किसानों के समर्थन में उतरा संयुक्त विपक्षी मोर्चा

  • 07,09,13 जनवरी को किसान आंदोलनों में लेगा भागीदारी



कानपुर, संयुक्त विपक्षी मोर्चा की बैठक नारायणी परेड धर्मशाला सीपीआई कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें सीपीआई उत्तर प्रदेश सहायक सचिव अरविंद राज स्वरूप, राष्ट्रीय लोक दल कानपुर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, प्रांतीय प्रवक्ता सुरेश गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, पार्टी से कुलदीप सक्सेना राष्ट्रीय लोकदल तांत्रिक प्रदीप यादव आम आदमी पार्टी मदन लाल भाटिया समाजवादी पार्टी से महानगर महासचिव मोनू गुप्ता आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई! बैठक का संचालन सुरेश गुप्ता ने किया! राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने कहा कि किसानों के साथ जो सरकार अत्याचार कर रही है यह बड़े शौक की बात है किसान अन्नदाता होता है हमारा देश दो के कंधों पर जीता है जय जवान जय किसान लेकिन केंद्र सरकार का भेदभाव केवल किसानों के साथ ही हो रहा है पूजी पतियों के हाथों में यह सरकार चल रही है! आगामी 7 जनवरी 9 जनवरी 13 जनवरी को लोहरी के अवकाश पर किसानों के समर्थन में तीन काले कानून की प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे! साथ ही साथ  सुरेश गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में संयुक्त विपक्षी मोर्चा कानपुर लखनऊ दिल्ली अन्य राज्यों में तीन काले कानून की प्रतियों जलाकर भाजपा सरकार को किसानों की बात मानने पर मजबूर किया जाएगा!

No comments:

Post a Comment