حسرت موہانی کی برسی پر سمینار
اسکولی بچوں کے ثقافتی پروگرام کا انعقاد
کانپور 13 مئی۔ ایم ایچ ایم پبلک اسکول، آواس وکاس ہنس پورم نوبستہ کاپنور کے زیر اہتمام مولانا حسرت موہانی کی برسی کے موقع پر ایک سمینار و اسکول کے بچوں کے ذریعہ ثقافتی پروگرام کا انعقاد کیا گیا۔ جس کی صدارت حلیم مسلم ڈگری کالج کے ہیڈ پروفیسر خان احمد فاروق نے کیا ۔ اس سمینار میں پروفیسر آنند شکلا و ایم ایل سی ارون پاٹھک مہمان خصوصی کے طو ر پر شرکت کی۔ سمینار میں ”بیٹی بچاﺅ بیٹی پڑھاﺅ“ پر تنظیم کے فاﺅنڈر اشفاق صدیقی نے اپنے خیالات کا اظہار کیا۔ اسکول کے ڈائریکٹر محمد اخلاق نے مہمانوں کو پھولوں کا گلدستہ پیش کر استقبال کیا۔ سمینار میں پروفیسر اسلم جامعی نے مولانا حسرت موہانی کی زیدگی پر روشنی ڈالتے ہوئے بتایا کہ آج جو ہم لوگ انقلاب زندہ باد کا نعرہ لگاتے ہیں اس نعرے کے اصلی موجد مولانا حسرت موہانی ہیں۔ انہوں نے 1921 میں اس نعرے کی تخلیق کر اسے بلند کیا اس کا مطلب ہے۔ کرانتی ودروہ، انقلاب زندہ باد صدا زندہ رہنے والا۔ اسی طرح انہوں نے بتایا جنگ آزادی میں ریشمی رومال تحریک میں بھی مولانا حسرت موہانی کا اہم کردار رہا۔ اسکول کے بچوں نے آئے ہوئے مہمانوں کا استقبال گیت اور رنگا رنگ پروگرام سے استقبال کیا۔ بچوں نے اپنے رنگا رنگ پروگرام سے سرپرستوں و مہمانوں کا دل جیت لیا۔ ثقافتی پروگرام میں وشال وششٹھ کے بیٹے اپورو وششٹھ نے آنکھوں پر پٹی باند کر رنگوں، ڈیزائن کو پہچان کر و پڑھ کر دکھایا او رموجود مہمانوں و والدین کو حیرت میں ڈال دیا۔ سمینار میں خاص طور سے وشال وششٹھ، حاجی ایوب، اخترکانپورہ۔ نشی، صبا، عروج، شبھی، امتیاز، شمشاد، سرویش، حافظ مرتضیٰ وغیرہ لوگ موجود رہے۔
शबे-बराअत में लोग इबादत करके अल्लाह को राजी करेंगे
चमनगंज से निकाली गई शबे-बराअत बेदारी रैली
कानपुर। शबे बराअत में सारे हिकमत वाले काम बांटे जाते हैं। अल्लाह तआला शाबान में रहमत के तीन दरवाजे खोल देता है। शबे बराअत में बनू कल्ब की बकरियों के बालों के बराबर अल्लाह तआला गुनाहगारों की मगफिरत फरमाता है। पैगम्बरे इस्लाम का महीना है शबे बराअत। शबे बराअत में खूब -खूब इबादत करें। गुनाहों से छुटकारे की रात है षबे बराअत। पटाखा जलाने से दूर रहें। बाइक स्टंट न करें। फिजूल घूमकर रात बर्बाद न करें। अपने बुजुर्गों की कब्रों की जियारत करें। इसी रात मौत और जिन्दगी का फैसला होता है। 14 और 15 शाबान को रोजा रखें। ये अजीम तरीन रात मोमिनीन की बख्शिश और मगफिरत, निजाते आखिरत, रिज्क में बरकत व उसअत और तरक्की-ए-दरजात के लिये खुदा-ए-तआला के लिये बन्दों के लिए अनमोल तोहफा है। इस मुबारक रात का ऐहतराम करके अल्लह तआला की रहमत, मगफिरत का एक बड़ा हिस्सा जमा कर सकते हैं। जो लोग खेल-कूद, अफरा-तफरी में ये रात गुजार देते हैं उन्हें महरूमी, गुनाह के सिवा कुछ हाथ नहीं लगता। नारों की गूंज में मदरसा हमीदुल उलूम चमनगंज के तत्वावधान में काजी-ए-शहर कानपुर हजरत मौलाना मोहम्मद आलम रजा खां नूरी, हजरत मौलाना सैयद मोहम्मद अकमल अशरफी व समाजी मिल्ली व दीनी कारकुन मोहम्मद शाह आजम बरकाती के नेतृत्व में मोहम्मद अली पार्क शबे-बराअत बेदारी रैली निकाली गई। रैली में सैंकड़ों बच्चों के अलावा प्रमुख रूप से हाफिज अब्दुल रहीम बहराइची, रैली के संयोजक मोहम्मद शाह आजम बरकाती, एस के रिजवान, एस एम जाहिद इरफान, अलमाज, लियाकत अली, उमर सलीम, जावेद साहिल, मो. अयाज चिश्ती उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया
गोविन्दपुरी पुल का लोकार्पण
कानपुर, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मंगलवार को कानपुर पहुंचे, जहां उन्होने नव निर्मित 776.179 मीटर लम्बे गाविन्दपुुरी रेलवे स्टेशन के निकट बनाए गये सेतु का लोकापर्ण किया। सेतु की कुल लागत 4373.28 रू0 है। पुल के लोकार्पण के बाद उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करतेेेे हुए उन्होने कहा कि भाजपा सरकार उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहिती है। उ0प्र का विकास होगा, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, नई उद्योग नीति बनेगी। उन्होने कहा कि इस नवनिर्मित को अमर शहीद आयुष यादव के नाम से जाना जायेगा। कहा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य कराये जायेगे, पिछली सरकार ने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को रोका है। उन रूकी हुई योजनाओं को पूर्णतया संचालित किया जायेगा। भारत सरकार उ0प्र0 सरकार का वित्तीय प्रकरण में हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है। कहा कि पिछली बाधाओं को हटा कर नवजवानों वृद्ध, महिलाओं तथा गरीब जनता आदि सभी को सरकार का सहयोग मिलेगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सेवा है। कार्यकर्ताओं को गरीबों के जीवन के कष्ट दूर करने का मौका मिला है। गुण्डाराज समाप्त होगा। कहा किसानों के हित में हमारी सरकार द्वारा 36 हजार करोड का कर्ज माफ किया गया है। गेंहू क्रय केन्द्रो में दलालें का काम समाप्त किया गया है, जिससे किसानों को गेहू क्रय केन्द्रो में गेंहू विक्रय करने में आसानी हो रही है ।महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाये है। कहा भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए आगे बढना है। यह परिवर्तन कम समय में ही जनता को दिखाई पड रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करना हमारा संकल्प है। सबका साथ सबका विकास पिछली सरकार में कुछ ही लोगों के काम होते थे, जबकि इस सरकार में सभी के कार्य किये जा रहे है।
उन्होने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की एक लाख 21 हजार किलो मीटर गढढा युक्त सडकों को 15 जून तक हर हाल में गढढामुक्त किया जोयगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। प्रदेश में गुण्डागर्दी को समाप्त किया जायेगा साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, व्यापारी को कोई भी यदि आंख दिखाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उत्तर प्रदेश नंबर वन का प्रदेश बनोगा। हमारी सरकार 24 घंटा जनता के लिए समर्पित है। उनके इस भरेासे को अूटने नही दिया जायेगा। विकास कार्यो में तीव्रता लाई जायेगी। उन्होने अमर शहीद आयुष यादव के माता पिता को सम्मानित करते हुए कहा कि प्राणों की आहुति देने वाले अनेकों वीर है उनको हम नमन करते है। इस अवसर पर मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अल जामियातुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस गद्दियाना में
जश्न-ए खत्म-ए बुखारी आयोजित
कानपुर 8 मई। अल जामियातुल इस्लामिया अशरफुल मदारिस गद्दियाना में 9 मई को आयोजित होने वाली सालाना अशरफुल अम्बिया कॉन्फ्रेंस व जलसा-ए दस्तार-ए फजीलत के तीसरे दौर के प्रोग्राम में जश्न-ए खत्म-ए बुखारी का आयोजन हुआ बुखारी शरीफ की आखरी हदीस का पाठ छात्रों को हजरत अल्लामा मुफ्ती मोहम्मद अहमद साहब किबला अशरफी मुफ्ती-ए आजम कानपुर ने पढ़ाया और उन्होंने इमाम-ए बुखारी की हयात-ए तय्यबा पर रौशनी डालते हुए कहा कि आप का जन्म 194 हिजरी और इन्तेकाल 256 हिजरी में हुआ। 62 साल की थोड़े से समय में आप ने फोनुने हदीस में बहुत सारी किताबें लिखी इमाम-ए बुखारी को लगभग 3 लाख हदीसें याद थीं इमाम-ए बुखारी अल्लाह की बारगाह में बहुत मकबूल थे उन के इन्तेकाल के बाद उन की कब्र से मुश्क की तरह खुशबु निकलती थी और हजारो बीमार उस मिटटी से अच्छे हो जाते मुफ्ती दहब किबला ने छात्रों को इमाम-ए बुखारी की जिन्दगी को आदर्श बनाने की दिलचस्पी दिलाई मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी सरबराह-ए आला जामिया हाजा ने छात्रों को नसीहत करते हुए कहा की दुनयावी ओलुम के साथ साथ कुरआन एवं हदीस का ज्ञान हासिल करना बहुत ही फजिलत और खुसी की बात है उन्होने कहा कि मदारिस की मदद और छात्रों की खिदमत जन्नत के रास्ते पर चलने के जैसा है और हदीस में है कि थोड़ी देर इल्म-ए दीन हासिल करना पूरी रात की इबादत से बेहतर है अशरफी साहब ने हाजरीन को मोखातब करते हुए कहा कि इल्म-ए हदीस पर खुसूसी तवज्जो देने की जरूरत है, लाइब्रेरी काइम की जाएं ताकि इल्म-ए हदीस और फोनूनए हदीस पर काम आसान हो सके मुसलमान हदीस-ए रसूल को अपने लिए मिशअले राह बना ले तो कभी गुमराह न होगे। खत्म-ए-बुखारी षरीफ के प्रोग्राम में खूसूसी खिताब काजी-ए-शहर कानपुर हजरत मौलाना रियाज अहमद साहब हषमती ने फरमाया कि रोटी, कपड़ा, मकान का शौक कम करो, बच्चों को जरूर पढ़ाओ। जरूरत के मुताबिक इल्म हासिल करना हर मुसलमान मर्द औरत पर फर्ज है। प्रोग्राम के इख्तेताम पर उन्होंने आलम-ए-इस्लाम और मुल्क में अमनो अमान और खुषहाली के लिये दुआ फरमाई। इस प्रोग्राम में मेहमान-ए खुसूसी की हैसियत से आए हुए जनाब अलहाज मोजम्मिल हुसैन साहब का इस्तेकबाल गुलपोशी के जरिये किया गया इस से पहले प्रोग्राम की शुरूआत कारी मोहम्मद उसमान साहब ने तिलावते कुरआन से किया। कारी अख्तर कानपुरी ने नातिया कलाम पेश किए और खुसूसी खिताब मौलाना मोहम्मद रियाज अहमद साहब काजी-ए शहर कानपुर ने किया। सलातो सलाम पर प्रोग्राम का इख्तेताम हुआ इस मौके पर खास तौर से मुफ्ती मोहम्मद इम्तेयाज, मोहम्मद शफीक, रसूल बख्श, सुब्बा भाई, मोहम्मद इदरीस, हाफिज मिन्हाज, हाजी अब्दुल हमीद, मोहमद अकील और मास्टर अशफाक साहब मौजूद रहे।
झाडू लगाव, फोटो खिचाओ
कानपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में एक कार्यक्रम झाडू लगाओं फोटो खिचाव का आयोजन बडा चैराहा पर किया गया। इस दौरान उ0प्र0 की भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की व केंद्र की सरकार अपने हर वादये को पूरा करने में सफल साबित नही हो रही है। सबका साथ सबका विकास का नारा सिर्फ नारा की बन गया है, जबकि हकीकत से आम जनता रोज रूबरू हो रही है। कहा कि मुख्मयंत्री प्रधानमंत्री सिर्फ झाडू लेकर फोटो खिचवा रहे है। इसी कारण आज का यह कार्यक्रम रखा गया है जिससे यह संदेश दिया जा रहा है कि झाडू लगाने के अलावा और भी कार्य है जिन्हे आम जनमानस की भलाई के लिए करना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर केके तिवारी, संयज शाह, मुन्ना खां, अतहर नईम, पवन गुप्ता, राजाराम पाल, कृपेश त्रिपाठी, नरेश त्रिपाठी, अरूण अहिरवार, आलोक मिश्रा, मो. सुहैल सहित सैकडो कांग्रेसी उपस्थित रहे।
भीषण तपिश और लू के थपेडों ने किया परेशान
गर्मी में बिलबिलाए स्कूली बच्चे
कानपुर। मई का महीना शुरू हो चुका है और अब गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। दिन में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ रहता है तो वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई।
सुबह से ही आसमान साफ रहा और समय बीतने के साथ सूरत के तेवर सख् होते गये। कल का पारा बीते दिनो से ज्यादा रहा। तपती गर्मी के बीच गर्म हवा के थपेडों ने राहगीरों को झुलास कर रख दिया। शाम तक वातावरण में गर्मी का असर बना रहा। सूरज ढलने के बाद भी पारा 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं कुछ लोगों ने गर्मी को देखते हुए घरों व कार्यालयो में अपने को कैद रखा। सडके भी सूनी रही और यातायात कम रहा। शहर में लोग टैम्पो के इंतजार में छाँव में खडे दिखाई दिये। सडक पर राहगीरो को समय काटना मुश्किल हो रहा था। वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं ने गर्मी और बढा दी। मौसम वैज्ञानिक अनिरूद्ध दुबे के मुताबिक अभी पारा में और बढ़ोत्तरी होगी साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण लू चलती रहेगी। फिलहाल मौसम में बदलाव के अभी आसार नही है।
गर्मी अपने चरम पर पहंुच चुकी है और ऐसे में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। दोपहर में स्कूलों की छुटटी के बाद रिक्शे, बस, ऑटो में घर जाते समय बच्चे लू और तपिश में बिलबिला उठे। मुंह में पानी की बोतल लगा बच्चे जाते दिखे तो कई बच्चे रिक्शे में ठण्डे पानी से अपना मुंह धोते दिखे। गर्मी ऐसी कि टोपी, गमक्षा, रूमाल काम नही आ रहे है। भले ही शहर के प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय बदल दिया गया हो लेकिन गर्मी में बच्चों को राहत नही मिल रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)














