समाजसेवी हयात ज़फर हाशमी को जिला प्रशासन ने घर पर किया नज़रबन्द
कानपुर आज एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर प्रदेश में बढ़े बिजली और और पेट्रोल डिजल के दामों में वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपनें की घोषणा की थी।
आज प्रातः 10 बजे से हयात ज़फर हाशमी को थाना बेकनगंज और चमनगंज के अफसरान ने उनके घर पर ही नज़रबन्द कर दिया।
हयात ज़फर हाशमी ने प्रशासन की इस हरकत का विरोध करते हुए कहा कि यह अभिव्यक्त की आजादी का हनन है लोकतंत्र में हम शासन से अपनी बात रख सकते हैं।
हाशमी ने कहा यह दमनकारी निति नही चलेगी और इस नीति के खिलाफ आवाज़ मुखर होगी।
इस मौके पर जौहर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद शारिक मंत्री, हाफिज़ मोहम्मद फैसल जाफरी,रईस अन्सारी राजू, नदीम सिद्दीकी, मोहम्मद मुशीर, कुमैल अन्सारी, शहरोज, मोहम्मद ईशान आदि नज़रबन्द रहे।
भाजपा ने अम्बेडकर, पटेल और मुखर्जी के सपनों को किया साकार : योगी
कानपुर । देश की आजादी के बाद संविधान रचयिता डा. भीमराव आंबेडकर, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना था कि देश में एक विधान और एक निशान हो। जिसको पिछली सरकारों ने कभी ध्यान नहीं दिया और कश्मीर मसले को उलझाये रखा। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार ने एक ही झटके वह कर दिखाया जिससे इन सभी महापुरुषों का सपना साकार हो गया। यह बातें गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के मूल्यों और संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए उनका कार्यालय एक महती भूमिका अदा करता है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बात कही थी कि राजनीति मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित होनी चाहिए। जब राजनीति सिद्धांत विहीन हो जाती है तो वह स्वयं मौत का फंदा बन जाती है। ये व्यक्ति और समाज दोनों के लिए खतरनाक होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के बाद जनसंघ के रुप में और फिर भारतीय जनता पार्टी के रुप में जो राजनैतिक यात्रा प्रारंभ की उस यात्रा में जिन आदर्शों और जिन मूल्यों की स्थापना का संकल्प लिया आज 16 राज्यों में सरकार होने और केंद्र में एक लोकप्रिय सरकार होने के बाद भी अपने मूल्यों से कभी विरक्त नहीं हुई, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ड पार्टी है और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही बनी है। हम सब जानते हैं 1953 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश के अंदर एक संकल्प लिया था कि एक देश में एक प्रधान एक निशान एक विधान रहेगा। यह संकल्प पूरी शक्ति के साथ देश के सामने लाया गया कि एक देश में दो प्रधान दो निशान दो विधान नहीं रहेगा। 70 वर्षों बाद धारा 370 35 ए को हटाने का ऐतिहासिक काम जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह किया उसका पूरा देश स्वागत कर रहा है। कश्मीर में धारा 370 हटाने से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प पूरा हुआ है और आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी गई है। धारा 370 का हटना बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपने को भी पूरा करने वाला है। यह सब इसलिए संभव हुआ क्योंकि हम एक कैडर बेस्ट पार्टी हैं और एक कैडर बेस्ड पार्टी के लिए उसका कार्यालय बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। अब हम सब कानपुर क्षेत्र के कार्यालय के माध्यम से संवेदनशील होकर जनता की और अच्छी सेवा कर सकेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बजाज, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक भगवती सागर, अभिजीत सिंह सांगा आदि मौजूद रहें।
टेण्डरफुट माॅडल स्कूल में
शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
कानपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या के शुभ अवसर पर चमनगंज कानपुर स्थित टेण्डरफुट माडल स्कूल चमनगंज कानपुर में सर्वपल्ली डाॅ. राधा कृष्णन के जन्म दिन के अवसर पर षिक्षक दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की शुरूआत मो. माज़ ने तिलावते कलाम पाक से की उसके बाद बारगाहे रिसालत में अलशिफा और फातिमा तसबिया ने नात पढ़ी। इस अवसर पर बच्चों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता और डाॅ. राधा कृष्णन के ऊपर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल के प्रबंधक सैयद खालिद रिजवान ने डाॅ. राधा कृष्णन की जीवनी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे शिक्षक थे, शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान हमेषा सराहा जायेगा। डाॅ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। आपको भारत का सर्वोच्च पुरस्कार ‘‘भारत रत्न’’ से नवाजा गया था। 1913 में ब्रिटिश सरकार द्वारा उनको ‘‘सर’’ की उपाधि प्रदान की गई। 1975 में आपको अमेरिका सरकार द्वारा (टेम्पलटन) पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले गैर इसाई व्यक्ति थे। भारत के राष्ट्रपति के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया था। उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षकों के प्रति बहुत सी योजनायें चलाइ थी और राय दी थी, ताकि शिक्षक आने वाले समय में खुशहाल हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करे। डाॅ. राधा कृष्णन की मृत्यु 17.04.1975 में एक लम्बी बीमारी के बाद हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि काजी-ए-शहर मौलाना आलम रजा नूरी साहब रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया और सभी अध्यापिकाओं को हार पहना कर कहा कि शिक्षा के प्रति ईमानदारी से आप लोग बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाए ताकि बच्चे आगे चलकर देश का नेतृत्व कर सकें साथ ही अध्यापिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
समारोह के विशिष्ट अतिथि (प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक) श्री राज नारायन सिंह थे उन्होंने सभी अध्यापिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह का संचालन श्रीमती हेमा खान ने किया। इसके बाद समारोह की अध्यक्ष श्रीमती निशात फातिमा ने शिक्षिकाओं को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी शिक्षिकाओं शबाना, खुर्षीदा, शबनम, साइस्ता, साइका, तंजीला, अर्षी, मरषला, जारा, सुम्बुल तत्पश्चात स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती फौजिया रिजवान ने समारोह में आये हुए अतिथियों व शिक्षिकाओं व बच्चों को समारोह में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया।
समारोह के संयोजक स्कूल के पूर्व छात्र हयात जफर हाशमी (जौहर फैंस एसोसिएशन) थे।
समारोह में विशेष तौर से मुनव्वर खां, सैयद जाहिद इरफान, मो. अकरम अंसारी, अरशद, मोहम्मद उमर, जमाल जुनैदी आदि लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन स्कूल के बच्चों द्वारा ‘‘राष्ट्रगान’’ गाकर किया गया।
समय सूची ईदुल अज़हा 2019
कानपुर। तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के सदर हाफिज़ व क़ारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने शहर कानपुर की सुन्नी बरेलवी मसाजिद व ईदगाह के अइम्मा से राब्ता करके ईदुल अज़हा की नमाज़ के वक्त की जानकारी हासिल की। जो निम्नलिखित है:-
ईदगाह व मस्जिद का नाम समय इमाम
1. बेगमपुरवा बगाही ईदगाह 8:30 क़ारी सैयद मोहम्मद अहमद
2. चांदमारी ईदगाह 8:00 मौलाना आलम रजा नूरी
3. जाजमऊ ईदगाह 8:00 क़ारी हसीब अख्तर शाहिदी
4. गदियाना ईदगाह 9:00 मौलाना मोहम्मद हाशिम अशरफी
5. मसवानपुर अर्मापुर ईदगाह 8:30 मौलाना मुश्ताक अहमद मुशाहिदी
6. मछरिया ईदगाह 8:00 मुफ्ती इसराफील मदारी
7. नवाबगंज ईदगाह 8:00 हाफिज़ जावेद आलम बरकाती
8. ईदगाह बिठूर 8:00 हाफिज मोहम्मद नियाज़
9. छोटी ईदगाह, नई सड़क 8:00 मौलाना आसिम साबरी
10. उस्मानपुर ईदगाह 8:00 मौलाना हाशिम रज़ा कादरी
11. मस्जिद ईदगाह ट्रांसपोर्ट नगर 8:30 मुफ्ती मोहम्मद अजमल मिस्बाही
12. चमनगंज जामा मस्जिद शफियाबाद 8.00 मौलाना क़ारी क़ासिम हबीबी
13. चमनगंज मस्जिद सईदाबाद घोसियाना 7:30 मौलाना इसरार अहमद बकाई
14. चमनगंज मस्जिद खुदा बख्श घड़ी वाली 7:30 क़ारी मोहम्मद मआज़ सलामी
15. मस्जिद चूड़ी वाली, चमनगंज 8:00 क़ारी जमाल रज़ा बरकाती
16. मस्जिद कन्जुल ईमान, फहीमाबाद कालोनी 7:45 क़ारी अबु सईद बरकाती
17. मस्जिद फहीमाबाद 8.00 कारी सैयद अब्दुल हबीब रज़वी
18. मस्जिद मखदूम शाह आला जाजमऊ 8:30 मौलाना मोहम्मद अली अशरफी
19. मस्जिद जिन्नाती जाजमऊ टीला 8:30 मौलाना नय्यरूल कादरी
20. मस्जिद खानकाह दादामिया जाजमऊ 7.00 हाफिज़ मोहम्मद अनस अज़हरी
21. मस्जिद जान मोहम्मद बड़ी सराय, बेकनगंज 7:30 मौलाना शहाबउद्दीन रज़वी
22. मस्जिद छोटी सरांए, बेकनगंज 7:45 कारी सबदर रज़ा नूरी
23. मस्जिद हाजी ईदु, कर्नलगंज 7:45 हाफिज सलाहुद्दीन बरकाती
24. मस्जिद शेख सालार कर्नेलगंज 7:45 मौलाना शफीकुल कादरी
25. मस्जिद हाजी दानू हीरामनपुरवा 8:00 मुफ्ती मोहम्मद अहमद अशरफी
26. मस्जिद मूलगंज चैराहा 7:30 हाफिज़ मोहम्मद बरकत
27. नई जामा मस्जिद बाबू पुरवा 8:00 मौलाना रियाज़ अहमद हशमती
28. मस्जिद बाकरगंज 8:00 कारी मोहम्मद असलम बरकाती
29. मस्जिद जहूर आलम शाह अजीतगंज 8:00 मौलाना अनवारुल हक कादरी
30. मस्जिद अबू बकर मुंशीपुरवा डाकखाना 8:15 मुफ्ती मोहम्मद इरफान मिस्बाही
31. मस्जिद गौसुल आजम, शुजातगंज 7:30हाफिज़ निसार अहमद
32. हजरत बिलाल, नई मस्जिद, शुजातगंज 7:45 मौलाना शमीम अशरफी
33. अजमेरी जामा मस्जिद सुजातगंज 7:30 मौलाना अक़ील चिश्ती
34. नूरानी मस्जिद चंदारी सुजातगंज 8:00 क़ारी इम्तियाज़ अहमद कादरी
35. मस्जिद नमकवाली ट्रासपोर्ट नगर 7:45 क़ारी शारिक रज़ा नूरी
36. मस्जिद हुसैन बख्श जूही नहरिया 8:00 मौलाना सनाउल्लाह कादरी
37. मस्जिद गुलशने रज़ा किदवई नगर 7.00 क़ारी इदरीस रज़ा कादरी
38. मस्जिद मदरसा अहसनुल मदारिस कदीम 7.30 मुफ्ती शहबाज़ अनवर नूरी
39. मस्जिद मदरसा अहसनुल मदारिस जदीद 7.00 मुफ्ती रफी अहमद मिस्बाही
40. मस्जिद बांसमण्डी 8:45 क़ारी अब्दुल रशीद नूरी
41. मस्जिद तकी मिसरीबाज़ार 7:45 मौलाना मुजफ्फर हुसैन मिस्बाही
42. मस्जिद तजम्मुल हुसैन, पेचबाग 8.00 कारी मोहम्मद एहसान बरकाती
43. मस्जिद नाज़िर बाग, बेकनगंज 8.00 कारी मोहम्मद नासिर बरकाती
44. मस्जिद बशीर स्टेट हीरामन का पुरवा 7:15 मौलाना महताब आलम मिस्बाही
45. मस्जिद मुबीनुल हक हीरामन का पुरवा 7:30 मौलाना मोहम्मद उमर कादरी
46. मस्जिद हाजी अब्दुल हमीदखां हीरामन पुरवा 7:45 क़ारी मोहम्मद तय्यब कादरी
47. मस्जिद शफीगंज, गांधीनगर 8:00 मौलाना नासिर फरीदी
48. मस्जिद भन्नानापुरवा 8.30 क़ारी अहमद रज़ा
49. जामा मस्जिद रावतपुर 8:30 मौलाना असगर अली यार अल्वी
50. शाही मस्जिद रावतपुर गांव 8:15 मौलाना दिलदार हुसैन
51. पुरानी मस्जिद, रहमत नगर 7:15 मौलाना जियाउर्रहमान कादरी
52. एक मिनारी अकबरी मस्जिद काकादेव 8:00 मौलाना आफताब आलम
53. जामिया नूरिया मदीनतुलउलूम मछरिया 7:00 मुफ्ती इलियास खाँ नूरी
54. जामा मस्जिद मछरिया 7:30 मौलाना रज़ीउल्लाह क़ादरी
55. मदीना मस्जिद सी ब्लाक मछरिया 7:00 कारी अज़ीज उल्लाह
56. मस्जिद मोहम्मदी दादानगर कालोनी 9:00 मौलाना निसार आलम
57. मस्जिद दीन मोहम्मद सौदागर फेथफुलगंज 8:00 हाफिज़ अनवारूल हक बरकाती
58. एक मीनारा मस्जिद मीरपुर कैण्ट 8:15 मौलाना मोहम्मद युसूफ रज़ा
59. मस्जिद कुलियान, कानपुर सेंट्रल 8.30 मौलाना मोहम्मद आकिल रज़वी
60. मस्जिद नूरी थाना बजरिया 7:00 कारी मन्सूर
61. जामा मस्जिद, पुखरायां 8.00 हाफिज वसीम अजहरी
62. मस्जिद करीम उल्लाह,डिप्टी पड़ाव 9:00 कारी इसराईल अख्तर मसऊदी
63. मस्जिद गरीब नवाज़, रूपम चैराहा 8:00 मौलाना मोईनुल कादरी
64. मस्जिद चमन इफ्तिखाराबाद 7:30 हाफिज़ ज़फर सईद अज़हरी
65- मस्जिद नूर विजय नगर 8:30 मौलाना जमालउद्दीन अशरफी
66. मस्जिद आला हज़रत अमीनगंज का हाता 7.30 मौलाना मोहम्मद इदरीस रजवी
67. मस्जिद नसीबन अफीमकोठी 8:00 मौलाना रियाज़उद्दीन कादरी
68. मस्जिद 22 ब्लाक जूही लाल कालोनी 8:30 हाफिज़ शब्बीर हुसैन बरकाती
69. मस्जिद जूही सफेद कालोनी 8:00 मौलाना अन्सार रहमानी
70. मस्जिद गौसिया रोशन नगर 8.30 मौलाना नज़र मोहम्मद
71. जामा मस्जिद कल्यानपुर 8.45 कारी मोहम्मद चांद कादरी
72. मस्जिद वुडबाइन स्कूल, कल्यानपुर 8:30कारी मोहम्मद अहमद कादरी
73. मस्जिद नारामऊ 7:45 मौलाना मकबूल अहमद निजामी
74.नूरी जामा मस्जिद टिकरा कल्यानपुर 8:00 मौलाना रिज़वान क़ादरी
75..शाही जामा मस्जिद बिठूर 8:15 मौलाना नूर मोहम्मद
76.मस्जिद गरीब नवाज़ राजीव नगर मछरिया 7:00 कारी शाहनवाज़ अज़हरी
77. मस्जिद गुलशने मदीना आवास विकास मछरिया 7:00 मौलाना नौशाद रज़ा अज़हरी
78. मस्जिद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ आवास विकास हंसपुरम 7:30 मौलाना रमज़ान क़ादरी
79.मस्जिद गाज़ी खलीफा सर्किट हाऊस कैन्ट 8:30 मौलाना ज़काउल्ला सना
80. मस्जिद ताज, तलाक महल 7:30 कारी मोहम्मद मीकाइल जियाई
81. मस्जिद नानपारा, परेड 8:30 कारी मेराज अशरफी
82. मस्जिद खानकाह कश्फी नील वाली गली 10:30 मौलाना अबुल हाशिम कशफी
83. मोहम्मदी मस्जिद, बिठूर 7.45 मौलाना मुश्फिक आलम
84. मस्जिद मोहम्मदी तलाकमहल 9:00 मौलाना अब्दुर्रहीम कादरी
85. मस्जिद मुद्दी दर्जी, कंघी मोहाल 8:00 कारी निज़ामउद्दीन बरकाती
86. छोटी मस्जिद ग्वालटोली 8:00 कारी मोहम्मद तय्यब
87. मस्जिद सरांए ग्वालटोली 8.15 मौलाना जुनैद अख्तर नूरी
88. मस्जिद गौसिया, शारदा नगर 8:00 हाफिज़ मोहम्मद मोनिस
89. मस्जिद तकिया अकबर शाह चमनगंज 7:00 हाफिज़ फैज़ बरकाती
90. मस्जिद चूड़ी मोहाल, कर्नेलगंज 7:30 कारी मोहम्मद इरशाद
91. चरारी जामा मस्जिद लाल बंगला 7:30 मौलाना मोहम्मद आसिफ
92. मदीना मस्जिद केडीए कालोनी जाजमऊ 7:30 क़ारी सैय्यद मोहम्मद अख्तर बरकाती
93. गौसिया जामा मस्जिद मंधना 8:00 कारी कलीमउल्लाह कादरी
94. मस्जिद छोटे मियां हाता, कर्नेलगंज 8.00 हाफिज़ मन्सूर हशमती
95. मस्जिद एक मीनारी, चमनगंज 7:30 मौलाना मोहम्मद इस्लाम
96. बरकाती मस्जिद रेल बाजार 8.00 हाफिज वसीम बरकाती
97. मस्जिद कैथे वाली बेगमपुरवा 7:45 कारी फैजुद्दीन अजहरी
98. मस्जिद पीर बख्श जूही ढाल 8:00 मौलाना अनवारुउल्ला खां
99. मस्जिद हशमती कर्नेलगंज बजरिया 8.00 हाफिज आसिफ बरकाती
100.मस्जिद शेख अंगनू, कर्नेलगंज 8.30 हाफिज अब्दुल वहीद बरकाती
101.मस्जिद केले वाली कर्नेलगंज 8.00 कारी मोहम्मद जमील
102. मस्जिद खलासी लाइन ग्वालटोली 7:45 कारी मेंहदी हसन
103.मस्जिद कंघीमोहाल 8:00 मौलाना आरिफ बरकाती
104. मस्जिद हाजी अंगनू हीरामनपुरवा 7:45 मौलाना अहमद अली मुशाहिदी
105. मस्जिद दिलदार खां कर्नेलगंज 8.15 मौलाना इंतेखाब कौसर
106. मस्जिद सालारबख्श कर्नेलगंज 8.00 मौलाना रौनक मियां
107. मस्जिद मैदान वाली कर्नलगंज 7:30 हाफिज़ जावेद
108. मस्जिद गरीब नवाज़ सराएं चमनगंज 7:45 मौलाना आदिल
109.मस्जिद गरीब नवाज़ सोहन लाल कम्पाउण्ड बासमंडी 8:15 हाफिज़ शकील
110. मस्जिद सिमनानी डिप्टी पड़ाव 8:00 हाफिज़ नूरुन्नबी
111- मस्जिद गुलाब बाबू का हाता परेड 8:30 मौलाना तुफैल
112. मस्जिद सादिक़ अली बाबा मालरोड 7:45 मौलाना कलीम
113.मस्जिद हाता छोटी बीवी कैनाल रोड 8:00 मौलाना काशिफ़
114. मस्जिद गुलाब भिस्ती पटकापुर 7:30 हाफिज़ इसरार अशरफ़ी
115. मस्जिद जोगियाना डिप्टी पड़ाव 8:30 क़ारी अमीर हसन बरकाती
116. मस्जिद माल रोड 8:00 मौलाना तौक़ीर अहमद
117 बरकाती मस्जिद मछरिया 7:45 मौलाना आसिफ़
118. मस्जिद देवकी नगर 7:45 मौलाना सिराज
119.मस्जिद जरीब चौकी 8:00 मौलाना मुहिब रज़ा हबीबी
120 मोहम्मदी मस्जिद गड़रियन पुरवा 9:00 मौलाना खैबर आलम नूरी
121. मस्जिद कल्लू वाली ग्वालटोली 8:15 मौलाना इनामुल हक़
122 मस्जिद छोटी शफियाबाद 8:00 हाफिज़ नूर आलम बरकाती
123 मस्जिद चाँद वाली राजीव नगर 8:00 मौलवी मोहम्मद शराफत
124 मस्जिद अन्जुमन गौसिया किदवई नगर 8:00 कारी मोहम्मद शोएब अज़हरी
125 कादरी जामा मस्जिद चिश्ती नगर 8:00 हाफिज़ मोहम्मद नदीम
126 मस्जिद संगवाँ डबल स्टोरी कालोनी 7:30 कारी मुनव्वर हुसैन कादरी
127 मस्जिद नाला रोड बर्फखाना 7:45 कारी अनीस बरकाती
128 सुनहरी मस्जिद नई सड़क 8:15 मौलाना गुलाम मुस्तफा रज़वी
129 रज़ा जामा मस्जिद फज़लगंज 8:00 मौलाना मोहम्मद अबरार
130 मस्जिद ग़ौसिया अनवरगंज स्टेशन 7:30 हाफिज़ आमिर अज़हरी
Subscribe to:
Posts (Atom)


































