समय सूची ईदुल फितर 2018
कानपुर। तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के सदर हाफिज़ व क़ारी सैय्यद मोहम्मद फैसल जाफरी ने शहर कानपुर की सुन्नी बरेलवी मस्जिदों व ईदगाहों के इमामों से राबता करके ईदुल फितर की नमाज़ के वक्त की जानकारी हासिल की। जो निम्नलिखित है:-
ईदगाह व मस्जिद का नाम समय इमाम
1. बेगमपुरवा बगाही ईदगाह 8ः30 क़ारी सैय्यद मोहम्मद अहमद
2. चांदमारी ईदगाह 8.00 मौलाना आलम रजा नूरी
3. जाजमऊ ईदगाह 9.00 क़ारी हसीब अख्तर शाहिदी
4. गदियाना ईदगाह 9.30 मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी
5. अर्मापुर स्टेट ईदगाह 9.00 मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी
6. मछरिया ईदगाह 8.30 मुफ्ती इसराफील मदारी
7. नवाबगंज ईदगाह 8.30 हाफिज़ जावेद आलम बरकाती
8. ईदगाह बिठूर 8.00 हाफिज मोहम्मद नियाज़
9. छोटी ईदगाह, नई सड़क 9.00 मौलाना आसिम साबरी
10. उस्मानपुर ईदगाह 8.30 मौलाना मोहम्मद अनवर कादरी
11. मस्जिद ईदगाह ट्रांसपोर्ट नगर 9.00 मुफ्ती मोहम्मद अजमल मिस्बाही
12. चमनगंज जामा मस्जिद शफियाबाद 8.30 मौलाना क़ारी क़ासिम हबीबी
13. चमनगंज मस्जिद सईदाबाद घोसियाना 8.15 मौलाना इसरार अहमद बकाई
14. चमनगंज मस्जिद खुदा बख्श घड़ी वाली 8.45 क़ारी मोहम्मद मआज़ सलामी
15. मस्जिद चूड़ी वाली, चमनगंज 9.00 क़ारी जमाल रज़ा बरकाती
16. मस्जिद कन्जुल ईमान, फहीमाबाद कालोनी 8.15 क़ारी अबु सईद बरकाती
17. मस्जिद फहीमाबाद डाकखाना 8.30 कारी सैयद अब्दुल हबीब
18. मस्जिद मखदूम शाह आला जाजमऊ 9.30 मौलाना मोहम्मद अली अशरफी
19. मस्जिद जिन्नाती जाजमऊ टीला 9.30 मौलाना नय्यरूल कादरी
20. मस्जिद खानकाह दादामिया जाजमऊ 7.00 कारी जमीलुर्रहमान
21. मस्जिद जान मोहम्मद बड़ी सराय, बेकनगंज 8.00 मौलाना शहाबउद्दीन रज़वी
22. मस्जिद छोटी सरांए, बेकनगंज 8.30 कारी सबदर रज़ा नूरी
23. मस्जिद हाजी ईदु, कर्नलगंज 8.15 हाफिज सलाहुद्दीन बरकाती
24. मस्जिद शेख सालार कर्नेलगंज 8.00 मौलाना शफीकुल कादरी
25. मस्जिद हाजी दानू हीरामनपुरवा 8.30 मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी
26. मस्जिद मूलगंज चैराहा 8.00 हाफिज़ मोहम्मद बरकत
27. नई जामा मस्जिद बाबू पुरवा 8.15 मौलाना रियाज़ अहमद हशमती
28. मस्जिद बाकरगंज 9.00 कारी मोहम्मद असलम बरकाती
29. मस्जिद जहूर आलम शाह अजीतगंज 8.15 मौलाना अनवारुल हक कादरी
30. मस्जिद अबू बकर मुंषीपुरवा डाकखाना 8.30 मुफ्ती मोहम्मद इरफान मिस्बाही
31. मस्जिद गौसुल आजम, षुजातगंज 7.45 हाफिज़ निसार अहमद
32. हजरत बिलाल, नई मस्जिद, शुजातगंज 8.00 मौलाना शमीम अषरफी
33. अजमेरी जामा मस्जिद सुजातगंज 8.30 मौलाना इरफान अहमद अमजदी
34. नूरानी मस्जिद चंदारी सुजातगंज 8.30 क़ारी इम्तियाज़ अहमद कादरी
35. मस्जिद नमकवाली ट्रासपोर्ट नगर 8.30 क़ारी शारिक रज़ा नूरी
36. मस्जिद हुसैन बख्श जूही नहरिया 9.00 मौलाना सनाउल्लाह कादरी
37. मस्जिद गुलशने रज़ा किदवई नगर 8.00 क़ारी इदरीस रज़ा कादरी
38. मस्जिद मदरसा अहसनुल मदारिस कदीम 8.30 मुफ्ती शहबाज़ अनवर नूरी
39. मस्जिद मदरसा अहसनुल मदारिस जदीद 8.00 मुफ्ती रफी अहमद मिस्बाही
40. मस्जिद बांसमण्डी 8.45 क़ारी अब्दुल रशीद नूरी
41. मस्जिद तकी मिसरीबाज़ार 8.15 मौलाना मुजफ्फर हुसैन मिस्बाही
42. मस्जिद तजम्मुल हुसैन, पेचबाग 8.30 कारी मोहम्मद एहसान बरकाती
43. मस्जिद नाज़िर बाग, बेकनगंज 8.30 कारी मोहम्मद नासिर बरकाती
44. मस्जिद बशीर स्टेट हीरामन का पुरवा 8.30 मौलाना महताब आलम मिस्बाही
45. मस्जिद मुबीनुल हक हीरामन का पुरवा 8.00 मौलाना मोहम्मद उमर कादरी
46. मस्जिद हाजी अब्दुल हमीदखां हीरामन पुरवा 8.15 क़ारी मोहम्मद तय्यब कादरी
47. मस्जिद शफीगंज, गांधीनगर 8.15 मौलाना नासिर फरीदी
48. मस्जिद भन्नानापुरवा 8.30 क़ारी अहमद रज़ा
49. जामा मस्जिद रावतपुर 9.15 मौलाना असगर अली यारअलवी
50. शाही मस्जिद रावतपुर गांव 8.30 मौलाना दिलदार हुसैन
51. पुरानी मस्जिद, रहमत नगर 8.45 मौलाना जियाउर रहमान कादरी
52. एक मिनारी अकबरी मस्जिद काकादेव 8.15 मौलाना आफताब आलम
53. जामिया नूरिया मदीनतुलउलूम मछरिया 9.15 मुफ्ती इलियास खां नूरी
54. जामा मस्जिद मछरिया 9.00 हाफिज़ अकील अहमद अज़हरी
55. मदीना मस्जिद मछरिया 8.15 कारी अज़ीज उल्लाह
56. मस्जिद मोहम्मदी दादानगर कालोनी 9.30 मौलाना निसार आलम
57. मस्जिद दीन मोहम्मद सौदागर फेथफुलगंज 8.15 हाफिज़ अनवारूल हक बरकाती
58. एक मीनारा मस्जिद मीरपुर कैण्ट 8.45 मौलाना मोहम्मद युसूफ रज़ा
59. मस्जिद कुलियान, कानपुर सेंट्रल 8.30 मौलाना मोहम्मद आकिल रज़वी
60. मस्जिद नूरी थाना बजरिया 7.30 मौलाना शाह आलम कादरी
61. जामा मस्जिद, पुखरायां 8.30 हाफिज वसीम अजहरी
62. मस्जिद करीम उल्लाह, लक्ष्मीपुरवा 9.15 कारी इसराईल अख्तर मसऊदी
63. मस्जिद गरीब नवाज़, रूपम चैराहा 8ः00 मौलाना मोईनुद्दीन कादरी
64. मस्जिद चमन इफ्तिखाराबाद 8.00 हाफिज़ ज़फर सईद अज़हरी
65. मस्जिद मोहम्मदी गढ़रियनपुरवा 9.00 मौलाना खैबर आलम नूरी
66. मस्जिद नूर विजय नगर 9.00 मौलाना जमालउद्दीन अशरफी
67. मस्जिद आला हज़रत अमीनगंज का हाता 7.30 मौलाना मोहम्मद इदरीस रजवी
68. मस्जिद नसीबन अफीमकोठी 8.15 मौलाना रियाज़उद्दीन कादरी
69. र्मिस्जद 22 ब्लाक जूही लाल कालोनी 9.00 हाफिज़ शब्बीर हुसैन बरकाती
70. मस्जिद जूही सफेद कालोनी 8.30 मौलाना अन्सार रहमानी
71. मस्जिद गौसिया रोशन नगर 8.30 मौलाना इमरान खां यार अलवी
72. जामा मस्जिद कल्यानपुर 8.45 कारी मोहम्मद चांद कादरी
73. मस्जिद वुडबाइन स्कूल, कल्यानपुर 9.15 कारी मोहम्मद अहमद कादरी
74. मस्जिद नारामऊ 8.30 मौलाना मकबूल अहमद निजामी
75. महाराजपुर थाने वाली मस्जिद 8.00 मौलाना मोहम्मद आज़ाद
76. महाराजपुर हाथीपुर गांव वाली मस्जिद 8.00 मौलाना मोहम्मद अफज़ल
77. मदीना मस्जिद, सरसौल 8.30 हाफिज मोहम्मद अरषद
78. मस्जिद कुपवार वाली, सरसौल 8.00 हाफिज मोहम्मद निजाम
79. मस्जिद सलेमपुर 8.30 हाफिज मोहम्मद फैज
80. मस्जिद हसन हुसैन सनिगवा डबलस्टोरी 8.30 मौलाना षोऐब मिस्बाही
81. मस्जिद ताज, तलाक महल 8.30 कारी मोहम्मद मीकाइल जियाई
82. मस्जिद नानपारा, परेड 10.30 कारी मेराज अषरफी
83. मस्जिद खानकाह कषफी नील वाली गली 11.00 मौलाना अबू हाशिम कशफी
84. मोहम्मदी मस्जिद, बिठूर 7.30 मौलाना मुष्फिक आलम
85. मस्जिद मोहम्मदी तलाकमहल 9.00 मौलाना अब्दुर्रहीम कादरी
86. मस्जिद मुद्दी दर्जी, कंघी मोहाल 8.00 कारी निज़ामउद्दीन बरकाती
87. छोटी मस्जिद ग्वालटोली 8.00 कारी मोहम्मद तय्यब
88. मस्जिद सरांए ग्वालटोली 8.00 मौलाना जुनेद अख्तर
89. मस्जिद गौसिया, षारदा नगर 9.00 कारी मुबीन अहमद मुषाहिदी
90. मस्जिद गौसिया, रोषन नगर 8.30 मौलाना इमरानयार अलवी
91. मस्जिद चूड़ी मोहाल, कर्नेलगंज 8.00 कारी मोहम्मद इरशाद
92. चरारी जामा मस्जिद लाल बंगला 8.30 मौलाना मोहम्मद आसिफ
93. मदीना मस्जिद केडीए कालोनी जाजमऊ 8.30 क़ारी सैय्यदमोहम्मद अख्तरबरकाती
94. मस्जिद सुनहरी नई सड़क 9.00 मौलाना गुलाम मुस्तफा रज़वी
95. गौसिया जामा मस्जिद मंधना 7.45 कारी कलीमउल्लाह कादरी
96. मस्जिद छोटेमियां हाता, कर्नेलगंज 8.30 हाफिज़ मन्सूर हशमती
97. मोहम्मद मस्जिद दादा नगर 9.30 मौलाना निसार आलम
98. मस्जिद एकमीनारी, चमनगंज 8.45 मौलाना मोहम्मद इस्लाम
99. बरकाती मस्जिद रेल बाजार 8.00 हाफिज वसीम बरकाती
100 मस्जिद कैथे वाली बेगमपुरवा 8.30 कारी फैजुद्दीन अजहरी
101 मस्जिद अंजुमन गौसिया, किदवई नगर 8.30 हाफिज शोऐब अजहरी
102 मस्जिद जरीब चैकी 9.00 मौलाना अषफाक आलम अजहरी
103 मस्जिद गौसिया कारवालो नगर 8.15 हाफिज आमिर अजहरी
104 मस्जिद पीर बख्ष जूही ढाल 9.00 मौलाना अनवारुउल्ला खां
105 मस्जिद हषमती कर्नेलगंज बजरिया 8.30 हाफिज आसिफ बरकाती
106 मस्जिद शेख अंगनू, कर्नेलगंज 8.30 हाफिज अब्दुल वहीद बरकाती
107 मस्जिद केले वाली कर्नेलगंज 8.00 कारी मोहम्मद जीमल
108 मस्जिद कल्लू वाली ग्वालटोली 7.45 मौलाना अब्दुल रषीद
109 मस्जिद खलासी लाइन ग्वालटोली 8.00 कारी मेंहदी हसन
110 मस्जिद कंघीमोहाल 10.00 मौलाना आरिफ बरकाती
111 जामा मस्जिद परमपुरवा 8.00 मौलाना फरहान रजा कादरी
112 मस्जिद नाला रोड बर्फखाना 8.00 कारी अनीस बरकाती
113 मस्जिद हाजी अंगनू हीरामनपुरवा 8.00 मौलाना अहमद अली मुषाहिदी
114 मस्जिद दिलदार खां कर्नेलगंज 8.15 मौलाना इंतेखाब कौसर
115 मस्जिद सालारबख्श कर्नेलगंज 8.00 मौलाना रौनक मियां
तरतीबकार - मो. अकरम 
अमेरिका में भारतीय शोध छात्रा अंकिता कटियार को मिला अंतर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता अवार्ड

कानपुर! यूनीवर्सिटी आॅफ कैन्साॅस, लारेंस (अमेरिका) के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय शोध छात्रा अंकिता कटियार को केमिस्ट्री विषय में श्रेष्ठ शोध कार्य करने के लिए ‘कारनेलियस मैक्कुलम रिसर्च अवार्ड-2018’ प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में विश्वविख्यात रसायन वैज्ञानिक प्रो0 ब्रायन बी0 लायर्ड ने अंकिता को जेहाॅक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपये की धनराशि प्रदान करते हुए उसके शोधकार्य को अतुलनीय बताया।
स्थानीय साकेत नगर निवासी अंकिता के पिता डाॅ0 अनिल कटियार ने बताया कि उसने अपनी प्ररम्भिक शिक्षा डा0 वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर एवं सरदार पटेल स्कूल से करने के बाद इण्डियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एजूकेशन एण्ड रिसर्च भोपाल से बी.एस.-एम.एस.   (डुअल डिग्री) 2016 में प्राप्त की थी। उसी वर्ष उसने आई.आई.टी.-गेट, सी.एस.आई.आर.-नेट, यूजीसी-नेट, जीआरई एवं टाॅफेल परीक्षाएं भी बहुत अच्छी रैंक से उत्तीर्ण की थीें। यूनिवर्सिटी आॅफ कैन्साॅस अमेरिका ने केमिस्ट्री में विशिष्ट शोध एवं पीएचडी उपाधि के लिए वर्ष-2016 में उसे पांच वर्ष के लिए पूर्ण स्काॅलरशिप प्रदान करते हुए शोधकार्य के लिए आमंत्रित किया था। अल्प समय में ही अंकिता ने अपने अनुपम शोध कार्य से अमेरिका में भारत का परचम लहराते हुए कानपुर नगर का मान बढ़ाया तथा महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए एक मिशाल पेश की है। लाइबे्ररी साइंस में एमफिल माँ श्रीमती उपमा कटियार को अपना पे्ररणाश्रोत मानने वाली अंकिता का बड़ा भाई प्रतीक लेदर इंजीनियर एवं बड़ी बहन एकता गारमेन्ट एण्ड फैशन टेक्नोलाॅजी में स्नातक हैं। अंकिता की इस उपलब्धि से गद्गद उसका परिवार उससे भविष्य में और श्री श्रेष्ठ कार्य करने की अपेक्षा रखता है। उसके पिता बताते हैं कि बचपन से ही विश्वस्तरीय वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाली अंकिता का सपना अब पूरा हो रहा है। अंकिता एपीजे अब्दुल कलाम और कल्पना चावला को अपना आदर्श मानती है।

CSJMU : EDU-FEST 2018


हाफिज़ फैसल को जौहर खिदमत एवार्ड

कानपुर आज मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी द्वारा दीन और समाज के लिए बेलौस खिदमत करने वाले युवा हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी को जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने जौहर खिदमत एवार्ड से सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि आज दीन की खिदमत का जो जज्बा हाफिज़ फैसल के दिल में है और समाज का दर्द लेकर सदैव तत्पर रहने वालों जौहर एसोसिएशन हमेशा प्रोत्साहित करती है इसी कड़ी में आज हाफिज़ फैसल को सम्मानित करके इनकी हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर जावेद मोहम्मद खान, मोहम्मद इलियास गोपी, शहनावाज अन्सारी, मोहम्मद आसिफ कादरी, रईस अन्सारी राजू, युसुफ मन्सूरी, हामिद खान, साकिब अन्सारी, नियाज उस्मानी, अज़ीज़ अहमद चिश्ती, इरफान बरकाती, हाफिज़ वाहिद अली, मौलाना जहूर आलम, मौलाना मुबारक अली, हाफिज़ जलालउद्दीन, अजय सविता, फैजान डीके, आर्यन अन्सारी, मोहम्मद इमरान खान छंगा पठान, रियाज़ कुरैशी, मोहम्मद शारिक आदि थे।
विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : उप मुख्यमंत्री 


बैठक लेते उप मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 
कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ०प्र० सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कानपुर महानगर में आगमन हुआ। केशव प्रसाद मौर्य कानपुर ग्रामीण के छाजा गांव से ग्राम प्रवास करके सर्किट हाउस पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में केशव प्रसाद मौर्य ने जिला समन्वय समिति एवं जिल पदाधिकारियां एवं मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ बैठकें की। पहली जिला समन्वय समिति की बैठक में भा.ज.पा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने संचालन किया एवं भा.ज.पा कानपुर दक्षिण की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने अध्यक्षता की। 
बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भा.ज.पा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। कहा कि, चुनाव की तैयारी में समन्वय समिति की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूर्णतया पार्टी के लिये समर्पित रहता है एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने 2014 एवं 2017 का चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीता हो। उन्होंने कहा कि आप सभी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचायेंं एवं जनमानस को लाभ दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित करायें। ग्राम प्रवास के दौरान जो भी जनमानस की कठिनाईयां संज्ञान में आ रही है उन सबको जल्द ही दूर किया जायेगा। इसके उपरान्त जिला पदाधिकारियां एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भी सम्पन्न हुई। 
इस बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनमानस एवं पार्टी कार्यकर्ता का हित सर्वोपरि है। कहा, सरकार में पार्टी कार्यकर्ता जो भी जनहित के कार्य करना चाहेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक माह में जिला समन्वय समिति एवं जिला पदाधिकारियां के साथ बैठक एवं सभी की समस्याओं का निराकरण किया जायगे। 
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की सरकार मे जनहित सर्वोपरि है। बिलम्ब हो जाने के कारण सभी मडंल अध्यक्ष से उन्हाने हैलीपैड पर ही भटे करके उनकी समस्याआें का ेसुना और अगली बैठक मे ंविस्तार से उनकी समस्याआें का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।   बैठकों में प्रमुख रूप से देवेन्द्र सिंह भोले, अरूण पाठक, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, प्रकाश पाल, मोहित पाण्डेय, रामलखन रावत, सुनील बजाज, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, पूनम कपूर, शिवराम सिंह, शिवशंकर सैनी, दीपक सिंह, कमल तिवारी, रंजीता पाठक, किरन तिवारी, आकाश शुक्ला, आशापाल, प्रमोद विश्वकर्मा, शाभ्ेा श्रीवास्तव, राजेश सिंह सेंगर, नीरज सेंगर, विजय मिश्रा, अनुपम मिश्रा, विनय त्रिपाठी, रंजीता भदौरिया, देवेन्द्र सिंह बोरा, अमर नाथ गुप्ता, रमाशकंर अग्रहरि, गिरजेश बाजपेयी, श्यामू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी आदि थे।

मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से डीएलएड  परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग

कानपुर।  उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता मे एक मीटिंग सिविल लाइंस मे हुई जिसमेँ एनआईओएस द्वारा करायें जा रहे आनलाइन डीएलएड कोर्स की संभावित परीक्षा 27 से 29 अप्रैल, 2018 पूरे देश मे एक साथ होने के निर्देश सभी राज्यों के प्रधान सचिव को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दे दिये है। डीएलएड कोर्स कर रहे शिक्षक इतनी जल्दी परीक्षा की तिथि घोषित होने से पूरी तैयारी नही कर सके है उनकी परेशानियों का ख्याल रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी से डीएलएड की परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग की गयी।

वक्ताओं ने कहा कि डीएलएड का कोर्स कर रहे शिक्षकों को कोर्स का समय बहुत कम मिला है यूपी, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्डों की परीक्षाओं के बाद उनके मूल्यांकन का कार्य शुरु हो गया फिर यूपी बोर्ड का अप्रैल से ही नया शैक्षणिक सत्र शुरु होने से छात्र/छात्रा की प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गयी शिक्षकों को डीएलएड की तैयारी करने मे दुशवारी हो रही थी कि अचानक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परीषद बोर्ड  ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी जो 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होनी है उ०प्र० मे मदरसों से जुड़े सैकड़ो अध्यापक भी डीएलएड का कोर्स कर रहे है उनको मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं मे ड्यूटी करनी पड़ेगी सबसे अधिक परेशानी उनकों होगी डीएलएड की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरु है और मदरसा बोर्ड परीक्षा 28 अप्रैल तक चलेगी।

आनलाइन कोर्स मे कुछ समय तो पढ़ाई का निकालना ही पड़ेगा लेकिन वह संभव नही हो पा रहा है आज एक शिक्षक छात्र की तरह अपनी परीक्षा की तैयारी ठीक से न होने के कारण डिप्रेशन मे है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर मे मानव संसाधन विकास मंत्रालय मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी से डीएलएड की परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग की। मीटिंग के बाद एक पत्र भी फैक्स/स्पीड पोस्ट के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री जी को भेजा गया।

मीटिंग मे इखलाक अहमद डेविड, प्रदीप मिश्रा, फहद अब्बासी, विशाल शर्मा, हाजी इफ्तिखार अली बेग, आदित्य चौबे, एजाज़ रशीद, विनय सोनकर, नूर आलम, मुकेश पाण्डेय, डा० निसार अहमद, संजय शाह, इम्तियाज अहमद, सुनील बाल्मीकि, मोहम्मद रफीक आदि थे।