रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के माध्यम से मतदान जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित



रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा रोटरी जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत कानपुर कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के माध्यम से मतदान जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया वरिष्ठ अधिवक्ता मोती लाल गौड़ के नेतृत्व में पूर्व बार कार्यकारिणी सदस्य अलका गुप्ता सहित विपिन कटियार अनिल मिश्रा राकेश शाह आदि ने मतदान करने का संकल्प लिया मतदाताओं को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने कहा कि बाद में जलपान पहले मतदान तो की मतदान ही समाज और परिवार की दिशा व दशा को निर्धारित करता है अधिवक्ता मोती लाल गौड़ ने मतदान को संवैधानिक कर्तव्य बताते हुए कहा कि संविधान से अधिकार की अपेक्षा तब करनी चाहिए जब हम अपने संवैधानिक कर्तव्यों और दायित्वों का सफलतापूर्वक जिम्मेदारी से निर्वहन करें इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुराग पांडे ने भी मतदाताओं को संबोधित किया और शत-प्रतिशत मतदान का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने साथ एक मतदाता और लेकर बूथ पर जाए और मतदान अवश्य करें

नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड गोविंद नगर द्वारा जनसंपर्क कर मतदाताओं को किया जागरूक


कानपुर- नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड गोविंद नगर के वार्डनो द्वारा दबौली गुजैनी मेन मार्केट से शास्त्री चौक रतनलाल नगर तक कानपुर मेट्रो सिटी के वोटर होने का हमें अभिमान हम करेंगे शत-प्रतिशत प्रतिशत मतदान, बूढ़े हो या जवान जरूर करें मतदान इत्यादि नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें  शपथ भी दिलाई गई।

 नागरिक सुरक्षा कोर प्रखंड गोविंद नगर द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क यात्रा निकाली गई जिसमें सिविल डिफेंस के डिविजनल वार्डन वेद प्रकाश वर्मा एवं डिप्टी डिविजनल वार्डन राजीव अग्रवाल ने वार्डनो के साथ क्षेत्र के सभी व्यापारियों एवं आम जनता को आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया । तथा स्टाफ ऑफिसर अनूप दीक्षित ने आम जनमानस को यह शपथ भी दिलाई की वह सभी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए अपना और अपने परिवार के साथ साथ आसपास के लोगों का भी शत प्रतिशत वोट अवश्य कराएंगे। जनसंपर्क का नेतृत्व घटना नियंत्रण अधिकारी रामजी गुप्ता द्वारा किया गया।

 कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राजेश निगम शाहिद हुसैन प्रमोद त्रिवेदी मनोज श्रीवास्तव लक्ष्मीकांत ज्ञानू राठौर नरेश साहू अभिषेक शर्मा योगेंद्र मिश्रा देवांश भाटिया गौरव तिवारी मोनू वृजेश जया सिंह गीता सोनी श्यामू राकेश विश्कर्मा अजय सक्सेना संतोष आज़ाद राम अवतार आदि पोस्ट वार्डन, डिप्टी पोस्ट वार्डन्स,सेक्टर वार्डन्स उपस्थित रहे।

ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस ने सरोजनी नायडू जी का जन्म दिवस मनाया

 


आज दिनांक 14 फरवरी दिन सोमवार को ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस, सरसैया घाट में संस्था की संस्थापक सरोजनी नायडू जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।मंजू बाँगर जी  ने सरोजिनी नायडू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था की सदस्याओँ ने  कविताएं सुनाई।  स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था ने  समाजसेवी सरदार मनमोहन सिंह तथा उनकी पत्नी को शाल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । नगद सहयोग राशि, बच्चों की यूनिफार्म ,दरियां तथा ठंडे पानी के रखने के लिए कूलकेज भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर आशा शुक्ला, आशा सिंह , पूर्णिमा भार्गव रेनू अग्रवाल, हरमिंदर, रविंदर कौर ,सीमा अग्रवाल ,मंजू अग्रवाल ,मीना गर्ग, मीरा गर्ग उषा अग्रवाल, रीता गुप्ता, रेखा जौहरी ,अनीता गर्ग आदि उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब एलीट ने कानपुर की जनता को किया जागरूक


कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में मतदाताओं में जन जागरूकता का व्यापक प्रचार व प्रसार करने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोनीत रो विवेक गर्ग ने कहा कि देश समाज व परिवार के विकास के लिए जरूरी है कि हम अपने संवैधानिक कर्तव्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें कार्यक्रम निदेशक आकाश गुप्ता व शुभम उमर ने मतदाताओं का आवाहन करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में घर से बाहर निकाल कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया। पूर्व अध्यक्ष व अश्वनी दीक्षित ने मतदान को संवैधानिक कर्तव्य बताते हुए निवेदन किया कि जितना ज्यादा से ज्यादा मतदान होगा उतनी अच्छी और नीत वाम सरकार के गठन की संभावना होगी। इस अवसर पर क्लब के रो सुरेंद्र जायसवाल, रो ऋचा अग्रवाल, रोटरी क्लब कानपुर मेट्रो के आगामी सचिव अंकुर गोयल, रोटरी क्लब कानपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष रो अमिताभ गुप्ता सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने मतदान का संकल्प लिया।

खेल प्रोत्साहन हेतु मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन


कानपुर। गत दिवस चौधरी हरमोहन सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी मेहरबान सिंह पुरवा में खेल प्रोत्साहन हेतु मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। आयोजन चौधरी हरमोहन सिंह स्पोर्ट्स अकैडमी के सचिव चौधरी मोहित यादव द्वारा कराया गया जिसमें चार टीमों ने प्रतिभागिता की व अंतिम मुकाबले में ब्राइट फुटबाल क्लब ने तीन शून्य के स्कोर से जीत दर्ज की। 

इस अवसर पर एकेडमी सचिव मोहित यादव ने बताया की कोविड के दिशानिर्देशों के चलते यह मैत्री मैच एकेडमी व अन्य तीन टीमों के मध्य ही खेला गया एवं एकेडमी खेल प्रोत्साहन हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर करती रहेगी वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संकल्प दीक्षित ने इस अनूठी पहल पर धन्यवाद देते हुए एकेडमी के सचिव व अन्य सदस्यों के प्रयास की सराहना की। 

श्री दीक्षित ने कहा कि जहां एक ओर महामारी की स्थिति के चलते खेल व खिलाड़ी निरंतर संघर्ष कर रहे हैं वहीं एकेडमी द्वारा इस प्रकार के मैत्री मैचों का आयोजन खेल प्रोत्साहन के लिए बहुत सफल प्रयास साबित होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से एकेडमी प्रशिक्षक आशीष यादव फुटबॉल कोच श्याम जी  अभिषेक प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब द्वारा निशुल्क दृष्टि परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप आयोजित


कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर एलीट द्वारा रोटरी क्लब कानपुर और के साथ मिलकर स्थानीय सीपीसी माल गोदाम गेट नंबर 2 के पास ट्रांसपोर्ट नगर में कार्यरत लेबर व उनके परिजनों हेतु निशुल्क दृष्टि परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप लगाया गया जिसका उद्घाटन मंडल अध्यक्ष मनोनीत रो विवेक गर्ग ने किया। 

उद्घाटन करते हुए रो विवेक गर्ग ने रोटरी कार्यों को समाज के प्रति समर्पित दायित्व की पूर्ति बताया इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोगों सहित रोटरी क्लब शौर्य के रो अमिताभ गुप्ता मयंक राय इनके डावल श्री वाजपेई सहित रोटरी क्लब कानपुर रैली हटके अध्यक्ष अनुराग पांडे सचिव प्रीति बग्गा ऋचा अग्रवाल अमित अग्रवाल शुभम उमर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शिविर का संयोजन रोज सुरेंद्र जायसवाल ने किया जबकि शिविर का संचालन पूर्व अध्यक्ष रोशनी दीक्षित ने किया।

या अल्लाह मुल्क में भाईचारा अमन व अमान मुहब्बत व् खुशहाली अता फरमा


कानपुर , ऐ अल्लाह हमारी सुरक्षा फरमा आफतो और मुसीबतो से छुटकारा देदे या अल्लाह  कोरोना वायरस का खातमा फरमा कोरोना वायरस से भारत समेत पूरी दुनिया की हिफाज़त फरमा  ऐ अल्लाह हम तेरे बन्दे हैं और तेरी बारगाह मे तौबा करते है। हमारी तौबा कबूल फरमा। हमें हर तरह के पाप और बुरे कामों से सुरक्षित फरमा ऐ अल्लाह तू जो चाहे छीन ले तू जो चाहे दे दे तू ही हाकिम तू ही  हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के सदके में उन्हें रिहायी देदे। नमाज, रोजा, हज, जकात आदि की तौफीक देदें। आल इण्डिया गरीब नवाज़ के तत्वाधान में आयोजित मरकजी कुल शरीफ कंघी मोहाल बड़ा  इमाम चौक में कौन्सिल के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने नम आखों से दुआ की तो आमीन कहने वालो की आखों से आँसू बहने लगे। कुल में उपस्थित लोग भी दुआ में व्यस्त थे। हाथों को उठाये हुऐ थे। और गिड़गिड़ा कर मांग रहे थे। मौलाना अशरफी ने जब ख्वाजा गरीब नवाज की दुहायी देते हुए मुल्क की खुशहाली,तरक्की शांति की प्रार्थना की तो लोग जज़बाती होकर या ख्वाजा या ख्वाजा की गुहार लगाने लगे।

और फिर प्यार भरा नारा ख्वाजा ख्वाजा कहते है हिन्दुस्तान में रहते है की आवाजें हर तरफ से आने लगी। और मुहब्बत की चादर चढ़ा कर अपनी कामयाबी की प्रार्थना की पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि दुनिया के अनेक भागों से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की सुरक्षा के संबध मे हजारो पत्र हमें प्राप्त हुऐ है। इसलिय में पूरी जिम्मेदारी के साथ ऐलान करता हूँ कि इस पवित्र दरगाह की सुरक्षा हर हाल में की जायेगी।

इस अवसर पर खास तौर पर मौलाना महताब आलम मिस्बाही,हाफिज मिन्हाजउद्दीन क़ादरी, मौलाना मोहम्मद कासिम अशरफ़ी, मोहम्मद आमिर, हाफ़िज़ अब्दुर रहीम बहराइची, जमील खैराबादी, अख्तर कानपुरी, दिलशाद कानपुरी, मो. इदरीस खान, मास्टर नौशाद मंसूरी, हाफ़िज़ बहरुद्द्दीन अशरफी, हाफ़िज़ अजीजुल्लाह बरकाती, मौलाना नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहें।

ख्वाजा ए हिंद वो दरबार है आला तेरा, कभी महरुम नही मांगने वाला तेरा

कानपुर 08 फरवरी मोहम्मदी यूथ ग्रुप के ज़ेरे एहतिमाम जशने गरीब नवाज़ हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती गरीब नवाज़ का 810वां कुल शरीफ खानकाहे हुसैनी हज़रत ख्वाजा सैय्यद दाता हसन सालार शाह मे अदबो एहतिराम, अकीदत धूम-धाम के साथ मनाया गया।
खानकाहे हुसैनी मे बाद नमाज़ फज़िर कुरानख्वानी का एहतिमाम किया गया फिर मज़ार शरीफ का गुस्ल इत्र से कर गुलपोशी की गयी जशन ए गरीब नवाज़ का आगाज़ कलाम ए पाक की तिलावत के साथ हाफिज़ मोहम्मद अरशद ने किया      
शोरा ए कराम ने गरीब नवाज़ की शान मे ख्वाजा ए हिंद वो दरबार है आला तेरा, कभी महरुम नही मांगने वाला तेरा, हम प्यादे है वज़ीरों मे गिने जाते है सिल सिलाएं चिश्त के फकीरों मे गिने जाते है जबसे डाली है ख्वाजा ने इनायत की नज़र काँच के टुकड़े है हीरों मे गिने जाते है।
जलसे की सदारत काज़ी ए शहर हज़रत मौलाना सैय्यद कमर शाहजहाँपुरी ने की। जलसे को मुफ्ती हसीब अख्तर शाहिदी ने खिताब करते हुये कहा कि नमाज़ कुरान व इल्म से दूरी रखने वाले मोहब्बत इंसानियत अखलाक से दूर हो रहे है गरीब नवाज़ ने नमाज़ कुरान इल्म को बेहद अहम बताया व मोहब्बत, इंसानियत अखलाक का ऐसा पैगाम दिया जिसकी बदौलत ही हिंदुस्तान मे इतने मज़हब के मानने वाले होने के बावजूद सब एक धागे से बंधे है दुनिया के मुल्क उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेकर अपने मुल्क की आवाम को सीख देते है यह हमारी खुशनसीबी है के आका मौला हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) ने गरीब नवाज़ को हिंद की खिलाफत अता कर हिंदुस्तान भेजा। 
गरीब नवाज़ के दरबार मे हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी मज़हबों के लोग आते है और फैज़ पाते है दुनिया के ताकतवर मुल्क के राजा भी हिंद के सुल्तान मे अपनी आस्था रखते है गरीब नवाज़ के बताए रास्तों पर चलकर ही हम कामयाब हो सकते है। ख्वाजा गरीब नवाज़ ज़िंदाबाद, ख्वाजा का हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे बुलंद किये गये। कुल शरीफ की आखिरी रस्म अदा कर दुआ हुई जिसमें उलेमा ए दीन ने अल्लाह से आका मौला हुज़ूर सरकार हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०), गरीब नवाज़ के सदके मे मुल्क सूबे व शहर मे अमनो अमान कायम रहने, खुशहाली व तरक्की देने व गरीब नवाज़ के बताए हुए रास्तों पर चलने की दुआ हुई। मस्जिद हज़रत बिलाल सुजातगंज में जशन ए गरीब नवाज़ मनाया गया।
उर्स में इखलाक अहमद डेविड, मुरसलीन खाँ भोलू, हाजी निज़ामुद्दीन, सैय्यद अतहर कादरी, हाफिज़ मोहम्मद कफिल हुसैन, मुनीर खाँ कादरी, जमालुद्दीन, अयाज़ अहमद चिश्ती, मोहम्मद शाहिद,  ज़ियाउद्दीन, हाजी उस्मान, सैय्यद मोहम्मद तलहा, शमशुद्दीन फारुकी, सैय्यद शादाब अली, फाज़िल चिशती, अफज़ाल अहमद, हाफिज़ हसीब अहमद, तौफीक रेनू, शारिक वारसी, मोहम्मद अज़हर, युनुस खान मोहम्मद इस्लाम, नजमुस सईद, इस्लाम चिश्ती, हबीब आलम, मोहम्मद मुबश्शीर, शहाबुदीन खान, आज़म महमूद आदि लोग मौजूद थे।

मदरसा रज़विया मे मनाया गया उर्स ए गरीब नवाज़

हिन्द के सर्वधर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है अजमेर - हयात

 

कानपुर आज मदरसा रज़विया गौसुल उलूम तलव्वामंडी कोपरगंज मे उर्स ए ख्वाजा गरीब नवाज़ के मौके पर उर्स कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे मौलाना मुर्तुजा शरीफी साहब ने अपने खिताब मे ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज़ की जिन्दगी बयान करते हुए कहा कि सरकार गरीब नवाज़ पैगम्बर ए इस्लाम के हुक्म पर हिन्दुस्तान आए और उन्होंने 14 साल की उम्र से लम्बे समय तक अल्लाह की इबादत करके वो मुकाम हासिल किया है जो आसमान के ऊपर और ज़मीन के नीचे की चीजों को देख पाना हासिल हुआ।  सरकार गरीब नवाज़ के दीवानों को चाहिए की नमाज़ और अल्लाह की इबादत में खुद को वक्फ करें तभी दुनिया और आखिरत मे कामयाबी हासिल होगी। 
उर्स ए गरीब नवाज़ के मौके एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी बतौर मेहमान ए खुसुसी शामिल हुए। 
जलसे की निज़ामत हाफ़िज़ वाहिद अली रजवी ने की सरपरस्ती मदरसे के नाज़िम मौलाना जहूर आलम अज़हरी ने किया। यहां मौलाना मुबारक अली फैजी, हाफ़िज़ हसरत अली,फैसल मंसूरी, मोहम्मद इलियास गोपी, फराज़ आलम, मकसूद आलम आदि मौजूद रहे।

बाल शोषण रोकने व रेलवे चाइल्डलाइन 1098 की सेवाओं व कोविड-19 के प्रति जागरूक करने हेतु रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

कानपुर 7 फरवरी 2022  आज रेलवे  चाइल्ड लाइन कानपुर  व  बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर के  संयुक्त तत्वाधान में  कानपुर सेंट्रल स्टेशन  में   रेलवे अधिकारियों जीआरपी आरपीएफ कुलियों वेंडरों सफाई कर्मचारियों  टेंपो  ऑटो व रिक्शा चालकों  यात्रियों बच्चों के  बीच बाल शोषण रोकने  व रेलवे चाइल्ड लाइन  1098   व कोविड-19 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक   रेलवे अधिकारियों  जीआरपी आरपीएफ वेंडरों  कुलियों ऑटो  टेंपो व रिक्शा चालकों  बच्चों यात्रियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य बच्चों व लोगों को रेलवे चाइल्ड लाइन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें बाल शोषण


का विरोध करने एवं बच्चों के साथ हो रहे अन्याय की सूचना रेलवे चाइल्ड लाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर देने की अपील की गई जिससे रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर 1098 के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों की सहायता एवं उन्हें शोषण से बचाया जा सके ताकि समाज के बच्चों के साथ हो रहे शोषण से उन्हें मुक्त कराया जा सके|  और साथ ही सभी को कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूक किया गया  सभी से मास्क पहनने की अपील की गई साथ ही कार्यक्रम के दौरान रेलवे  चाइल्डलाइन कानपुर  की  टीम सदस्य कार्यक्रम संयोजक   अमिता तिवारी जी  ने 500 से अधिक   रेलवे अधिकारियों जीआरपी आरपीएफ  कुलियों  वेंडरों  टेंपो चालकों रिक्शा चालकों यात्रियों बच्चों को बच्चों की मदद के लिए 1098 नवंबर के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही उन्हें जागरूक किया  बच्चों के मामलों में हमेशा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि समाज में कुछ अराजक तत्व बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाते हैं और उनका जीवन  नरकीय बना देते हैं  इसलिए आप लोगों के संपर्क में अगर कोई भी बच्चा आता है तो आप चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर तुरंत सूचना दें| ताकि समय रहते बच्चे की मदद की जा सके| और जो अराजक तत्व हैं उनके खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें सजा दिलवाई जा सके  

सभी लोग चाइल्डलाइन  की इस मुहिम से सहमत हुए   इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर के निदेशक कमल कांत तिवारी  समन्वयक गौरव सचान काउंसलर मंजूलता दुबे संगीता सचान अमिता तिवारी   प्रदीप कुमार उमाशंकर  नारायण दत्त त्रिपाठी उपस्थित रहे|

मर्चेंट चेंबर हॉल में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया’ इनकम टैक्स बार एसो. का प्लैटिनम जुबली ईयर

(नफीस खान)

कानपुर। इनकम टैक्स बार सेलिब्रेशन प्लैटिनम जुबली ईयर 70 साल पूर्व होने पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि सुरेश प्रभु इनकम टैक्स डिपार्टमेंट रहे। इस कार्यक्रम में मुकेश श्रीवास्तव प्रेसिडेंट ज्ञान प्रकाश गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट विमल कुमार बाजपेई, जनरल सिक्योरिटी राकेश गर्ग, जुबली कमोडिटी एंग्री सचान चेयरमैन मुकेश श्रीवास्तव, आयकर विभाग अधिकारी। 50 वर्ष पूरे होने पर 12 लोगों को अवार्ड से नवाजा गया। पुरानी डायरेक्टरी हटाकर नए डायरेक्टरी में नाम शामिल किया जाए। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन सन 1951 में हुआ था। आज 70 साल पूर्व हो चुके हैं इसी की खुशी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मध्यम वर्ग के लोग भी कर सकेंगे कानपुर नगर के प्रसिद्ध मंदिरों और मनोरंजन पार्क व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम कपूर व श्रीमती रंजना शुक्ला जी ने किया उद्घाटन

कानपुर, 05 फरवरी 2022। कानपुर नगर के प्रसिद्ध मंदिरों और मनोरंजन पार्क व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण मध्यम वर्ग के लोगों को कम शुल्क में कराने के लिए बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी द्वारा कानपुर दर्शन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बसंत पंचमी के अवसर पर कानपुर दर्शन कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम कपूर व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना शुक्ला जी द्वारा किया गया। जिसमें आज प्रथम दिन रूट न0 1 जो कि जंगली देवी का मंदिर, विष्णु जी का मंदिर, दुर्गा जी का मंदिर, मिक्की हाउस, साईं मंदिर गौशाला, बारादेवी मंदिर, हनुमान मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर दामोदर नगर, जेके मंदिर, मेडिकल कालेज, परिजात एवम चंदन वृक्ष दर्शन, मोतीझील,  जापानी गार्डन, तुलसी उपवन, म्यूजिकल फाउन्टेन, गुरूद्वारा, गुमटी बाजार, सनातन धर्म मंदिर, झूलेलाल मंदिर, परशुराम वाटिका, भैरव मंदिर, परमट आनन्देश्वर मंदिर, गंगा जी, ग्रीन पार्क, शिवाला, लैण्डमाक, मेथाडिस्ट चर्च, नवीन मार्केट परेड, बड़ा डाकघर, बंगाली मोहाल, बु़द्धादेवी, झकरकटी, काँच का मंदिर आदि जगहों का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम का आरम्भ सर्वप्रथम संस्था की काउंसलर मंजु लता दुबे जी द्वारा मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम कपूर व विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना शुक्ला जी का मार्ल्यापण करके स्वागत करके किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम कपूर ने बताया कि कानपुर दर्शन कार्यक्रम की शुरूआत करना बहुत ही अच्छी पहल है, क्योंकि कानपुर में रहने वालों को ही बहुत सी ऐतिहासिक व धार्मिक जगहों की जानकारी नहीं होती है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अपने शहर के एतिहासिक व धार्मिक स्थलों की जानकारी मिलेगी।

    संस्थाध्यक्ष व कानपुर दर्शन कार्यक्रम के प्रबंधक कमलकान्त तिवारी जी ने कानपुर दर्शन कार्यक्रम के बारे में बताया कि कानपुर नगर के सौ से अधिक ऐतिहासिक, धार्मिक, सामाजिक महत्व एवं मनोरंजन के दर्शन एवं भ्रमण हेतु चलाया जा रहा है। जिसमें कानपुर की सामाजिक संस्था सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी ने रोटरी क्लब कानपुर त्रिमूर्ति सहित पर्यटन विभाग कानपुर, पुरातत्व विभाग कानपुर एवम जिला प्रशासन कानपुर के सहयोग की अपेक्षा के साथ कानपुर दर्शन अथवा भ्रमण का अवसर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवमं जनसामान्य को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की है जिसमें कि कानपुर के दर्शनीय स्थलों को 6 रूटों में बांटा गया है और आपकी सुविधानुसार रूट का चयन कर दर्शनीय स्थल देख सकते हैं।  

साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में विस्तारपूर्वक बताते हुए बताया कि प्रत्येक रूट का यात्रा शुल्क 500 रूपये प्रति यात्री है। न्यूनतम 3 यात्री होने पर ही यात्रा शुरू होगी।  यात्रा, यात्री संख्या के आधार पर मारूति वैन/बस से कराई जायेगी यात्रा का समय प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक तथा सायंकाल 4 से रात्रि 10 बजे तक होगा।  2 वर्ष तक के बच्चों का कोई टिकट नहीं है व 3 से 8 वर्ष तक के बच्चों का आधा किराया देय होगा। यात्रा  के समय 2 बार चाय बिस्कुट व 1 बार लंच पैकैट दिया जायेगा। दर्शनीय स्थलों पर प्रवेश शुल्क यात्री द्वारा देय होंगे। इस कार्यक्रम से प्राप्त समस्त लाभ को गरीब व अनाथ बच्चों के हित में व्यय किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम कपूर, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रंजना शुक्ला, सहकारिता आंदोलन के मुखिया रमेश चन्द्र शुक्ला, संस्थाध्यक्ष व कानपुर दर्शन के प्रबंधक कमलकान्त तिवारी, कानपुर दर्शन के समन्वयक राम लखन सिंह, चाइल्डलाइन कानपुर के समन्वयक प्रतीक धवन, अंजु वर्मा, सुचि अवस्थी, प्रदीप पाण्डेय, रेलवे चाइल्ड लाइन के समन्वयक गौरव सचान, संगीता सचान, मंजु लता दुबे, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।

सत्यकाम सामाजिक सेवा फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क नेत्र कैम्प का आयोजन

  

कानपुर। सत्यकाम सामाजिक सेवा फाउंडेशन परिवार कानपुर ने अमृता दृष्टि नेत्र जांच केंद्र के सहयोग से रामादेवी, चकेरी स्थित मवईया गांव में निःशुल्क आंखों की जांच का कैम्प लगाया। इसके लिए फाउंडेशन परिवार अमृता दृष्टि नेत्र जांच केंद्र के डॉक्टर शरद बाजपेयी जी के असिस्टेंट डॉक्टर मयंक प्रताप सिंह जी, युवराज सिंह जी का आभार व्यक्त करती है। कैम्प में मइवया गांव के अलावा आस-पास के गांव के बहुत से लोगों ने इस कैम्प में आकर आंखों की जांच कराई और निःशुल्क दवा इत्यादि पाकर प्रशन्नता व्यक्त की। 

इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक श्री प्रदीप चौधरी, चीफ एंटी क्राइम कमीशन श्री अनुराग यादव जी, सत्यकाम सामाजिक सेवा फाउंडेशन (उत्तर प्रदेश) केंद्र संचालक श्री अंकित कुमार विश्वकर्मा, उप संचालक श्री बीरेंद्र प्रताप सिंह, सक्रिय सदस्य रोहित जायसवाल, घनश्याम तिवारी, सौरव यादव, अभिषेक पांडे, राम सुफल, अनिल कुमार तथा मवईया संचालक शिवानी यादव जी एवं संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।