सरोजिनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण कर आशा सिंह ने मनाया महिला दिवस


कानपुर, सपा ग्रामीण महिला अध्यक्ष आशा सिंह के नेतृत्व में सपा ग्रामीण पार्टी कार्यालय के नीचे सरोजिनी नायडू के जन्मदिन पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार सपा ग्रामीण महिला सभा अध्यक्ष आशा सिंह ने राष्ट्रीय महिला दिवस घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया! आशा सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार केवल गरीब महिलाओं का शोषण कर रही है योजनाओं के नाम पर केवल काजी कार्रवाई हो रही है महिलाएं असुरक्षित हैं, पेंशन की समस्या बढ़ती महंगाई की समस्या ने घर का चूल्हा चौका सत्यानाश कर दिया है! बैंकों में धक्के ब्याज दर से घरेलू बचत को प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और राजनीति में महिलाओं की अपेक्षा चिंताजनक है वही अखिलेश सरकार में महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 की व्यवस्था की गई थी, लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार महिलाओं के  हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर सपा ग्रामीण अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, महासचिव जितेंद्र कटियार, राष्ट्रीय महासचिव शिक्षक सभा कुलदीप यादव, मुमताज अहमद, महिला ग्रामीण अध्यक्ष आशा सिंह, महासचिव गायत्री देवी, रीता बहादुर सिंह, अरुण तोमर अपर्णा जैन अर्चना रावल सोमवती शंखवार, मंजू सचान, शाकीला बानो, तारा देवी अनुसूया गुप्ता उषा देवी नीलम प्रशांत सोनी शुक्ला गुड्डन, आदि महिलाएं मौजूद रही!


No comments:

Post a Comment