विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : उप मुख्यमंत्री 


बैठक लेते उप मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 
कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ०प्र० सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कानपुर महानगर में आगमन हुआ। केशव प्रसाद मौर्य कानपुर ग्रामीण के छाजा गांव से ग्राम प्रवास करके सर्किट हाउस पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में केशव प्रसाद मौर्य ने जिला समन्वय समिति एवं जिल पदाधिकारियां एवं मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ बैठकें की। पहली जिला समन्वय समिति की बैठक में भा.ज.पा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने संचालन किया एवं भा.ज.पा कानपुर दक्षिण की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने अध्यक्षता की। 
बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भा.ज.पा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। कहा कि, चुनाव की तैयारी में समन्वय समिति की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूर्णतया पार्टी के लिये समर्पित रहता है एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने 2014 एवं 2017 का चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीता हो। उन्होंने कहा कि आप सभी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचायेंं एवं जनमानस को लाभ दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित करायें। ग्राम प्रवास के दौरान जो भी जनमानस की कठिनाईयां संज्ञान में आ रही है उन सबको जल्द ही दूर किया जायेगा। इसके उपरान्त जिला पदाधिकारियां एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भी सम्पन्न हुई। 
इस बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनमानस एवं पार्टी कार्यकर्ता का हित सर्वोपरि है। कहा, सरकार में पार्टी कार्यकर्ता जो भी जनहित के कार्य करना चाहेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक माह में जिला समन्वय समिति एवं जिला पदाधिकारियां के साथ बैठक एवं सभी की समस्याओं का निराकरण किया जायगे। 
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की सरकार मे जनहित सर्वोपरि है। बिलम्ब हो जाने के कारण सभी मडंल अध्यक्ष से उन्हाने हैलीपैड पर ही भटे करके उनकी समस्याआें का ेसुना और अगली बैठक मे ंविस्तार से उनकी समस्याआें का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।   बैठकों में प्रमुख रूप से देवेन्द्र सिंह भोले, अरूण पाठक, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, प्रकाश पाल, मोहित पाण्डेय, रामलखन रावत, सुनील बजाज, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, पूनम कपूर, शिवराम सिंह, शिवशंकर सैनी, दीपक सिंह, कमल तिवारी, रंजीता पाठक, किरन तिवारी, आकाश शुक्ला, आशापाल, प्रमोद विश्वकर्मा, शाभ्ेा श्रीवास्तव, राजेश सिंह सेंगर, नीरज सेंगर, विजय मिश्रा, अनुपम मिश्रा, विनय त्रिपाठी, रंजीता भदौरिया, देवेन्द्र सिंह बोरा, अमर नाथ गुप्ता, रमाशकंर अग्रहरि, गिरजेश बाजपेयी, श्यामू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी आदि थे।

No comments:

Post a Comment