MOTHER TERESA


TRIBUTE TO MOTHER TERESA


Nuns offer prayers to commemorate the 
21st death anniversary of Nobel laureate 
Mother Teresa 
at Missionaries of Charity, in Kolkata.

कानपुर में उफनाई मोक्षदायिनी गंगा, 
चार सौ से अधिक गांवों में घुसा पानी

- ग्रामीणों का पलायान जारी, शिविरों में पहुंचे करीब चार हजार बाढ़ पीड़ित

कानपुर । उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश में हो रही बारिश के साथ बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते कानपुर में मोक्षदायिनी गंगा उफना गयीं हैं और खतरे के निशान को किसी भी समय छू सकती हैं। जबकि समाचार लिखे जाने तक गंगा चेतावनी बिन्दु से बराबर ऊपर चल रही है। जिससे कानपुर और उन्नाव जनपद के गंगा किनारे बसे हुए सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाने का काम कर रहा है। 

कानपुर जनपद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ों पर भी तेज बारिश हो रही है। इसके साथ ही नरौरा सहित कई बांधों में पानी के बढ़ते दबाव के चलते बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते मोक्षदायिनी गंगा कानपुर में चेतावनी बिन्दु को दो दिनों से पार किये हुए है। ऐसे में कानपुर गंगा बैराज पर पानी का अधिक दबाव बढ़ रहा है और दिन में तीन से चार बार सभी गेट खोले जा रहे हैं। जिससे कानपुर और उन्नाव जनपद के सैकड़ों गांवों में पानी घुसने लगा और लोग बाढ़ शिविरों को भागने लगे। हालात यह हो गये हैं कि कानपुर के बिल्हौर, शिवराजपुर और बिठूर के अलावा उन्नाव जनपद के कटरी क्षेत्र के सैकड़ों गांवों का सम्पर्क मार्ग कट गया है और गांवों में नावें चलने लगी है। कानपुर जिला प्रशासन ने इस बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगां के लिए 400 सौ से अधिक बाढ़ राहत शिविरों की स्थापना की। यह सभी शिविर धर्मशाला, सरकारी स्कूलों के साथ-साथ शेल्टर होमो में है। एडीएम वित्त संजय चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन ने बाढ़ शिविरों के साथ साथ 150 बाढ़ चौकियां पूरे जिले में स्थापित की है। इसके साथ ही सभी बाढ़ चौकियों में तीन-तीन राजस्व कर्मचारियों को लगाया गया है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने 600 से अधिक नावों को लगाया गया है। इसके साथ ही जल पुलिस के साथ में स्टीमर और मोटर बोट का भी उपयोग किया जा रहा है। कहा हालात खराब हैं और इसके लिए आज बैठक की जाएगी और जरुरत पड़ने पर सेना की भी मदद ली जा सकती है। इसी तरह उन्नाव जिला प्रशासन कटरी के क्षेत्रों में लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रयासरत है। जानकारी के मुताबिक कानपुर और उन्नाव जनपद के करीब चार सौ से अधिक गांवों में पानी घुस गया है और चार हजार से अधिक लोग बाढ़ पीड़ित शिविरों में पहुंच चुके हैं। 
खतरे के बिन्दु को छूने को बेताब गंगा
गंगा बैराज के गेज रीडर उत्तम पाल ने बताया गंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है जिससे गंगा बैराज में भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। जिसके चलते दो दिन से लगातार दिन में दो से चार बार गंगा बैराज के सभी गेट खोले जा रहे हैं। बताया कानपुर में गंगा का चेतावनी बिन्दु 113 मीटर है और खतरे का निशान 115 मीटर है। लेकिन दो दिनों से लगातार गंगा बैराज में गंगा चेतावनी बिन्दु से ऊपर चल रहीं हैं। बताया कि आज सुबह छह बजे 114.21 मीटर तक गंगा पहुंच चुकी थी। कहा कि अगर पानी न छोड़ा जाता तो खतरे के निशान 115 मीटर को गंगा छू सकती थी। 
गांवों के मुख्य मार्गों पर बह रहा पानी
गंगा के बढ़ते जलस्तर से कानपुर और उन्नाव जनपद के सैकड़ों गंगा के तराई क्षेत्रों के गांवों में पानी पहुंच गया है। यहां पर रहने वाले हजारों लोगों के घरों में पानी भर गया है। उन्हें घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। यहां के गांवों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कटरी के प्रधान अशोक कुमार निषाद ने बताया कि गांव का संपर्क मार्ग पूरी तरह कट चुका है। हालांकि जिला प्रशासन लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहा है और आज बाढ़ पीड़ितों को नावों के जरिये राहत सामग्री वितरित करायी गयी। कहा, गंगा के किनारे हजारों बीघे खेती पूरी तरह से जलमग्न हो गयी है जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया है और गांवों में पानी भरने से घर से भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
इन गांवों में घुसा पानी 
गिलबट अमीनाबाद, आंकिन, राधन, शिवराजपुर के सरैयां, बिलहन, दुर्गापुर, खुजकीपुर, चौबेपुर के बरुआ, सुनौड़ा, वाजिदपुर, सलेमपुर, भगवानदीन का पुरवा, बाकरगंज, हिंगूपुर, प्रतापपुर हरी, मक्कापुरवा, शंकरपुर सराय, कटरी ज्योरा, कटरी लुधवाखेड़ा, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, चिरान, तिश्जा, पपरिया, दल्लापुरवा, भारतपुरवा, शिवदीन का पुरवा, दुर्गा पुरवा, गंगारामपुर, देवनीपुरवा, घारमखेड़ा, मोहनपुरवा, रामसिया का पुरवा आदि गांवों में गंगा का पानी घुस गया है। 
बैराज मार्ग व बिठूर-परियर मार्ग बंद
गंगा नदी का प्रवाह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है और तटवर्ती गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसी के चलते बैराज मार्ग, बिठूर से परियर जाने वाला मार्ग और शिवराजपुर से उन्नाव की सड़क पर बने पुलों पर खतरा बढ़ने से आवागमन बंद कर दिया गया है। गंगा का पानी पुल की निचली सतह को छूने लगा है और पिलरों को सिर्फ ऊपरी हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। शिवराजपुर मार्ग पर उन्नाव की ओर कटान होने से सड़क बह गई है। अब जलस्तर बढ़ना शुरू होने से बाढ़ और भी विकराल होगी। उन्नाव क्षेत्र में 24 घंटे से बाढ़ के पानी से घिरे गावों को खाली कराने में लगे प्रशासन की फिक्र और बढ़ गई है। लोगों को जल्द से जल्द गावों से निकालने की कोशिशों के साथ ही प्रशासन ने पीएसी और जल पुलिस को सतर्क कर दिया है। जिलाधिकारी कानपुर नगर विजय विश्वास पंत ने कहा है कि किसी भी वाहन को इन पुलों से ना गुजरने दें फिर कोई पैदल भी जाना चाहे तो उसे रोक दिया जाए क्योंकि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं अकबरपुर से भाजपा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले व बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा लगातार बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। 
धमाके के साथ कानपुर में करीब 35 फीट धंसी एक्सप्रेस रोड

कानपुर । बारिश के समय कानपुर में सड़कों का धंसना तो अब आम बात हो गयी है, लेकिन धमाके के साथ धसी एक्सप्रेस रोड से भ्रष्टाचार का फब्बारा फूट गया। करीब 35 फीट अचानक गड्ढा होने से आस-पास की इमारतें हिल गयी और लोग सहम गये। जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने आस-पास बैरिकेटिंग लगाकर उस जगह पर यातायात को पूरी तरह से रोक दिया। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने तमाम तरह के आरोप लगाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  
शहर में रविवार को एक बार फिर भ्रष्टाचार का फुब्बारा फूट गया और शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके एक्सप्रेस रोड़ की सड़क धसने के साथ ही गड्ढे में तब्दील हो गयी। इस सड़क में 30 से 35 फिट गहरा गड्ढा हो गया। जिसकी सूचना के कई घंटे बाद भी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई के मौके पर पंहुचने से नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुध ली और बैरीकेटिंग लगाकर यातायात रूट को बदला गया। पार्षद अमित मल्होत्रा ने बताया कि यह सड़क अचानक धमाके के साथ धस गयी और गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जबकि सड़क के दाईं व बाईं ओर बड़ी मार्केट बनी हुई है। हालांकि मार्केटों में बनी दुकानों की नींव तक हिल गयी। क्षेत्रीय निवासी राज किशोर गुप्ता ने बताया की यह सड़क अचानक जोरदार धमाके के साथ धंस गयी थी जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया है पर यह सड़क धसना मतलब भ्रष्टाचार का खुलासा होना है। वहीं पार्षद अमोद त्रिपाठी ने बताया कि जिस जगह सड़क धंसी है उसके पास ही पाइप लाइन कई बार लीकेज हुई है। जिसकी शिकायत होने पर जलकल एक-एक सप्ताह ठीक कराने में लगा देता था। इसके साथ ही सड़क निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिसके चलते सड़क धंसी है और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिये। भाजपा महामंत्री ने कहा कि इस तरह सड़क धंसने बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। भाजपा महामंत्री के आश्वासन पर विरोध कर लोग शांत हो सके।  
ईदगाह की साफ सफाई को देखते जिलाधिकारी कानपुर  
साथ हैं एस एस पी और ईदगाह कमेटी के  पदाधिकारी 



सीबीएसई सहोदया स्कूल तैराकी 
मेजबान वुडबाइन स्कूल और डीपीएस ने बाजी मारी

कानपुर, 18 अगस्त। कानपुर सहोदया स्कूलांे की अंतर विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में मेजबान वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल और डीपीएस कल्यानपुर के तैराकों ने बाजी मारी। बालक अंडर-8 और अंडर-14 आयु वर्ग में वुडबाइन गार्डेनिया स्कूल ने जहां टीम चैम्पियनशिप जीत ली। वहीं, बालिका वर्ग में डीपीएस कल्यानपुर ने अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में टीम चैम्पियनशिप सिरमौर करने का श्रेय प्राप्त किया। इस एकदिवसीय तैराकी प्रतियोगिता में आठ से 19 आयु वर्ग के 12 सीबीएसई स्कूलों के लगभग 150 बालक-बालिका तैराकांे ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 76 स्पर्धायें आयोजित की गई। 
बालक अन्डर 8 आयु वर्ग में वुडबाइन स्कूल 20 अकों के साथ विजेता रहा जबकी डीपीएस कल्यानपुर की टीम 9 अंक लेकर उपविजेता रही। बालक अन्डर 14 में जहां वुडबाइन स्कूल को सर्वाधिक 57 अंक मिले वहीं डीपीएस कल्यानपुर को 42 अकों के साथ दूसरे स्थान से सन्तोष करना पड़ा। बालक अन्डर 19 आयु वर्ग में डीपीएस (65) पहले और वुडबाइन स्कूल (33) दूसरे स्थान पर रहा।
बालिका अन्डर 8 आयु वर्ग में एलन हाउस स्कूल 15 अंको के साथ पहले और डीपीएस (9) दूसरे स्थान पर रहा जबकी बालिका अन्डर 14 वर्ग में डीपीएस कल्यानपुर की टीम 47 अंको के साथ विजेता और जैन इन्टरनैशनल स्कूल (29) उपविजेता रही। अन्डर 19 आयु वर्ग में डीपीएस (61) पहले और जैन इन्टरनैशनल (33) दूसरे स्थान पर रहा।
अन्डर 8 बालक वर्ग में वुडबाइन स्कूल के उदीयमान तैराक अन्जन अवस्थी ने बखूबी तीन स्वर्ण पदक जीतने का श्रेय प्राप्त किया जबकी वुडबाइन स्कूल के अश्विन चैबे और डीपीएस के अनुराग शुक्ला ने अन्डर 14 वर्ग में 3-3 स्वर्ण जीते। इसी तरह अन्डर 19 बालक वर्ग में डीपीएस के प्रयास यादव व पुल्कित विद्यार्थी ने भी 3-3 स्वर्ण समेट लिए।
अन्डर 8 बालिका वर्ग मंे एलन हाउस स्कूल की शिवांसी अग्रवाल ने 3 स्वर्ण जीतने का श्रेय प्राप्त किया वहीं अन्डर 14 बालिका वर्ग में मरियमपुर स्कूल की मिस्ठी वाजपेई व विनिश दानिश ने भी 3-3 स्वर्ण पदक अपने खाते में जमा किये। उधर, अन्डर 19 बालिका वर्ग में डीपीएस की सादिमा खान व जैन इन्टरनैशनल की श्रेया राजभर भी 3-3 स्वर्ण जीतने में सफल रहीं।
अन्त में प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण वुडबाइन स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता मुखर्जी ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस मौके पर श्रीमति अनुराधा सिंह, टी.अर्चना व शकुन्तला यादव आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

डीएम समेत आलाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में अटल जी को दी श्रद्धांजलि

कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन के बाद शहर भर में जगह जगह श्रद्धांजलि सभाओ का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम समेत सभी आलाधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वर्गीय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आंखों के साथ श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कलेक्ट्रट सभागार में हुई इस श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए डीएम विजय विश्वास पंत ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी महान व्यक्तित्व के धनी थे और उनके द्वारा सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में किये गए कार्य सराहनीय है उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को सजाने संवारने में लगा दिया। 
उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्तित्व थे कि उनको देश मे ही नही बल्कि विदेशों में भी आदर व सम्मान के साथ जाना व पहचाना जाता है अटल जी की मृत्यु होने की सूचना पर कई देशों के रास्ट्राध्यक्षो ने भारत आकर उनके अपनी श्रद्धांजलि दी यह हम सबके लिए बड़ी बात है। कहा कि हम सभी को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए हुए रास्तों का अनुसरण करना चाहिए। इस अवसर पर एडीएम सिटी सतीश पाल के साथ साथ सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे जहां उन्होंने भी अटल जी को याद किया।