भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित : सपा महिला नगर अध्यक्ष

महिला दिवस पर याद की गई सरोजिनी नायडू



कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में महिला अध्यक्ष नूरी शौकत ने नवीन मार्केट स्थित शिक्षक पार्क में सरोजिनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया! कार्यक्रम का संचालन फौजिया उस्मानी ने किया। महिला दिवस पर भारी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। महिला नगर अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार, लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं, आज नारी की हालत बद से बदतर हो रही है इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार, समाज में महिलाओं को उच्च स्तर दिया जाता है लेकिन यह सब बातें केवल कागजों में हैं असल जिंदगी में महिलाओं को संघर्ष करना ही पड़ रहा है पूर्व मुख्यमंत्री सपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए कई योजनाएं निकाली गई सपा की सरकार में महिलाएं अपने को सुरक्षित महसूस कर रही हैं!नूरी शौकत ने आगे बताया कि सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी  ने महिलाओं के उत्थान के लिए कन्या विद्या धन योजना गरीब लड़कियों की शादी के लिए ₹30000 रुपए की अनुदान राशि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर महिलाओं के प्रसव पीड़ा के लिए 102 107 निशुल्क एंबुलेंस सेवा वीरांगना लक्ष्मीबाई पेंशन योजना समाजवादी पेंशन योजना 60 साल के ऊपर वृद्ध महिलाओं के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना लागू कर महिलाओं को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है भाजपा सरकार सिर्फ झूठ वा जुमले बाजो की सरकार है!कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान,पूर्व पार्षद आयशा बेगम निजाम कुरेशी,अल्पसंख्यक अध्यक्ष  जावेद जुनैदी,फौजिया उस्मानी,शाहीन फातिमा, इशरत अली,शशि शर्मा डॉक्टर उमा मिश्रा अनीशा बाजी अनीता मल्होत्रा  रुबीना कुरेशी सुमन,कल्पना,माया जरीन खान जानकी वर्मा कुसुम बक्शी रेखा यादव दीपा यादव रामा,आयशा गफ्फार नफीसा बाजी रीता जितेन बहादुर सिंह नीलम रोमिला आदि लोग मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment