JAJMAU URS 2017
हजरत मखदूम शाह आला के उर्स में पहुंचे लाखों अकीदतमंद
हजरत शेख अलाउलहकउद्दीन मोहम्मद युसुफ अल मारूफ (मखदूम शाह आला) का 759वां कुल जाजमऊ स्थित दरगाह में हुआ। जनपद के साथ दूर-दराज से भी अकीदतमंद पहुंचे और चादर चढ़ा कुरान शरीफ की तिलावत की। दरगाह के सज्जादा नसीन हजरत अदनान राफे शहर काजी आलम रजा नूरी, मौलाना रियाज हशमति कारी, कलीम नूरी ने तिलावते कुरान पाक से कुल का आगाज किया। इसके साथ ही देश में अमन व शांति की दुआ की। लाखों की तादात में अकीदतमंदों ने शिरकत करते हुए चादर चढ़ाई। जिसमें कानपुर व आसपास के जिलों से भी जायरीनों ने अपनी हाजरी पेश की। इसके साथ ही उर्स मेले में बच्चों ने खिलौनी की खरीददारी कर लुत्फ उठाया। 









अयोध्या मध्यस्थता में नहीं होना चाहिए संवादहीनता : सलमान खुर्शीद


 
कानपुर । कुछ समस्याओं में संवादहीनता के चलते समय लग जाता है। इसी के चलते अयोध्या मामले में समय लग रहा है। रही बात श्रीश्री रविंशकर की मध्यस्थता की तो इस पर मैं यही कहूंगा कि संवादहीनता नहीं होनी चाहिये। हालांकि यूपी की जनता सक्षम है कि इसका हल निकाल लेगी, बाहरी लोगों को इससे दूर रहना चाहिये। यह बात पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कानपुर में मीडिया से मुखातिब होते कही। 
उन्होंने ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या मामले बयान पर जिसमें योगी ने कहा था कि हर भारतीय की भावना है कि अयोध्या में मंदिर बने‘ पर कहा कि अगर हर भारतीय की भावना होती तो अब तक अयोध्या में मंदिर बन गया होता। मुख्यमंत्री पर कमेंट कसते हुए कहा कि योगी जी मुख्यमंत्री है वह कुछ भी बोल सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन लोकतंत्र में यह सब बातें अच्छी नहीं है। हमारा देश सर्वजातीय लोगों का देश है, यहां पर सब लोग मिलजुलकर एक परिवार जैसे रहतें है। किसी भी समस्या का निदान हम लोग मिलजुलकर कर लेतें है। संवादहीनता के चलते कुछ समस्याओं में समय लग जाता है और ऐसा ही अयोध्या मामले हो रहा है। श्रीश्री रविशंकर की मध्यस्थता पर कहा पहले तो यूपी की जनता सक्षम है कि हल निकाल लेगी, बाहरी लोगों को इससे दूर रहना चाहिये। अगर मध्यस्थता कर रहें है तो संवादहीनता न करें। दोनों पक्षों से संवाद कर उनकी भावनाओं को बिना ठेस पहुंचाए इस पर काम करें। इसके साथ ही शहरवासियों से अपील किया कि कांग्रेस सभी प्रत्याशियों को नगर निकाय चुनाव में वोट देकर झूठी भाजपा सरकार को जवाब दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, मेयर प्रत्याशी पति आलोक मिश्रा, शैलेन्द्र दीक्षित आदि मौजूद रहें। 
ओवैसी भाजपा के एजेंट : पूर्व विदेश मंत्री ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष अस्उद्दीन ओवैसी पर कहा कि वह भाजपा के एजेंट हैं। जिसके चलते तमाम अलोकतांत्रिक बयानों के बाद भी भाजपा उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि देश के सभी विपक्ष के प्रमुख नेताओं के खिलाफ केन्द्र सरकार किसी न किसी बहाने से परेशान कर रही है। 
गुजरात व हिमांचल में होगी जीत : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में राहुल गांधी की सक्रियता न दिखने पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि राहुल जी बड़ी लड़ाई में जुटे हुए हैं। गुजरात चुनाव में जिस प्रकार राहुल का जादू बोल रहा है उससे तय है कि इस बार वहां पर भारी फेरबदल होगा। हिमांचल में हमारी कांटे की लड़ाई है। कहा कि भाजपा गुजरात में सभी राजनीतिक हथियार चला रही है लेकिन वहां की जनता कांग्रेस के पक्ष में खुलकर आ गई है। जिससे यह लोग घबराए हुए हैं, यहां तक कि सैकड़ों गांवों में भाजपा के नेताओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 
राहुल बनेगें अध्यक्ष : राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष कब बनेगें, के सवाल पर कहा कि राहुल जी निःसंदेह कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल जी की आंख और कान है। वह हमारे सेनापति हैं हम उनकी फौज है। हम लोग उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का परिणाम पार्टी के पक्ष में आएगा। युवाओं के आगे लाने की रणनीति पर कहा कि कांग्रेस में अब युवा आगे आएंगे यह तय है। लेकिन अनुभवी पदाधिकारियों को भी ससम्मान जगह दी जाएगी। 
कानपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता संगोष्ठी
विकास की सहभागिता के लिए घरों से निकलकर खूब करें मतदान : जिलाधिकारी
कानपुर । आगामी 22 नवम्बर को होने वाले नगर निकाय के चुनाव में मतदान में सबसे पहले अपने मत का प्रयोग करने वाले मतदाता को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाणपत्र दिया जायेगा। ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए बच्चों को चाहिए कि वे अपने माता-पिता से मतदान संकल्प पत्र भरवाएं ताकि उन्हें अपने जिम्मेदारी का एहसास हो सके। यह बात जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कानपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में कही। 
नवीन मार्केट शिक्षक पार्क में आयोजित मतदाता जागरूक गोष्ठी में बोलते हुए जिलाधिकारी ने आगे कहा, विकास के लिए जनता को इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। यह मौका पांच साल में एक बार आता है। अपने मताधिकार का उपयोग करें और जनपद के विकास की इबारत में अपनी भूमिका अदा करें। मतदान के दिन को छुट्टी समझकर घर पर न बैठें। मतदान केन्द्रों में पहुंचे अपनी भागीदारी बढ़ाये और वोटिंग प्रतिशत के पूर्व रिकार्डों को तोड़कर प्रत्याशी के रूप में अच्छा और बेहतर विकल्प चुनें। केन्द्रों पर भयमुक्त होकर पहुंचे। वाहन को भी मतदान स्थल से 100 दूर पहले तक ले जा सकते हैं। विकास के इस हवन कुंड में अपनी वोट के रूप में आहूति जरूर दें। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने कहा, शांति व भयमुक्त होकर चुनाव सम्पन्न कराने के लिए शहर में पर्याप्त फोर्स है। वाहनों की कोई चेकिंग नहीं होगी। बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता को लोग अपनी मद्द से मतदान स्थल पर बे रोक-टोक के ले जा सकते हैं। इस दिन किसी भी वाहन का चालान नहीं काटा जाएगा। चुनाव को दो कम्पनी आरएएफ व पीएससी बल भी रिजर्व में रखा गया है। जनपद की जनता से एसएसपी ने कानपुर प्रेस क्लब व पत्रकारों के माध्यम से कहा, पुलिस आपके साथ है, इसलिए बिना किसी खौफ के वोट देने शौक से घरों से निकलें। किसी भी शरारती तत्व के बहकावे में न आए। 
संगोष्ठी में उत्तराखण्ड के उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी अरशद इकबाल ने भी भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा मतदान के दिन घरों में न बैठे, बाहर निकले और ज्यादा से ज्यादा संख्या में मदतान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। संगोष्ठी में प्रेसक्लब के संरक्षक सरस बाजपेयी, अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, एमए जामी, सतीन्द्र बाजपेयी, कुशाग्र पाण्डेय, मो0 इरफान, डा0 हर नारायण मिश्रा, नीरज अवस्थी, सुनील साहू, अभिलाष बाजपेयी, मनोज यादव, लालू चौहान, मोहित वर्मा, राहुल बाजपेयी, दीपक सिंह, अमित यादव, हनुमंत सिंह, चंदन जायसवाल, मनोज चौरसिया, महमूद, देवेश, अखलाक, गुलनाज रशीद आदि सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहें।

लाखों की कीमत के शौचालय बन गये कबाड़ 

कानपुर।  गंदगी हमारे शरीर के साथ स्वस्थ्य राष्ट्र के निर्माण में भी बाधक है और शायद सफाई की महत्वता जानते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का सपना देखा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मोदी की राह पकडी और प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया। परिणाम यह कि पूरे देश में सफाई को लेकर एक नई जागरूकता देखने को मिली है और लोगो को भी सफाई की महत्वता का पता चला है लेकिन कहीं कहीं इसके विपरीत स्वच्छता अभियान को मुंह चिढाने के मामले भी सामने आते रहते है, जिसमें स्थानीय विभाग व अधिकारी जिम्मेदार होते हैै। ऐसे ही स्वच्छ अभियान की हवा विभागीय अधिकारी किस प्रकार निकला रहें है यह कानपुर की सडको पर आसानी से देखा जा सकता है। इसके साथ ही जो जिम्मेदार है वह अपने काम के प्रति सजग नही है, बिठूर नगर पंचायत में देखा जा सकता है कि किस तरह से लाखों रूपये की कीमत से खरीदे गऐ अस्थाई शौचालय पडे-पडे कबाड में बदल चुके है। यहां बताना जरूरी है कि बिठूर एक एतिहासिक ही नही बल्कि धार्मिक नगरी है और प्रदेश ही नही पूरे देश में अपने विशाल इतिहास के लिए विख्यात है। यहां प्रसिद्ध मंदिर, घाट, आश्रम होने के साथ टाउन एरिया भी है और पर्यटन की दृष्टि से भी यहां प्रतिदिन हजारो लोग घूमने आते है। ऐेस मेे मुख्य मार्ग पर शौचालयों के न होने से लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।
               इस मामले में स्थानीय लोगों ने सीधा आरोप नगर पंचायत पर लगाते हुए कहा कि नगर पंचायत इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है और ये हाल तब है, जब बिठूर विधानसभा के विधायक भाजपा से है और उनकी माता नगर पंचायत की निवर्तमान चेयरमैन है। लोगों ने बताया कि विधायक की माताजी अबकी चुनाव में भाजपा के टिकट पर प्रत्याशी भी है। बिठूर कस्बे के प्रमुख स्थानों पर शौचालयों की कमी है औरयदि कहीं पर शौचालय है भी तो साफ-सफाई न होने के कारण गंदगी से वहां का बुरा हाल है। केद्र सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया तो इसके तहत लाखों रूपये का बजट भी नगर पंचायत को मिला। इसके बाद नगर पंचायत ने अस्थाई शौचालय खरीदे, लेकिन कुछ ही स्थानों पर इन्हे लगाया गया। कुछ दिनों तब जब इनकी देख-रेख  नही हुई तो यह टूट गए और आज यह शौचालय किसी काम के नही रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि मात्र नगर पंचायत ने खानापूर्ति के लिए इन्हे लगवाया था। सूत्रों की माने तो बहुत बडी संख्या में यह शौचालय नगर पंचायत के गोदाम में पडे-पडे कबाड में बदल गये है। इन शौचालयों का लोहा तक गल गया है, लेकिन पंचायत के अधिकारी कोई सुध लेने को तैयार नही है।

विश्व डायबिटीज दिवस पर निकाली गयी रैली
कानपुर नगर, विश्व डायबिटीज दिवस पर इण्डियन मेडिकल ऐसासिएश के डाक्टर सदस्यों ने एक जागरूकता रैली का आयोजन आईएमए हाल परेड से किया। यह रैली परेड से होकर फूलबाग पहुंची तथा वापस आईएमए भवन परेड पर समाप्त हुई। इस दौरान डाक्टर हाथों में श्लोगन्स लिखी तख्ती लिये हुऐ थे। रैली में डा0 बृजेन्द्र शुक्ला, डा0 किरन पाण्डेय, डा0 अनुराग मेहरोत्रा, डा0 कुनाल सहाय, डा0 शालिनी मोहन, डा0 गुलशगुफ्ता, डा0 रीता मिततल, डा0 दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
        इसके साथ ही आईएमऐ तथा यूनविर्सिटी इंस्टीटयूट आफ हेल्थ साइंसेस, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविधालय द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो0 जेवी वैशम्पायन व उ0प्र0 डायबिटीज ऐसो0 केपूर्व अध्यक्ष डा0 बृजमोहन उपस्थित रहे। व्याख्यान का उदघाटन मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता केसाथ आईएमए कानपुर अध्यक्ष डा0 प्रवीन कटियार, प्रो0 संजय श्रीवास्तव, डा0 रश्मि गोरे व डा0 विवेक सचान द्वारा किया गया। डा0 प्रवीन कटियार ने बताया कि डायबिटीज से ग्रसित व्यक्तियों की संख्या बहुत तेजी से बढ रही है। इस बार वल्र्ड डायबिटीज डे की थ्ीाम है वूमेन एण्ड डायबिटीज अवर राइट टू ए हेल्थी फ्यूचर। इस थीम के द्वारा वे महिलाये जो कि मधुमेह बीमारी से ग्रसित है या जिनमें इस बीमारी को होने की संभावना अधिक है उनको आवश्यक दवायें उपलब्ध कराना, प्रशिक्षित करना व डायबिटीज के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देकर टाइप-2 डायबिटीज से बचाना प्रमुख है। डा0 विवेक सचान कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना, तृतीय इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा वर्ष पर्यन्त स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में विश्वविधालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गयी। व्याख्यान में  विश्वविधालय  के विभिनन विभागो के विधार्थियों तथा शिक्षक के साथ डा0 एसके निगम, प्रो0 संजय स्वर्णकार, डा0 सिधांशु राय, डा0 आशीष श्रीवासतव, डा0 केके पाण्डे, डा0 भारती दीक्षित, डा0 शाह मोहम्मद आदि  उपस्थित रहे।
घंटाघर स्थित पं0 नेहरू प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया माल्यार्पण 

कानपुर नगर, भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर घण्टाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में माल्यार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर से मेयरपद की प्रत्याशी वंदना मिश्रा के साथ अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण उपस्थित रहे। 
         कार्यक्रम के दोरान हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि पं0 नेहरू का जन्म इलाहाबादमें हुआ था। उन्होने उच्चकोटी की शिक्षा ग्रहण की थी तथा वह एक धनी परिवार से थे। उन्होने 1912 में वकालत शुरू की और 1919 में सह महात्मा गांधी के संपर्क में आये। उन्होने 1926 से 1928 तक भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के रूप में सेवा की तथा लाहौर में आयोजित अधिवेशन में वह पार्टी के अध्यक्ष चुने गये। 26 जनवरी 1930 में लाहौर में नेहरू ने स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया था। उनका अवज्ञा आंदोलन खासा सफल रहा। बताया कि 1947 में वह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का सामना किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उधोग का एक नया युग शुरू हुआ। उन्होने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम में हर प्रकाश अग्निहोत्री, संजय शाह, पवन गुप्ता, शंकर दत्त बाजपेई, केके तिवारी पियूष अग्रवाल, अरूण अहिरवार आदि लोग मौजूद रहे।
FMQ - NOVEMBER 2017
(Year 25, Vol-21)










Kendriya Karyalaya ke utghatan k mauqe pr congress se mayor pad ki ummidwar Bandana Misra, Sriprakash Jaiswal, Sunil Balmiki, Harprakash Agnihotri, Shilendra Dixit wa anya.