अमेरिका में भारतीय शोध छात्रा अंकिता कटियार को मिला अंतर्राष्ट्रीय श्रेष्ठता अवार्ड
कानपुर! यूनीवर्सिटी आॅफ कैन्साॅस, लारेंस (अमेरिका) के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा भारतीय शोध छात्रा अंकिता कटियार को केमिस्ट्री विषय में श्रेष्ठ शोध कार्य करने के लिए ‘कारनेलियस मैक्कुलम रिसर्च अवार्ड-2018’ प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह में विश्वविख्यात रसायन वैज्ञानिक प्रो0 ब्रायन बी0 लायर्ड ने अंकिता को जेहाॅक प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपये की धनराशि प्रदान करते हुए उसके शोधकार्य को अतुलनीय बताया।
स्थानीय साकेत नगर निवासी अंकिता के पिता डाॅ0 अनिल कटियार ने बताया कि उसने अपनी प्ररम्भिक शिक्षा डा0 वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर एवं सरदार पटेल स्कूल से करने के बाद इण्डियन इंस्टीट्यूट आॅफ साइंस एजूकेशन एण्ड रिसर्च भोपाल से बी.एस.-एम.एस. (डुअल डिग्री) 2016 में प्राप्त की थी। उसी वर्ष उसने आई.आई.टी.-गेट, सी.एस.आई.आर.-नेट, यूजीसी-नेट, जीआरई एवं टाॅफेल परीक्षाएं भी बहुत अच्छी रैंक से उत्तीर्ण की थीें। यूनिवर्सिटी आॅफ कैन्साॅस अमेरिका ने केमिस्ट्री में विशिष्ट शोध एवं पीएचडी उपाधि के लिए वर्ष-2016 में उसे पांच वर्ष के लिए पूर्ण स्काॅलरशिप प्रदान करते हुए शोधकार्य के लिए आमंत्रित किया था। अल्प समय में ही अंकिता ने अपने अनुपम शोध कार्य से अमेरिका में भारत का परचम लहराते हुए कानपुर नगर का मान बढ़ाया तथा महिला शिक्षा एवं सशक्तीकरण के लिए एक मिशाल पेश की है। लाइबे्ररी साइंस में एमफिल माँ श्रीमती उपमा कटियार को अपना पे्ररणाश्रोत मानने वाली अंकिता का बड़ा भाई प्रतीक लेदर इंजीनियर एवं बड़ी बहन एकता गारमेन्ट एण्ड फैशन टेक्नोलाॅजी में स्नातक हैं। अंकिता की इस उपलब्धि से गद्गद उसका परिवार उससे भविष्य में और श्री श्रेष्ठ कार्य करने की अपेक्षा रखता है। उसके पिता बताते हैं कि बचपन से ही विश्वस्तरीय वैज्ञानिक बनने की इच्छा रखने वाली अंकिता का सपना अब पूरा हो रहा है। अंकिता एपीजे अब्दुल कलाम और कल्पना चावला को अपना आदर्श मानती है।
हाफिज़ फैसल को जौहर खिदमत एवार्ड
कानपुर आज मौलाना मोहम्मद अली जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी द्वारा दीन और समाज के लिए बेलौस खिदमत करने वाले युवा हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी को जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने जौहर खिदमत एवार्ड से सम्मानित किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि आज दीन की खिदमत का जो जज्बा हाफिज़ फैसल के दिल में है और समाज का दर्द लेकर सदैव तत्पर रहने वालों जौहर एसोसिएशन हमेशा प्रोत्साहित करती है इसी कड़ी में आज हाफिज़ फैसल को सम्मानित करके इनकी हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर जावेद मोहम्मद खान, मोहम्मद इलियास गोपी, शहनावाज अन्सारी, मोहम्मद आसिफ कादरी, रईस अन्सारी राजू, युसुफ मन्सूरी, हामिद खान, साकिब अन्सारी, नियाज उस्मानी, अज़ीज़ अहमद चिश्ती, इरफान बरकाती, हाफिज़ वाहिद अली, मौलाना जहूर आलम, मौलाना मुबारक अली, हाफिज़ जलालउद्दीन, अजय सविता, फैजान डीके, आर्यन अन्सारी, मोहम्मद इमरान खान छंगा पठान, रियाज़ कुरैशी, मोहम्मद शारिक आदि थे।
विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता : उप मुख्यमंत्री
![]() |
| बैठक लेते उप मुख्यमंत्री व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता |
कानपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उ०प्र० सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का कानपुर महानगर में आगमन हुआ। केशव प्रसाद मौर्य कानपुर ग्रामीण के छाजा गांव से ग्राम प्रवास करके सर्किट हाउस पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में केशव प्रसाद मौर्य ने जिला समन्वय समिति एवं जिल पदाधिकारियां एवं मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ बैठकें की। पहली जिला समन्वय समिति की बैठक में भा.ज.पा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने संचालन किया एवं भा.ज.पा कानपुर दक्षिण की जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने अध्यक्षता की।
बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भा.ज.पा ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। कहा कि, चुनाव की तैयारी में समन्वय समिति की अहम भूमिका रहने वाली है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूर्णतया पार्टी के लिये समर्पित रहता है एवं कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने 2014 एवं 2017 का चुनाव ऐतिहासिक बहुमत से जीता हो। उन्होंने कहा कि आप सभी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुचायेंं एवं जनमानस को लाभ दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित करायें। ग्राम प्रवास के दौरान जो भी जनमानस की कठिनाईयां संज्ञान में आ रही है उन सबको जल्द ही दूर किया जायेगा। इसके उपरान्त जिला पदाधिकारियां एवं मंडल अध्यक्षों की एक बैठक भी सम्पन्न हुई।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनमानस एवं पार्टी कार्यकर्ता का हित सर्वोपरि है। कहा, सरकार में पार्टी कार्यकर्ता जो भी जनहित के कार्य करना चाहेंगे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। श्री मौर्य ने कहा कि प्रत्येक माह में जिला समन्वय समिति एवं जिला पदाधिकारियां के साथ बैठक एवं सभी की समस्याओं का निराकरण किया जायगे।
उन्होंने कहा, हमारी पार्टी की सरकार मे जनहित सर्वोपरि है। बिलम्ब हो जाने के कारण सभी मडंल अध्यक्ष से उन्हाने हैलीपैड पर ही भटे करके उनकी समस्याआें का ेसुना और अगली बैठक मे ंविस्तार से उनकी समस्याआें का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। बैठकों में प्रमुख रूप से देवेन्द्र सिंह भोले, अरूण पाठक, महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, प्रकाश पाल, मोहित पाण्डेय, रामलखन रावत, सुनील बजाज, सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय, पूनम कपूर, शिवराम सिंह, शिवशंकर सैनी, दीपक सिंह, कमल तिवारी, रंजीता पाठक, किरन तिवारी, आकाश शुक्ला, आशापाल, प्रमोद विश्वकर्मा, शाभ्ेा श्रीवास्तव, राजेश सिंह सेंगर, नीरज सेंगर, विजय मिश्रा, अनुपम मिश्रा, विनय त्रिपाठी, रंजीता भदौरिया, देवेन्द्र सिंह बोरा, अमर नाथ गुप्ता, रमाशकंर अग्रहरि, गिरजेश बाजपेयी, श्यामू तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी आदि थे।
मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर से डीएलएड परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग
कानपुर। उ०प्र० कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सदस्य इखलाक अहमद डेविड की अध्यक्षता मे एक मीटिंग सिविल लाइंस मे हुई जिसमेँ एनआईओएस द्वारा करायें जा रहे आनलाइन डीएलएड कोर्स की संभावित परीक्षा 27 से 29 अप्रैल, 2018 पूरे देश मे एक साथ होने के निर्देश सभी राज्यों के प्रधान सचिव को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने दे दिये है। डीएलएड कोर्स कर रहे शिक्षक इतनी जल्दी परीक्षा की तिथि घोषित होने से पूरी तैयारी नही कर सके है उनकी परेशानियों का ख्याल रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी से डीएलएड की परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग की गयी।
वक्ताओं ने कहा कि डीएलएड का कोर्स कर रहे शिक्षकों को कोर्स का समय बहुत कम मिला है यूपी, सीबीएसई/आईसीएसई बोर्डों की परीक्षाओं के बाद उनके मूल्यांकन का कार्य शुरु हो गया फिर यूपी बोर्ड का अप्रैल से ही नया शैक्षणिक सत्र शुरु होने से छात्र/छात्रा की प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गयी शिक्षकों को डीएलएड की तैयारी करने मे दुशवारी हो रही थी कि अचानक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परीषद बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी जो 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होनी है उ०प्र० मे मदरसों से जुड़े सैकड़ो अध्यापक भी डीएलएड का कोर्स कर रहे है उनको मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं मे ड्यूटी करनी पड़ेगी सबसे अधिक परेशानी उनकों होगी डीएलएड की परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरु है और मदरसा बोर्ड परीक्षा 28 अप्रैल तक चलेगी।
आनलाइन कोर्स मे कुछ समय तो पढ़ाई का निकालना ही पड़ेगा लेकिन वह संभव नही हो पा रहा है आज एक शिक्षक छात्र की तरह अपनी परीक्षा की तैयारी ठीक से न होने के कारण डिप्रेशन मे है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर मे मानव संसाधन विकास मंत्रालय मंत्री श्री प्रकाश जावेडकर जी से डीएलएड की परीक्षा तिथि 20 मई के बाद करने के निर्देश विभाग को देने की मांग की। मीटिंग के बाद एक पत्र भी फैक्स/स्पीड पोस्ट के माध्यम से मानव संसाधन विकास मंत्री जी को भेजा गया।
मीटिंग मे इखलाक अहमद डेविड, प्रदीप मिश्रा, फहद अब्बासी, विशाल शर्मा, हाजी इफ्तिखार अली बेग, आदित्य चौबे, एजाज़ रशीद, विनय सोनकर, नूर आलम, मुकेश पाण्डेय, डा० निसार अहमद, संजय शाह, इम्तियाज अहमद, सुनील बाल्मीकि, मोहम्मद रफीक आदि थे।
व्यापारियों के अधिकारों का हनन बर्दास्त नहीं -अनूप शुक्ला
कानपुर नगर, प्रतिनिधि उधोग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अध्यक्ष में एक व्यापारी सम्मेलन का मोतीझील में आयोजित किया गया जिमसें प्रदेश की सभी जनपदो के जिलाध्यक्षो एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने सरकार के प्रति अपना गुस्सा व रोष प्रकट किया तथा कहा गया कि प्रदेश स्तर पर इस तरह की विशाल रैली का आयेाजन नही किया गया। मंच पर उपस्थित अध्यक्ष अनपू शुक्ला ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का स्वागत किया तथा कहा कोई भी सरकार व्यापारियों के सहयोग व समर्थन के बिना अपना कार्यकाल पूर्ण नही कर सकती है। आज प्रदेश का व्यापारी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सम्मेलन के माध्यम से मण्डी शुल्क की समाप्ति की मां, चाय वाले, फेरी वाले, सब्जी वाले, पकौडे वाले ऐसे सभी दुकानदारों को स्थाई दुकान निर्माण कराकर देने, ई वे बिल की सीमा दो लाख तक की जाने, जीएसटी को केवल दो टैक्स स्लैब किये जाने, ब्राण्डेड गलले को टैक्स फ्री करने, व्यापार आयोजन एवं व्यापारियों से सम्बन्धित सरकारी समितियों के गठन के साथ अन्य मांगो पर निराकरण मांगा। व्यापारी अधिकार रैली में अनूप शुक्ला द्वारा प्रदेश में सभी प्रमुख व कार्यशील व्यापारियों एवं संगठनो के पदाधिकारियों को व्यापारी रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणेश यादव, सज्जनलाल गुप्ता, शालिनी आर्य रामकुमार गुप्ता, कीर्ति अग्निहोत्री, केके गुप्ता, बदरूददीन अहमद, गौरी शंकर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मोतीझील में प्रतिनिधि व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अनूप शुक्ला के आवाहन पर आयोजित रैली पूरी तरह फ्लाप साबित हुई। कहा तो यह गया था कि प्रदेश में इस स्तर की रैली कभी नही हुई होगी लेकिन, मंच सहित पूरे मैदान में मुट्ठी भर व्यापारी भी न एकत्र हो पाया, कारण यह कि नगर में कई व्यापार मण्डल है जो व्यापारियो के हितों की बात करते है ऐसे में एक और नये व्यापार मण्डल में व्यापारी नही पडना चाहता है। दूसरी तरफ व्यापारी वर्ग अपनी ही समस्याओं से त्रस्त है और ऐसे में वह किसी व्यापार मण्डल से जुडना नही चाहता है। बडे व्यवसायी ही व्यापारमण्डलो से जुडे है। हकीकत तो यह है कि व्यापारियो के हितों की लडाई लडने वाले ऐसे व्यापार मण्डल छोटे व्यापारियों की तरफ ध्यान भी नही देते है। मोतीझील में हुई व्यापारी अधिकार रैली पूरी तरफ फ्लाफ साबित हुई। भले ही लोगो और महिलाओं को बुलाकर कुर्सियां भरने की कोशिश की गयी लेकिन वह भी न काफी रहा और पूरे पाण्डाल की कुर्सिया खाली पडी रही। रैली में उपस्थित पदाधिकारी पण्डाल में लोगो के आने का इंतजार करते रहे जिसके कारण कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ लेकिन फायदा कुछ नही निकला। पूरी रैली के दौरान मैदान की कुर्सियां खाली पडी रही। अनूप शुक्ला द्वारा दावा किया गया था कि यह रैली एक एतिहासिक रैली होगी लेकिन उनके इस दावें की हवा निकल गयी। मैदान में बैठे कुछ छोटे व्यापारियों ने यहां तक कहा कि विशेष दबाव के कारण उन्हे कार्यक्रम में आना पडा है, व्यापार मण्डलो से व्यापारियों का कोई भला नही होता है, खासतौर पर छोटे व्यापारियों को स्वयं ही अपनी समस्याओं का निस्तारण करना पडता है। इस तरह प्रतिनिधि व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित व्यापारी अधिकारी रैली पूरी तरह फ्लाफ साबित हुई।
Subscribe to:
Posts (Atom)











































