उत्तराखंड में त्रासदी में मृत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन


राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मेंचमोली उत्तराखंड में प्राकर्तिक आपदा से लोगों का निधन हुआ उनकी आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि सभा व कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि शास्त्री नगर में दी गई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने किया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा कि चमोली उत्तराखंड मैं जो प्राकृतिक आपदा से लोगों का निधन हुआ मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और जो परिवार के लोग जीवित हैं उनका घर बह चुका है उत्तराखंड सरकार को तत्काल प्रभाव में उनकी रहने की व्यवस्था कराएं और उनको नया घर बनवा कर दे मैं चमोली में हुए जो प्राकृतिक आपदा से श्रुति हुई है मैं बहुत दुखी हूं और जो लोग आपदा में बचे हैं मैं उनके साथ हूं। कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से दक्षिण शहर अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र दीक्षित उत्तर शहर अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया, नरेंद्र चंचल कुशवाहा राजीव द्विवेदी तुफैल अहमद खान अनुराग पाल गौरव द्विवेदी प्रवीण द्विवेदी सुशील द्विवेदी हर्षित बाजपेई कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment