चाचा नेहरू का जन्म "बाल दिवस" के रूप में मनाया गया

 


कानपुर। टेण्डरफुट माडल स्कूल चमनगंज कानपुर में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का 132वाँ जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ आकिब ने तिलावते कलाम पाक से किया। इस मौके पर मो० हरम हम्माद ने बारगाहे रिसालत में नात शरीफ पेश की।

इस अवसर पर स्कूल के नन्हें मुन्हें बच्चों ने बेबी शो, फेन्सी ड्रेस व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया इस अवसर पर बच्चों ने चाचा नेहरू की जीवनी पर रोशनी डाली। यह हकीकत है कि पं० नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उनके उज्जवल भविष्य के लिये बेहतर करने की कोशिश करते थे उनके कार्यकाल में शिक्षा के होड़ थे उनका भरपूर योगदान रहा है आज भी सरकार स्कूली बच्चों पर सहायता प्रदान कर रही है और छात्रों को आगे बढ़ने में भरपूर हर संभव मदद कर रही है।समारोह की मुख्य अतिथि  हयात ज़फर हाशमी ने अपने सम्बोधन में बच्चों के कार्यक्रम देखकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।समारोह के अतिथि हयात जफर हाशमी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का नेतृत्व करेंगे और उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनायें दीं। समारोह की अध्यक्ष  फौजिया रिजवान ने की। इस मौके पर तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया समारोह का संचालन हेमा खान ने किया।

अन्त में एस०के० रिजवान ने कार्यक्रम में अपने उन सभी मेहानों का शुक्रिया।समारोह का समापन राष्ट्रीयगान गाकर किया गया।समारोह में मुख्य रूप से  खुर्शिदा बेगम, मन्तशा परवीन, मरशला, शाइस्ता, सिम्मी शबिस्ता, दरक्शा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment