वीएसएसडी कालेज में पुस्तक मेले का आयोजन 

कानपुर नगर, वीएसएसडी कालेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिनन पुसतक विक्रेताओं तथा पब्लिशर्स द्वारा पुस्तकों को क्रय विक्रय हेतु प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुस्तकालय प्रभारी डा0 नीरू टण्डन ने बताया कि वीएसएसडी काॅलेज के पुस्ताकलय में गांधी साहितय, धर्म, दर्शन, वेद व पुराणों पर प्राचीन व दुर्लभ ग्रन्थ पुस्तकालय में मौजूद है जिन्हे शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा शोध छात्रों को अध्ययन हेतु उपलब्ध कराया जाता है। उन्होने बताया कि डिजिटल युग में पुस्तके पढने का अवसर कम होता जा रहा है। इस पुस्तक मेला का आयाजन सभी में पुस्तक प्रेम को जगृत करने के उददेश्य से किया गया है। पुस्तकालयाध्यक्ष विधानाथ ने बताया कि पुस्तकालय में विभिन्न विषयों पर बडी संख्या में पुस्तकें उपलब्ध है तथा शोध छात्रों को ई बुक्स एवं ई जर्नय की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। महाविधालय प्रबन्ध समिति के सह सचिव डा0 केके गुप्ता व उप प्रचार्य डा0 हरेराम त्रिपाठी ने इस पुस्तक मेले का उदघाटन किया व मानव जीवन में पुस्ताकें का महत्व बताकर सभी का उत्सावर्धन किया। इस अवसर पर डा0 प्रशान्त त्रिपाठी, डा0 उीसी गुप्ता, डा0 एनएम निगम, उा0 मनोज अवस्थी, डा0 आरपी प्रधान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता मेरे स्वप्नो का डिजिटल पुस्तकालय का आयोजन भी किया गया।
कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ताओं ने किये वोट
बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

कानपुर । बार एसोसिएशन का चुनाव के लिए शुरु हुयी मतदान प्रकिया के दौरान भारी पुलिस बल मुस्तैद रहा। डीएवी डिग्री कालेज में होने वाली मतदान प्रकिया के दौरान एल्डर्स कमेटी की तरफ से जारी की गयी गाइड लाइन का असर नही दिखा। प्रत्याशियों के समर्थक आचार संहिता का माखौल उड़ाते हुए नजर आये।
डीएवी डिग्री कालेज में गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह हालांकि मतदान की रफ्तार धीमी थी लेकिन दोपहर को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने वोट डाले। मतदान प्रकिया के दौरान एसपी (पूर्वी) सहित कई सर्किल का फोर्स तैनात रहा। मतदान प्रकिया के दौरान मतदान स्थल के आप पास का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। बार एसोसिएशन चुनावी मैदान में इस बात अध्यक्ष और महामंत्री सहित अन्य पदां के लिए 71 प्रत्याशी हैं। जिनके भाग्य का फैसला छह हजार 129 मतदाता करेगें।कालेज में मतदान के लिए 12 बूथ बनाये गये है। जिनमें लोग अपने मतो का प्रयोग कर रहे है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए मदतान स्थल से लेकर बाहर तक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे। एसपी (पूर्वी) अनुराग आर्या खुद मतदान स्थल पर मौजूद रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान किसी भी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने एल्डर्स कमेटी के निर्देशों को नही माना। मतदान के दौरान हूटिंग और नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता दिखें।
अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत व दर्जनों दबे, रेस्क्यू आपरेशन जारी

कानपुर । सरसौल कस्बे में अचानक हुए विस्फोट से आधा दर्जन मकान ढ़ह गये। जिससे 2 की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं कई दर्जन लोग मलबे में दब गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व आईटीबीपी के जवान राहत बचाव कार्य में जुट गये। मौके पर आईजी, डीआईजी, डीएम सहित कई आलाधिकारी मौजूद हैं। 

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बे में बाबू सिंह का मकान है जो किराए में उठा हुआ था। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे इस मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जिससे बाबू सिंह का मकान सहित करीब आधा दर्जन मकान ढ़ह गये। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य शुरू कर आलाधिकारियों को सूचना दी। डीएम सुरेन्द्र सिंह ने तत्काल महाराजपुर के आईटीबीपी जवानों से संपर्क कर राहत बचाव में जुटने का आग्रह किया। जिसके बाद आईटीबीपी के जवानों ने राहत बचाव कार्य का मोर्चा संभाल लिया। खबर लिखे जाने तक 2 लोगों के शव निकाले जा चुके है। लेकिन अभी भी दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि यहां पर मकान मालिक नहीं रहता था जो व्यक्ति किराए पर ले रखा था वह यहां पर अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाता था। भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होने से इस तरह का विस्फोट हुआ है। भीषण हादसा देख मौके पर डीएम सुरेन्द्र सिंह, आईजी आलोक सिंह, डीआईजी सोनिया सिंह, एसपी ग्रामीण जय प्रकाश सिंह सहित कई दर्जनों का फोर्स मौजूद है।
महाराजपुर थानाक्षेत्र स्थित सरसौल में हुए विस्फोट की जानकारी पर डीएम व डीआईजी समेत प्रशानिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने विस्फोट के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू में आईटीबीपी के जवान में जुटे हुए हैं। सरसौल कस्बे में दोपहर बाबू सिंह के मकान के अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के चपेट में आने से उससे सटे आधा दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ जमीदोज हो गये। धमाके की तीव्रता इतनी तेज थी कि दो मकानों की छतों का मलबा 30 फिट ऊपर जाकर कई मीटर दूर गिरा। धमाके की आवाज सुनकर गांव में दशहत फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ महाराजपुर इलाके में स्थित आईटीबीपी बेस कैम्प से भी जवान पहुंचे और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। विस्फोट की जानकारी मिलते ही रावतपुर इलाके में तनाव को शांत करने में जुटे डीएम सुरेन्द्र सिंह व डीआईजी सोनिया सिंह तुरंत मौके के लिए रवाना हो गये। इस बीच आईटीबीपी के जवान व पुलिस की टीमें मलबा हटना में जुट गये। मलबे से 2 लोगों के शवों को निकाल लिया गया था। जिनकी शिनाख्त करना मुश्किल था। वहीं एक महिला व बच्चे को सकुशल मलबे से निकाल लिया गया। विस्फोट के चलते आसपास के कई मकानों में आई दरारों के चलते प्रशासन ने सभी को खाली करा लिया है। 

डीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें विस्फोट हुआ है। हादसे में अब तक 2 लोगों के शवों को निकाला जा चुका है। मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अवैध पटाखा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
वहीँ डीआईजी सोनिया सिंह ने कहा, मकान में विस्फोट से आधा दर्जन घर जमीदोज हो गये हैं। मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है। इसके साथ ही मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू आपरेशन जारी है। हादसे के पीछे दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा। थाना स्तर पर सूचना तंत्र की जांच की जा रही है।
शिक्षक कुम्हार और छात्र गीली मिट्टी की तरह है - प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव

व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान में छः दिवसीय व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम ¼Personality Development Program½  का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक शिक्षक ही छात्र के जीवन को अच्छी शिक्षा द्वारा परिवर्तित कर सकता है। उन्होंने शिक्षक को कुम्हार और छात्रों को गीली मिट्टी की तरह बताया। कुम्हार की तरह शिक्षक भी अच्छी शिक्षा देकर उन्हें सफल व्यक्ति बनाते हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए साॅफ्ट स्किल को डेवलप करना नितान्त आवश्यक है। 
इस अवसर पर प्रथम दिवस पर आज के प्रवक्ता डा0 अरविन्द कुमार द्रवे ने बताया कि छात्रों को अपने व्यक्तित्व विकास को करने के लिए निम्न बिन्दुओं पर ध्यान देना चाहिए जो निम्न हैः- Soft Skills, Hard Skills, Industrial Skills, Problem Solving Skills, Career Planning Skills, 24 Values of Industrial behaviour, Key Skills Employee in industry etc.  
इस अवसर पर संस्थान के प्रो0 मुकेश रंगा जी ने छात्र/छात्राओं से कहा कि उन्हें अपने व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। इस कार्यक्रम को सम्पादित करते हुए छात्र/छात्राओं को इस छः दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक डा0 शुधान्शू पाण्डिया, डा0 नीरज कुमार सिंह, डा0 अन्शू यादव, डा0 सुदेश श्रीवास्तव, डा0 मृदुलेश सिंह, डा0 सुधीर कुमार वर्मा, डा0 विवेक सिंह सचान, डा0 चारू खान, डा0 अखिलेश दीक्षित, डा0 अर्पणा कटियार, डा0 वारशी सिंह, डा0 सचिन शर्मा, डा0 के0के0 बाजपेयी, डा0 श्रुति मिश्रा, डा0 शाह मोहम्मद तथा भारी संख्या में आई0बी0एम0 के छात्र उपस्थित थे। 

शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन 
शहीदे कर्बला की याद में निकला जुलूस
कानपुर । मोहर्रम के चलते रहमतुलिल आलमीन के नवासे शहीदे आजम हजरत हुसैन शहीदे कर्बला की शहादत की याद में अलम का जुलूस निकला। नई सड़क से निकाले गये 136 साल पुराना जुलूस में दर्जनों अलम, सैकड़ों हरे, लाल परचम और दर्जनों ऊंट के साथ हजारों की संख्या में मोहर्रमी रंग में डूबे हुए थे। इस दौरान जुलूस में शामिल लोग नारे हुसैनी, नारे रिसालत और नारे हैदरी के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। देर शाम जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होकर नई सड़क सुनहरी मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। वहीं दूसरी तरह नगर के पांच हजार इमामबाड़ों में शिया और सुन्नी अकीदमंदों की ओर से शहीदे आजम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में मजलिसों मातम का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जगह-जगह इमाम चौक पर शहदतनामे होते रहे। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों का खिराजे अकीदत पेश किया जाता रहा। हजरत हुसैन की बेटी जिनको इमाम मदीने में छोड़ आये थे, जनाबे सुगरा के नाम के हजारों कासिदे पैक व कासिदे हुसैन पांच मोहर्रम शहर में नंगे पांच कमर बांधे इमामबाड़ों, कर्बलाओं में हाजिरी दे रहे थे। जुलूस के साथ भारी पुलिस बल निगरानी करता हुआ साथ रहा।
दहकते हुए अंगारों से गुजर मनाया मातम - छोटी कर्बला ग्वालटोली में देर रात 12 बजे से मातम होगा। हुसैनी फैडरेशन के मीडिया प्रभारी डा0 जुल्फिकार अली रिजवी ने अंजुमन मोहम्मदी के महामंत्री मिर्जा निशात हुसैन के हवाले से बातया कि अंजुमन मोहम्मदी मुइनुल अजा मकबरा के तत्वाधान में रात 11ः45 बजे जामा मजिस्द मकबरा में मजलिसे अजा बरपा होगी। जिसे आली जनबा मौलाना जहीर अब्बास लखनऊ किया जाएगा। मजलिस ठीक 12 बजे खत्म होगी, यहीं से हजरत अब्बास के अलम के साथ शहर के कोने-कोने से इमाम हुसैन के चहाने वाले और शीआने हैदरे कर्रार इस जुलूस में शामिल होंगे। जुलूस के छोटी कर्बला पहुचने पर आग क दहकते अंगारों पर मातम शुरू होगा। जो करीब एक घंटे तक चलेगा।

मोहर्रम की सातवी पर पलंग के मिलाप के साथ छूरी का हुआ मातम 
अकीदतमन्दों  की उमडी भीड़, मुस्तैद रहे पुलिस के जवान 

फतेहपुर। मोहर्रम की सात तारीख पर गुरूवार को हजरत कासिम (अलै,) की याद में शहर के विभिन्न इलाकों से पलंग के तीन जूलूस उठे। इन जुलूसों का दिन में लगभग ढाई बजे पीलू तले तिराहे पर मिलाप हुआ। तत्पश्चात सभी पलंग के जुलूस लाला बाजार, सैय्यदवाड़ा मुहल्ले होते हुए मुस्लिम इण्टर कालेज कूण्ड़ तालाब पहुंचे। जहां रात नौ बजे सभी पलंग जुलूस समाप्त हो गये। जुलूस की समाप्ति पर सभी पलंग अपने-अपने इमामबाड़ों को लौट गये। उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिये बड़े पैमाने पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। पूर्व में सैय्यदवाड़ा से उठे पलंग के आगे-आगे शिया समुदाय के लोग पहले हाथ से मातम करते रहे। फिर हाथों में ब्लेड और छूरी लेकर मातम किया। जिससे उनके सीने जहां लहुलूहान रहे। वहीं खून की छिटटीयां उड़ती रही। पिछले वर्ष को अपेक्षा इस वर्ष अकीदतमंदों की भीड़ काफी अधिक रही। सात मोहर्रम पर शहर के सैय्यदवाड़ा मोहल्ले से दी तथा अमरजई से एक पलंग का जुलूस उठा। पलंग की बिनाई का काम भोर चार बजे ही शुरू हो गया था। तीनों पलंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़ने लगी थी। लोगों ने पलंगों पर फूल व प्रसाद चढ़ाकर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। सैय्यदवाड़ा मोहल्ले से उठने वाले पलंग के जुलूस में शिया समुदाय की ओर से नौहा ख्वानी के बीच बच्चे बूढ़े व नौजवानों ने जंजीर कमा का मातम किया। जंजीर व कमा का मातम करने वाले लहूलुहान हो गये। खून की बहती धार देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। तत्पश्चात दो पलंगों का जूलूस महाजरी मुहल्ले की गलियों से होता हुआ पीलू तले तिराहे पर पहुंचा। जहां अमरजई मुहल्ले के पलंग से मिलाप हुआ। तीनों पलंगों का जुलूस एक साथ होकर निर्धारित रास्तों से मुस्लिम इण्टर कालेज के समीप पहुंचा। जहां रात लगभग नौ बजे पुनः मिलाप के साथ जुलूस समाप्त हो गया। पलंगों के आगे दर्जनभर से ज्यादा अलम साथ-साथ चल रहे थे। दिनभर चले पलंग जुलूस के दौरान पलंग जुलूस के दौरान पलंग जुलूस देखने के लिए उमड़ी भीड़ में महिला और बच्चे लाला बाजार में सजी घरेलू समान की दुकानों एवं खिलौना आदि की दुकानों से जहां खरीददारी की। यह खरीददारी का सिलसिला भी सारा दिन चलता रहा। वहीं दूर-दराज से पलंग जुलूस देखने आये लोगों ने लाला बाजार में लगी सब्जी और लुचूई एवं कवाब-समोसे की दुकानों से यह खाद्य सामग्री खरीदकर आनन्द लेते रहे। साथ ही लाला बाजार में विभिन्न प्रकार के लगे झूलों का भी महिलाओं एवं बच्चों ने लुत्फ उठाया जिसमे छोटे झूले जहां बच्चों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है ंवहीं ऊंचे और बड़े झूले महिलाओ एवं किशोरियों के लिए आकर्षण का केन्द्र है सुबह से लेकर देर शाम तक पलंग जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत जहां पुलिस बल तैनात रहा। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी बीच-बीच में जायजा लेते रहे। उधर शिया समुदाय में मजलिसों व नौहा ख्वानी का सिलसिला जारी रहा।