महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे
फतेहपुर (छीकनटोला) के बाशिंदे
फतेहपुर। नगर पालिका के जल निगम विभाग की उदासीनता के चलते बूंद-बूंद पानी के लिए तरसने को मजबूर हैं। बाशिंदे महीनों से पानी न आने से लोगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन से कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत
उर्सला अस्पताल में किया गया वृक्षा रोपण
कानपुर। जेसीआई द्वारा मनाये जा रहे जेसीआई सप्ताह के अवसर पर उर्सला अस्पताल में वृक्षरोपण का लोकार्पण सीएमओ अशोक शुक्ल द्वारा किया गया। जेसीआई ब्रम्हावर्त के अध्यक्ष तरूण बंसल ने कहा कि वृक्ष हमें बहुत कुछ देते है लेकिन हमसे कुछ नही लेते ऐसे में हमें केवल उनके देख रेख करने की जरूरत है। यह वृक्ष हमारे जीवन के लिए कई सौगात लाते है खास तौर पर मरीजों को साफ हवा और हरियाली की सबसे ज्यादा आवश्यकता है जिसकारण उर्सला अस्पताला में वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर अभिनव गुप्ता, मृदुल महेश्वरी, रोहित कुमार भगत, नरायण लाहोटी आदि उपस्थित रहे।
कानपुर में लिखी गयी विकास की नई इबारत
समस्या के लिए नही समाधान के लिए होती है सरकार
- योगी आदित्यनाथ
कानपुर नगर, उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को कानपुर शहर पधारे। इससे पहले सभी तैयारियां प्रशासन स्तर पर पूरी कर ली गयी थी। मुख्यमंत्री शहर में लगभग चार घण्टे रूके और विकास कार्यो की घोषणा, लोकापर्ण और शिलान्यास किया। उन्होने पं0 दीनदयाल सनातन धर्म विधालय नवाबगंज में हनुमान जी के मंदिर और मोतीझील कार्गिल पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की स्मृतिका का लोकापर्ण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंद्रशेखर आजाद कृषि एंव प्रौधोगिकी विश्वविधालय स्थित हेलीपैड पर उतरे और यहां से पं0 दीनदयाल सनात धर्म विधायल पहुंचे। यहां कार्यक्रम के सम्पन्न होने के उपरान्त वह मोतीझील स्थित कारगिल पार्क पहुंचे, जहां स्मृतिका का लोकापर्ण करने के उपरानत वह सीएसऐ के लिए रवाना हुए। सीएसए के कैलश भवन में उन्होने विभिन्न कार्या की घेषणा, लोकापर्ण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में स्मार्ट सिटी के कामों की घोषणा के साथ 11.29 अरब रूपये के कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सीएसए स्थित हैलीपैड पर उतरे, जहां से वह सर्वप्रथम पं0 दीनदयाल सनातन धर्म विधालय नवाबगंज पहुंचे। यहां कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम् गीत से हुई। विधालय में हनुमान जी महाराज के मंदिर का मुख्यमंत्री ने लोकापर्ण किया एवं आयोजित कार्यक्रम के सम्बोधन में उन्होने बच्चों को सनातन धर्म के महत्व को बताया तथा कहा कि आज के समय में भूत-पिशच आतंकवाद और नक्सलवाद है और मुझे लगता है कि जहां हनुमान जी की शक्ति होगी, वहां न उग्रवाद होगा, न नक्सलावाद और न ही आतंकवाद होगा। हम सभी को उस ताकत का एहसास होना चाहिये। साथ ही उन्होने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल आप सबके सामने है। कहा पूरा देश एक विश्वास के साथ आगे बढता दिखाई दे रहा है। एक केंद्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार जिसने भारत की मूल पहचान बनाते हुए भारत के अंदर बिना भेदभाव के विकास की योजनाए भी समाज के हर तपके तक पहुंच सकती है यह अहसास कराया है। सरकार समस्या के लिए नही होती, सरकार समाधान के लिए होती है। सरकार समाधान कैसे कर सकती है यह समाज के हर तपके के लोगों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित योजनाए इस बात को साबित करती है। राष्ट्रीय स्वाभिमान और राष्ट्रीय सम्मान किस रूप में होता है आप सब ने इसका अहसास देखा होगा, जब डोकलाम में विवाद की स्थिति पैदा हुई, पहली बार हुआ कि भारत की सेना जब वहां अडिग होकर खडी हो गयी तो चीन को पीछे भागने को मजबूर होना पडा। यह राष्ट्रीयता यह है, कहा राष्ट्र भक्ति असंदिग्ध। कहा हमारी राष्ट्रभक्ति को इस मामले में कोई चुनौती नही दे सकता और अगर कोई हमारी राष्ट्रभक्ति को चुनौती देगा तो हम उसका मुकाबला किस रूप में कर सकते है यह अभी डोकलाम के विवाद में भारत की सरकार के द्वारा जिस प्रकार दृढ विस्वास का परिचय दिया गया है यह हम सबके समाने एक उदाहरण है। योगी ने कहा कि सनातन धर्म सर्वोच्च क्यो है, क्योंकि इस इकलौते धम में उपकार के प्रति योगदान सिााया गया है। यदि किसी ने आपके लिए कार्य किया है तो आपका कर्तव्य है कि उसके प्रति योगिदान करे। इसी सनातन धर्म की देन है कि हमारा देश विश्वगुरू था। अब लजजोगो ने शिक्षा दीक्षा सिर्फ अच्दे अंक अच्दी नौकरी और अच्छा पैसा कमाने के लिए कर रहे है यदि वे समाज के प्रति अपना कर्तव्य समझे तो यह देश फिर विश्वगुरू बन जायेगा।। उन्होने यह भी कहा कि पांच महीनों में एक भी दगंा नही होना प्रदेश में कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति को दर्शाता है। कहा हमारी सरकार बिना भेदभाव के लोगों के साथ न्याय करती है। कानून व्यवस्था की स्थिति यूपी में बेहतर है। कार्यक्रम में बैबिनेट मंत्री सुरेक्ष खन्ना, कैबिनेट मत्री सतीश महाना, सत्यदेव पचैरी, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, सचिव योगेन्द्र भार्गव, नीतू सिंह, रेखा पचैरी आदि मौजूद रहे। यहां कार्यक्रम का संचालन डा0 नीरू टंडन ने किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यहां आरएसएस की एक संस्था सक्षम की कार्निया अंधत्वतुक्त भारत अभियान पुस्तक का विमोचन भी किया।
शिक्षक दिवस पर एमबीए के छात्र/छात्राओं द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
आज दिनांक 06.09.2017 को व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान में शिक्षक दिवस के तारतम्य पर एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान और सरस्वती वन्दना द्वारा हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव एवं संकाय सदस्य प्रो0 मुकेश रंगा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव जी ने कहा कि छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए उनको सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में तत्परता से प्रतिभाग करना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास होता है।
इस अवसर पर संस्थान के प्रो0 मुकेश रंगा ने कहा कि हमें स्वामी विवेकानन्द, गौतमबुद्ध एवं ए0पी0 जे0 अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके दिखाये रास्तों पर चलकर छात्रों को सफल जीवन जीने की शिक्षा दी।
सांस्कृतिक संध्या के अगले चरण में सोनल, दया और गौरव सिंह गु्रप ने गणेश वन्दना की शानदार प्रस्तुति दी। एम0बी0ए0 के छात्र राहुल ने देश भक्ति गीत सन्देशे आते है गाकर महफिल में समा बांध दिया। एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया ने सांस्कृतिक नृत्य की जबरदस्त प्रस्तुति दी। एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष के छात्र शशांक और अपूर्वा ने (ये राते ये मौसम नदी का किनारा) गीत गाकर समारोह को नई ऊर्जा दी। एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष के छात्र श्रेय यादव ने अपनी शायरी से सभी का दिल जीत लिया। एम0बी0ए0 प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका सैनी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जोरदार नृत्य प्रस्तुत किया। संस्थान के छात्र कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने पंजाबी नृत्य प्रस्तुत करके सभागार में सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। एम0बी0ए0 के छात्र शिवम, राहुल और विपिन ने कब्बाली की शानदार प्रस्तुति दी। संस्थान की छात्रा रिया सिंह ने वैस्र्टन एवं क्लासिकल नृत्य पर धमाकेदार प्रस्तुत दी। एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष की शिवांगी गुप्ता ने शिक्षकों के लिए कुछ पंक्तिया समर्पित की। संस्थान की छात्रा कीर्ति सारस्वत ने (वेस्र्टन डान्स) करके सांस्कृतिक समारोह को शिखर पर पहुँचा दिया।
इस अवसर पर संकाय सदस्य शाह मोहम्मद ने अपनी शायरी से छात्र/छात्राओं को जीवन में अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन को सफलतम् तरीके से जीने एवं सदा प्रसन्न रहने की शिक्षा दी।
इस समारोह का संचालन रिया सिंह, रजत कुमार, मानसी चैहान और कौटिल्य तिवारी ने किया और इस कार्यक्रम का संयोजन कीर्ति सारस्वत, विन्ध्येश शर्मा और पवन कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन समिति के सदस्य कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीन, राहुल दुबे, शशांक, क्षितिज, सोनाली, गौरव, पारूल आदि का योगदान रहा।
इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक डा0 शुधान्शू पाण्डिया, डा0 नीरज कुमार सिंह, डा0 अन्शू यादव, डा0 सुदेश श्रीवास्तव, डा0 मृदुलेश सिंह, डा0 सुधीर कुमार वर्मा, डा0 विवेक सिंह सचान, डा0 चारू खान, डा0 अखिलेश दीक्षित, डा0 अर्पणा कटियार, डा0 वारशी सिंह, डा0 सचिन शर्मा, डा0 के0के0 बाजपेयी, डा0 श्रुति मिश्रा, डा0 शाह मोहम्मद तथा भारी संख्या में आई0बी0एम0 के छात्र उपस्थित थे।
बुढवा मंगल पर मंदिरों में उमडा भक्तों का सैलाब
भव्य श्रृंगार के साथ भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन
कानपुर। हिंदू परम्परा के अनुसार हनुमान जी का एक विशेष महत्व है। यूं तो हर मंगलवार उनकी उपासना की जाती है लेकिन कुछ खास अवसरों में भव्य आयोजन सम्पन्न किये जाते है जिनमें एक अवसर बुढवा मंगल होता है। यह बुढवा मंगल को अति शुभ माना गया है और हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान हनुमान जी की अराधना, पूजन का विशेष महत्व है।
शिक्षक दिवस पर यूपी टाॅपरों को
एक-एक लाख की चेक देकर किया गया सम्मानित
यूपी टाॅपरों को चेक देते जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य
फतेहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया कही बच्चो ने गुरूजनो को उपहार देकर सम्मानित किया तो कही गुरूजनो ने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहारो को सम्मानित किया।
मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर क्षेत्र के राधानगर सरस्वतीपुरम स्थिति जय मां सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया तत्पश्चात यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल यूपी टाॅपर तेजस्वी विश्वकर्मा व इण्टरमीडिएट यूपी टाॅपर प्रियाशी तिवारी को जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने पंचानन राय स्मृति योजना के अन्तर्गत एक-एक लाख रूपये की चेके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक अजय प्रताप सिंह, मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेटकर अभिनन्दन किया और कहा कि विद्यार्थियो को तेजस्वी से प्रेरणा लेनी चाहिये। प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिहं ने विद्यालय की सफलता के लिये विद्यार्थियो की कठिन मेहनत, अभिभावको, मार्गदर्शन व अध्यापको के अथक प्रयास की सराहना की और पुनः विद्यालय को शिखर पर पहुचाने के लिये छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष शिवपाल पाण्डेय, उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, प्रशान्त दीक्षित, जितेन्द्र सिह,ं नरेन्द्र सिंह, दिलशाद अहमद, अवधेश कुमार, छत्रप्रकाश, अम्ब्रीश, नीरज के अलावा शिक्षक शिक्षिकाये मौजूद रहे। इसी तरह शहर के लखनऊ रोड़ स्थित नूरूल हुदा इंग्लिश मीडिएम स्कूल मे भी शिक्षक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारो विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिस पर विद्यालय के प्रबन्धक मो0 मौलाना उमर शरीफ मजाहिरी व निर्देशक अबूबक्र अनीस ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
जयपुरिया इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेण्ट लखनऊ द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
कानपुर। व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान में आज दिनांक 01.09.2017 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जयपुरिया इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेण्ट लखनऊ द्वारा किया गया। यह प्रतियोगिता सामान्य ज्ञान पर आधारित थी इस प्रतियोगिता में आई0बी0एम0 की 43 टीमों ने भाग लिया प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी थे।प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सौरभ पटेल और प्रज्जवल त्रिपाटी की टीम द्वितीय विजेता नन्दनी शुक्ला और कीर्ति प्रताप की टीम एवं तृतीय विजेता ज्योतिमा त्रिपाठी और मोहम्मद वकार की टीम रही।
इस अवसर पर व्यवसाय प्रबन्धन संस्थान के निदेशक प्रो0 संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरूस्कृत किया। जयपुरिया इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेण्ट लखनऊ की मार्केटिंग आॅफिसर शिरीन गंगाधरन ने प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया।
इस अवसर पर संस्थान के संकाय सदस्य डा0 अन्शू यादव, श्री शाह मोहम्मद, डा0 के0 के0 बाजपेयी, साक्षी बाजपेयी, आशा गौड़, प्रियंका प्रधान, रिचा गुप्ता, सारिका गुप्ता, रिचा सिंह आदि सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Posts (Atom)












