उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया 
गोविन्दपुरी पुल का लोकार्पण 


कानपुर, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मंगलवार को कानपुर पहुंचे, जहां उन्होने नव निर्मित 776.179 मीटर लम्बे गाविन्दपुुरी रेलवे स्टेशन के निकट बनाए गये सेतु का लोकापर्ण किया। सेतु की कुल लागत 4373.28 रू0 है। पुल के लोकार्पण के बाद उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करतेेेे हुए उन्होने कहा कि भाजपा सरकार उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहिती है। उ0प्र का विकास होगा, व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, नई उद्योग  नीति बनेगी। उन्होने कहा कि इस नवनिर्मित को अमर शहीद आयुष यादव के नाम से जाना जायेगा। कहा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य कराये जायेगे, पिछली सरकार ने भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को रोका है। उन रूकी हुई योजनाओं को पूर्णतया संचालित किया जायेगा। भारत सरकार उ0प्र0 सरकार का वित्तीय प्रकरण में हर प्रकार से सहयोग करने को तैयार है। कहा कि पिछली बाधाओं को हटा कर नवजवानों  वृद्ध, महिलाओं तथा गरीब जनता आदि सभी को सरकार का सहयोग मिलेगा। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की सेवा ही हमारी सेवा है। कार्यकर्ताओं को गरीबों के जीवन के कष्ट दूर करने का मौका मिला है। गुण्डाराज समाप्त होगा। कहा किसानों के हित में हमारी सरकार द्वारा 36 हजार करोड का कर्ज माफ किया गया है। गेंहू क्रय केन्द्रो में दलालें का काम समाप्त किया गया है, जिससे किसानों को गेहू क्रय केन्द्रो में गेंहू विक्रय करने में आसानी हो रही है ।महिलाओं के अपराध को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने सख्त कदम उठाये है। कहा भाजपा ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए आगे बढना है। यह परिवर्तन कम समय में ही जनता को दिखाई पड रहा है। उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करना हमारा संकल्प है। सबका साथ सबका विकास पिछली सरकार में कुछ ही लोगों के काम होते थे, जबकि इस सरकार में सभी के कार्य किये जा रहे है। 
          उन्होने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की एक लाख 21 हजार किलो मीटर गढढा युक्त सडकों को 15 जून तक हर हाल में गढढामुक्त किया जोयगा, इसके लिए सरकार संकल्पित है। प्रदेश में गुण्डागर्दी को समाप्त किया जायेगा साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जायेगा, व्यापारी को कोई भी यदि आंख दिखाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उत्तर प्रदेश नंबर वन का प्रदेश बनोगा। हमारी सरकार 24 घंटा जनता के लिए समर्पित है। उनके इस भरेासे को अूटने नही दिया जायेगा। विकास कार्यो में तीव्रता लाई जायेगी। उन्होने अमर शहीद आयुष यादव के माता पिता को सम्मानित करते हुए कहा कि प्राणों की आहुति देने वाले अनेकों वीर है उनको हम नमन करते है। इस अवसर पर मंत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले विधायक रघुनंदन भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment