शताब्दी वर्ष  (100) उर्से रजवी पर जमाअते रजाए मुस्तफा सल्ल.
शाखा कानपुर से 16 बसों की रवानगी आज

कानपुर, 2 नवम्बर। अलहमदुलिल्लाह जमाअते रजाए मुस्तफा सल्ल. शाखा कानपुर के तत्वावधान में 100वें उर्स आला हजरत रजि. में बरेली षरीफ के लिये 16 बसें अपनी अपनी शाखा से जा रही हैं। जमाअत रजाए मुस्तफा सल्ल. षाखा कानपुर के केन्द्रीय कार्यालय फेथफुलगंज निकट मस्जिद दीन मोहम्मद सौदागर के पास से 7 बसें, अजहरी मैदान (इसाइयों का मैदान) बाबू पुरवा से 2 बसें, दरार शाह मजार बेगम पुरवा के पास से 2 बसें, जाजमऊ शरीफ से 5 बसें कुल 16 बसें 3 नवम्बर बरोज सनीचर बाद नमाज इशा  इन्शा  अल्लाह मखदमू षाह आला रजि. पर सलाम और दादा मियां जाजमऊ की मजार षरीफ पर हाजिरी देते हुये रवाना होंगी। इस पूरे काफिले की सरपरस्ती मुफ्ती नजमुद्दीन साहब और कयादत मौलाना यूसुफ रजा साहब और निगरानी फकीर मुष्तकीम अहमद रजा अध्यक्ष जमाअते रजाए मुस्तफा सल्ल. शाखा कानपुर फरमायेंगे।

मदीने में होगी मुल्क ए हिन्दोस्तान की सलामती की दुआ
जौहर एसोसिएशन ने हाफिज़ फैसल जाफरी को सफर-ए-उमरा  पर रवाना किया
कानपुर . आज एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में हरमैन शरीफैन (मक्का-मदीना) की जियारत करने के लिए तन्जीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत के सदर व एम एम ए जौहर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हाफिज व कारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी को आज सुबह मदीने में मुल्क की सलामती, अमन, भाईचारे की दुआ की गुज़ारिश के साथ रवाना किया।
जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने बताया कि बहुत खुशनसीब लोग है जिन्हे अल्लाह व उसके रसूल के घर से बुलावा आता है।
आज हाफिज़ फैसल जाफरी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया और उन्हें सफर-ए- उमराह पर रवाना किया गया और उनसे मदीने वाले आका के दर पर मुल्क ए हिन्दुस्तान में अमन चैन आपसी सौहार्द भाईचारे की दुआ करने की गुज़ारिश की गयी।
हाशमी ने बताया कि आज हाफिज़ फैसल कानपुर से लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए रवाना हुए हैं  और  मक्का  शरीफ व मदीना शरीफ मे हाजिरी देकर मुल्क की सलामती की दुआ करेंगे!
आज स्वागत करने वालों मे राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी,मौलाना  इसरार अहमद  बकाई, मोहम्मद इलियास गोपी, रईस अन्सारी राजू, मोहम्मद शारिक मंत्री, एहतेशाम बरकाती, मौलाना जहूर आलम, हाफिज़ वाहिद अली, नदीम जाफरी, मोहम्मद आरिफ, मुजीब जाफरी,मेराजुद्दीन (महताब), मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद फहीम, अब्दुल वहाब, डॉ ज़फर खां मुन्ना, जावेद मियां, रिजवान हुसैन, मोहम्मद अशर, मोहम्मद मोईन जाफरी आदि थे।