सरदार पटेल की 146वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रन फ़ॉर यूनिटी का शुभारंभ

फतेहपुर। नेहरु युवा केंद्र, फतेहपुर द्वारा आज दिनाक 30 अक्टूबर विश्व भारती गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस एवम् सरदार वल्लभ भाई की 146 जयंती की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री  कौशल किशोर एवम्  विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी श्री शरद प्रकाश अग्रवाल जी (प्रान्तीय महामंत्री-भारत सेवक समाज,उ0प्र0) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय कौशल किशोर जी ने कैच द रैन 2.0 की लांचिंग के साथ स्वच्छ भारत कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र, फतेहपुर के द्वारा 01 अक्टूबर से मनाया जा रहा था, का समापन मा0 मंत्री द्वारा किया गया। साथ ही सरदार पटेल की 146वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रन फ़ॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। नशा मुक्ति अभियान पर प्रकाश डालते हुए रन फॉर यूनिटी के साथ साथ नशा मुक्ति के अभियान की  रैली का प्रारंभ किया। उन्होंने देश में बढ़ रही नशा की बुराइयों के कारण परिवार एवं समाज की विघटन की ओर चेताया। अंत में नशा मुक्ति के लिए सभी लोगो के साथ शपथ  के साथ संकल्प भी लिया। 

विशिष्ट अथिति शरद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल का जन्म 1878 को नदियाल के जिला खेड़ा गुजरात में, सबेर भाई एवं लाडवा पटेल की चौथी संतान में रूप में हुआ था। 22 वर्ष की उम्र में मेट्रिक करने के बाद 33 वर्ष की उम्र झबेरब्वा के साथ आपका विवाह हुआ था। 1913 में भारत लोटने पर वकालत की तथा  1917 में सैंटेशन कमिश्नर का चुनाव जीते। बारदौली सत्याग्रह की सफलता पर महिलाओं ने सरदार की उपाधि दी।  उनके कौशल से 562 रियासतो का विलय किया गया, जूनागढ़ एवम् हैदराबाद ने आत्मसर्पण करके भारत में विलय किया किंतु जम्मू कश्मीर पर सेना भेजने से पहले यथा स्थिति कायम करनी पड़ी। उनकी मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को मुंबई में हुआ था। निधन के समय उनके पास अपना निजी मकान नहीं था। और उनके बैंक खाते में 260 रूपये ही मात्र थे। उनके आदर्श पर कहा- हाथ मिलाकर एक साथ चलेंगे, हम विश्व में एकता की मिसाल बनगे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी श्री संदीप कुमार मिश्रा जी एवम् संचालन वीरेंद्र शुक्ला जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश तिवारी, अंशु सिंह सेंगर, अज़हर हुसैन, श्वेता साहू को सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त प्रमुख लोगों में प्रधानाचार्य नमिता मिश्रा, शरद मिश्रा, सुशील कुमार बाजपेयी, अकांक्षा अवस्थी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

जिला युवा अधिकारी, नेहरु युवा केंद्र फतेहपुर। मो. 99902 03901

त्रिपुरा मे मुस्लिम समुदाय के लोगो को मुआवजा देने के साथ दंगाईयो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए:हाफिज़ फ़ैसल जाफ़री

तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा 

कानपुर: मुल्क के त्रिपुरा राज्य मे पिछले 7 दिनो से दहशत गर्दो ने जो उत्पाद मचा रखा है वह बहुत ही निंदनीय है इन दहशत गर्दो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए साथ ही वहां पर रहने बसने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगो पर जो ज़ुल्म व सितम हुआ है उनके परिवार के लोगो को मुआवजा दिया जाए यह मांग तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत की जानिब से महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन के माध्यम से की गई है शनिवार को तन्ज़ीम का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और ज्ञापन उनके प्रतिनिधि एसीएम पंचम राजेश कुमार को सौंपा तन्ज़ीम के सदर हाफिज व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने कहा कि त्रिपुरा मे दंगाईयो ने मुस्लिम समुदाय के लोगो पर हमले किये और वहाँ की लगभग 16 मसाजिद को भी नुकसान पहुंचाया मसाजिद के अंदर रखे मुस्लिम समुदाय की पाक पवित्र किताब (कुरआन पाक)की बेहुरमती की और पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सललल्लाहु अलैहे वसल्लम की शान के खिलाफ नारेबाजी भी की यह सब देखने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगो मे नाराजगी है लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है ऐसी गंदी हरकत करने वालो के अंदर इन्सानियत नाम की चीज खत्म हो चुकी है और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने अभी तक दहशतगर्दो के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जिससे उन जालिमो के हौसले और बुलंद हो गए है हमारी संस्था (तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत रजि कानपुर उत्तर प्रदेश) इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे मांग करती है कि वहाँ पर हो रहे नरसंहार को रोका जाए दोषियो के खिलाफ सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाए और वहाँ पर रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगो का जो नुक़सान हुआ है उन लोगो के परिवार वालो को मुआवजा दिया जाए ज्ञापन देने वालो मे हाफिज फैसल जाफरी के अलावा कारी आदिल अज़हरी, हाफिज इरफान रजा कादरी, हाफिज वाहिद अली रजवी, हाफिज हसरत अली, रफी खां,जियाउद्दीन अज़हरी आदि लोग मौजूद थे!

जीएसटी में हुए नए संशोधनों को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन



जीएसटी में हुए नए संशोधनों को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन कि या गया गोष्ठी का शुभारंभ वाह विषय से परिचय कराते हुए चेयरमैन संतोष गुप्ता ने बताया कि जीएसटी समित की45 बैठक में अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए कई संशोधन किए गए हैं इन संशोधनों का सामान्य व्यापारियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस संदर्भ में विचार साझा करने के लिए गोष्ठी आयोजित की जा रही है गोष्ठी के तकनीकी सत्र में सीए प्रखर गुप्ता ने बताया कि कि जीएसटी आकलन करते समय किन-किन विशेष कार वालों का ध्यान करना चाहिए जिससे आने वाले समय में किसी भी असुविधा से बचा जा सके नवागंतुक सीए व अधिवक्ताओं की समस्या व जिज्ञासाओं का निराकरण सीए प्रखर गुप्ता द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रशांत रस्तोगी महेश स्वरूप निगम संजय गुप्ता सुरेश यादव बसंत लाल हेमंत आज तमाम अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित रहे गोष्ठी की अध्यक्षता कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने की

रोटरी द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप का आयोजन

कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर एलिट द्वारा रोटरी पब्लिक इमेज व मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक हल्सी रोड के परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण व मोतियाबिंद ऑपरेशन का कैंप जवाहरलाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से लगाया गया। इस शिविर में लगभग 120 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिसमें 12  लोग मोतियाबिंद से पीड़ित निकले, जिनका चयन निःशुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। इस शिविर में रोटरी क्लब कानपुर मेट्रो के पूर्व अध्यक्ष रो.सी जी जैन कानपुर लक्ष्य के अध्यक्ष रो महाजन व पूर्व अध्यक्ष कानपुर शौर्य मुकेश जैन सहित कई अन्य क्लबों के सदस्य भी सम्मिलित हुए। इस शिविर के मुख्य लाभार्थी स्थानीय लोहा बाजार में कार्य करने वाले लेबर व पल्लेदार रहे। 

कार्यक्रम संयोजक रो. अश्वनी दीक्षित ने बताया कि वर्ष 2021 व 22 में क्लब द्वारा 10 नेत्र से हुए 8 स्वास्थ्य शिविर सहित अनवरत ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर परीक्षण के कैंप लगाए जाएंगे। शिविर में व्यवसाई नेता प्रेम शुक्ला पूर्व अध्यक्ष अमित अग्रवाल पूर्व सचिव नैना सिंह निदेशक शुभम ओमर सहित लोहा बाजार के तमाम व्यवसाई बंधु सम्मिलित हुए।

पोलियो दिवस पर जागरूकता हेतु रोटरी द्वारा कार रैली का आयोजन


कानपुर। 24 अक्टूबर पोलियो दिवस के उपलक्ष में कानपुर के रोटरी क्लब द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय अस्थाना के सहयोग व मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंघल के आवाहन पर जन-जागरूकता के लिए कार रैली का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ब्रह्माव्रत कानपुर इस आयोजन का नोडल क्लब बना। 38 तारों पर पोलियो जागरूकता से संबंधित बैनर पोस्टर लगाकर रोटरी सदस्यों ने जागरूकता प्रसारित करते हुए अनवरत पोलियो की दवा बच्चों को दिलाए जाने का आवाहन किया। रैली का शुभारंभ निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सीए दिनेश चंद्र शुक्ल ने मोतीझील परिसर से किया। नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती हुई रैली रोटरी पार्क नाना राव पार्क पर समाप्त हुई।



डॉ मनीष त्रिपाठी बने प्रखंड यशोदा नगर के घटना नियंत्रक अधिकारी

आज दिनांक 21-10- 2021 को कार्यालय जिला अधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर फूलबाग कानपुर द्वारा डॉ मनीष त्रिपाठी पुत्र श्री संतोष कुमार त्रिपाठी निवासी 470 सी ब्लॉक श्याम नगर कानपुर को प्रखंड यशोदा नगर का घटना नियंत्रक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया इनकी नियुक्ति आगामी 3 वर्षों तक तक की गई है। आज फूलबाग नागरिक सुरक्षा कार्यालय में एक पत्र वितरण कार्यक्रम में डॉ मनीष त्रिपाठी को घटना नियंत्रक अधिकारी का पत्र देते हुए माननीय उप नियंत्रक कश्मीर सिंह नागरिक सुरक्षा कानपुर नगर  साथ में सहायक उप नियंत्रक वरिष्ठ माननीय श्री नीरज चक जी एवं चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा माननीय श्री रोहित मेहरोत्रा एवं डिप्टी डिविजनल वार्डन गोविंद नगर, श्री राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में प्राप्त किया साथ ही यशोदा नगर प्रखंड से मुकेश मिश्रा प्रेम नाथ मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया।

इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा धारा 194 के प्रति सामूहिक परिचर्चा का आयोजन

कानपुर। टीडीएस कटौती के प्रति हुए नए बदलावों को लेकर आयकर की धारा 194 के प्रति एक सामूहिक परिचर्चा का आयोजन कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयकर भवन में किया गया। नए बदलावों को लेकर विशेषज्ञ वक्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन भार्गव द्वारा नए बदलावों के प्रति एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जानकारी दी गई। चेयरमैन गोविंद जी द्वारा विषय का परिचय सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को कराया गया तो विशेषज्ञ वक्ता द्वारा टीडीएस कटौती से संबंधित नए बदलावों के प्रति विस्तृत जानकारी सदस्य अधिवक्ताओं को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को दी गई साथ ही परिचर्चा के दूसरे दौर में सदस्य अधिवक्ताओं व चार्टर्ड अकाउंटेंट की जिज्ञासा को भी विशेषज्ञ वक्ता द्वारा निराकरण किया गया। सभा का संचालन कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर तमाम वरिष्ठ आयकर अधिवक्ताओं सहित चार्टर्ड अकाउंटेंट भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम बाबूपुरवा मे उर्स साबिर-ए- पाक मनाया गया


कानपुर:अल्लाह के मुक़द्दस वली हज़रते मख्दूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पिया कलयरी अलैहिर्रमा के उर्स मुबारक पर खिराजे अक़ीदत पेश करने के लिए तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के ज़ेरे एहतिमाम बाबूपुरवा नई जामा मस्जिद के पास मे उर्स साबिर पिया मनाया गया जिसकी सदारत तन्ज़ीम के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने की तन्ज़ीम के मीडिया इंचार्ज मौलाना मोहम्मद हस्सान क़ादरी ने खिताब फरमाते हुए कहा कि  जब अबू लहब मर गया तो उसके घर के कुछ लोगों ने उसे ख़्वाब में बुरे हाल में देखा और पूछा तुमहें क्या मिला?

बोला तुमसे जुदा होकर मुझे कोई ख़ैर नसीब ना हुई फिर अपने अंगूठे के नीचे मौजूद सूराख़ की तरफ इशारा करते बोला कि रब का यह करम हुआ कि इस अंगूठे से मुझे पीर से दिन पानी पीने को मिलता है क्यूँकि मोहम्मद की विलादत की ख़ुशी में इसी अंगूठे के ज़रिये मैंने अपनी बाँदी को आज़ाद किया थ
इस रवायत के तहत हज़रते शैख़ अब्दुल हक़ देहलवी फरमाते हैं कि इस वाकिया में मीलाद मनाने वालों के लिये बड़ी दलील है जो ताजदारे रिसालत के नाम पर ख़ुशियाँ मनाते और उनके नाम पर माल ख़र्च करते हैं
मीलादे रसूल की ख़ुशी मनाने पर जब अबू लहब जैसे सख़्त ख़बीस को अल्लाह इनाम दे सकता है तो हम सच्चे ग़ुलामों को अल्लाह कैसे फरामोश फरमाएगा
लेकिन महफिले मीलाद में इतना ख़याल ज़रूर रहे कि यह महफिल गाने बाजे और हर तरह की हराम बातों से पाक हो
मौलाना ने आगे कहा कि सिलसिलए चिश्तिया के दरख़्शाँ व रौशन सितारे हज़रते मख़्दूम अली अहमद उर्फ साबिर पिया रजि अल्लाहु अन्हु का शुमार सिलसिलए चिश्तिया के नामवार औलिया हज़रात में होता है
आपके वालिदे माजिद हज़रते शाह अब्दुर रहीम भी अपने वक़्त के जलीलुल क़द्र वली हुए जब्कि आपकी वालिदा हज़रते बाबा फरीद गंजे शकर की हमशीरा (बहन) थीं
आपका तअल्लुक़ सादात घराने से था
वालिदे माजिद की तरफ से हसनी सय्यद हैं और वालिदा करीमा की तरफ से आपका सिलसिला हज़रते उमर फारूक़े आज़म से मिलता है
आप 19 रबीउल अव्वल 592 हिजरी को इस दुनिया में तशरीफ ला
वालिदा करीमा ने विलादत से पहले ख़्वाब में देखा कि हुज़ूर रहमते आलम अलैहिस्सलाम तशरीफ लाए और फरमाया इस बच्चे का नाम अहमद रखो और बादे विलादत हज़रते मौलाए काएनात की जियारत हुई तो आपने फरमाया इस बच्चे का नाम अली रखो लिहाज़ा दोनों ही निस्बतों को लेकर आपका नाम अली अहमद रखा गया
आपने इब्तिदाई तालीम अपने वालिद साहब से हासिल की और उनके विसाल के बाद अपने मामूँ जान हज़रते बाबा फरीद गंजे शकर की खिदमत में हाजिर हुए और फिक़्ह व तफ्सीर जैसे अज़ीम उलूम आपने यहाँ सीखे
तालीम हासिल करने के बाद आपने हज़रते बाबा फरीद के दस्ते मुबारक पर बैअत की और उनकी खिदमत में रह कर सुलूक की मंजिलें तय करने लगे
जब बाबा फरीद ने आपको विलायत के आला मक़ाम पर पहुंचा दिया तो आपको अपनी खिलाफत से भी मुज़य्यन फरमाया साथ ही कलियर की विलायत भी आपके सुपुर्द कर दी
मख़्दूम साबिर पिया बड़े ही जलाली बुज़ुर्ग थे, आप अकसर ख़ामोश रहते और इस्तग़राक़ी कैफियत का हाल यह होता कि कई कई रोज़ फाक़ों में गुज़र जाते लेकिन आप कभी ज़बान पर हर्फे शिकायत ना लाते
सालों साल तक कलियर के जंगलों में लोगों की नज़र से छुप कर इबादत व रियाज़त के मज़े लिये
आपके हालते जलाल का आलम बड़ा ही अलग था कि जब आप हालते जलाल में होते तो बड़े से बड़े वली भी आपके पास आने से कपकपाते
एक बार हज़रते बाबा फरीद तब्लीग़ के सिलसिले में शहर से बाहर तशरीफ ले गए और हज़रते साबिर उनके ही हुजरे में बैठ कर इबादत फरमाने लगे कि उसी वक़्त आप पर जलाल तारी हो गया, बाबा फरीद के साहबज़ादे हज़रते नईमुददीन जिनकी उम्र 3 साल थी खेलते हुए आए और झाँक कर हुजरे में देखने लगे कि उनको ख़ून की उल्टियाँ शुरू हो गईं और वह वहीं इंतिक़ाल फरमा गए
जहाँ आपको जलाल में मक़ामे बुलंद हासिल है वहीं आपका करामतों में भी कोई सानी नहीं कि बचपन से ही आपकी ज़ात से करामतों का ज़हूर होने लगा था
एक बार वालिद साहब नमाज़ पढ़ कर मुराक़बा में मश्ग़ूल थे और आप क़रीब ही बैठे थे (उस वक़्त आपने बोलना सीखा था) कि एक बड़ा साँप आपके वालिद साहब पर गिरा, वह कहते हैं कि जब मैंने आँखें खोल कर देखा तो बड़े ही अजीब व ख़तरनाक साँप का आधा हिस्सा मेरे पास पड़ा है और आधा हिस्सा साबिर के पास, मैंने साबिर की वालिदा को जगा कर दिखाया तो उनहोंने कहा अभी मैंने ख़्वाब देखा कि मेरा बेटा साबिर कह रहा है कि मैंने आज साँपों के बादशाह को मार डाला अब कोई साँप मेरे ख़ानदान में कभी किसी को ना काट सकेगा
रब करीम ने आपको बड़ी ख़ूबियों का हामिल बनाया था और फना व बक़ा के फर्क़ को आपने वाज़ेह फरमा दिया
आपका विसाल 13 रबीउल अव्वल 669 हिजरी में हुआ और मज़ारे पाक कलियर शरीफ रूड़की (उत्तराखण्ड) में है इससे पहले जलसे का आगाज़ तिलावते क़ुरान पाक से क़ारी तन्वीर निज़ामी ने किया और हाफिज़ ज़ुबैर क़ादरी मौलाना इरफान क़ादरी ने नात पाक पेश की जलसा सलातो सलाम के साथ खत्म हुआ जलसे के बाद साबिर पिया का कुल हुआ और हाफिज सैय्यद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने  दुआ की फिर शीरनी तक़सीम हुई कन्वीनर हाफिज फुजैल रजवी ने आए ने आए हुए मेहमानो का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर नूर उद्दीन,शम्सुल हक,मिस्बाहुल हक,अबूज़र,सुहैल अहमद, शकील, तन्वीर अहमद, समीर   आदि लोग मौजूद थे!


भारतीय उद्योग व व्यापार मंडल कानपुर के उपाध्यक्ष बने नरेंद्र ओमर

कानपुर। प्रभाकर मसाले के निदेशक नरेंद्र ओमर को भारतीय उद्योग व व्यापार मंडल का कानपुर का उपाध्यक्ष बनाया गया श्री ओमर के मनोनयन पर व्यापारियों खास तौर पर किराना बाजार के व्यापारियों ने प्रसन्नता जाहिर की और यह आशा व्यक्त की कि श्री ओमर के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं का वास्तविक प्रतिनिधित्व होगा व व्यापारियों को न्याय मिलेगा। 

यतीम-गरीब-मासूम बच्चों को फल-चाकलेट-जूस व बिस्कुट का वितरण


कानपुर 19 अक्टूबर पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत माह का चाँद निकलने के साथ ही मोहम्मदी यूथ ग्रुप के प्रोग्रामों की कड़ी के अंतिम दिन ईद मिलादुन्नबी पर पैगाम ए मोहब्बत, हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल जुलूस ए मोहम्मदी न निकलने की मायूसी सिर्फ़ मुसलमानों मे ही नही सभी मज़हबों के मानने वालों में दिखी मोहम्मदी यूथ ग्रुप ने आज ईद मिलादुन्नबी पर जूही टायर मंडी स्लम एरिया में गरीब-बेसाहारा बच्चों को फल चाकलेट-जूस बिस्कुट बांटकर आवाम को भी ऐसे मासूम बच्चों के चेहरे पर चमक खुशी लाने वाले कामों को करने का पैगाम दिया।

मोहम्मदी यूथ ग्रुप के ओहदेदारान स्लम एरियों में से एक जूही टायर मंडी पहुंचे जहां पूरी दुनियां मे मानवता की सीख देने, समाज में फैली बुराइयों को दूर करने, गरीबों-मज़लूमों के मददगार रसूलो के सुल्तान पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत (जन्मदिन) पर गरीब-बेसाहारा यतीम बच्चों को फल चाकलेट, जूस बिस्कुट-बिस्कुट बांटकर यतीमों, गरीबों, बेसहारों बच्चों को खुशी देने के पैगाम को आम किया।

ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने कहा ये वो नबी हैं जिनके सदके में हमें दीन और दुनिया की सारी नियामत मिलीं। ये उन्हीं का सदका था जिससे एक बिगड़ा हुआ समाज पवित्रता में बदल गया। उन्होंने भाईचारगी का उपदेश दिया, इंसाफ की तालीम दी, बेटियों को उनका हक दिलाया, पड़ोसियों से अच्छा सलूक करने की सीख दी, ऊंच-नीच और भेदभाव को मिटाकर खुशहाल समाज का निर्माण किया। आज ज़रुरत इस बात की है कि पैगम्बरे इस्लाम की शिक्षा पर अमल करें और अगली पीढ़ी को इसकी जानकारी दें कुरान को पढ़ने के साथ उसमें बताई बातो का पालन कर अपनी ज़िन्दगी इस्लाम के सांचे में ढाल लें तो सुकून, अमन, इंसाफ और मोहब्बत का बोलबाला होगा। 

प्रोग्राम मे मुख्य रुप से इखलाक अहमद डेविड, शफाअत हुसैन डब्बू, हाजी गौस रब्बानी, अबरार अहमद, मोहम्मद हफीज़, परवेज़ आलम, एजाज़ हुसैन, अयाज़ अहमद चिश्ती, अफज़ाल अहमद, डा० जिशान अंसारी, शाहरुख खान, अबुल हसन, डा० वकारुल इस्लाम, अयाज काजी आदि लोग मौजूद थे।

कृष्ण एक आदर्श व्यक्तित्व है -गिरिशानंद जी महाराज

कानपुर । कृष्ण एक आदर्श चरित्र के महामानव थे आज कृष्ण कथा में बोलते हुए व्यासपीठ से श्री गिरिशानंद जी महाराज ने कृष्ण विवाह का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। महाराज जी ने बताया कि किस तरह लीला करते हुए लीलाधारी ने अपने भक्तों की इच्छाएं पूरी की और विरोधियों को सबक सिखाया साथ ही किस तरह प्रभु घमंडी का घमंड तोड़ते हैं और सरल हृदय भक्तों को आश्रय देते हैं यह यदि किसी को सीखना है तो कृष्ण एक आदर्श व्यक्तित्व है। इस अवसर पर श्री उमा शक्ति विद्यापीठ के राजू भैया गोकर्ण यादव दिलीप सहित आनंदपुरी के तमाम नागरिक वह नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पौधे लगाने पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया





कानपुर, पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत माह का चाँद निकलने के साथ ही मोहम्मदी यूथ ग्रुप के प्रोग्रामों की कड़ी मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। 

मोहम्मदी यूथ ग्रुप के पदाधिकारी/मेम्बर मोहम्मद अली पार्क पहुंचे जहां पूरी दुनियां मे गरीबों, मज़लूम की मदद करने, इंसानियत, मोहब्बत की सीख देने वाले हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की यौम ए विलादत पर उनके पैगाम (संदेश) को आम करने के लिए पार्क मे 12 पौधे लगाए। ग्रुप के पदाधिकारियों ने पार्क मे पौधा लगाया व अपने घरों के बाहर व पार्को मे कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण को आक्सीजन देने के लिए प्रोग्राम मे मौजूद लोगो से संकल्प लिया। 

ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि पौधा बड़ा होने के बाद सैकड़ों साल तक लोगो को छाया व फल देने के साथ हमारी ज़िंदगी को आक्सीजन देने का काम करता है। पेड़ मज़हब को देखकर नही सभी को फायदा पहुंचाता है सभी ने भरोसा दिया कि यह संकल्प ज़रुर पूरा करेगें। हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स०अ०व०) की सीख व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह एक अहम कदम साबित हो सकता है। ईद मिलादुन्नबी पर गरीबों, मज़लूमों व बेसहारों की मदद करे, बुराईयों से दूर रहे, पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल की ज़िम्मेदारी भी निभानी होगी तभी लोगो व पर्यावरण को इसका फायदा होगा। कोराना काल में ऑक्सीजन की कमी देखकर भी मनुष्य पेड़ो को नष्ट करने में लगा है उसने सीख नही ली विकास व प्रोजेक्ट के लिए पेड़ो का काटना दुरस्त नही अल्लाह जिसे फ्री में दे रहा है उसे खरीदकर भी जान नही बचा पाए लाखो लोग कुदरत के साथ खिलवाड़ करने वाले का अंजाम बुरा ही होता है।

प्रोग्राम मे इखलाक अहमद डेविड, मोहम्मद आमिर खान (पार्षद), हाफिज़ शोएब आलम, अयाज़ अहमद चिश्ती, एजाज़ रशीद, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद शादाब मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद असगर, अहसन अली, इस्लाम खान चिश्ती, सूफी मोहम्मद इसराइल, रिज़वान अंसारी, नूर आलम, अफज़ाल अहमद आदि लोग मौजूद थे।