भीषण तपिश और लू के थपेडों ने किया परेशान
गर्मी में बिलबिलाए स्कूली बच्चे




कानपुर।  मई का महीना शुरू हो चुका है और अब गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। दिन में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ रहता है तो वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। 
        सुबह से ही आसमान साफ रहा और समय बीतने के साथ सूरत के तेवर सख् होते गये। कल का पारा बीते दिनो से ज्यादा रहा। तपती गर्मी के बीच गर्म हवा के थपेडों ने राहगीरों को झुलास कर रख दिया। शाम तक वातावरण में गर्मी का असर बना रहा। सूरज ढलने के बाद भी पारा 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं कुछ लोगों ने गर्मी को देखते हुए घरों व कार्यालयो में अपने को कैद रखा। सडके भी सूनी रही और यातायात कम रहा। शहर में लोग टैम्पो के इंतजार में छाँव में खडे दिखाई दिये। सडक पर राहगीरो को समय काटना मुश्किल हो रहा था। वहीं उत्तर पूर्वी हवाओं ने गर्मी और बढा दी। मौसम वैज्ञानिक अनिरूद्ध दुबे के मुताबिक अभी पारा में और बढ़ोत्तरी होगी साथ ही उत्तरी हवाओं के कारण लू चलती रहेगी। फिलहाल मौसम में बदलाव के अभी आसार नही है।
गर्मी अपने चरम पर पहंुच चुकी है और ऐसे में स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। दोपहर में स्कूलों की छुटटी के बाद रिक्शे, बस, ऑटो में घर जाते समय बच्चे लू और तपिश में बिलबिला उठे। मुंह में पानी की बोतल लगा बच्चे जाते दिखे तो कई बच्चे रिक्शे में ठण्डे पानी से अपना मुंह धोते दिखे। गर्मी ऐसी कि टोपी, गमक्षा, रूमाल काम नही आ रहे है। भले ही शहर के प्रशासन द्वारा स्कूलों का समय बदल दिया गया हो लेकिन गर्मी में बच्चों को राहत नही मिल रही है।

No comments:

Post a Comment