव राजेश नंदा ने इस शिविर के आयोजन में महती भूमिका का निर्वहन किया व पूर्व अध्यक्ष रो सी जी जैन ने भी उपस्थित दी कैंप का संचालन रोटरी एलिट के प्रेसिडेंट अनुराग पांडे व पूर्व अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने किया जिसमें प्रमुख रुप से रो डॉ आशीष मिश्रा भी उपस्थित हुए फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में रोड डॉ वैभव सचान ने आमजन का परीक्षण किया ब्लड प्रेशर वास्तुकार परीक्षण श्री सुशील तिवारी व अरविंद मिश्र द्वारा किया गया

मुफ्ती अबु तालिब फैज़ी के इंतक़ाल पर तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत ने ताजियत पेश की

कानपुर:इब्तिदाए दुनिया से अब तक लोग का आना जाना लगा हुआ है यही निज़ामे क़ुदरत है और यही वह सच है जिसे हर मज़हब का मानने वाला तस्लीम करता है

हर नई चीज़ को पुराना होना है और हर जानदार को मौत का मज़ा चखना है

आदाद शुमारी ही नहीं हो सकती कि हमने अब तक अपनी आँखों से कितने जनाज़े देखे और कितनी मय्यतों को काँधा दिया

चार छ दिन में हम अकसर लोगों को भुला कर फिर अपनी एैश व इशरत में मश्ग़ूल हो जाते हैं लेकिन उनमें ही कुछ ख़ास अफराद एैसे भी होते हैं जिनकी जुदाई बर्दाश्त से बाहर होती है

ख़लीफए हुज़ूर आले रसूल फक़ीहे मिल्लत हज़रते अल्लामा मुफ्ती अबू तालिब फैज़ी अलैहिर्रहमा शैख़ुल हदीस जामिया नूरुल उलूम सुलतानपुर आलमे इस्लाम की एक बहुत ही संजीदा व अबक़री शख़्सियत थे उनके इंतक़ाल पुर मलाल पर तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत की एक ताजियती मीटिंग चमनगंज स्थित तन्ज़ीम के कार्यालय मे सदर हाफिज व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री की सदारत मे हुई जिसमे हज़रत के इंतक़ाल पुर मलाल पर गहरे रंजो गम का इज़्हार किया गया हाफिज फैसल जाफरी ने कहा कि हज़रत

मज़कूरा इदारे में एक सरकारी टीचर थे लेकिन कभी ख़ाना पूरी ना की बल्कि पूरी मेहनत और लगन के साथ तल्बा को पढ़ा कर ना जितने कितने उल्मा पैदा फरमा दिये

तन्ज़ीम के मीडिया इंचार्ज मौलाना मोहम्मद हस्सान क़ादरी ने कहा कि हज़रत अक्सर जलसों में ख़िताबत फरमाते जो अवाम व ख़वास के लिये यकसाँ मुफीद साबित होती

जो बुलाता उसके यहाँ जाते और कभी किसी से नज़राने शुक्राने की कोई उम्मीद ना रखते

जो कोई कुछ दे देता रख लेते और ना देता तो हर्फे शिकायत ज़बान पर ना लाते

तदरीस व ख़िताबत के साथ तस्नीफी कामों में भी अकसर मसरूफ रहते

दो मौक़े पर राक़िमुल हुरूफ (मोहम्मद हस्सान क़ादरी) ने हज़रत को शहरे कानपुर मदऊ किया, आप आए और हमारी तन्ज़ीम के जलसे मे ख़िताब फरमा कर लोगों को अपना गिरवीदा बना गए

हज़रते मौसूफ मुझ नाचीज़ से बड़ी मोहब्बत फरमाते थे, अकसर कॉल करके ख़ैरियत भी लेते और ख़ूब दुआओं से भी नवाज़ते

मैंने आपकी परहैज़गारी को बचश्मे ख़ुद देखा कि जलसे वाली पूरी रात जागे, फज्र पढ़ कर हम सारे लोग बिस्तर पर लेट गए जब्कि हज़रते मौसूफ क़ुरआने पाक लेकर बैठ गए और तिलावत फरमाने लगे

मैंने कहा हुज़ूर कुछ देर आराम फरमाने के बाद तिलावत फरमा लें कि सफर की थकान और रात भर के जलसे में जागे हैं

फरमाया यह मेरा मामूल है कि मैं कितना ही थका रहूँ तिलावत मौक़ूफ नहीं करता

तक़रीबन 15 रोज़ पहले एक जलसे में जा रहे थे कि रास्ते में गाड़ी का एकेसीडेंट हो गया जिसमें आपको शदीद चोटें आ गईं

लखनऊ के एक हॉस्पिटल के आई, सी, यू में ज़ेरे इलाज थे लेकिन रब की रज़ा के तहत 22 दिसम्बर 2021 बरोज़ बुध रात 1:30 बजे इस दुनियाए फानी को अलविदा कह कर अपने माबूदे हक़ीक़ी से जा मिले

हज़रत हम सबको बड़ा याद आएँगे और हम बच्चों को जब जब उनकी शफक़तें याद आएँगी हम बड़ा रोएँगे

अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त हज़रते मौसूफ की तुरबत को अपने अनवार से भर दे और आपकी दीनी काविशों को क़ुबूल फरमाए

आपके जुम्ला मुहिब्बीन को सब्रे जमील पर अज्रे जज़ील अता फरमाए और हमारी मुबारक जमाअत को आपका बेहतर बद्ल अता फरमाए ताजियत पेश करने वालो मे हाफिज फैसल जाफरी के अलावा तन्ज़ीम के सरपरस्ते आला मुफ्ती सैयद मोहम्मद अकमल अशरफी, सरपरस्त मौलाना नय्यरूल क़ादरी, मुफ्ती मुम्ताज़ आलम मिस्बाही, मुफ्ती काजिम रज़ा ओवैसी, मौलाना मोहम्मद हस्सान क़ादरी, मौलाना मोहम्मद उमर क़ादरी, मौलाना ज़हूर आलम अज़हरी,हाफिज सैय्यद अज़ीम अशरफी, हाफिज वाहिद अली रजवी, मौलाना मुबारक अली फैज़ी, हाफिज हसरत अली, कारी आदिल अज़हरी, हाफिज इरफान रजा कादरी,हाफिज जुबैर क़ादरी, हाफिज फुजैल रज़वी, मौलाना इरफान कादरी, हाफिज तन्वीर निज़ामी, कारी वारिस बरकाती, हाफिज अकबर ओवैसी,हाफिज शौकत अली अज़हरी,हाफिज खालिद,मौलाना मोहम्मद मेराज, हयात ज़फर हाशमी, मोहम्मद इलियास गोपी, हैदर अली,आफताब अज़हरी,  वसीमुल्लाह रज़वी, कमालुद्दीन,हाजी हस्सान अज़हरी, महबूब गुफरान अज़हरी, शादाब रज़ा, अब्दुस्सलाम,मोहम्मद ईशान,  मोहम्मद मोईन जाफरी आदि ने भी हज़रत के इंतक़ाल पुर मलाल पर गहरे रंजो गम का इज़्हार किया है!

डॉ सुषमा त्रिपाठी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन


कानपुर। कानपुर महिला साहित्यिक मंच एवं इरा पब्लिशर्स के संयुक्त तत्वावधान में मोतीझील में डॉ सुषमा त्रिपाठी के सत्तरवें जन्मदिन के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। आपके आगामी कथा-संग्रह ‘मिडल क्लास लड़की’ के कवर पेज का अनावरण उन्हीं के हाथों किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से सुषमा त्रिपाठी जी को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित भी किया गया। तत्पश्चात वहाँ उपस्थित सभी महिला रचनाकारों ने कविता, गीत, ग़ज़ल एवं लघुकथा आदि विभिन्न विधाओं में अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। 

काव्य-गोष्ठी में डॉ जया राजपूत, डॉ आशा सिंह, अर्चना गंगवार, डॉ गायत्री सिंह, चाँदनी पाण्डेय, डॉ राधा शाक्य, अनिता मौर्या, अन्नपूर्णा बाजपेई, अंजना बाजपेई, अंजलि सागर, सीमा सक्सेना, प्रतीक्षा तिवारी, नीरू श्रीवास्तव, मधु मोहिल, राखी कुलश्रेष्ठ, शिवा, सुषमा सिंह, सुषमा सिंह ‘उर्मि’, अलका मिश्रा ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुषमा त्रिपाठी ने एवं संचालन सीमा सक्सेना ने किया। 

मेगा वैक्सिनेशन कैम्प का आयोजन


कानपुर। आज मदरसा हमीदुल उलूम, चमनगंज, मोहम्मद अली पार्क कानपुर में मेगा वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर करीब 300 लोगों ने प्रथम व द्वितीय वैक्सीन का टीका लगवाया।

इस अवसर पर एरिया इंचार्ज डॉ. असफिया हाशमी की लगन व कोशिश को देखते हुए मदरसे की तरफ मोमेन्टो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहर काजी व मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही जो हर कार्यक्रम में अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं उनको भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रबन्धक सैयद खालिद रिजवान ने सभी लोगों को शुक्रिया अदा किया और जनता से अपील की कि सभी लोग बढ़-चढ़ कर वैक्सीन लगवायें और अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

इस मौके पर अनम, शिव कुमारी राय व आशा बहू रेशमा सिद्दीका का भरपूर सहयोग रहा।

ऑल इण्डिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन द्वारा 39वां पेंशनर्स दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया


ऑल इण्डिया रिटायर्ड रेलवे मेन्स फेडरेशन द्वारा 39वां पेंशनर्स दिवस समारोह एरिया क्लब, उत्तर मध्य रेलवे, पुराना स्टेशन परिसर, जी0टी0 रोड, कानपुर में बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। 

जिसमें उदघाटनकर्ता प्रमुख अथिति मा0 उप मुख्य केंद्रीय श्रमायुक्त श्री आर0 के0 अग्रवाल, मुख्य अथिति निदेशक एवं मुख्य यातायात प्रबंधक, उ0म0रेलवे कानपुर, अरविंद त्रिवेदी, उप आयकर आयुक्त, सेंट्रल गवर्मेन्ट ऑफिसर्स एवं ईम्पलाइज वेलफेयर फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के संयोजक एवं आयकर अधिकारी श्री शरद प्रकाश अग्रवाल के साथ साथ अपर जिला मजिस्ट्रेट सुश्री आकांक्षा गौतम, सी0एम0ओ0 डॉ रेखा, हिन्द मजदूर सभा के मंडल अध्यक्ष तारिणी कुमार पासवान आदि ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ करके कहा कि पेंशन से सामाजिक एवं आर्थिक न्याय को बल मिलता है

इस अवसर पर सर्वप्रथम फेडेरेशन के जोनल महामंत्री योगेश ठाकुर ने सभी अथितियों, पदधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का स्वागत करते हुये विस्तार से रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये बताया कि माननीय उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने विगत 17.12.1982 को भा0 रक्षा सेवा के वित्त सलाहकार पद के अवकाशप्राप्त श्रद्धेय डी0एस0 नकारा की याचिका पर पेंशन के पक्ष में फैसला दिया था। तर्कों को स्वीकार करते हुये कहा था कि पेंशन कोई खैरात या जकात नहीं, यह कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। इसी फैसले के फलस्वरूप प्रतिवर्ष 17 दिसम्बर को पेंशनर्स दिवस मनाया जाता है। 

केंद्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रांतीय नेता शरद प्रकाश अग्रवाल ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि गत 01.01.2004 के बाद भर्ती पूरे देश के सभी वेतनभोगी वर्ग हेतु पुरानी पेंशन सुविधा अविलंब बहाल की जाए तथा सभी जनसेवकों जैसे सांसदों/विधायकों को मिलनी वाली पुरानी पेंशन स्कीम बंद की जाए तथा देश के प्रत्येक वेतनभोगी अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिको के लिये एक ही राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन भी किया जाए, जिसमें बढ़ती मॅहगाई दर से स्वतः वेतन वृद्धि सुनिश्चित की जाए। 

इस सम्मेलन पर सभी पेंशनरों को मैनुअल पास निर्गत करने, पेंशनर्स की चिकित्सा हेतु अलग काउंटर खोलने, नये श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी कानूनों को रद्द करने, नई पेंशन स्कीम के स्थान पर सभी को पुरानी पेंशन सुविधा बहाल करने, पेंशनरों को भी सांसद/विधायक की तरह पेंशन राशि को पूर्णतः आयकर से मुक्त करने आदि माँगों को पारित किया गया। 

समारोह की अध्यक्षता कर रहे राजकुमार कपूर ने सभी को आभार व्यक्त किया तथा सफल संचालन रमाशंकर ने किया। इस सफल अधिवेशन में उपरोक्त लोगों के अलावा के0एम0 गांगुली, रामभरोसे, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप खत्री, सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। 


प्रेषक

योगेश ठाकुर

जोनल महामंत्री

मो0-8009514394

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा जीएसटी की टैक्स गोष्ठी का आयोजन

 


कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा जीएसटी की टैक्स गोष्ठी का आयोजन आयकर भवन सिविल लाइंस में किया गया गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव द्वारा आगंतुकों के स्वागत के साथ किया गया गोष्ठी के तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता श्री संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि जीएसटी छापी एवं जब्ती के दौरान अघोषित कारोबारी स्टॉक का जप्त किया जाना उचित एवं न्याय संगत नहीं है पुराने वैट अधिनियम व केंद्रीय उत्पाद शुल्क एवं वर्तमान में आयकर विभाग को भी कारोबारी स्टाक जप्त करने का अधिकार नहीं है जीएसटी स्टाफ जल्द समाप्त किया जाना चाहिए श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि जीएसटी छापे की कार्यवाही करने का अधिकार विभाग को तभी है जब कारोबारी के विरुद्ध विक्रय धन छिपाने टैक्स कम अदा करने आज के पुख्ता साक्ष्य संभावना पर छापे की कार्यवाही संपादित नहीं की जा सकती जीएसटी विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से उल्लेख करना होगा कि छापरवाल की कार्यवाही का मुख्य आधार क्या है श्री गुप्त ने यह भी बताया कि जब तक किए गए अघोषित स्टॉक को प्रोविजनल मुक्त करने हेतु विभाग टैक्स एवं अर्थदंड के संपूर्ण रात की बैंक गारंटी पर अस्थाई रूप से अवमुक्त कर सकता है इस अवसर पर नगर के तमाम आयकर अधिवक्ताओं सहित भारी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित रहे धन्यवाद प्रस्ताव महामंत्री द्वारा दिया गया

صابر فریدی کی تصنیف آبشار کے رسم اجراء اور مشاعرہ۔

  


امن امان کمیٹی شجاعت گنج کانپور کے زیر اہتمام صابر فرید کے شعری مجموعہ آبشار کی اجراء کے موقع پر مشاعرہ کا انعقاد کیا گیا جس کی صدارت جوہر کانپوری نے کی۔ انہوں نے اپنے صدارتی خطبہ میں کہا کہ شعری مجموعہ آبشار ادب میں صرف ایک کتاب کا اضافہ نہیں بلکہ آنے والی نسلوں کے لیے وہ قیمتی سرمایہ ہے جس کے ذریعہ وہ اپنی شعری منزلوں کا سفر طے کریں گے اور کامیابی سے ہمکنار ہوں گے۔ آصف صفوی نے کہا صابر فریدی کی شاعری پڑھتے وقت قاری کو محسوس ہوتا ہے کہ احساس کی روشنی نے انہیں وہ بصیرت عطا کی ہے کہ ان پر مشکل راہیں آسان ہو گئی ہیں۔مہمان خصوصی ڈاکٹر عمران صدر سماجوادی پارٹی کانپور شہر نے   آبشار کی اجراء پر مبارکباد پیش کی۔ مہمان اعزازی سرفراز احمد(بھارت ٹینری) رہے۔اس کے بعد مشاعرہ کا دور شروع ہوا۔نظامت اختر کانپوری نے کی اور شعرا نے اپنا کلام پیش کیا۔چنندہ اشعار درج ذیل ہیں۔ 

زبان کہتی ہے سارا قصور اس کا تھا

ضمیر کہتا ہے کچھ ذمہ دار میں بھی ہوں

جوہر کانپوری-                            

بڑی ہمت ہے مٹی کے دۓ میں

یہ ہر گھر میں اجالا کر رہا ہے

جمیل خیرآبادی-                            

ہم زباں ہو کے جو کہتے تو اثر بھی ہوتا

ایک ہی بات کہی لوگوں نے تنہا تنہا

دستک آہٹ کچھ بھی نہیں

اف کتنا سناٹا ہے

ظہیر کانپوری-                            

چلے تو ساتھ تھے راہوں سے کٹ گئے ہم لوگ

نہ جانے کتنے قبیلوں میں بٹ گئے ہم لوگ

عالم سلطانپوری-                            

وہ اپنے دل کے رشتوں سے کبھی کھل کر نہیں ملتا

حقیقی زندگی میں بھی اداکاری نہیں جاتی

نورین فیض آبادی-                            

بیوی نہیں پسند تھی لانی پڑی مجھے

ابا کی اپنے لاج بچانی پڑی مجھے

شفیق ایوبی-                            

کہاں دیکھوں کہاں پر میں نہ دیکھوں

تری تصویر ہر دیوار پر ہے

نوری پروین-                            

انکے علاوہ حسرت صفی پوری، ندیم نیر،نفیس کانپوری، الیاس جلال آبادی، نور سلطانپوری، احمد دانش، عبد الجلیل خاں دانش، ذکا الله ثنا، سرتاج کانپوری، دلشاد کانپوری، انجم بسوانی،توحید احمد نے اپنا کلام پیش کیا۔حاضرین میں خورشید عالم، جانکی ورما،فہیم احمد رہے۔مشاعرہ کے اختتام پر امن امان کمیٹی کے صدر اسلم کارپینٹر نے تمام شعراء و سامعین کا شکریہ ادا کیا اور اختتام کا اعلان کیا۔

संयुक्त मंत्री प्रकाशन के उम्मीदवार राहुल गुप्ता एडवोकेट ने जुलूस निकाला


कानपुर बार एसोसिएशन के चुनावों में संयुक्त मंत्री प्रकाशन के उम्मीदवार राहुल गुप्ता एडवोकेट ने आज अपने समर्थकों के साथ कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला सैकड़ों की तादाद में अधिवक्ताओं के साथ परिसर में अपने समर्थन में वोट मांगने के लिए निकले राहुल गुप्ता का अधिवक्ताओं ने खुलकर समर्थन किया और बुजुर्ग अधिवक्ताओं ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया राहुल गुप्ता का जुलूस बार एसोसिएशन लोन से उठकर पूरी कचहरी में घूमता हुआ पुनः लोन पर ही समाप्त हुआ इसमें कई सैकड़ों की तादात मैं अधिवक्ता गण शामिल हुए