पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की मनाई गयी जयन्ती



कानपुर। मोतीझील स्थित राजीव वाटिका में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की 73वी जयन्ती उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्पा अर्पित कर मनाई गयी। इस अवसर पर हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि रजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवकों को मताधिकार का अधिकार दिया था तथा पंचायती राज अध्यादेश लागू किया था। कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा जो नगर निगम के चुनाव को लाटा जा रहा है इस मामले को इसी कानून के तहत कोर्ट ने नवम्बर तक चुनाव कराने के आदेश दिये है।
           उन्होने कहा कि वह देश की प्रधानमंत्री स्व0 इंद्रा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस अध्यक्ष व देश के प्रधानमंत्री बने थे और उन्होने सभी राष्ट्रीय जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वहन किया। कहा कि राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीको से पूर्ण करना चाहते थे और भारत को इक्कीसवीं सदी का भारत बनाना चाहते थे। वह देश में कम्प्यूटर की तकनीक लाये। उन्होने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया, युवाआंे को आगे बढाने के लिए उनके हित में कई निर्णय एवं बदलाव किये। सरलता से राजनीति को चलाने में इनका कोई तोड न था और मरणोपंरात राजीव गांधी को 1991 में भारत रत्न से नवाजा गया। कार्यक्रम में पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जयसवाल, पूर्व सांसद राजा राम पाल, केके तिवारी, दिनेश बाजपेई, पवन गुप्ता, अतहर नईम, संयज शाह, आयुष अग्रवाल, अनिल सोनकर, मुन्ना खां, त्रिलोकी त्रिवेदी, शंकर दत्त मिश्रा, ममता मिश्रा, कृपेश त्रिपाठी, अशोक शर्मा सहित सैकडो कांग्रेसीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment